Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 445 -
होम ब्लॉग पेज 445

तीर्थराज पुष्कर सरोवर के सभी घाटों का होगा पुनर्निर्माण

0

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के निकटवर्ती अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तीर्थराज पुष्कर स्थित पवित्र सरोवर के सभी 52 घाटों का पुनर्निर्माण एक स्वरूप में वाराणसी की तर्ज पर होगा।

स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव कुंजीलाल मीणा के निर्देशों पर अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त अक्षय गोदारा ने छह सदस्यों की मिलीजुली टीम को वाराणसी भेजा है जो शनिवार को वहां मौजूद थी।

वाराणसी में यह टीम वाराणसी स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ गंगा घाटों के सौंदर्यीकरण एवं एकरुपता को लेकर विस्तार से चर्चा कर रहे हैं ताकि उसी के अनुरूप पुष्कर सरोवर के घाटों को भी सौंदर्यीकृत कराया जा सके।

अजमेर से गए दल में प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता हरीश अग्रवाल, एटीपी अनुराग मिश्रा के अलावा नगरपालिका अभियंता तथा पुष्कर पुरोहित संघ ट्रस्ट के प्रतिनिधि शामिल हैं। ये सभी वहां तकनीकी एवं गैर तकनीकी घाट संरक्षण तथा सौंदर्यीकरण मामले पर बारीकी से अध्ययन कर अजमेर आएंगे। उसके बाद स्मार्ट सिटी योजना के तहत ही पुष्कर सरोवर के घाटों के जीर्णाेद्धार कार्य पर अंतिम निर्णय होगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पुष्कर सरोवर को लेकर गंभीर है। यहां आने वाले गंदे पानी की रोकथाम एवं सौंदर्यीकरण को लेकर उन्होंने शासन सचिव कुंजीलाल मीणा को गत हफ्ते पुष्कर भी भेजा था। उसके बाद ही वाराणसी तक जाने की कसरत शुरू हो पाई।

चुनावी घोषणा पत्र को सरकारी दस्तावेज बनाकर वादों को पूरा किया : अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र को सरकारी दस्तावेज बनाकर वादों को पूरा किया है।

गहलोत राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आज यहां जवाहर कला केंद्र में आयोजित राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने 25 विभागों की सभी स्टॉल्स पर जाकर विभागों द्वारा करवाए गए विकास कार्यों, उपलब्धियों एवं नवाचारों का अवलोकन किया। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाकर अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि हमने जनता की भावनाओं के अनुरूप जन घोषणा पत्र बनाया, जिसको आधार बनाकर नीति निर्माण एवं क्रियान्वयन का कार्य किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा के लिए लगभग 1 करोड़ लोगों को पेंशन दी जा रही है। आईटी का इस्तेमाल करते हुए प्रदेश में एक जवाबदेही और पारदर्शी सुशासन स्थापित करने का कार्य राज्य सरकार ने किया है। भ्रष्ट कार्मिकों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इंदिरा रसोई योजना में आमजन को पौष्टिक भोजन 8 रूपए में सम्मान के साथ परोसा जा रहा है। प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं के माहवारी स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 800 करोड़ रूपए की ‘उड़ान योजना‘ के माध्यम से निःशुल्क सैनेटरी नेपकिन का वितरण किया जा रहा है। सरकार की योजनाओं से आज 46 लाख घरेलू उपभोक्ताओं और किसानों का बिजली बिल शून्य आ रहा है। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से शहरी क्षेत्र के बेरोजगारों को राहत दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि आमजन को महंगे उपचार से मुक्ति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की है। इसमें 10 लाख रूपए तक का निःशुल्क उपचार मिल रहा है। किडनी, हार्ट, लीवर ट्रांसप्लांट जैसे महंगे इलाज में 10 लाख की सीमा समाप्त कर सारा खर्च राज्य सरकार वहन कर रही है। साथ ही, 5 लाख रूपए तक का दुर्घटना बीमा भी दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा आईपीडी, ओपीडी में सभी प्रकार के उपचार निःशुल्क कर दिए गए हैं। प्रदेश में आमजन की सीटी स्केन, एमआरआई स्केन जैसी महंगी जांचें निःशुल्क की जा रही हैं। इन ऐतिहासिक निर्णयों से राजस्थान स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक मॉडल स्टेट बनकर उभरा है।

गहलोत ने कृषि विभाग की स्टॉल पर ऋण माफी के लाभार्थी किसानों से संवाद किया। साथ ही प्रगतिशील किसान से मुलाकात कर उनके नवाचारों को सराहा। प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सुजस ऐप, सुजस बुलेटिन, सुजस ई-बुलेटिन एवं सुजस पॉडकास्ट ‘आवाज‘ का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी स्थल पर बने सुजस स्टूडियो से प्रदेशवासियों के नाम सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर वीडियो संदेश भी रिकॉर्ड किया।

उन्होंने परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की स्टॉल पर दुर्घटनाग्रस्त पीड़ितों की जान बचाने के लिए दिए जाने वाले प्रशिक्षण का लाइव डेमो देखा। उन्होंने प्रदर्शनी में लगाये गए मोबाईल स्टूडियो में 7-डी सिनेमा का भी अवलोकन किया। प्रदर्शनी के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष स्कूली छात्राओं ने राज्य सरकार की ओर से बालिकाओं को दी जा रही आत्मरक्षा प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया।

गहलोत ने कहा कि राज्य के 13 जिलों में आमजन और किसानों के लिए पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) योजना से प्रदेश के एक बड़े क्षेत्र में पेयजल व सिंचाई जल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। केंद्र सरकार को जल्द से जल्द ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करनी चाहिए। अनावश्यक देरी से परियोजना की लागत बढ़ेगी व प्रदेशवासी परियोजना के लाभ से वंचित होंगे। उन्होंने कहा कि गत बजट में राज्य सरकार द्वारा ईआरसीपी के लिए 9600 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा ना मिलने तक राज्य सरकार अपने सीमित संसाधनों से इसे आगे बढ़ाएगी।

किसान कर्जा माफी के मामले में भाजपा बोलती है झूठ

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं के राज्य की कांग्रेस सरकार के किसानों का कर्जा माफ नहीं करने के आरोप को झूठा करार देते हुए कहा है कि प्रदेश में 22 लाख किसानों का 14 हजार करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया गया है।

गहलोत ने राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री निवास पर प्रेस कांफ्रेंस में आज यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग राज्य सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि किसानों का कर्जा माफ करने का वादा किया गया लेकिन किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ, वे लोग झूठ बोलते हैं और राजनीति कर रहे है।

उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में एक लाख तक कर्जा माफ हुआ जबकि हमारे यहां किसानों का असीमित कर्जा माफ किया गया हैं। हालांकि नेशनल बैकों का नहीं कर पाए क्योंकि इस मामले में केन्द्र सरकार सहयोग नहीं कर रही है। उन्होंने केन्द्र सरकार पर कर्जा माफ करने के मामले में भेदभाव करने का आरोप भी लगाया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के कर्जा माफ करने के अलावा महंगाई की मार को कम करने के लिए किसानों एवं आम बिजली उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गई जिससे 46 लाख लोगों के बिजली के बिल शून्य हो गया इनमें आठ लाख किसान हैं।

राजस्थान में भाजपा की सरकार आने पर चलाया जाएगा बुलडोजर : सतीश पूनियां

जयपुर। राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने राज्य की कांग्रेस सरकार को गत चार साल में पूरी तरह विफल करार देते हुए कहा है कि अगले वर्ष विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार आने पर प्रदेश में किसी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा और बुलडोजर चलाया जाएगा।

डा पूनियां कांग्रेस की गहलोत सरकार के शासन के चार वर्ष पूरे होने पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आज यह बात कही। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान के इतिहास में 1952 से लेकर अब तक कोई भी सरकार लोक कल्याण का दावा करती है, लेकिन वर्तमान में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, इस तरह की नकारा, निकम्मी, भ्रष्ट, अकर्मण्य और अराजक सरकार नहीं देखी।

उन्होंने कहा कि मैं वर्ष 1990 से राजनीति में हूं, केवल राजनीतिक विरोध के कारण ही यह बात नहीं कह रहा, जो हकीकत है कांग्रेस शासन की वो बयां कर रहा हूं, सरकार अपने-अपने दावे करती है, घोषणायें करती हैं।

उन्होंने कहा कि कल रात को एक इवेंट देख रहा था सोशल मीडिया पर लाइव कंसर्ट था, कांग्रेस के भारत जोड़ो का, उसमें सुनिधि चौहान ने गाना गाया कि चोरी, चोरी किया रे, मुझे लगता है कि उस कंसर्ट ने कांग्रेस सरकार की बानगी पेश कर दी। ऐसे लगता है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ज्यादा लोकप्रियता सुनिधि चौहान की है। यदि भीड़ जुटाने के लिये किसी फिल्मी कलाकार का सहारा लेना पड़ा, वो भी कांग्रेस सरकार के चार साल के जश्न पर तो यह स्पष्ट हो जाता है कि सरकार की जमीन खिसक चुकी है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कहा कि वर्ष 2023 में भाजपा की सरकार आने पर किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा, भाजपा की सरकार आने पर बुलडोजर चलाया जाएगा, किसी भी काले कारनामे करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने राजस्थान की पूरी जनता को ठगा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के चार वर्ष की बजट घोषणाओं को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मुस्कराते हुए चेहरे के साथ इश्तेहार में मॉडल स्टेट राजस्थान नाम से प्रकाशित हुआ है, जिसमें चार वर्ष जनसेवा, सबका सम्मान, आगे बढ़ता राजस्थान, सेवा ही कर्म,सेवा ही धर्म यह लिखा हुआ है और तमाम घोषणाओं के पूरा होने का दावा भी किया है।

जिसकी हकीकत यह है कि राज्य की असंवेदनशील, अपारदर्शी एवं लापरवाह कांग्रेस सरकार के असफ़ल चार वर्ष पूर्ण होने पर मैं सांत्वना व्यक्त करते हुए प्रदेश की बदहाली, दु:ख-कंगाली, अस्वस्थ जीवन के लिए सांत्वना देता हूँ।” उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर राजस्थान के चहुंमुखी विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं संकल्पबद्धता से क़दम उठाएं और मन, वचन, कर्म से इस सरकार को उखाड़ फेंकने के पुनीत कार्य में सहभागी बनकर अपनी भूमिका निभाएं।

राजे और शेखावत के आपस में मनमुटाव को जनता क्यों भुगते : गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पर पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) मामले पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनमें और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे में अगर मनमुटाव है तो इसे जनता क्यों भुगते।

गहलोत राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर आज मुख्यमंत्री निवास पर प्रेस कांफ्रेंस में यह बात कही। उन्होंने कहा कि ईआरसीपी पर शेखावत लोगों को गुमराह करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में ईआरसीपी के मुद्दे को उठाया और उसके दूसरे ही दिन शेखावत का बयान आ गया।

उन्होंने कहा कि राजे और शेखावत के क्या संबंध है, यह तो वे जाने, लेकिन ऐसे मामलों में आपस में मनमुटाव है तो जनता उसे क्यों भुगते। ईआरसीपी योजना राजे की शुरू की हुई थी और शेखावत को जल शक्ति विभाग बाद में मिला है, इसलिए अड़चन पैदा कर रहे होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईआरसीपी योजना तेरह जिलों की है और इन जिलों में प्रदेश की 40 प्रतिशत लोगों की अनदेखी इन्हें सबक सिखा सकती है। उन्होंने कहा कि कोई रास्ता निकालकर इस योजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया जाना चाहिए।

गहलोत ने कहा कि राजस्थान ने पच्चीस सांसद जीता कर भेजे हैं। क्या वे ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं करवा सकते। उन्होंने कहा कि भाजपा में माहौल बड़ा खतरनाक है। उसके सांसद प्रधानमंत्री के सामने अपनी बात ही नहीं रख पाते होंगे। भाजपा के सांसद कहते हैं कि हम तो केवल नाम के सांसद हैं। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में नाम के सांसद हो, काम के नहीं हो तो, सोचो क्या स्थिति बनती होगी।

एक सवाल के जवाब में गहलोत ने कहा कि राजस्थान कांग्रेस में कोई विवाद है ही नहीं। हमारे बीच तो प्यार मोहब्बत की बातें होती हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की कि उसे देश में सोशल सेकुरिटी के तहत महीने में बुजुर्ग, दिव्यांग, महिलाएं इन सबको पेंशन के रुप में पैसा मिले। इसके लिए उसे एक जैसी नीति बनानी चाहिए और सरकार को इसके लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार करीब एक करोड़ लोगों को पेंशन दे रही है जबकि केन्द्र सरकार केवल दो सौ रुपए पेंशन के रुप में और वह भी मात्र 15-20 लाख लोगों को ही दे रही है।

भीलवाड़ा में शादी का झांसा देकर 20 साल की युवती से रेप

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाडा जिले के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया हैं।

पुलिस ने बताया कि कोतवाली इलाके की 20 साल की एक युवती ने प्रताप नगर थाने में रिपोर्ट दी कि वह दो वर्ष पहले फैक्ट्री में काम करती थी। जहां पर उसकी राजवीर सिंह से बात हुई थी। उसने फोन कर शादी करने की ईच्छा जाहिर की। साथ ही एक बार मिलने के लिए कहा। वह मिलने के लिए जबरदस्ती करता था। एक दिन राजवीर ने उसे होटल अजंता में बात करने के लिए बुलाया। वहां राजवीर ने होटल के कमरे में उसके साथ गलत काम किया।

आरोपी ने धमकी दी कि अगर किसी को बताएगी तो अश्लील वीडियो वायरल कर दूंगा। वह अश्लील वीडियो की धमकी देकर युवती का कई बार यौन शोषण किया। युवती का आरोप है कि जब उसने शादी के लिए राजवीर से कहा तो वह अपना मोबाइल बंद कर भाग गया। वह, फोन करती है तो फोन भी नहीं उठाता। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

उधर, प्रताप नगर थाने में एक महिला ने अपने रिश्ते में जेठ लगने वाले राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दी। पुलिस ने बताया कि महिला के पति की मौत हो चुकी है। इसके बाद राजेश उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अब उसने शादी से मना कर दिया।

ऐसी ही एक और रिपोर्ट एक अन्य पीडि़ता ने दी। इस पीडि़ता के भी पति अब नहीं है। महिला ने राजू सिंह पर आरोप लगाया कि उसे प्लॉट दिलाने के नाम पर झांसे में लिया और शादी का बहाना कर 2 साल तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों प्रकरण दर्ज कर लिए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार का लोकार्पण

0

भीलवाड़ा। उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के भीलवाड़ा स्टेशन पर आज यात्री सुविधाओं के विस्तार का लोकार्पण किया गया। जिसके अंतर्गत भीलवाड़ा स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 1 व 4 पर प्लेटफॉर्म शेल्टर का विस्तार, फुटओवर ब्रिज का प्लेटफॉर्म 4 तक विस्तार तथा दूसरे प्रवेश द्वार पर प्रतीक्षालय व अन्य यात्री सुविधाओं का लोकार्पण सांसद सीए सुभाषचंद्र बहेड़िया ने किया।

इस मौके पर विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, सभापति राकेश पाठक, मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि गत वर्षों में भीलवाड़ा स्टेशन पर रेल प्रशासन द्वारा लगातार यात्री सुविधाओं में विस्तार किया गया है। इसी कड़ी में भीलवाड़ा स्टेशन पर विभिन्न यात्री सुविधाओं में विस्तार का लोकार्पण किया गया है।

प्लेटफार्म 1 पर 320 वर्गमीटर आकार का अतिरिक्त कवरिंग शेड, प्लेटफॉर्म 4 पर 3024 वर्गमीटर आकार का नया कवरिंग शेड, फुट ओवर ब्रिज का प्लेटफार्म 4 तक विस्तार तथा स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर 200 वर्गमीटर आकार का प्रतीक्षालय जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

माली सैनी समाज के शैक्षणिक विकास, सशक्तीकरण व एकीकरण पर मंथन

पुष्कर में गणतांत्रिक समाज संगठन का राष्ट्रीय सम्मेलन

पुष्कर। गणतांत्रिक समाज संगठन (GSS) का राष्ट्रीय सम्मेलन शनिवार को तीर्थ नगरी पुष्कर स्थित मालियान धर्मशाला में आयोजित किया गया। माली सैनी समाज के शैक्षणिक विकास, सशक्तीकरण एवं एकीकरण को लेकर सम्मेलन में विभिन्न राज्यों से जुटे समाज के गणमान्यजनों ने मंथन किया।

सम्मेलन में समाज में शिक्षा का स्तर बढाने, रोजगार के अवसर सृजित करने, सरकारी सेवाओं में समाज के प्रभुत्व तथा राजनी​तिक क्षेत्र में सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना के अनुरूप काम किए जाने का आहवान किया गया। समाज के हर वर्ग जैसे कृषि, व्यवसाय, उद्यमिता में प्रवीणता हासिल करने के लिए संबधित क्षेत्रों के निपुर्ण व्यक्तियों ने मार्गदर्शन किया।

इस मौके पर सम्मेलन के मुख्य वक्ता एवं गणतांत्रिक समाज संगठन के संस्थापक एवं केन्द्रीय अवर सचिव (कानून मंत्रालय) कमल सिंह ने कहा कि सक्षम बंधु गैरराजनीतिक रहते हुए समाज के अन्य वर्ग को संबल दें। परस्पर प्रतिद्वंदी बनने की बजाय सहभागी बनेंगे तो समाज में एकजुटता आएगी। हम मजबूत है, मजबूर नहीं ऐसा भाव रखकर चलेंगे तो आत्मविश्वास बढेगा तथा सहजता से समाज का विकास के पथ पर गतिशील किया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि आज हर क्षेत्र में माली सैनी समाज का दखल है। प्रशासनिक पदों में हमारी संख्या बढी है। जनसंख्या प्रतिशत के हिसाब से हमारा समाज राजनीति की दशा और दिशा तक बदल सकता है। समाज को बदलते समय के साथ नवाचारों को अपनाना होगा। शिक्षा ऐसा मजबूत हथियार है जिसके जरिए हम हर मुकाम में सफलता हासिल कर सकते हैं। इसके लिए धरातल पर काम करने का इस संगठन का उद्देश्य है। देश के हर शहर, गांव, कस्बा, ढाणी तक पहुंच बनानी होगी। टीम भावना से सब काम करेंगे, परस्पर संवाद बनेगा तो अन्याय के खिलाफ लडने का सामर्थ्य खुद ब खुद आ जाएगा।

सम्मेलन में यह प्रस्ताव हुए पारित

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में समाज के युवा चयनित हो इसके लिए आनलाइन तथा आनलाइन कोचिंग लाइब्रेरी, करियर काउंसलिंग हेतू संपूर्ण भारत में विभिन्न शहरों, जिला मुख्यालयों पर केन्द्र स्थापित करने का निर्णय सर्वसहमति से लिया गया।

माली सैनी समाज कृषि व्यवसाय से पुश्तैनी रूप से जुुडा रहा है। इसके लिए आवश्यक है कि कृषि क्षेत्र में नवाचारों को प्रोत्साहित करने, आर्गेनिक खेती बढावा देने तथा उपज को खेत से सीधे उपभोक्ताओं तक आनलाइन पहुंचाने के लिए आधुनिक सॉफ्टवेयर तथा योजनाओं अवगत कराया जाए।

सामाजिक सशक्तीकरण, एकीकरण एवं महिला उत्थान के कार्य को गति देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके लिए समाज की शिक्षित महिलाओं को अग्रिम पंक्ति में भूमिका निभाने का आहवान किया गया।

सात राज्यों से जुटे जीएसएस पदाधिकारी

राष्ट्रीय संयोजक रणछोड सिंह गहलोत ने बताया कि सम्मेलन में देश के सात राज्यों से गणतांत्रिक समाज संगठन से जुडे पदाधिकारियों ने शिरकत की। जम्मू कश्मीर से हाईकोर्ट अधिवक्ता प्रीतम सिंह सैनी, मध्यप्रदेश से खूबसिंह कुशवाहा, उत्तर प्रदेश से मुकेश कुमार कुशवाहा समेत अन्य राज्यों से भी प्रतिनिधि मंडल ने शिरकत की। इसके अतिरिक्त राजस्थान की जिला ईकाईयों के पदाधिकारियों ने अन्य राज्यों से आए समाज बंधुओं संग विचार साझा किए। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्तिपत्र सौंपे गए। मंच संचालन केके सैनी ने किया। मालियान समाज धर्मशाला पुष्कर अध्यक्ष ओमप्रकाश सांखला व संरक्षक बाबूलाल दग्दी का विशेष सहयोग रहा।

समाज के इन गणमान्यजनों का मिला मार्गदर्शन

सम्मेलन को राजस्थान बीज निगम के निदेशक सीताराम सैनी, जीएसएस के प्रदेश समन्वयक केके सैनी, शिक्षाविद् एवं समर्थ एक्जाम प्रेप के संस्थापक छवि प्रकाश सैनी, ललित कला अकादमी की सदस्य ममता चौहान, जीएसएस महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट बबिता टांक, टोंक से कैलाश आर्यवीर, रतनलाल पीटीआई, पाली जिलाध्यक्ष पन्नालाल सैनी, शाहपुरा के पूर्व प्रधान मंजु सैनी, महिला विंग उपाध्यक्ष मंजु गहलोत, लांबिया जैतारण से बिरदाराम सैनी, सिरोही से भगवानाराम, दौसा जिलाध्ध्यक्ष एडवोकेट दिनेश सैनी, महेश चौहान, नेहा आलूदिया, पार्षद उमा दग्दी, बीना टांक, सुनीता चौहान, रेखा सैनी, क​विता कछावा, एडवोकेट धर्मेन्द्रसिंह टांक, दुर्गाप्रसाद भाटी, हेमराज सिसोदिया, उदयपुर से म​हिला प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मी भाटी समेत कई गणमान्यजनों ने विचार प्रकट किए।

बिलावल भुट्टो के बयान के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी भाजपा

0

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध दिए गए विवादास्पद बयान के खिलाफ देश भर में धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

पार्टी ने शुक्रवार को यहां एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। ये विरोध प्रदर्शन देश के सभी प्रदेशों की राजधानी में होंगे। भाजपा कार्यकर्ता पाकिस्तान और पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पुतला जलाएंगे तथा उनके शर्मनाक बयान की कड़ी निंदा करेंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया कि सत्ता में बने रहने के स्वार्थ के बीच पाकिस्तान की बदहाल होती आर्थिक स्थिति, पाकिस्तान की अराजकतापूर्ण स्थिति, पाकिस्तान की सेना में मनमुटाव, दुनिया के देशों से खराब होते पाकिस्तान के रिश्ते और आतंकवाद को पाल-परोस कर बड़ा करने की नीति से दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने ऐसा कायरतापूर्ण तथा गिरा हुआ बयान दिया है। हताश, निराश और दिवालिये पाकिस्तान के बचकाने विदेश मंत्री से आप और क्या उम्मीद की जा सकती है।

विज्ञप्ति में भाजपा ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत की धाक जम रही है, दूसरी ओर हर मोर्चे पर पाकिस्तान की खिल्ली उड़ रही है। एक ओर भारत की विदेश नीति की सर्वत्र सराहना हो रही है, दूसरी ओर पाकिस्तान को छोटे से छोटा देश आँखे दिखा रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध में पाकिस्तान के छात्र तो तिरंगे के सहारे सुरक्षित निकल पाए थे, ये तो सबने देखा है।

भाजपा ने कहा कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने हमारे प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ जिस तरह के अभद्र शब्दों का प्रयोग किया है, उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। ऐसा बयान देकर भुट्टो ने न केवल सार्वजनिक जीवन की मर्यादा को तार-तार दिया है बल्कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों की हर मर्यादा को भी लांघ दिया है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि क्या भुट्टो की इतनी हैसियत है कि वह हमारे प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करे। भुट्टो की गिरी हुई इस हरकत ने विश्व पटल पर पाकिस्तान की कलंक गाथा में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।

आसनसोल में भगदड़ मामला, भाजपा नेता और उनकी पत्नी के खिलाफ प्रकरण

आसनसोल। पश्चिम बंगाल में पश्चिम वर्दमान जिले के आसनसोल में बुधवार को रामकृष्ण डांगा में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान भगदड़ में तीन लोगों की मौत के मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेता और उनकी पत्नी के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भगदड़ में मारे गए आसनसोल कल्ला निवासी झाली बाउरी के पुत्र सुखेन बाउरी की शिकायत आधार पर आसनसोल नॉर्थ थाना पुलिस ने अनैच्छिक हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले में भाजपा नेता एवं आसनसोल के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी और उनकी पत्नी चैताली तिवारी समेत अन्य लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने इस सिलसिले में पांच लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया है।

इस बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि राजनीतिक मंशा से मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने दावा किया कि कंबल वितरण समारोह के दौरान आवश्यक पुलिस व्यवस्था का पालन नहीं किया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि कंबल वितरण कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं ली गईथी और इतनी भीड़ हो जाने का अंदाजा नहीं था।

उल्लेखनीय है कि कंबल वितरण कार्यक्रम में शुभेंदु अधिकारी मुख्य अतिथि थे। अधिकारी 3-4 कंबल बांटने के बाद मंच से नीचे उतर गए थे। इस मौके पर कम से कम 8,000 लोग इकट्ठे हुए। इसी दौरान वहां भगदड़ मच गई।

गुरू ग्रह की धनु राशि में सूर्य का प्रवेश बढाएगा कड़ाके की ठंड

0

अजमेर। सूर्य दिनांक शुक्रवार को धनु राशि के मूल नक्षत्र में सुबह 9 बजकर 56 मिनट पर प्रवेश कर गया। सूर्य का धनु राशि में प्रवेश मल मास व पोष संक्रांति के नाम से जाना जाता है। आगामी 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा तब मल मास भी समाप्त हो जाएगा। धार्मिक मान्यताओं में इस मल मास में मांगलिक कार्यों पर प्रतिबंध लग जाता है।

आकाश मंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से मूल नक्षत्र पूर्वाषाढा नक्षत्र तथा उत्तराषाढा नामक नक्षत्र होते हैं जो धनु राशि के तारा समूह में होते हैं। सूर्य अपनी धुरी पर भ्रमण करता हुआ जब धनु राशि के मूल नक्षत्र में प्रवेश करता है तो उसे मल मास के नाम से या पोष संक्रांति के नाम से जाना जाता है।

धनु राशि के मूल नक्षत्र में सूर्य का तापमान बढने लगता है। धनु राशि स्वंय अग्नि तत्व प्रधान वाली होती है और सूर्य स्वयं अग्नि तत्व का कारक होता है। आकाश में धनु राशि का आधिपत्य वृहस्पति ग्रह के अधीन होता है और वहआकाश तत्व तथा हेमंत ऋतु के कारक होते हैं।

सूर्य व धनु राशि के अग्नि तत्व और बृहस्पति ग्रह के आकाश तत्व का ठंडे घर में यह खेल प्रचंड ठंड को पैदा कर देता है और सूर्य की गरमी ठंडी पडने लग जाती है। इसी समय सूर्य इस खेल के मैदान से मुंह मोड़ कर उत्तर की ओर जाने लगता है, यही सूर्य का उत्तरायन कहलाता है।

सात दिनों के इस खेल में अर्थात जो 16 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक होता है। सूर्य दक्षिण नीचे का मैदान छोड़ कर उत्तर की ओर जाने लगता है और अपनी गर्मी का वार करने लग जाता है और जमी हुई बर्फ को पिधलाने लग जाता है। इसी के कारण बर्फबारी ठंडी हवाओं का दोर ओर वर्षा तूफान की शुरूआत करने लग जाता है और वृहस्पति ग्रह भी अपनी ठंड को लेकर सूर्य से मुकाबला करने लग जाता है।

ठंडा पड़ता हुआ सूर्य अपनी आत्मा को बृहस्पति ग्रह के हवाले छोड़ देता है और कृत्रिम गरमी के साधनों का इस्तेमाल दुनिया वालों से करा ठंड से मुकाबला करने का ज्ञान देता है। सूर्य आत्मा का ग्रह होता है और वृहस्पति ग्रह बुद्धि का ग्रह होता है और दोनों के इस खेल में दोनों का मिलन से ज्ञान ओर बुद्धि एक हो जाते हैं, आत्मा का मल धूल जाता है। यह मास मल मास कहला कर संदेश देता है कि हे मानव अब शरीर में बैठी हृदय को धडकाने वाली आत्मा को सुरक्षित रखना है। इस मौसम में शरीर के तापमान को बनाएरख नहीं तो यह आत्मा धीरे से निकल जाएगी।

धार्मिक मान्यताओं में इस मास में भगवान विष्णु व लक्ष्मी जी की शादी का उत्सव मनाया जाता है। तिल, तेल, दाल बडे का भोग बनाकर देवों को अर्पण किया जाता है जो पोष बडा कहलाता है। पोष संक्रांति में दान पुण्य के रूप में गर्म वस्त्र ठंड दूर करने के लिए गर्म तासीर के भोजन तथा अग्नि तपने के साधन अलाव व रात्रि में रेनबसेरों की व्यवस्था की जातीं हैं। हिन्दू धर्म में इस मास में विवाह आदि जैसे मांगलिक कार्यों पर प्रतिबंध लग जाता है।

ज्योतिषाचार्य भंवरलाल