Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 442 -
होम ब्लॉग पेज 442

नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने निकला हूं : राहुल गांधी

अलवर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि वह नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने निकले है।

राहुल गांधी ने आज अलवर जिले के मालाखेड़ा कस्बे में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि आप मुझे नफरत करो गाली दो लेकिन मैंने मोहब्बत की दुकान खोली है और मैं मोहब्बत बांटने निकला हूं। उन्होंने कहा कि यह वह अकेले ही नहीं पूरा संगठन जिसने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, अंबेडकर जी, चंद्रशेखर आजाद सभी ने अपने अपने समय में नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली थी।

उन्होंने कन्याकुमारी से यात्रा शुरू करने का जिक्र करते हुए कहा कि वह कई बार सोचते हैं कि वह क्यों चल रहे हैं। लोग उनके साथ क्यों जुड रहे हैं। गले भी मिल रहे हैं लेकिन जवाब एक ही मिलता है। भारत एक है और मेरा भारत प्यार और मोहब्बत का भारत है। उन्होंने कहा कि वह किसी से नफरत नहीं करते वह एक विचारधारा के खिलाफ है।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता जहां भी जाते है। अंग्रेजी भाषा के खिलाफ बात करते हैं। अंग्रेजी में सभी भाषाएं सीखो लेकिन अंग्रेजी मत सीखो। उन्होंने कहा कि भाजपा के जितने भी नेता हैं चाहे वह मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक सभी के बच्चे अंग्रेजी मीडियम में पढते है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का हर गरीब मजदूर का बच्चा भी अंग्रेजी सीखें लेकिन भाजपा चाहती है कि अगर गरीब के बच्चे अंग्रेजी सीख गए तो सपने देखेंगे और मजदूरी करने से बाहर निकलेंगे। इसलिए भाजपा के नेता ऐसा नहीं चाहते है।

राहुल गांधी ने कहा कि हर भारतीय को हर भाषा सीखनी चाहिए लेकिन शेष दुनिया से बात करनी है तो अंग्रेजी भी आना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जहां हिंदी का महत्व है वही अंग्रेजी का भी महत्व है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह बहुत अच्छा काम किया है कि राजस्थान में अंग्रेजी भाषा को बढ़ाने के लिए इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले हैं और 10,000 अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती की है।

राहुल गांधी ने कहा उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि अब हर बच्चे को अंग्रेजी सीखने को मिली चाहिए। मातृभाषा के साथ-साथ एवं अंग्रेजी भी सीखें राज्य सरकार के कार्यों का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को सेनेटरी पैड का काम हो अच्छा काम किया है विकास के काम में भी अच्छा किया। इसके अलावा मनरेगा में जो गांव में रोजगार मिलता लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शहरों में भी यह योजना लागू कर इसका फायदा दिया है। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम को भी लागू किया है।

उन्होंने राजस्थान की चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना का जिक्र करते हुए कहा कि रास्ते में दो लोगों से बात हुई जिनमें एक बच्चा था उनसे जब इलाज के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि राजस्थान में उनका मुफ्त इलाज हुआ है। ऐसे में राजस्थान सरकार की प्रशंसा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान के अलावा बाकी के राज्यों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस अवसर पर राहुल गांधी ने कहा कि जहां में राजस्थान सरकार की प्रशंसा कर रहा हूं वहां बुराई भी करूंगा।

उन्होंने राजस्थान सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि यात्रा में एक चीज देखने को मिली यात्रा में रस्सी है या सीनियर नेता जुड़े हुए हैं और एक रस्सी है जो रस्सी के बाहर हैं स्थानीय प्रधान हैं आम कार्यकर्ता हैं। इस रस्सी को तोड़ना पड़ेगा क्योंकि कार्यकर्ता की आवाज भी सरकार को सुनाई देनी चाहिए। ऑफिसों में पहुंचने चाहिए आम नागरिक की आवाज भी सुनाई देनी चाहिए।

भारत जोड़ो यात्रा का फायदा बताते हुए उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इससे वजन भी कम होगा पेट कम होगा , पेट साफ होगा कोलेस्ट्रोल कम घटेगा शुगर और बीपी जैसे इलाज नहीं होंगे ऐसे में राजस्थान सरकार के मंत्रियों को हर महीने में 1 दिन करीब 15 किलोमीटर पैदल चलकर आम जनता से मिलना चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान में 30 मंत्री हैं 33 जिले हैं ऐसे में वह यह तय कर लें कि जनता के बीच जाएं। हमारे गांव में फ्लोराइड की समस्या है जहां पानी की समस्या है वह पूरी तरीके से सुलझाएं। उन्होंने कहा कि वह 3000 किलोमीटर तक चले हैं उन्हें पता ही नहीं चलाना थकान महसूस हुई और चलने में बड़ा मजा आ रहा है।

उन्होंने राजस्थान सरकार से दो चीजें पूरी करने को कहा एक तो आदिवासियों को उनकी जमीन का हक बने हक मिले और इस परसों फिर भी इंप्लीमेंट को तीसरा जो छोटे कर्मचारी हैं दैनिक कार्य में लगे हुए हैं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हुए हैं उनको भी सरकार ऐसी सुविधाएं प्रदान करें जिससे उनके परिवारों के सामने कोई परेशानी नहीं हो।

जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे ने केन्द्र सरकार पर धर्म और भाषा के नाम पर आपस में झगडा कराने का आरोप लगाते हुये कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार देश को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा का उद्देश्य सभी धर्म एवं सम्प्रदाय के लोगों में आपसी सामंजस्य एवं प्रेम रखने का ही लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि चाइना और भारत के सैनिकों के बीच हुए विवाद को लेकर एक भ्रम फैलाया जा रहा है लेकिन भारतीय जनता पार्टी संसद में चाइना को लेकर चर्चा करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी हाल में ही तवांग घाटी में जवानों के से झगड़े होने की बात सामने आई थी और चीन से जुड़ी हुई जो भी सरहद है वहां भी आए आए दिन झगड़े होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि चाह गलवान घाटी और डोकलाम हो वहां क्या हुआ पूरे देश ने देखा।

उन्होंने कहा कि सदन में इस संसद में इस मामले को उठाना चाहती है कि आखिर हमारी विदेशी रणनीति क्या कहती है लेकिन भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार इस बात पर चर्चा कराने को कतई तैयार नहीं है। गलवान घाटी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे 20 सैनिकों ने शहादत दी लेकिन हमारी सीमाएं मजबूत नहीं हो रही। अभी तवांग घाटी में किस तरह से लाठियों से हमारे जवान जूझते हुए नजर आए।

शहीद हेमू कालाणी जन्म शताब्दी वर्ष जन जागरण यात्रा अजमेर पहुंची

0

अजमेर। राजस्थान में भारतीय सिंधु सभा न्यास की ओर से अमर शहीद हेमू कालाणी के जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर जयपुर से शुरु हुई जन जागरण यात्रा आज अजमेर पहुंची।

अजमेर में वीर सपूत हेमू कालाणी जन जागरण रथयात्रा का जयपुर रोड स्थित माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर संत महात्माओं, विभिन्न संगठनों, मातृशक्ति, युवाओं तथा स्कूली बच्चों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। रथयात्रा की अगवानी महंत स्वरुपदास उदासीन, महंत हनुमान राम पुष्कर, भाई फतनदास जतोई दरबार, साईं राजूराम सहित विभिन्न संतों ने पुष्पवर्षा के साथ की। रथयात्रा के साथ प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवानी भी चल रहे हैं।

अजमेर में रथयात्रा बोर्ड से अजमेर में प्रवेश कर गाजो बाजों के साथ चली जिसमें सिंधी समाज के युवा एवं महिला की टोलियां दोपहिया वाहन पर सवार रही। साथ ही भारत माता एवं हेमू कालाणी की झांकी भी रथयात्रा में शामिल हैं। रथयात्रा कलेक्ट्रेट चौराहा, सूचना केंद्र, आगरा गेट, नया बाजार, चूड़ी बाजार, गांधी भवन, मदार गेट, डिग्गी चौक, आशागंज, अजयनगर में ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई।

17 दिसंबर को जयपुर से रवाना हुई यह रथयात्रा कल सुबह यहां से पाली होते हुए राज्य के विभिन्न जिलों में जाएगी। उल्लेखनीय है कि सिंधु सभा हेमू कालाणी जन्म शताब्दी वर्ष 17 दिसंबर 2022 से 17 जनवरी 2023 तक मनाया जा रहा है।

संत महात्माओं की अगवानी में निकली विशाल जन जागरण यात्रा

वीर सपूतों व क्रांतिकारियों को सदैव स्मरण करते रहना ही सच्ची देशभक्ति है और वीर सपूत बलिदानी हेमू कालाणी स्वतंत्रता आंदोलन में मात्र 19 वर्ष की आयु में हंसते हंसते फांसी पर चढ गए और हमें आजाद देश में सांस लेने का सौभाग्य मिला है। ऐसे सपूत को श्रृद्धासुमन अर्पित करना व उनके देशभक्ति की भावना से प्रेरणा लेना ही हमारा कर्तव्य है।

यह आशीर्वचन भारतीय सिन्धु सभा राजस्थान की ओर से वीर सपूत हेमू कालाणी जन्म शताब्दी पर राज्य भर में निकलने वाली जन जागरण रथ यात्रा के अजमेर आगमन पर ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम अजयनगर में महंत स्वरूपदास उदासीन ने प्रकट किए।

रैली संयोजक नरेन्द्र सोनी ने बताया कि रथयात्रा के अजमेर प्रवेश करने पर महंत स्वरूपदास उदासीन ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम अजयनगर, महंत अर्जुनराम श्रीराम विश्वधाम, स्वामी आत्मदास निर्मलधाम, सांई राजूराम प्रेम प्रकाश आश्रम, सांई सोनू उदासीन, भाई फतनदास जतोई दरबार, दादा नारायणदास प्रेम प्रकाश आश्रम, सभा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी (जयपुर) राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, प्रदेश प्रभारी मुकेश लखवाणी गांधीधाम गुजरात, प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवाणी, प्रदेश सह-संयोजक विष्णुदेव सामताणी, मूलचंद बसंताणी साहित अन्य पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

रथयात्रा में मातृशक्ति, युवा व समाजबन्धु दो पहिया व चार पहिया वाहन रैली के रूप में देशभक्ति नारे लगाते हुए साथ चले। रैली में हेमू कालाणी का जीवन परिचय फोल्डर, रंगीन स्टीकर, टोपी, दुपटटा व महामण्डलेश्वर हंसराम साहिब की प्रेरणा से सिन्धु चिन्ह के रंगीन स्टीकर व ध्वज का वितरण किया गया। रैली में एक झांकी हेमू कालाणी व भारत माता की भी साथ चल रही थी। युवा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा बुलट वाहन से अगवानी की गई।

सभा में किया गया सम्बोधन

सभा को प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि 23 मार्च 2022 को सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक अजमेर से जन्म शताब्दी वर्ष का शुभारंभ किया गया था जो वर्ष भर चलेगा। इसी क्रम में जन जागरण रथयात्रा का आयोजन महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन, प्रेम प्रकाश मण्डाचार्य स्वामी भगत प्रकाश व संत महात्माओं के आशीर्वाद से हो रहा है। सभा न्यास का गठन कर विद्यार्थियों व युवाओं के लिए जयपुर में प्रथम शिक्षा, सेवा व संस्कार के लिए सिन्धु धाम निर्माण के प्रयास कर रही है।

31 मार्च 2023 को भोपाल में होगा राष्ट्रीय कार्यक्रम –

राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी व प्रदेश प्रभारी मुकेश लखवाणी ने कहा कि हेमू कालाणी जन्म शताब्दी के अवसर पर देश भर में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं व वर्ष के समापन अवसर पर 31 मार्च 2023 को भोपाल में राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक मोहनराव भागवत के साथ संत महात्मा व अनेक पदाधिकारी सम्बोधित करेंगे।

प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवाणी ने कहा कि रथयात्रा राज्यभर में 17 जनवरी 2023 तक चलेगी व 28 जिलों में 5000 किलोमीटर से अधिक मार्ग तय करेगी। रथयात्रा को समाज के सभी वर्गों का सहयोग मिल रहा है।

आभार प्रकट करते हुए सिन्धी समाज महासमिति के अध्यक्ष कवंल प्रकाश किशनानी ने कहा कि अजमेर के लिए यह सौभाग्य का विषय है कि राष्ट्र रक्षा में बलिदान हुए सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन का अजमेर में स्मारक है। सन 1857 की क्रांति से लेकर 1947 में स्वतंत्रता मिलने तक सिन्ध के बलिदान हुए महापुरूषों में से तीन महापुरूषों की प्रतिमा हेमू कालाणी, राणा रतन सिंह व रूपलो कोल्ही एक साथ स्मारक पर स्थापित हो गई है, स्मारक पर देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मोहन कोटवाणी ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी ने​ किया व स्वागत भाषण रथ संयोजक नरेन्द्र सोनी ने दिया।

रथयात्रा का भव्य स्वागत

रथयात्रा का अलग अलग व्यापारिक व सामाजिक संगठनों ने स्वागत द्वार लगाकर तथा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। विश्व हिन्दू परिषद, अधिवक्ता परिषद, सिन्धी समाज महासमिति, सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत, सिन्धी युवा संगठन, संत कवंरराम मण्डल, सिन्धु समिति अजयनगर सिन्धी समाज, वैशाली सिन्धी सेवा समिति, पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशाील, इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर, आदर्श सिन्धी पंचायत आदर्श नगर, सिन्धु ज्योति सेवा समिति, सिन्धी विकास समिति चंदवरदायी नगर सिन्धु सोसाइटी मदार, झूलेलाल मन्दिर प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग, सिन्धी सोशल वेल्फेयर सोसाइटी मदार, नवयुवक सेवा मण्डल आशा गंज, पूज्य सिन्धी पंचायत धोला भाटा, सिन्धी लेडिज क्लब, जय झूलेलाल सेवा समिति, बी.के. कौल नगर रेल्वे सिन्धु श्री अमरापुर सेवा घर स्वार्णकार समाज, सुधार सभा, पूज्य सिन्धी पंचायत, शास्त्री नगर, सिन्धी बोली विकास समिति, व्यापारिक संगठन रामगंज, आहता मोहल्ला खारी खुई व्यापारिक संघ, हरीसुन्दर स्वामी सर्वानन्द, मेडीटेटिव स्कूल, अजयनगर, संत कवंरराम विद्यालय, शहीद अविनाश महेश्वरी विद्यालय सहित कई संगठन सम्मिलित थी। विद्यालयों द्वारा बैण्ड वादन कर देशभक्ति का माहौल बना किया।

रैली में विधायक अनिता भदेल, विधायक वासुदेव देवनाणी, उप महापौर नीरज जैन, पूर्व विधायक हरीश झामनाणी, रमेश सोनी, दीपेन्द्र लालवाणी, रमेश चेलाणी, सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत के महासचिव गिरधर तेजवाणी, महानगर अध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी जिला मंत्री रमेश वलीरामाणी, सुरेश सिन्धी, मनीष गुवालाणी, हरि चंदनाणी, तुलसी सोनी, जीडी वृंदाणी, राम बलवाणी, दिशा किशनानी, पूजा तोलवाणी, मंजू लालवाणी, किशन बालाणी, कमलेश हेमनाणी, कुमार लालवाणी, राम बालाणी, गौरव मीरवाणी, अनिल आसनाणी, देवीदास साजनाणी,प्रकाश जेठरा, मोहन तुलस्यिाणी, किशन केवलाणी, जयकिशन लख्याणी, हरकिशन टेकचंदाणी, भगवान साधवाणी, राम केसवाणी, पुरूषोतम जगवाणी, प्रकाश हिंगोराणी, जयप्रकाश मंघाणी, दीपक निहालाणी,नवीन पारवाणी, कमलेश शर्मा, मोती जेठाणी, मुकेश आहूजा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।

रिश्ते की नाबालिग भतीजी से रेप के प्रयास के दोषी को 7 साल जेल

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट) मामलों की विशेष अदालत के न्यायाधीश ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी युवक को आज 7 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई।

विशिष्ट लोक अभियोजक नवप्रीत कौर संधू ने बताया कि जिले के लालगढ़ जाटान थाना में एक महिला द्वारा 15 जून 2019 को दी गई रिपोर्ट के आधार पर आरोपी देवेंद्र प्रसाद (27) निवासी शेरगढ़ थाना वाला जिला फाजिल्का (पंजाब) के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था।

महिला ने बताया कि गांव में उसके पड़ोस में उसकी ननंद का मकान बन रहा है। रिश्ते में लगते उसके देवर देवेंद्र तथा भरत निवासी शेरगढ़ इस मकान को बनाने के लिए उसके गांव आते जाते थे। इसी दौरान 14 जून 2019 की रात को देवेंद्र उसके घर में ही रुक गया।

रात 11 बजे देवेंद्र बुरी नियत से घर के अंदर आया। उसकी सोई हुई 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को मुंह दबाकर पास में ही पशुओं वाले कमरे में ले गया। उससे जबरन दुष्कर्म करने लगा। पुत्री के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर वह जाग गई। भागकर आई तो देखा देवेंद्र उसकी पुत्री से दुष्कर्म कर रहा था। उसने अपनी पुत्री को छुड़ाया। इसी दौरान देवेंद्र अपना मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध सक्षम धाराओं में अदालत में चालान पेश किया गया। अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 9 गवाह और 13 दस्तावेज साक्ष्य प्रस्तुत किए गए।

विशिष्ट लोक अभियोजक ने बताया कि इनके आधार पर न्यायाधीश ने आज निर्णय देते हुए पोक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत 7 वर्ष का कठोर कारावास और 25 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर एक वर्ष का कठोर कारावास आरोपी को भुगतना होगा।

फिरोजाबाद में मार्निंग वाक पर निकले वकील की दिनदहाड़े हत्या

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना दक्षिण क्षेत्र में सोमवार को एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

घटना से आक्रोशित वकीलों ने अनिश्चितकाल हड़ताल की घोषणा करने के साथ न्यायालय के बाहर और नगर के जैन मंदिर चौराहे पर प्रदर्शन कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पांच ‌टीमे गठित कर कारवाई शुरु कर दी गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह लालऊ रोड़ पर मार्निंग वाक पर निकले अधिवक्ता शिव शंकर दुबे (45) की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। शिव शंकर के कनपटी और पेट‌ में गोली लगी थी। हत्याकांड की जानकारी मिलते ही एसएससी आशीष तिवारी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रणविजय सिंह सीओ सिटी हरिमोहन सिंह के साथ कई थानों का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया।

एसएससी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज आदि द्वारा साक्ष्य जुटाकर हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच ‌टीमे गठित कर कारवाई शुरु कर दी गई है। हत्या के आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर और एनएसए की कारवाई भी की जाएगी।

वकील साथी की हत्या की जानकारी मिलते ही दीवानी न्यायालय के वकीलों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी। आक्रोशित वकीलों ने न्यायालय के बाहर और नगर के जैन मंदिर चौराहे पर प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

बाद में सभी वकील एकत्रित होकर जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे वहां भी सभा करके वकीलों ने हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी और उनकी सजा दिलाई जाने की मांग की। इसके साथ ही परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता शासन से दिलाने और एक बच्चे को नौकरी दिलाने की भी मांग उठाई गई है। वकीलों द्वारा सरकार से वकीलों के लिए सुरक्षा कानून लागू करने की भी मांग की है।

परिजनों ने बताया कि शनिवार को दीवानी न्यायालय पर किसी आपराधिक व्यक्ति से मृतक शिव शंकर दुबे का विवाद हो गया था। उसी के द्वारा हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। थाना दक्षिण निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया है कि एक व्यक्ति को नामजद करते हुए तीन लोगों के खिलाफ परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

भिंड में नाबालिग का देह शोषण कर देह कारोबार में धकेला, दो अरेस्ट

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले की एण्डोरी थाना पुलिस ने नाबालिग का देह शोषण कर उसे देह व्यापार के कारोबार में धकेलने वाले दो आरोपियों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे ने आज बताया कि एण्डोरी थाना पुलिस ने कमल नागर और शिवा पंडित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि नाबालिग लडकियों को प्रेमजाल में फंसाकर खुद उनका देह शोषण कर देह व्यापार में कितनी लडकियों को अपना शिकार बनाया है।

दरअसल जिले के गोहद चौराह स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम सीखने के लिए एक नाबालिग लड़की जाती थी। इसी दौरान शिवकांत नाम के एक युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और उसके देह शोषण कर कुछ तस्वीरें और अश्लील वीडियों बना लिया था। इसे वायरल करने की धमकी देकर उसे देह व्यापार में धकेल दिया। इस देह व्यापार गिरोह का सरगना कमल नागर था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।

सारा अली खान ने पूरी की ‘ऐ वतन मेरे वतन’ की शूटिंग

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ की शूटिंग पूरी कर ली है। सारा अली खान ऐ वतन मेरे वतन में स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका में नजर आएंगी।

सारा अली, उषा मेहता के किरदार में नजर आएंगी। ‘ऐ वतन मेरे वतन’ धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जा रही है। ऐ वतन मेरे वतन को कन्नन अय्यर ने निर्देशित किया है वहीं, फिल्म की कहानी दरब फारूकी ने लिखी है।

सारा अली खान ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरें साझा कर दी हैं। सारा अली खान ने तस्वीरें साझा कर बताया कि वह बीते कई दिनों से ऐ वतन मेरे वतन के लिए नाइट शेड्यूल की शूटिंग कर रही थीं, लेकिन रविवार को उन्होंने अपने इस शेड्यूल की शूटिंग को पूरा कर लिया है। इस तस्वीर में एक केक भी नजर आ रहा है, जिसमें पर लिखा है इट्स रैप। साथ ही उन्होंने तस्वीर में ऐ वतन मेरे वतन भी लिखा है।

गौरतलब है कि उषा मेहता स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सीक्रेट रेडियो ऑपरेटर थीं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के दौरान अहम भूमिका निभाई थी। उषा मेहता ने सीक्रेट रेडियो सर्विस ‘कांग्रेस रेडियो’ की शुरुआत की थी। इस सर्विस रेडियो की मदद से उस समय वह सारी जानकारी और अन्य खबरें शेयर की जाती थीं, जिस पर उस दौरान अंग्रेजों ने पाबंदी लगा रखी थी।

कीलियन एम्बापे ने लियोनेल मेसी को पछाड़कर जीता गोल्डन बूट

0

लुसैल। फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर खिताब जीत लिया लेकिन फ्रांस के युवा सनसनी कीलियन एम्बापे अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी को पछाड़कर गोल्डन बूट हासिल करने में सफल रहे।

एमबापे ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान आठ गोल किए, जबकि मेसी ने सात गोल जमाकर सिल्वर बूट हासिल किया। एमबापे के हमवतन ओलिवियर जिरूड को चार गोल करने के लिये ब्रॉन्ज बूट दिया गया।

एमबापे ने फाइनल में तीन गोल किए, हालांकि उनकी टीम को अर्जेंटीना के हाथों 3-3 (शूटआउट 4-2) से हार का सामना करना पड़ा। वह 64 वर्षों में गोल्डन बूट जीतने वाले पहले फ्रांसीसी खिलाड़ी हैं।

एमबापे 1974 के बाद से एक विश्व कप में छह से ज्यादा गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी भी हैं। इससे पहले ब्राजील के रोनाल्डो ने 2002 में आठ गोल किए थे। एम्बापे अब तक दो विश्व कपों में कुल 12 गोल कर चुके हैं और फ्रांस के जस्ट फॉनटेन (13) के रिकॉर्ड से केवल एक गोल दूर हैं।

भूंगरा सिलेंडर हादसा : सर्वसमाज के धरने में शामिल हुए केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत

जोधपुर। भूंगरा में सिलेंडर विस्फोट में पीड़ितों की सहायता के लिए केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस दुखांतिका में मृतक के परिजनों और घायलों को केन्द्र सरकार के उपक्रमों के यथायोग्य सविंदा पर नौकरी दी जाएगी। सभी के सहयोग से मकान निर्माण और बच्चों की शिक्षा में मदद की जाएगी। पीड़ित परिवारों के लिए करीब ढाई करोड़ रुपए की राशि जुटाई गई है। शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पीड़ित परिवारों को एक अच्छा पैकेज दिलाने का अनुरोध किया।

शेखावत रविवार सुबह जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल मोर्चरी पहुंचकर सर्वसमाज के धरने में शामिल हुए और उन्होंने सर्वसमाज के लोगों से बातचीत की। शेखावत ने कहा कि आठ दिसंबर को हादसे के बाद मैंने अस्पताल में जाकर हालात को देखा था। घायलों को देखने के बाद मन द्रवित हो गया। डॉक्टरों ने अपनी ओर से पूरे प्रयास किए। जोधपुर एम्स के चिकित्सकों ने भी विजिट किया। दिल्ली एम्स से हमने वीडियो कॉलिंग से मरीजों को दिखाया और ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल के विषय में चर्चा की। एस.एम.एस., जयपुर के डॉ. बुद्धिप्रकाश से चर्चा की, लेकिन जो नियति को मंजूर था।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि निश्चित रूप से यह बहुत ही हृदय विदारक घटना है। गरीब परिवार जहां खुशियों का माहौल था। बारात जाने वाली थी। उस समय में ऐसा हादसा हुआ। अभी भी शेष बचे घायल अस्पताल में संघर्ष कर रहे हैं। उनके जीवन में जितने कष्ट आए हैं। बच जाने के बाद में जितनी तरह की चुनौतियां आएंगी। बहुत लंबे समय तक उन लोगों को संघर्ष करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि समाज में बहुत सारे लोग एकत्रित हुए और सभी ने अपनी तरफ से सहयोग किया। जिन लोगों ने सहयोग किया, मैं उन सभी का अभिनंदन करता हूं। प्रधानमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपए प्रति मृतक परिवार, जो नियम हैं, उसके अनुरूप प्रधानमंत्री जी ने देने घोषणा की है। उसके अतिरिक्त में भारत सरकार से सहायता मिले, इसके लिए प्रयास अभी जारी हैं। मुझे विश्वास है कि उसमें भी सफलता मिलेगी।

शेखावत ने बताया कि राजपूत विकास परिषद, जयपुर के निदेशक मेघराज सिंह, आशु सिंह सुरपुरा ने एक करोड़, मैंने अपने परिवार के कोष से 51 लाख, हमारी पार्टी के राजेंद्र सिंह इंदा ने 21 लाख, धनंजय सिंह खींवसर ने 11 लाख, जिला परिषद सदस्य विक्रमादि विक्रमादितय सिंह आमला ने 11 लाख, गजेंद्र सिंह भूतेल ने 5 लाख, चित्तौड़ के विधायक चंद्रभान सिंह आख्या ने 5 लाख, युवा मोर्चा के देहात अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने एक लाख रुपए सहयोग देने की घोषणा की है। मेरे आग्रह पर इंडियन गैस कंपनी के अधिकारी, कर्मचारियों और गैस एजेंसियों ने 46 लाख रुपए के आसपास जुटाए हैं। कुल ढाई करोड रुपए पीड़ितों परिवारों के लिए जुटाए गए हैं।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवारों के जो लोग नौकरी करने लायक हैं। एक-एक सदस्य हर परिवार से, जो जैसी योग्यता रखता है, उसको भारत सरकार के किसी उपक्ररम में संविदा पर नौकरी मिले, ताकि उसकी आजीविका चल सके। घायलों की आवश्यकता अनुसार आजीविका का प्रबंध हो सके, इसकी जिम्मेदारी ली है। जो भी पीड़ित हैं, उनके परिवार में या वह स्वयं कहीं भी पढ़ाई करना चाहे, चाहे उसे इंजीनियरिंग करनी हो या मेडिकल या कुछ और, उसकी हरसंभव मदद की जाएगी। हादसे में यदि किसी के कोई काम करने वाला नहीं रहा और अपंग हो गया है, उसके लिए भी कंपनियों के सीएसआर फंड से मकान बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की भी मदद ली जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी दुःख की घड़ी में समाज साथ खड़ा रहे, यह नितांत आवश्यकता है। इनके पुनर्वास से जुड़े हुए सभी विषयों के बारे में एक संकल्प रखा है। इन सब विषयों को देखेंगे और सहयोग करेंगे।

लोगों का आक्रोश स्वाभाविक

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि धरनास्थल पर जो लोग बैठे हैं, उनका स्वाभाविक आक्रोश है। राजस्थान सरकार से उनकी कई दौर की वार्ता हुई है। राज्य सरकार की उदासीनता के चलते वार्ता विफल भी हुई है। लोगों की मांग है कि पीड़ितों को सरकारी नौकरी और एक बड़ा आर्थिक पैकेज मिलना चाहिए।

मुख्यमंत्री से किया राहत पैकेज का आग्रह

शेखावत ने कहा कि मैं आग्रह करूंगा मुख्यमंत्री जी से, वह इस दुःख की घड़ी में, लोग आक्रोशित न हो, उद्वेलित न हों, बड़ा मन रखते हुए लोगों की भावना के अनुरूप और भावना के साथ न्याय करते हुए एक अच्छा पैकेज अगर घोषित करें तो गरीब परिवारों को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री जी को भी निश्चित रूप से कहीं न कहीं एक पुण्य अर्जित करने का अवसर मिलेगा।

मैं भी समाज का बेटा हूं

धरनास्थल पर शेखावत ने कहा कि इस मौके पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। आज हम सब यहां समाज की जाजम पर बैठे हैं। समाज की जाजम पर सब बराबर हैं। मैं भी समाज का बेटा हूं। मैं अपनी तरफ से इस हादसे के पीड़ितों की मदद के लिए हर संभव मदद का प्रयास करूंगा। सबके पुनर्वास का प्रयास किया जाएगा। बाद में केन्द्रीय मंत्री शेखावत अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मिलने गए।

विप्र सेना की अजमेर कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह

0

अजमेर। विप्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील तिवाडी के मुख्य अतिथ्य में विप्र सेना की कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आयोजित किया गया।

समारोह के दौरान ब्राह्मण समाज के भविष्य को लेेकर चिंतन, मनन तथा संवाद हुआ। ब्राह्मण समाज की एकता, आगामी विधानसभा चुनावों में ब्राह्मण समाज के लोगों को टिकट देने, अजमेर में भगवान परशुराम के नाम से विद्यालय, छात्रावास, ब्राह्मणों के लिए अपमानित शब्दों का उपयोग, समाज के युवाओं की समस्या, चुनावों जीत के बाद ब्राह्मणों की अनदेखी करने वालों, आर्थिक स्थिति से कमजोर ब्राह्मण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया।

समारोह उपस्थित ब्राह्मण समाज के लोगों ने शपथ ली कि एक दूसरे के सुख दुख में सहभागी बन एकता के सूत्र में रहेंगे साथ ही 19 मार्च 2023 को विप्र सेना की ओर से आयोजित की जा रही ब्राह्मणो की महापंचायत के सम्बंध में विचार विमर्श कर अधिक से अधिक संख्या में अजमेर से ब्राह्मणों को जयपुर महापंचायत में आने का निमंत्रण दिया।

समारोह में विप्र सेना संयोजक लोकेश मिश्रा, शहर अध्यक्ष नरेश मुदगल, जिला अध्यक्ष गुंजन शर्मा, जिला प्रभारी कुलदीप व्यास, विप्र सेना युवा प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, अजमेर उत्तर विधानसभा अध्यक्ष महेश्वर झा, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष तुषार उपाध्याय, अजमेर विप्र सेना प्रभारी, रामावतार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सहारा, अशोक शर्मा, पार्षद ज्ञान सारस्वत, कपिल सारस्वत, बृजेश गोड़, डॉ एस मिश्रा, कार्तिक शर्मा, महेश शर्मा, महेंद्र शर्मा, गगन आत्रेय, पुनीत भारद्वाज, दीपांशु शर्मा, पंडित किशन शर्मा सहित विप्र सेना अजमेर कार्यकारणी के सभी सदस्य, ब्राह्मण समाज अजमेर के तमाम सदस्य उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने नए आईआईएम शिलांग परिसर का उदघाटन किया

शिलांग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के नये परिसर का उद्धाटन किया।

मोदी ने कहा कि आईआईएम शिलांग जैसे पेशेवर संस्थान पूर्वोत्तर के लिए फायदेमंद होंगे। ऐसे संस्थानों की उपस्थिति से आजीविका के रास्ते और साधन बनेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आईआईएम और प्रौद्योगिकी पार्क शिक्षा के साथ, क्षेत्र में कमाई के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में 150 से अधिक एकलव्य स्कूलों का निर्माण हो रहा है, उनमें से 39 मेघालय में हैं।

उन्होंने कहा कि इस नए परिसर में अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे में ऐसी सुविधाएं होंगी जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय छात्रों और प्रबंधन विकास कार्यों के लिए शैक्षणिक कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए कई अवसर खोलेगी। इस केंद्र में देश में सबसे पूर्ण रूप से स्वचालित पुस्तकालयों में से एक होगा, जिसमें 40 से अधिक डेटाबेस ई-संसाधनों के रूप में छात्रों, विद्वानों और संकाय सदस्यों के लिए सुलभ होंगे।

निदेशक आईआईएम शिलांग, प्रोफेसर डीपी गोयल ने नए आईआईएम-शिलांग परिसर का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आईआईएम शिलांग एक थिंक-टैंक है, जो एक बिजनेस स्कूल होने के अलावा पूरे उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की सेवा करता है। यह नया परिसर हमें अधिक छात्रों को नामांकित करने, अधिक शोध करने और देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों में समृद्धि प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और अधिक कुशलता से काम करने में सक्षम करेगा।