Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 446 -
होम ब्लॉग पेज 446

सेवा भारती जयपुर का ब्रह्मपुरी में किशोरी विकास कार्यक्रम

0

जयपुर। सेवा भारती की जयपुर इकाई की ओर से ब्रह्मपुरी स्थित पान्ड्रिक नगर के हनुमान मंदिर में किशोरी विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किशोरियों और सेवा भारती की ओर से चलाए जा रहे संस्कार केंद्र के विद्यार्थियों ने गीत और वंदना प्रस्तुत की।

सेवा भारती के प्रांत महिला समन्वयक अनिल शुक्ला और कविता मालपानी के नेतृत्व में चल रहे इस कार्यक्रम में महानगर मंत्री गजेंद्र अवस्थी ने सेवा बस्ती में चल रहे विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी दी। गोविंद नगर महिला कार्य प्रमुख मंजू सेन ने महिला टीम के साथ भजन सत्संग प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में विजय सोनी, राजेश शुक्ला, नंदकिशोर, किशनलाल सहित बड़ी संख्या में किशोरियां और महिलाएं उपस्थित रहीं। गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महत्वपूर्ण आनुसांगिक संगठन सेवा भारती की ओर से देशभर में समाज के सहयोग से समाज के वंचित लोगों की सेवा बस्तियों में सेवा कार्य किए जा रहे हैं।

सतीश पूनियां पहुंचे भूंगरा गांव, मृतकों के परिजनों को दिया आर्थिक संबल

जोधपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने आज जोधपुर जिले के शेरगढ़ में भूंगरा गांव पहुंचकर गैस सिलेंडर हादसा पीड़ितों एवं मृतकों के परिजनों से मुलाकात की।

डा पूनियां ने घायलों के उपचार एवं परिजनों को संबल देने के लिए अपने एक माह का वेतन, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ सहित तमाम भाजपा नेताओं ने आर्थिक संबल दिया है।

पीड़ितों के परिजनों को डा. पूनियां, राजेन्द्र राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, विधायक हमीर सिंह भायल, पूर्व विधायक छोटू सिंह, प्रेमिसंह बाजोर, के आर डूकिया, रामनिवास मंडा ने आर्थिक सहायता प्रदान कर संबल दिया।

डॉ. पूनियां ने कहा कि गैस सिलेंडर हादसा दर्दनाक मानवीय त्रासदी है, जब विगत दिनों जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल जाकर घायलों के समाचार जान रहा था तो मन में अत्यंत पीड़ा हो रही थी, आज भूंगरा गांव पहुंचकर जब प्रत्यक्ष रुप से स्थिति को देखा तो रूह कांप गई।

उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवारों को उचित एवं तत्पर सहयोग करें और जरूरी इलाज एवं जीविकोपार्जन में मदद करें। उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार से पीड़ितों के परिजनों को उचित सहायता देने का आग्रह किया है, वहां से भी त्वरित रूप से उचित संबल जरूर मिलेगा।

मोदी ने की पुतिन से बात, बातचीत, दोहरायी कूटनीति पर लौटने की अपील

0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ आज बात की और पुन: दोहराया कि यूक्रेन एवं रूस के बीच विवाद का समाधान का एकमात्र उपाय बातचीत एवं कूटनीति है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार टेलीफोन पर हुई बातचीत में दोनों नेताओं ने एससीओ शिखर सम्मेलन के साथ-साथ समरकंद में अपनी बैठक के बाद, ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग, व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा सहयोग और अन्य प्रमुख क्षेत्रों के साथ-साथ द्विपक्षीय संबंधों के कई पहलुओं की समीक्षा की।

मोदी ने यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में बातचीत और कूटनीति के अपने आह्वान को दोहराया और कहा कि विवादों के समाधान का यही एकमात्र उपाय है। रूस के दूतावास के अनुसार पुतिन ने मोदी के अनुरोध पर यूक्रेन रूस युद्ध के बारे में अपने आकलन एवं विचार को साझा किया। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के साथ नियमित संपर्क में रहने पर सहमति व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति श्री पुतिन के साथ जी-20 में भारत की मौजूदा अध्यक्षता के बारे में भी चर्चा की और इसकी प्रमुख प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन की भारत की अध्यक्षता के दौरान दोनों देशों के एक साथ काम करने की भी उम्मीद जताई।

चीन कर रहा है युद्ध की तैयारी मगर सरकार सो रही है : राहुल गांधी

जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर चीन सीमा मामले में अनदेखी करने एवं रणनीतिक रुप से काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है लेकिन सरकार सोई हुई हैं और इसे छिपा रही है।

कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा के आज 100 दिन पूरे होने के अवसर पर राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में यह बात कही। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मुझे जो दिख रहा है कि जो चीन का थ्रेट हैं, मैं दो-तीन सालो से कहा रहा हूं और स्पष्ट है कि सरकार उसे छुपाने की कोशिश कर रही है। सरकार चीन की इस थ्रेट को अनदेखी कर रही है लेकिन इसे न छिपाया जा सकता है और न नहीं इसे अनदेखा किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि चीन की पूरी तैयारी लद्दाख एवं अरुणाचल प्रदेश की तरफ है और तैयारी युद्ध की है। लेकिन सरकार सोई हुई हैं और वह सुनना नहीं चाहती है। उन्होंने कहा कि चीन की तैयारी युद्ध की चल रही है। अगर कोई इन बातों को समझता हैं, उनके हथियार का पैटर्न देखे तो वह क्या कर रहे वहां पर, युद्ध की तैयारी कर रहे हैं और केन्द्र सरकार इस बात को छिपाती है और इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान की सरकार इवेंट बेस काम करती है और रणनीतिक रुप से काम नहीं करती है, जहां इंटरनेशनल रिलेशनशीप की बात आती है वहां इवेंट काम नहीं आते, वहां ताकत काम आती है। उन्होंने कहा कि सावधान रहना चाहिए और समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री के बयान आते रहते हैं, उन्हें अपनी समझ गहरी करने की जरूरत है।

भारत जोड़ो यात्रा में महसूस किया है दर्द

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वह रास्ते में असंख्य लोगों से मिले हैं और इस दौरान उन्होंने लोगों का दर्द सुना है और इस दुरुह यात्रा में हुए दर्द को महसूस भी किया है।

गांधी ने कहा कि वह रास्ते में हजारों-लाखों लोगों से मिले हैं और इस दौरान जो लोग उनसे मिलने आये उन्होंने उनकी पीड़ा को सुना है लेकिन जो उनसे मिलने आने वाले लोगों को देखकर उन्होंने महसूस किया कि इन लोगों ने भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चलने के उनके दर्द को महसूस किया है।

उन्होंने कहा कि यात्रा से मुझे बहुत फायदा हुआ है। यात्रा अभी खत्म नहीं हुई है। सड़क पर चलने से जो दिखता है वह अलग होता है। सड़क पर पैदल चलने से जो थकान होती है वह दर्द देती है। हम सड़क पर चलते हुए लाखों लोगों से मिलते हैं। सड़क पर चलते हुए जब किसान से मिलते हैं तो वह समझ लेता है कि यह जो व्यक्ति आया है वह दर्द सह कर आया है। फालतू में नहीं आया है। चलकर आया है और एक तरह का बोझ उठाकर आया है। वह इस बात को दिमाग से नहीं, दिल से बोलता है। हिंदुस्तान का आदमी जब दिल से बोलता है तो एकदम अलग बात होती है और वह सीखने वाली बात होती है।

गांधी ने कहा कि इस यात्रा से वह जमीन पर लोगों से मिले हैं और जनता से जुड़कर लोगों से उनकी दूरी कम हुई है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि पहले 70-80 साल पहले हमारी जो राजनीति होती थी, आजाद के आंदोलन के दौरान की राजनीति, वह जनता के बीच से होती थी लेकिन आज की राजनीति में जनता और नेता के बीच दूरी है और यह अहंकार के कारण हो सकता है। मुझे लगा कि इस दूरी को महसूस किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह दर्द की दूरी है और इस दूरी को दर्द से ही समझा जा सकता है। इस यात्रा में जनता का बहुत प्यार मिला है और उस प्यार को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। हिंदुस्तान के आदमी के भीतर के ज्ञान को व्यक्त नहीं किया जा सकता है। जो आम आदमी खून पसीना बहाता है उसका प्यार असाधारण होता है और उसका कोई मुकाबला नहीं होता है।

आईपीएल नीलामी में पांच दिग्गज गेंदबाज बनेंगे आकर्षण का केन्द्र

कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 की नीलामी का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, टीमें खिलाड़ियों के हालिया फॉर्म और उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें अपनी टीम में जरूरत के मुताबिक लेने के लिए गहन ‘विश्लेषण’ मे जुटी हुई हैं।

कोच्चि में 23 दिसम्बर को शुरू होने वाली नीलामी में टी20 क्रिकेट के कुछ बड़े नामों की बोली लगेगी। फ्रेंचाइज़ी आगामी सीज़न के लिए अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए कतार में पैसा लेकर खड़ी होंगी। नीलामी के लिए टीमों की नजर उन खिलाड़ियों पर होगी जो गेंद से अपना जादू दिखा सकें और दुनिया की समृद्धशाली लीगों के फेहरिस्त में शुमार आईपीएल में टीम की जीत में अहम भूमिका निभा सकते हों।

शीर्ष पांच गेंदबाज जिनकी आईपीएल 2023 की नीलामी में बोली लगनी निश्चित है। उनमें इंग्लैंड के बांये हाथ के तेज गेंदबाज रीस टॉपले ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने हालिया प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता है। इंग्लैंड के छह फुट सात इंच लंबा यह तेज गेंदबाज खेल के अंतिम फाइनल ओवर में भी विकेट के दोनों ओर गेंद को स्विंग कराने में सक्षम है।

इस साल की नीलामी में रीस टॉपले को किसी भी टीम के लिए बोली लगाना खास होगा। वह पहले ही एशिया में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर चुका है। इस साल की शुरुआत में भारत के खिलाफ उनका प्रदर्शन इस तथ्य का प्रमाण है। 75 लाख के आधार मूल्य के साथ कई टीमों को टॉपल को अपनी टीम में लेने की खासी जद्दोजहद हो सकती है।

इसके अलावा इंग्लैंड की हालिया जीत में अहम भूमिका निभाने वाले आदिल राशिद आईपीएल 2023 की नीलामी में टीमों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेंगे। राशिद ने लगातार दुनिया के कुछ सबसे अच्छे विस्फोटक खिलाड़ियों को अपने चंगुल में फंसाया है। इंग्लिश गेंदबाज के तरकश में विभिन्नता है, लेकिन उनकी सबसे पसंदीदा गुगली है। जिससे वह बड़े-बड़े खिलाड़ियों को फंसा देते हैं।

टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के अग्रणी विकेट लेने वाले एडम ज़म्पा 2020 ने अपनी सनसनीखेज गेंदबाजी से सबस हैरत में डाल दिया था। पहले आईपीएल के तीन सत्रों में ज़म्पा ने पुणे और बैंगलोर फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया है। कई टीमें उन्हें अपनी टीम में लेना चाहती होंगी। ज़म्पा विकेट लेने वाले खिलाडी हैं और उसका एशिया में एक शानदार रिकॉर्ड रहा है, जिससे वह इस साल की नीलामी में किसी भी पक्ष के लिए मैच विनर बन सकते हैं।

उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज शिवम मावी ने 2018 अंडर-19 विश्व कप में अपनी तेज गति से सभी को अचम्भे में डाल दिया था। तेज गेंदबाज ने आईपीएल में गेंदबाजी करते हुए लगातार 140 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति निकाली है। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले सत्र मे तीन करोड़ में खरीदा था।

मावी आईपीएल में टीमों के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है क्योंकि वह विकेट लेने का एक अच्छा विकल्प है। आईपीएल में उनका पिछला अनुभव उन्हें ज्यादातर टीमों के लिए अच्छा खरीददार बनाता है क्योंकि वह निचले क्रम में बल्लेबाजी करने में भी सक्षम हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनका हालिया प्रदर्शन इसका प्रमाण है क्योंकि उन्होंने टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश के लिए सबसे अधिक विकेट लिए हैं।

न्यूजीलैंड के 30 साल के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने इस आईपीएल 2023 नीलामी में बहुत कुछ हासिल करने के लिए तैयार हैं। वह अपनी शानदार गति और गेंदबाजी करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। मिल्ने ने अब तक आईपीएल के चार सत्रों में भाग लिया है और तीन टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। उनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी गेदबाजी में विविधता हैं और वह बल्लेबाजों को रोकने के लिए अपनी धीमी गेंदें और यॉर्कर डालने में सक्षम हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करेंगे रेहान अहमद

0

कराची। पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा दौरे के अंतिम टेस्ट में इंग्लैंड ने 18 साल के रेहान अहमद को पदार्पण का मौका दिया है। महज 18 साल 126 दिन के रेहान इंग्लैंड की टेस्ट टीम के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनेंगे।

लेग स्पिनर रेहान को विल जैक्स के स्थान पर टीम में स्थान मिला है। इससे पहले रेहान ने अंडर-19 विश्वकप में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा था। उन्होने महज चार मैचों में 12.58 के औसत से 12 विकेट चटकाए थे। वह विश्व कप में इंग्लैंड की ओर से दूसरे सबसे सफल गेंदबाज थे।

पाकिस्तान के खिलाफ मेहमान इंग्लैंड 2-0 से श्रृखंला में विजयी बढ़त ले चुका है। इंग्लैंड ने तीसरे और आखिरी टेस्ट के लिए टीम में एक और परिवर्तन किया है। टीम में जिमी एंडरसन के स्थान पर बेन फोक्स को जगह दी गई है।

सिवनी में शादी समारोह नाचते हुए कुछ इस तरह हुई महिला की मौत

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में महिला संगीत कार्यक्रम में नाचते समय मंच से एक महिला गिरने से मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बंडोल थाना क्षेत्र के बखारी गांव में बुधवार को एक महिला की संगीत कार्यक्रम में अन्य महिलाओं के साथ नाचते- नाचते मंच पर अचानक गिर गई। इस घटना में महिला की मौत का वीडियो भी सामने आया है।

बंडोल थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर ने बताया कि बुधवार रात बखारी गांव में शादी समारोह से पहले साहू परिवार में संगीत कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान संगीत कार्यक्रम में महिलाएं स्टेज पर डांस कर रही थी। डांस के दौरान 55 साल की महिला जथा बाई अचानक मंच पर गिर गई।

लोगों ने तुरंत महिला को निजी अस्पताल ले गए। वहां से महिला को जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। डाक्टर के मुताबिक महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

फ्रांस : इमारत में आग लगने से 10 लाेगों की मौत, 14 झुलसे

0

पेरिस। पूर्वी फ्रांस के ल्योन के उपनगर वाउलक्स-एन-वेलिन में शुक्रवार तड़के एक रिहायशी इमारत में आग लगने से पांच बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य झुलस गए।

वेर्गने-रोन-आल्प्स क्षेत्र के प्रीफेक्चर ने ट्विटर पर कहा कि प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार पांच बच्चों सहित 10 लोगों की मौत हो गई। पीड़ितों में से चार की हालत गंभीर है और 10 अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों में दो दमकलकर्मी भी शामिल हैं।

यह घटना स्थानीय समयानुसार तड़के तीन बजकर 12 मिनट पर हुई। घटनास्थल पर 170 दमकलकर्मी और 65 वाहन बचाव और राहत कार्याें के लिए भेजे गए। बताया जा रहा है कि दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। आग लगने का कारण का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पाकिस्तान के बल्लेबाज अजहर अली ने की टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

0

कराची। पाकिस्तान के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाजों में से एक और पूर्व कप्तान अजहर अली ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही श्रृंखला के तीसरे और अंतिम मैच के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।

अजहर ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि शीर्ष स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिये सम्मानजनक रहा है। संन्यास का फैसला करना हमेशा ही कठिन होता है लेकिन गहराई से विचार करने के बाद मैंने महसूस किया कि यह मेरे लिये टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का सही समय है।

अजहर ने अभी तक 96 टेस्ट में 42.49 के औसत से 7097 रन बनाए हैं। 12 साल के लम्बे करियर में उन्होंने 19 शतक और 35 अर्धशतक लगाए हैं जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर वेस्टइंडीज के खिलाफ दिन-रात्रि मैच में नाबाद 302 रन था। उनके नाम आठ विकेट भी हैं। उन्होंने लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2010 में क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में पदार्पण किया था।

कराची में इंग्लैंड के खिलाफ उन्हे अपने टेस्ट रनों में इजाफा करने और अपने टेस्ट करियर को उच्च स्तर पर समाप्त करने का एक और मौका मिलेगा। उन्होंने 2016 और 2020 के बीच नौ मौकों पर टीम की कप्तानी भी की। इसके अलावा वह पाकिस्तान के लिये 53 वनडे और 49 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने क्रमश: 1895 और 985 रन बनाए हैं।

अजहर ने कहा कि ऐसे कई लोग हैं जिनका मैं इस कठिन सफर में साथ देने के लिए आभारी हूं। मैं अपने परिवार का विशेष उल्लेख करना चाहता हूं जिनके त्याग के बिना मैं आज जहां हूं, वहां नहीं होता। मेरे माता-पिता, पत्नी, भाई-बहन और बच्चे हमेशा से मेरी ताकत रहे हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने अजहर को बधाई देते हुए कहा कि अजहर अली पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे प्रतिबद्ध खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उनका धैर्य और दृढ़ संकल्प कई युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा रहा है और वह आने वाले क्रिकेटरों के लिए एक आदर्श हैं।

कर्नाटक के मांड्या में छात्राओं के यौन शोषण के आरोप में हेडमास्टर अरेस्ट

मांड्या। कर्नाटक के मांड्या जिले में पुलिस ने छात्राओं के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के आरोप में यहां के एक स्कूल के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आज यहां बताया कि हॉस्टल वार्डन की शिकायत पर आरोपी चिन्मयानंद मूर्ति (47) पर पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

वॉर्डन का आरोप है कि प्रधानाध्यापक छात्रावास की छात्राओं को अपने कार्यालय में बुलाकर अनुचित तरीके से छूते और अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो भी दिखाते थे तथा शिकायत करने पर परीक्षा में फेल करने धमकी देते थे।

यह मामला उस समय सामने आया, जब बुधवार को मूर्ति ने एक लड़की को अपने कार्यालय में बुलाया और उसे अनुचित तरीके से छूने की प्रयास किया तथा कथित तौर पर यौन शोषण करने पर लड़की ने मदद के लिए शोर मचा दिया। इसके बाद हॉस्टल की गुस्साई छात्राओं ने उसे लाठियों से पीटा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

वीडियो में महिला मूर्ति से पूछती दिख रही हैं, सर आप प्रधानाध्यापक हैं, आप लड़कियों के साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं। उप निदेशक लोक शिक्षण (डीडीपीआई) जावरेगौड़ा ने गुरुवार को परिसर का दौरा किया और आक्रोशित ग्रामीणों से वादा किया कि प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया जाएगा।