Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 443 -
होम ब्लॉग पेज 443

सबगुरु राशिफल : 19 दिसम्बर सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। पौष मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2079, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 02.32 बजे बाद द्वादशी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आप धार्मिक प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। रिस्की कार्यों से दूर रहें। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन मिल सकता है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के सहयोग आपका उत्साह दोगुना होगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियां निकालने की आदत को नजरअंदाज करें।

वृषभ :- आज आउटडोर गतिविधियां काफी थकावटी और तनाव देने वाली साबित होंगी। उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। अपनी बातों पर काबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े बुजुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। आज आप अपने आसपास के लोगों के इरादे आसानी से समझ सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आज आपको बात-बात में खास जानकारी दे सकते हैं। हर चुनौती को अलग करते हुए लगे रहने का समय है। अपने कामकाजी जीवन में अपने संपर्कों का फायदा उठाने में सफल हो सकते हैं। कफ्यूजन की स्थिति कार्यक्षेत्र में निर्मित हो सकती है।

मिथुन :- आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। नकारात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दें। आकस्मिक व्यय होने के संकेत हैं। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। स्वभाव में उग्रता रह सकती है। आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन-प्रतिष्ठा की हानि होगी। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

कर्क :- आज आपके व्यापार-धंधे में खूब सफलता मिलेगी। कानूनन न फंसे, इसका ध्यान जरूर रखें। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक्कत महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। किसी के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। सब कुछ दोबारा जांचें और दूसरी राय प्राप्त करें, यह गलत समय और भ्रम की स्थिति के रूप में कुछ भी नया शुरू करने का एक अच्छा समय नहीं है, लेकिन पुराने मुद्दों को खत्म करने के लिए यह अच्छी अवधि है।

सिंह :- नौकरी पेशा के लोगों लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। आज के दिन आप अत्यधिक संवेदनशील रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आज का दिन कार्यक्षेत्र को लेकर आपके लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। किसी की वाणी तथा बर्ताव की वजह से आपके मन को चोट लग सकती है तथा माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। यात्रा-प्रवास हो सके तो न करें।

कन्या :- आज मन चिंतामुक्त रह सकता है। कार्यों में विघ्न आने से कार्यपूर्ति में विलंब हो सकता है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने में असफल रह सकते है। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण रह सकता है अतः जीवनसाथी से सम्मानजनक तरीके से आचरण रखें। शाम के समय सफलता मिल सकती है। आपके हंसने-हंसाने का अंदाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आपको अपने जीवनसाथी से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिसे आप कभी नहीं जानना चाहते थे। कार्यक्षेत्र में हिम्मत न हारें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं।

तुला :- आज के दिन आप चिंता के बोझ से मुक्ति पा लेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होगा। आज के दिन आप परिजनों की तरफ से विशेष ध्यान देने की कोशिश करेंगे। इस समय आपके आर्थिक आयोजन भी पूरे होंगे आपकी इच्छा शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में कामयाब रहेंगे। भावुक फैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आज आपके प्रिय की मनोदशा ज्वार-भाटे की तरह उतार-चढ़ाव भरी होगी।

वृश्चिक :- शारीरिक-मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे। आज मन खुश और शांत रहेगा। जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। आज के दिन किसी से छेड़छाड़ या किसी से झगड़ा, वाद-विवाद करने से बचे, इससे भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु :- आपको आज के दिन विशेष रुप से हर प्रकार के कार्य में सफलता प्राप्त होगी लेकिन थोड़ा विलंब भी हो सकता है। धैर्य से काम करें आप अपने तमाम कार्य को जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर होगा। किया गया हर कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा। घर परिवार और निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खास काम आज आपके हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग है। कफ्यूजन दूर करने के लिए दिमाग में नया तरीका आ सकता है। विद्यार्थी के लिए आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आज यात्रा टालनी होगी।

मकर :- आज साधारण सी बात दांपत्य जीवन में कलह का कारण बन सकती है। सांसारिक विषयों पर अपने व्यवहार को उदासीन बनाए रखें। वाद-विवाद से बचें। अदालती कार्यवाही के संकेत है। सामाजिक दृष्टि से अपमानित हो सकते हैं। चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगी। उग्र दलीलों या वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें, इसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखने की सलाह है। अपने अतिरिक्त खर्चों पर रोक लगाए नहीं तो आपको भविष्य में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ :-अपनी दीर्घकालीन योजनाओं के साथ आगे बढ़ो, जैसा कि पहलुओं का दृढ़ संकल्प और संरचना का पक्ष है नई चीजों की कोशिश करने से डरो मत, खासकर जब आप अपने पसंदीदा लोगों के साथ हों। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है। इसलिए तैयार रहें और प्रतिक्रिया न करें। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी खुशी की वजह साबित होगा। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें।

मीन :- आज पूरी तरह किसी काम के परिणाम आपके अनुसार मिल सकते हैं। आज वही होगा जो आप चाहेंगे। आर्थिक मामलों में मजबूती मिलेगी। आज आप खुद में बदलाव महसूस करेंगे। नौकरी की दिशा में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। नए अवसर पर खुले मन से विचार करना होगा। खुद को किसी भी गलत और गैर जरूरी चीज से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फंस सकते हैं। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आपका जीवन-साथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकता है। लेकिन सब्र का बांध न टूटने दें। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें।

अलवर : शादी का झांसा देकर युवती की हत्या के मामले में दो अरेस्ट

अलवर। राजस्थान में अलवर के टहला थाना क्षेत्र में पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती की हत्या कर शव को छुपाने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशोक मीणा एवं मांगीलाल मीणा के रूप में की गई है।

आरोपी अशोक कुमार मीना द्वारा वर्ष 2021 में पुलिस थाना टहला से बालिग लडकी को बहला फूसलाकर व शादी का झासा देकर अपहरण करके ले गया था। बालिग लडकी की मां ने मुकदमा दर्ज करवाया और इस पर मुकदमा पंजीबद्ध कर अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस ने तकनीकी सहायता से गिरफ्तार आरोपी अशोक कुमार मीना से गहनता से पूछताछ की गई तो संदिग्ध ने बताया कि लडकी को शादी करने का झांसा देकर अपहरण करके जयपुर ले गया था। तब संदिग्ध के भाई मांगेलाल ने कहा कि तुम इस लडकी को साईड कर दो। तुम इस लडकी को लेकर गांव मे आ जाओ और बालेर की घाटी में माताजी के मन्दिर के पास इसको ठिकाने लगा देते हैं।

जिस पर जून 2021 को लडकी को लेकर अपने गांव चला गया था। तब युवती को माताजी के मन्दिर मे इलाज करवाने के बहाने से बालेर की पहाडी जिला सवाईमाधोपुर ले गए थे। जहां पर लडकी को उसकी चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। और उसकी लाश को घने जगल मे गहरी खाई मे पटकर पत्थरों की आड मे छिपा दिया था। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही मे जुटी है।

हनी ट्रैप मामले में महिला अरेस्ट

अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र में पुलिस ने हनी ट्रैप के दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के खिलाफ पूर्व में भी दो मुकदमे दर्ज हैं। वहीं महिला के अन्य साथियों की तलाश तेज कर दी है।

थाने के सब इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि रामगढ़ तहसील के गांव कारोली निवासी आस मोहम्मद ने थाने पर मामला दर्ज कराया था कि एक महिला ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया है। महिला ने उसे जेएस फोरव्हील शोरूम के समीप स्थित मुल्तान नगर में एक मकान पर बुलाया था जहां पर पहले से मौजूद चार पांच लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी और उसकी जेब में रखे करीब 56 हजार रुपए लूट लिए।

आस मोहम्मद ने इसकी पुलिस को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी फरार हो गए। महिला रामगढ़ तहसील के गांव पूठी का बास निवासी फरमिना पत्नी स्व जैकब खां को गिरफ्तार किया गया है। अनुसंधान जारी है एवं इसके साथियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार महिला के खिलाफ हनी ट्रैप के एनईबी सहित अन्य थानों में भी मामले चल रहे हैं।

कर्नाटक में दूसरे धर्म की लड़की से शादी करने पर युवक की हत्या

बागलकोट। कर्नाटक के बागलकोट के जामखंडी में एक सनसनीखेज घटना में दूसरे धर्म की लड़की से प्यार करने और शादी करने वाले एक युवक की हत्या कर दी गई। इस मामले में लड़की के पिता मुख्य आरोपी हैं जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक लड़की के पिता और अन्य लोगों ने उस युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। पिता इस बात से नाराज था कि एक अलग धर्म के युवक को उसकी बेटी से प्यार हो गया और उसने उससे शादी भी कर ली थी।

मारे गए युवक की पहचान जैन युवक भजबाली खड़जगी (34) के रूप में हुई है। आरोप है कि क्षत्रिय समुदाय से ताल्लुक रखने वाली भाग्यश्री पाटिल के पिता ने युवक की हत्या की है।

पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता तम्मनगौड़ा पाटिल और तीन अन्य लोगों ने शनिवार की रात जामखंडी तालुक के ताक्कोडा में भगवान हमू के पालकी उत्सव के बाद घर लौट रहे युवक के चेहरे पर नमक पाउडर फेंक कर उसकी हत्या कर दी।

फिलहाल हत्या के मुख्य आरोपी तम्मनगौड़ा पाटिल को सवाली थाने के पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने अन्य आरोपियों को खोजने के लिए एक टीम गठित की है।

अफगानिस्तान के सलांग सुरंग में ट्रक में आग लगने से 10 की मौत

0

काबुल। अफगानिस्तान के परवान प्रांत स्थित सलांग सुरंग में एक ईंधन ट्रक में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और 20 से अधिक जख्मी हो गए। प्रांतीय आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख अब्दुल अफजाली ने रविवार को यह जानकारी दी।

सरकारी न्यूज एजेंसी बख्तर के मुताबिक सड़क को क्लियर कर गया है और अब इसे यातायात के लिए खोल दिया गया है। गौरतलब है कि सलांग सुरंग हिंदू-कुश पहाड़ में नामांकित पास के क्षेत्र में समुद्र तल से 3,200 मीटर (10,499 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है।

सुरंग का निर्माण 1958-1964 में सोवियत विशेषज्ञों मुख्य रूप से मास्को मेट्रो बिल्डरों द्वारा किया गया था। काबुल को अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांतों से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क सुरंग से होकर गुजरती है।

राहुल गांधी से मिलाने के आश्वासन के बाद डा किरोडी मीणा का धरना समाप्त

अलवर। राजस्थान के अलवर में भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने रविवार को आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त कर दिया।

डा मीणा ने सुरेर गांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओ के आश्वासन दिया है और 7 सदस्य प्रतिनिधि मंडल तय किया जाएगा जो राहुल गांधी से मिलकर अपनी मांगों को रखेगा। उन्होंने बताया कि वार्ता सकारात्मक हुई है अगर निष्कर्ष नहीं निकला तो जयपुर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने राहुल गांधी के मुद्दों का मखौल उड़ाते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की बात कर रहे हैं जिसमें कहते हैं कि सिया राम बोलो लेकिन सालासर हनुमान जी में सिया राम के दरबार गिरा दिया गया। इसके अलावा बेरोजगारों को भत्ता नहीं दिया जा रहा किसानों के कर्ज माफ नहीं किया जा रहे हैं। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी रोजगार की बात करते हैं लेकिन बेरोजगारी राजस्थान में सबसे ज्यादा है। राज्य में 38 लाख बेरोजगार हैं। राहुल गांधी महंगाई की बात करते हैं तो राजस्थान में सबसे ज्यादा महंगा ही है। पेट्रोल डीजल पर सबसे ज्यादा वेट है।

इस वार्ता में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भंवर जितेंद्र सिंह शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि आज पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह और कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया है।

श्रीगंगानगर : लोहे की तारों से हाथ-पांव बंधे अज्ञात व्यक्ति का शव जलते मिला

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह तारों से हाथ-पांव बंधे अज्ञात व्यक्ति का शव जलते मिला।

बताया गया है कि इस शव को आज बड़े तड़के एक शख्स रेडी पर भरतनगर की ओर से लादकर लाया गया। उसके पीछे स्कूटी पर एक महिला भी थी। सीसीटीवी कैमरे की इस फुटेज के आधार पर पुलिस मृतक की पहचान और हत्या कर शव को दूर ले जाकर पेट्रोल छिड़क आग लगा देने वाले हत्यारों का पता लगाने में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी आबादी के वार्ड नंबर 6 में बिल्कुल बाहर की तरफ खेतों की तरफ जाने वाले कच्चे मार्ग पर स्थित विष्णुनगर के एक खाली प्लॉट में सुबह करीब 5.30 बजे सबसे पहले एक महिला ने कुछ जलते हुए देखा।

यह महिला लगभग आधा घंटा पहले खेतों की तरफ शौचादि से निवृत होने गई थी। वापस आने पर उसे आग जलते हुए दिखाई दी तो पास जाकर देखा। शव को जलते हुए देखकर महिला के रोंगटे खड़े हो गए।

उसने दूसरी तरफ खेत में काम कर रहे भवानी शंकर नामक व्यक्ति को बताया। भवानी शंकर ने भी वहां आकर देखा तो शव लगभग पूरी तरह से जल गई थी। उसके दोनों पैरों के नीचे का हिस्सा ही बचा था। भवानीशंकर ने तत्काल वार्ड पार्षद को फोन पर जानकारी दी। वार्ड पार्षद भी तत्काल घटनास्थल पर आ गए।

पार्षद द्वारा दी गई सूचना पर पुरानी आबादी थाना से रात्रि कालीन प्रभारी हवलदार अरुण मिश्रा कुछ पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर आए। कुछ ही देर में एम ओ बी, विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) तथा डॉग स्क्वायड की टीम में भी आ गईं।

पुलिस की यह टीमें मौके पर वैज्ञानिक विश्लेषण करते हुए साक्ष्यों को जुटाने में लग गई। वही पुलिस की कई टीमें आसपास की गलियों में अनेक स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक करने लगीं।

भीलवाड़ा में छात्रा को अगवा कर वैश्यावृति कराने के मामले में तीन दलाल अरेस्ट

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा की एक छात्रा को अगवा कर उससे वैश्यावृत्ति कराने के मामले में पुलिस ने दो महिला दलालों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो अभी फरार है।

जानकारी के अनुसार प्रतापनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा गत 29 जुलाई को स्कूल से लौटने के बाद लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं लग पाया। एक अगस्त को बालिका की गुमशुदगी का मामला प्रतापनगर थाने में दर्ज कराया लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। एक माह पांच दिन बाद छात्रा घर लौटी। इस बात की पुलिस को जानकारी मिलने पर उससे पूछताछ की गई तो सनसनीखेज खुलासा हुआ।

उप पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र दायमा ने बताया कि छात्रा अपनी मौसी के पास गई थी जहां वह रात रूकी और मौसी ने अपने पति से कहा कि उसे घर छोड़कर अजमेर चला जाए लेकिन छात्रा अपने मौसा के साथ दरगाह में जियारत करने अजमेर चली गई जहां रेलवे स्टेशन के निकट मौसा ने उसे अपनी बाइक के पास खड़ा किया और वह किसी काम से गया।

इसी दौरान दो महिलाएं जिनका नाम बाद में वंशिका उर्फ राधा तथा कमला उर्फ प्रेम यादव सामने आया है ने उसे अगवा कर लिया और कुछ समय अजमेर रखने के बाद उन्हें दो अन्य लोगों के साथ कार से ब्यावर ले गई। रास्ते में छात्रा का मोबाइल भी छीन लिया।

छात्रा ने बताया कि उसे मसूदा मार्ग पर एक मकान में रखा गया जहां उसके साथ मारपीट की गई और वंशिका ने उसे वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया। करीब एक माह पांच दिन तक दोनों महिला दलालों के चंगुल में रही छात्रा के साथ फिरोज सहित कई लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कमला तो उसे पांच लाख रुपए में बेचने की भी तैयारी कर रही थी लेकिन एक दिन मौका पाकर छात्रा वहां से भाग निकली।

पुलिसने छात्रा से गहन पूछताछ के बाद भीलवाड़ा से भेजी गई टीम ने फिरोज काठात और वंशिका उर्फ राधा को गिरफ्तार कर भीलवाड़ा लाया गया है। दोनों से पूछताछ के आधार पर शनिवार को कमला उर्फ प्रेम यादव को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुत्र ने दोस्त के साथ मिलकर की पिता की हत्या की कोशिश

भीलवाड़ा जिले की कारोई थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या की कोशिश के आरोप में बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शादी में अड़चन पैदा कर रहे पिता को जान से मारने के लिए गाडरमाला निवासी भेरूलाल (24) ने ढोलीखेड़ा निवासी दोस्त कैलाश जाट (25) के साथ मिलकर अपने पिता का गला दबा मारने की कोशिश की थी। दोनों आरोपियों को पुलिस ने आज न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।

बोलेरो की टक्कर से बाहक सवार युवक की मौत

भीलवाडा जिले के आसींद थाना क्षेत्र में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।थानाधिकारी दीवान सतपाल ने बताया कि शंभुगढ़ थाने के गांव सापोला का निवासी रतन लाल 23 किसी काम से भीम गया था। वहां से बाइक पर अपने गांव लौटने के दौरान आसींद से बाहर नेशनल हाइवे 148 डी पर सामने से आई बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में रतन लाल की मौत हो गई। शव को आसींद सीएचसी ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने हादसे को लेकर केस दर्ज कर जांच शुुरु कर दी।

पुलिस मुठभेड में बारह लाख रुपए के इनामी नक्सली को मार गिराया

भोपाल/बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के मलॉजखंड थाना क्षेत्र के जंगल में आज पुलिस के हॉकफोर्स के जवानों ने बारह लाख रुपए के एक इनामी नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मलॉजखंड के हर्राटोला में ग्रामीणों से जोर जबर्दस्ती कर राशन एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री लेने पहुंचे नक्सली की सूचना मिलने पर हॉकफोर्स के जवानों को मौके पर रवाना किया गया। जंगल से आने वाले रास्ते पर नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए कहा गया, लेकिन बीस से पच्चीस की संख्या में वहां पहुंचे नक्सलियों ने हॉकफोर्स के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

हॉकफोर्स के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसपर नक्सली जंगल की आड लेकर वहां से भाग गए। मुठभेड़ के बाद घटना स्थल की सर्चिंग में नक्सली का एक शव पाया गया। नक्सली से एक राइफल, राशन एवं नक्सली साहित्य बरामद किया गया।

शव की पहचान केबी डिवीजन के खूंखार नक्सली रूपेश उर्फ हुंगा के रूप में हुई, जो छत्तीसगढ़ के सुकमा का निवासी है। इस पर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र द्वारा संयुक्त रूप से 12 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

हॉकफोर्स के जवानों का ह्दय से अभिनंदन: शिवराज

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बालाघाट जिले में एक इनामी नक्सली को मार गिराने वाले हॉकफोर्स के जवानों का ह्दय से अभिनंदन करते हुए आज कहा कि उन्हें और सम्पूर्ण मध्यप्रदेश को हॉकफोर्स के जवानों पर गर्व है।

चौहान ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि आज हॉक फोर्स के शूरवीर जवानों ने बालाघाट के हराटोला जंगल में 12 लाख रुपए के इनामी नक्सली रूपेश को मार गिराया। वे हॉक फोर्स के जवानों की इस सफलता के लिए हृदय से अभिनंदन करते हैं। उन्हें और संपूर्ण मध्यप्रदेश को हॉकफोर्स पर गर्व है।

बीजेएस ने देश के 100 जिलों में जल अभियान को जनांदोलन से जोडऩे का लिया संकल्प

0

उदयुपर। भारतीय जैन संघटना (BJS) ने देश के 100 जिलों में जल की जटिल समस्याओं को दूर करनेे के लिए अभियान को जनांदोलन से जोडऩे का संकल्प लिया है।

बीजेएस ने इसके लिए देश के ऐसे 23 संघटनाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो बीते 25 सालों से बीजेएस से जुड़े हैं तथा गहन अनुभव भी रखते हैं। अब यह 23 संघटना इन जिलों में स्थित जल की जटिलाओं पर कार्ययोजना तैयार करेंगे। ये विचार बीजेएस के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में उभर कर सामने आए।

राष्ट्रीय अधिवेशन में हुए सत्र में बीजेएस के संस्थापक शांतिलाल मुथ्था ने कहा कि जब हम छोटे मोटे कार्य में साधु-संतों से आशीर्वाद लेते हैं तो इतना बड़ा अभियान साधु-संतों के सहयोग के बिना नहीं हो सकता है। ऐसे मे संघटना देशभर के साधु-संतों के अनुभवों को भी इस अभियान के साथ साझा करेगा। मुथ्था ने कहा कि इसका फायदा यह होगा कि इस अभियान को हम 25 सालों की तुलना में 5 सालों में ही पूरा कर लेंगे।

मुथ्था ने बताया कि देश में महज 4 फीसदी ही वाटर रिर्साेसेज है। इस लिहाज से बीजेएस का यह अभियान महत्वपूर्ण साबित होगा। अभियान में पूरी तरह से ईमानदारी और पक्के ईरादे से कार्य होगा, क्योंकि जिस कार्य में ईमानदारी और पक्के ईरादे का वास होता है, उस कार्य को करने के लिए भगवान को भी नीचे आना होता है।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, प्रदेश महामंत्री अभिषेक संचेती तथा कार्यक्रम संयोजक महेंद्र तलेसरा ने बताया कि बीजेएस द्वारा चयनित 23 संघटनाओं का मंच पर सम्मान किया गया। साथ ही सभी चयनित संघटनाओं ने अपने अनुभवों को साझा किया।

बीजेएस के दो दिवसीय अधिवेशन के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा एवं शपथग्रहण समारोह हुआ। संस्थापक शांतिलाल मुथ्था ने ट्रस्टी प्रफुल्ल पारख, अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र लुंकड़ के नाम की घोषणा की। उसके बाद अध्यक्ष ने पूरी कार्यकारिणी के नामों की घोषणा करते हुए उन्हें मंच पर बुलाया। समारोह के हुई अवॉर्ड सेरेमनी में उदयपुर को ओवरऑल बेस्ट चौप्टर अवार्ड प्रदान किया गया।

जम्मू की सरगम कौशल ने जीता मिस वर्ल्ड 2022 का खिताब

जम्मू। भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली जम्मू निवासी महिला सरगम कौशल को रविवार को अमेरिका के लास वेगास में एक समारोह में मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया। कौशल ने 63 देशों के प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए 21 साल बाद खिताब वापस भारत लाया।

मिस इंडिया सौंदर्य स्पर्धा के प्रबंध संगठन ने इंस्टाग्राम पर समाचार साझा करते हुए कहा कि लंबा इंतजार खत्म हो गया है, यह 21 साल बाद हमारे पास क्राउन (मिस वर्ल्ड का खिताब) वापस आ गया है!

जम्मू-कश्मीर के जम्मू शहर स्थित बहू फोर्ट इलाके की रहने वाली सरगम कौशल ने भी एक वीडियो साझा किया जिसमें बताया गया कि वह खिताब जीतने के लिए कितनी उत्साहित थीं। उन्होंने कहा कि हमें 21-22 साल बाद ताज वापस मिला है। मैं बहुत उत्साहित हूं। लव यू इंडिया, लव यू वर्ल्ड।

बैंक ऑफ इंडिया के एक सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक जीएस कौशल की बेटी सरगम कौशल ने अपनी स्कूली शिक्षा प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गांधी नगर जम्मू से की और महिला कॉलेज, गांधी नगर जम्मू से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने जम्मू विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में परास्नातक और गवर्नमेंट बी एड कॉलेज जम्मू से बीएड किया।

वह पहले विजाग में एक शिक्षिका के रूप में काम कर चुकी हैं। पेशे से एक शिक्षक, कंटेंट राइटर, मॉडल और पेंटर 31 वर्षीय सरगम की शादी भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर आदित्य मनोहर शर्मा से हुई है, जो वर्तमान में मुंबई में तैनात हैं।

मिस वर्ल्ड के पिता जी एस कौशल ने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है क्योंकि सरगम ने देश के लिए खिताब जीता है। बचपन से ही सरगम एक उत्कृष्ट बच्ची है और उसने अब तक जो कुछ भी किया है उसमें हमेशा उत्कृष्ट रही है। गौरवान्वित पिता ने कहा कि बेटियां आशीर्वाद देती हैं और सरगम की उपलब्धि पर उन्होंने तथा पूरे परिवार ने भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शब्दों का प्रयोग किया है।

गौरतलब है कि मिस वर्ल्ड विवाहित महिलाओं के लिए पहली सौंदर्य प्रतियोगिता है। पेजेंट की कल्पना 1984 में की गई थी और इसकी जड़ें मिसेज अमरीका पेजेंट से जुड़ी हैं। प्रारंभ में, पेजेंट को मिस वुमन ऑफ द वर्ल्ड नामित किया गया था। इसे 1988 में ही मिसेज वर्ल्ड के रूप में जाना जाने लगा। पिछले कुछ वर्षों में, मिस वर्ल्ड ने 80 से अधिक देशों के प्रतिभागियों को देखा है, जिनमें सबसे अधिक विजेता अमेरिका के हैं।

भारत ने केवल एक बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है जब 2001 में डॉ अदिति गोवित्रीकर ने प्रतिष्ठित ताज हासिल किया था। डॉ गोवित्रिकर ने अब मिस इंडिया इंक 2022-23 के लिए जज के रूप में काम किया है।

इस बीच, कौशल के माता-पिता को उनकी अंतरराष्ट्रीय मान्यता के बाद बधाई देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बहू किला विकास प्राधिकरण (बीएफडीए) के अध्यक्ष राजीव चरक के साथ अन्य स्थानीय निवासियों ने कौशल के माता-पिता को बधाई दी।

चरक ने कहा कि बेटी सरगम ने न केवल ताज जीता बल्कि जम्मू और पूरे देश को गौरवान्वित किया क्योंकि उसने कड़ी मेहनत और लगन से देश का नाम विश्व पटल पर स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि सरगम कौशल ने यहां तक पहुंचने के लिए जितनी मेहनत की है और उससे ज्यादा मेहनत उनके माता-पिता ने की है, इसलिए ऐसे माता-पिता का सम्मान करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि बहू फोर्ट जम्मू की बेटी ने विश्वस्तरीय संदेश जगत में अपनी प्रतिभा से अपने क्षेत्र के साथ-साथ देश का भी नाम रोशन किया है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरे देश का नाम रोशन किया है। वह उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।