Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 448 -
होम ब्लॉग पेज 448

राजस्थान रोडवेज में अब QR कोड व UPI से भुगतान कर यात्री टिकट सुविधा

जयपुर। राजस्थान रोड़वेज में क्यूआर कोड एवं यूपीआई से भुगतान कर यात्री टिकट लेने की सुविधा आज से शुरू हो गई।

राज्य की मुख्य सचिव उषा शर्मा, प्रमुख शासन सचिव एवं रोड़वेज के अध्यक्ष आनन्द कुमार ने क्यूआर कोड जारी कर युवाओं एवं आमजन में बढते डिजीटल भुगतान को बढावा देने के उद्देष्य से प्रथम चरण में रोडवेज की सभी बसों में किसी भी डिजीटल प्लेटफॉर्म फोनपे, गूगलपे, पेटीएम, भीम यूपीआई एवं सभी बैंको के क्यू आर कोड से टिकिट के भुगतान करने की सेवा की सुविधा आज से प्रारम्भ की। इस अवसर पर गृह सचिव भानू प्रकाश येतुरू व रोड़वेज प्रबन्ध निदेशक नथमल डिडेल एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

डिडेल ने बताया कि यात्रियों को प्रथम चरण में डिजीटल भुगतान की सुविधा प्रदान करने के उदेश्य से रोड़वेज की सभी बसों में किसी भी डिजीटल प्लेटफॉर्म फोनपे, गूगलपे, पेटीएम, भीम यूपीआई एवं सभी बैंको के क्यू आर कोड से टिकिट के भुगतान करने की सुविधा दी गई है। यात्री द्वारा परिचालक के पास उपलब्ध ईटीआईएम मशीन से क्यूआर कोड स्केन कर सफलता पूर्वक भुगतान करने पर स्वतः ही टिकिट प्रिन्ट होकर प्राप्त हो जाएगी।

डिडेल ने बताया कि द्वितीय चरण में निगम के समस्त बुकिंग काउन्टर पर फोनपे द्वारा स्थापित की जाने वाली पीओएस मशीन के माध्यम से टिकटिंग सिस्टम के साथ एकीकरण कर डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड एवं क्यूआर कोड से अगले वर्ष मार्च के अन्त तक टिकिट के भुगतान की सुविधा प्रारम्भ कर दी जाएगी।

रोडवेज प्रबन्धन द्वारा बढते टेक्नोलोजीज ट्रेण्ड को देखते हुए अपने यात्रियों को सभी डिजीटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से टिकिट का भुगतान प्राप्त करने की सुविधा प्रारम्भ की है। इससे आम यात्री को निगम वाहनों में खुल्ले पैसे अथवा टिकिट नहीं देना आदि समस्याओं का डिजीटल भुगतान के माध्यम से समाधान हो सकेगा एवं राजस्व रिसाव पर भी अंकुश लगेगा। आप ऑनलाइन सेवाओं के लिए भुगतान विकल्पों के बारे में अधिक पढ़ सकते हैं CasinoApplePay.

बैतूल : 13 साल की लडकी से गैंगरेप के तीन दोषियों को आजीवन कारावास

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की एक अदालत ने एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को आजीवन करावास की सजा एवं आठ हजार रूपए का अर्थदंड लगाया है।

जिला लोक अभियोजन अधिकारी (डीपीओ) एसपी वर्मा ने आज बताया कि मुलताई थाना क्षेत्र के गांव निवासी 13 वर्षीय एक किशोरी 19 दिसंबर 2018 को अपने घर के सामने खड़ी थी। उस समय आरोपी दीपक सरोदे (23) ने मोटर साइकिल से आकर शादी के लिए अपनी मां से मिलाने का कहकर बहला- फुसलाकर एक सूने मकान पर ले जाकर दुष्कर्म किया।

आरोपी दीपक ने अपने अन्य दोस्त आशीष एवं पंकज को फोन कर बुलाया, जिन्होंने भी दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने इस प्रकरण में लगातार मानीटरिंग की।

डीपीओ ने बताया कि अनन्य विशेष न्यायालय (पास्को एक्ट) ने आरोप सिद्ध होने पर तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया एवं आठ हजार रूपए का अर्थदंड भी लगाया।

अजमेर : 16 साल की किशोरी से रेप के दोषी को उम्रकैद

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में पोक्सो मामलों की विशिष्ट अदालत संख्या दो ने आज दुष्कर्म के एक आरोपी को उसके जीवन की अंतिम सांस तक कठोर कारावास की सजा सुनाई।

लोक अभियोजक विक्रम सिंह शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि दुष्कर्म का यह प्रकरण कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत 10 अगस्त 2020 से जुड़ा है। प्रकरण के मूल में 56 वर्षीय आरोपी वासुदेव सोनी एवं 16 वर्षीय नाबालिग पीड़िता एक ही मकान के हिस्सों में किराए पर रहते थे। मां बाप के नहीं होने पर पीड़िता को बहला फुसलाकर आरोपी वासुदेव ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

मामला उजागर होने पर प्रकरण दर्ज किया गया तथा जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आज न्यायाधीश ने दुष्कर्म के आरोपी वासुदेव सोनी को आजीवन कारावास के तहत अंतिम सांस तक कठोर कारावास तथा एक लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।

छोटी-छोटी नदियों को पुनर्जीवित करना सबसे बड़ी आवश्यकता : शेखावत

0

नई दिल्ली। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत सरकार अपने हर उद्देश्य में जनभागीदारी को मुख्य मानती है और सातवें इंडिया वॉटर इंपैक्ट समिट में भी 5पी (पीपुल, पॉलिसी, प्लान, प्रोग्राम और प्रोजेक्ट) के आधार पर रायशुमारी होगी। शेखावत ने कहा कि यह समिट बड़ी नदी घाटियों में छोटी नदियों के संरक्षण पर केंद्रित है। छोटी-छोटी नदियों को पुनर्जीवित करना सबसे बड़ी आवश्यकता है।

गुरुवार को समिट का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि सात अंक का हमारी संस्कृति में बहुत महत्व है। संगीत के सात सुर, इंद्रधनुष के सात रंग, आकाश में सप्तऋषि, विवाह के सात वचन हमारी संस्कृति में सात अंक पूर्णता और परिपक्वता का प्रतीक हैं। उम्मीद है कि सातवां सोपान पार करने के बाद इंडिया वॉटर इंपैक्ट समिट वैश्विक पटल पर जल क्षेत्र में बड़े वैचारिक और नीतिगत हस्तक्षेप के रूप में जाना और सराहा जाएगा।

शेखावत ने कहा कि भारत गंगा और गीता का देश है। प्रकृति के प्रति लोक श्रद्धा हमारे जीवन मूल्यों और संस्कारों में नजर आती है। सहस्रों वर्ष प्राचीन सनातन भारतीय संस्‍कृति में नदियों को मां कहकर पूजने की परंपरा रही है। नदियां हमारी धरोहर हैं, हमारी पहचान हैं, हमारी सांस्कृतिक अस्मिता और बोध की प्रतीक हैं। हमारे तमाम मूल्‍यों, परंपराओं और मान्‍यताओं का साक्षात प्रतिरूप हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी संस्‍कृति में नदियों के प्रति मान-सम्‍मान का यह भाव अकारण नहीं है। हमारे हृदय में अपनी नदियों के प्रति आस्‍था का सागर यूं ही हिलोरें नहीं मारता। इसकी पुख्‍ता वजह है। नदियां देश की संस्कृति और सामाजिक विविधता के बीच एकता और अखंडता का सूत्र हैं। वस्‍तुत: नदियों का अस्तित्‍व, हमारे अपने अस्तित्‍व से जुड़ा हुआ है। नदियां जीवित हैं, तभी सृष्टि में जीवंतता है, संवेदना की सजलता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह देश में सरकारों की योजनागत समझ और प्रतिबद्धता में दिखी कमजोरी ही रही कि आस्था से लेकर अर्थव्यवस्था तक के लिए महत्वपूर्ण गंगा जैसी नदी की उपेक्षा होती रही। इस मामले में वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी जी का वाराणसी से चुनाव लड़ना और फिर उनका प्रधानमंत्री बनना एक युगांतकारी घटनाक्रम है। वाराणसी से निर्वाचित होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा था, ‘मां गंगा की सेवा करना मेरे भाग्य में है।’ आज प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार जल और स्वच्छता से जुड़े दुनिया के सबसे विस्तृत कार्यक्रम को सफलता के ऐतिहासिक मील स्तंभ तक पहुंचा रही है।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती जो आज हमारे सामने है, वह वॉटर सिक्योरिटी (जल सुरक्षा) की है। इन छोटी-छोटी नदियों को पुनर्जीवित करना सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि अगले 3 दिन इस समिट जो हम चर्चा करेंगे, विचार करेंगे और उस विचार को यदि हम धरातल पर उतार पाते हैं तो निश्चित उस दिशा में हमारा एक बहुत बड़ा योगदान होगा। इस समाधान संदेश से देश को आत्मनिर्भर, विकसित, समर्थ और शक्तिशाली बनाने की दिशा में अपना योगदान कर पाएंगे।

कोटा : जानी-मानी समाज सेविका प्रसन्ना भंडारी का निधन

0

कोटा। सैकड़ों निसंतान दंपतियों की गोद को खिलखिलाता बचपन देकर उनके घरों में मासूमों की किलकारियां गुंजायमान करने वाली कोटा की जानी-मानी समाज सेविका प्रसन्ना भंडारी आज निधन हो गया।

करणी विकास समिति के संस्थापक संयोजिका प्रसन्ना भंडारी का आज कोटा में निधन हो गया। वे करीब 80 वर्ष की थी और अभी भी समाज सेवा सहित पालनों में छोड़े गये बच्चों,निराश्रितों, विधवाओं, वृद्धजनों विकलांगों को आश्रय देने के सद्कार्य में लगी थी। प्रसन्ना भंडारी ने आज सुबह अंतिम सांस ली।

राजस्थान के नगरीय विकास एवं स्वायत्तशासन मंत्री शांति धारीवाल, राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज मेहता सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भंडारी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा है कि निराश्रित लोगों के प्रति उनकी सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा। उनकी सेवाएं अमूल्य थी।

पियाजियो व्‍हीकल्स की नई ऐप एफएक्स मैक्स रेंज

नई दिल्ली। छोटे व्यावसायिक वाहन बनाने वाली कंपनी पियाजियो व्‍हीकल्‍स प्राइवेट लिमिटेड (पीवीपीएल) ने 2 नए इलेक्ट्रिक 3-व्‍हीलर लॉन्च करने की आज घोषणा की।

कंपनी ने कहा कि इसमें यात्री सेग्मेंट में ऐप ई-सिटी एफएक्स मैक्स और कार्गो सेगमेंट में आपे ई-एक्सट्रा एफएक्स मैक्स शामिल हैं। नए वाहनों को भारत में इटली के राजदूत विन्सेंजो डी लुका ने लॉन्च किया। इस अवसर पर कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डिएगो ग्रैफी और कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल और निर्यात के कार्यकारी उपाध्यक्ष और कारोबार प्रमुख सुधांशु अग्रवाल भी उपस्थिति थे।

नई उत्‍पादों की पेशकश के साथ पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड ने इंडस्ट्री के मुख्य भागीदारों के साथ समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए, जिससे भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए मजबूत आधारभूत ढांचे के निर्माण के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ना कंपनी ने सुनिश्चित किया।

अग्रवाल ने कहा कि नए वाहनों में पुराने वाहनों की तुलना में रोड ड्राइविंग रेंज में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यात्री वाहनों के लिए प्रति चार्ज 145 किलोमीटर और कार्गो वाहनों के लिए प्रति चार्ज 115 किलोमीटर की क्षमता है जिससे यात्री वाहनों के लिए 20 फीसदी और कार्गो वाहनों के लिए 19 फीसदी ग्रेडिंग बढ़ी है।

अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्‍ठ वारंटी-यात्री वाहनों के लिए 175,000 किलोमीटर और कार्गो वाहनों के लिए 150,000 किलोमीटर है। 50 पैसे प्रति किमी की संचालन लागत से नई रेंज सेग्मेंट में सबसे किफायती ढंग से वाहनों के संचालन की पेशकश करते हैं।

उन्होंने कहा कि पियाजियो इंडिया ने 2023 में 24 हजार से ज्यादा कार्गो और यात्री इलेक्ट्रिक वाहनों की डिलिवरी देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग की कई प्रमुख कंपनियों जैसे सन मोबिलिटी, थ्री व्‍हील्‍स यूनाइटेड, जिंगो, सिटी लिंक, एमप्लस सोलर, मैजेन्‍टा मोबिलिटी, मूविंग और एमबीएसआइ के साथ समझौता किया है।

ऐप ई सिटी एफएक्स मैक्स की एक्स शोरूम कीमत 3,25,794 रुपए और ऐप ई-एक्सट्रा एफएक्स पीयू मैक्स की एक्स शोरूम कीमत 3,45,947 रुपये तथा ऐप ई-एक्सट्रा एफएक्स डब्ल्यूपी मैक्स की कीमत 3,43,458 रुपए है।

ग्रैफी ने कहा कि भारत में लाइट कार्गो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी वाहनों में अग्रणी वाहन के रूप में हमें अपने पोर्टफोलियो में ऐप ई सिटी एफएक्स मैक्स और ऐप ई एक्सट्रा एफएक्स मैक्स को शामिल कर बेहद खुशी हो रही है। इंजीनियरों और आरएंडडी की हमारी टीम ने बेहतर रेंज, ग्रेड क्षमता और सामान ढोने की क्षमता के साथ नई ऐप एफएक्स मैक्स रेंज डिजाइन की है।

इसके साथ ही प्रतिस्पर्धी स्वामित्व की कुल लागत से कंपनी ग्राहकों को उनके खर्च किए गए रुपये का बेहतरीन मूल्य प्रदान कर रहा है। हमारा मानना है कि नई रेंज के वाहन कारोबारियों को उनके व्यापार में काफी मुनाफा दिलाएंगे। गतिशीलता के भविष्य पर निगाह रखते हुए पियाजियो के वाहन वैकल्पिक ईंधन को अपनाने के अपने मिशन में भारत को आगे बढ़ाने की कोशिश लगातार जारी रखेंगे।

भीलवाड़ा : 20 साल की युवती को किडनैप कर 3 बार बेचा, गैंगरेप

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के कारोई थाना क्षेत्र में एक युवती का अपहरण करने के बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया हैं।

कारोई थाना इलाके में रहने वाली 20 साल की युवती ने पुलिस अधीक्षक को दी रिपोर्ट में मोटरास निवासी बंशीलाल रेबारी एवं बद्रीलाल रेबारी, कल्लुराम रेबारी एवं पुखराज निवासी देवासी की ढाणी रास बाबरा पाली एवं निवासी घासीराम रेबारी निवासी थरासमी पाली को आरोपित बनाया है।

पीड़िता का आरोप है कि उसके मोबाइल नंबर उसके काका के बेटे से आरोपित बंशी ने लिए थे। इसके बाद बंशी उसे फोन कर बात करने लग गया। बहला-फुसलाकर झांसे में लिया। उसने, युवती से कहा कि उसे पत्नी छोड़ गई। वह अकेला है। यह कहते हुए युवती के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा। युवती ने उस पर विश्वास कर लिया। पांच छह महीने पहले बोलेरो लेकर दोपहर 1 बजे गांव आया। बोलेरो में बंशी, बद्री, घासी, पुखराज एवं कल्लू था। ये लोग उसे बोलेरो में बैठाकर पाली ले गए। वहां बंशी ने उसे शादी के झांसे और वादे में रखा और बिना सहमति के दस दिन तक दुष्कर्म करता रहा।

पीड़िता का कहना है कि इसके बाद उसे दस हजार रुपए में दूसरे आरोपित बद्रीलाल को बेच दिया। उसे जान से मारने की धमकी देकर कहा कि जो तेरे साथ करे, उसे करने देना। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता नहीं है, इससे वह डर गई। बद्रीलाल, उसे भीलवाड़ा लेकर गया। 15 दिन तक बद्री ने भी उसके साथ ईच्छा के विरुद्ध प्रतिदिन रेप किया। बद्री ने भी उसे 10 हजार रुपए में कल्लुराम को बेच दिया।

पीडिता ने रिपोर्ट में कहा कि कल्लुराम रेबारी इस पीड़िता को भीलवाड़ा से बैंगलोर ले गया। कल्लूराम ने उसे बैगलोर में किराये के मकान में महीने भर रखा। वहां कल्लुराम रेबारी ने भी एक माह तक रेप किया। वहां पुखराज भी बंगलोर में अलग किराये के कमरे पर रहता था। कल्लुराम ने भी युवती के साथ वैसा ही किया, जैसा उसके साथ अन्य आरोपितों ने किया।
कल्लुराम ने युवती से रेप करने के बाद उसे 20 हजार रुपए में अन्य आरोपित पुखराज को बैच दिया। वह उसे बैंगलोर से रास, ब्यावर ले आया। युवती को आरोपित पुखराज ने वहां एक महीने तक रखा और खोटा काम करता रहा।

पुखराज ने 5 हजार रुपए मे युवती को अन्य आरोपित घासी को सौंप दिया। वह, पीड़िता को खैरवे ले गया। घासी ने वहां किराये के मकान में बंधक बनाकर युवती को 15 दिन रखा और दुष्कर्म किया। वहां से कल्लुराम उसे रास, ब्यावर ले गया और कल्लुराम ने 2-3 महीने तक दुष्कर्म किया। युवती को वहां मौका मिला तो उसने कल्लुराम के फोन से अपने भाई को फोन लगाया।

पीड़िता की सूचना पर उसका भाई कारोई पुलिस को साथ लेकर रास, ब्यावर पहुंचा जहां से युवती को यहां लाया गया। युवती का आरोप है कि पुलिस ने उसके भाई को घर भेज दिया। पुुलिस ने आरोपित से मिलभगत कर उसे एसडीएम के सामने पेश किया, जहां एसडीएम को भी आपबीती बताई। फिर वह अपने भाई एवं मामा के साथ गांव चली गई। परिवारवालों को आपबीती बताई। इसके बाद हिम्मत जुटाकर यह रिपोर्ट पेश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच उप पुलिस अध्ीाक्षका गोपीचंद मीणा कर रहे है।

देवरिया में प्रेमी के साथ मिल कर बहू ने की बुजुर्ग सास की हत्या

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने पुलिस ने गुरूवार को मृतका की पुत्र वधू को उसके प्रेमी और एक अन्य के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बखरा गांव में बुधवार को इसरावती नामक एक बुजुर्ग महिला का शव मिला था। इस मामले में पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी।

जांच में पता चला कि मृतका की बहू नीतू देवी का प्रेम प्रसंग गांव के ही विशाल राव से चल रहा था। इस प्रेम प्रसंग की जानकारी इसरावती को हो गई थी। उसने इस बात की जानकारी अपने बेटे कृष्ण मुरारी को बताने के लिए कही थी।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रेम प्रसंग का राज खुलने के डर से नीतू ने अपने प्रेमी विशाल और उसके दोस्त प्रशान्त राव के साथ मिलकर विशाल के नए मकान में इसरावती की हत्या कर दी और शव को घर में छिपा कर रख दिया। शव से बदबू आने पर तीनों रात में शव को गांव में एक मंदिर के पास फेंक कर फरार हो गए थे। पुलिस ने आज तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

भारतीय जैन संघटना का राष्ट्रीय अधिवेशन 17-18 दिसंबर को उदयपुर में

0

उदयपुर। भारतीय जैन संघटना बीजेएस का झीलों की नगरी उदयपुर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के 100 जिलों में जल संवर्धन का एमओयू, मूल्यवर्धन शिक्षा का स्केल तैयार करना तथा सामाजिक क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों पर चिंतन-मंथन होगा।

बीजेएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र लूंकड़ ने आज पत्रकारों को बताया कि अधिवेशन के दौरान 17 दिसम्बर को केन्द्रीय सरकार एवं बीजेएस के साथ देश के 12 राज्यों के 100 जिलो में जल संवर्द्धन के लिए किए गए एमओयू पर एक विशाल वाटर रैली निकाली जाएगी। इस रैली में युथ ब्रिगेड के युवा साथ आगे बुलेट मोटरसाईल पर रैली को एस्कॉर्ट करेंगे।

इस रैली में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री कपित पाटील, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सहित बीजेएस के राष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि रैली में देश के 12 राज्यों की झांकियां अलग अलग चार पहिया वाहनों पर संचालित होगी।

उन्होंने बताया कि देश के छत्तीसगढ़ राज्य के 15, गुजरात के 3, जम्मू कश्मीर के 2, कनार्टक के 15, महाराष्ट्र के 27, मध्यप्रदेश के 6, उड़ीसा, पंजाब तथा पाण्डिचेरी के 1-1, राजस्थान के 14, तमिलनाडू के 13 तथा उत्तरप्रदेश के 2 जिले इसमें शामिल है। राजस्थान के अजमेर, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडग़ढ, डूंगरपुर, जालोर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, पाली, राजसमंद एवं उदयपुर जिले जल संवर्धन में शामिल होंगे।

लूंकड ने बताया कि बीजेएस एक संगठन नहीं वरन विचार धारा है। 37 वर्षों के अपने इतिहास में मुख्य रूप से आपदा प्रबंधन, सामाजिक विकास और शैक्षणिक कार्यों के सम्बन्ध में राष्ट्रीय स्तर पर कार्य किए है। संगठन का मुख्य आधार कार्यकर्ताओं का विशाल नेटवर्क है। इस संस्था में एक लाख से अधिक कार्यकर्ता एवं 500 से अधिक विशेषज्ञ प्रोफेशनल व कर्मचारी पूना स्थित कार्यालय में कार्यरत हैं।

बीजेएस प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने बताया कि अधिवेशन की सम्पूर्ण तैयारियां अंतिम चरण में है। अधिवेशन स्थल 100 फीट रोड स्थित ओकेजन गार्डन में 40 हजार स्क्वायर फीट का विशाल डोम का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। जिसमें 3200 प्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।

प्रदेश महामंत्री अभिषेक संचेती ने बताया कि 17-18 दिसम्बर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में भारत सरकार के सडक़ एवं परिवहन मंत्री नितिन गडक़री, जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राजमंत्री कपिल पाटील, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस, विधान सभा अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, डॉ. अभय फिरोदिया चेयरमेन फोर्स मोटर्स, वल्लभ भंसाली प्रबधंन निदेशक ईनाम सिक्योरिटी, अरूण जैन सीएमडी इंटलेक्ट डिजाईन अरहना लिमिटेड, प्रदीप राठौड़ सेलोवर्ल्ड गु्रप मुम्बई, डॉ. चेनराज जैन चांसलर जैन युनिवर्सिटी बैंगलोर, विजय दरड़ा चेयरमैन लोकमत मीडिया, अभय श्रीश्रीमाल अध्यक्ष जीतो एपेक्स, अविनाश मिश्रा सलाहकार नीति आयोग, डॉ. अख्तर बादशाह वाशिंगटन विश्वविद्यालय सहित देशभर के 100 से अधिक उद्योगपति, शिक्षाविद् एवं ब्यूरोकैट्स एवं जनप्रतिनिधि इस महाअधिवेशन का हिस्सा बनेंगे।

दूसरे दिन 18 दिसम्बर को प्रात नौ बजे वाशिगंटन विश्वविद्यालय से अख्तर बादशाह का वर्चुअल उद्बोधन, द्वितीय सत्र में पानी जैसी जटिल समस्याओं के समाधान में जैन साधु-साध्वियों की पहल, सामाजिक ज्वलंत मुद्दों पर चितंन-मंथन, आगामी दो वर्ष की नई राष्ट्रीय कार्यसमिति का शपथ एवं समापन सत्र होगा। देशभर से आने वाले 3 हजार से अधिक प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए पूरे शहर में 100 से अधिक होर्डिंग लगाए गए है।

मुख्तार अंसारी को साथी भीम सिंह के साथ 10 साल कैद की सजा

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। गैंगस्टर के मामले में मुख्तार और उसके सहयोगी भीम सिंह को एमपी-एमएलए कोर्ट ने दस-दस साल की सजा सुनाई है। अदालत ने पांच-पांच लाख रुपए का अर्थ दंड भी लगाया है।

एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश दुर्गेश ने 1996 में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में मुख्तार अंसारी को दोषी माना। विशेष बात यह की 1978 से अब तक लगातार अपराधिक घटनाओं में नाम आज जाने के बावजूद पहली बार किसी ट्रायल कोर्ट द्वारा मुख्तार अंसारी को सजायाफ्ता घोषित किया गया है जिन पर अब तक आधा दर्जन अभियोग चल रहे हैं।

गौरतलब है कि मुख्तार और उसके साथियों ने तीन अगस्त 1991 में बनारस में पूर्व विधायक अजय राय के भाई अवधेश राय की हत्या कर दी थी। इसके बाद इसी मामले की विवेचना के दौरान 1996 में गाजीपुर की पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था।

गाजीपुर जिले के एक मुकदमे में गुरुवार को माफिया मुख्तार की पेशी ईडी कार्यालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए कराई गई। अदालत मुख्तार के मुकदमे में फैसला सुनाया गया है। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के लिए बुधवार को ही जरूरी इंतजाम ईडी कार्यालय में किया गया था।

मुख्तार के खिलाफ यूपी, दिल्ली, पंजाब के विभिन्न थानों में 40 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसको पंजाब से बांदा जेल में ट्रांसफर किए जाने के बाद ईडी ने उसके परिवार पर भी शिकंजा कसा है।बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी आगामी नौ दिनों तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कस्टडी में रहेगा।

कस्टडी रिमांड की अर्जी पर सुनवाई करते हुए जिला जज संतोष राय ने अभियुक्त को 14 दिसंबर दोपहर एक बजे से लेकर 23 दिसंबर की दोपहर दो बजे तक ईडी को कस्टडी में रखने का आदेश दिया है। अदालत ने यह भी कहा कि हिरासत अवधि समाप्त होने पर न्यायिक अभिरक्षा के समय मेडिकल परीक्षण कराया जाए। कस्टडी रिमांड मिलने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच माफिया मुख्तार को ईडी कार्यालय ले जाकर पूछताछ शुरू की गई। इसी मामले में मुख्तार का बेटा विधायक अब्बास व साला आतिफ रजा भी जेल में बंद हैं।

मुख्तार अंसारी पर चल रहे प्रमुख अभियोग में मुगलसराय में आरक्षी हत्याकांड, गाजीपुर में तत्कालीन विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड, वाराणसी का बहुचर्चित नंदकिशोर रुंगटा अपहरण कांड व वाराणसी में अवधेश राय हत्याकांड शामिल है।