Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 450 -
होम ब्लॉग पेज 450

मेघालय से एनपीपी और टीएमसी के 4 विधायक भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। मेघालय में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चार विधायक बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

सभी विधायक एनईडीए के संयोजक और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। इन विधायकों में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) से दो विधायक फेरलिन संगमा और बेनेडिक मारक, तृणमूल कांग्रेस से एचएम शांगप्लियांग और निर्दलीय विधायक सैमुअल संगमा हैं।

सरमा ने विधायकों को बधाई देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इन विधायकों के पार्टी में शामिल होने से राज्य में भाजपा को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज ये विधायक भाजपा में शामिल हो गए क्योंकि उन्होंने पूर्वोत्तर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के एजेंडे में अपना विश्वास जताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा पार्टी में शामिल होने वाले विधायकों का अनुभव अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी मजबूत प्रदान करेगा। शांगप्लियांग, फेरलिन सांगमैन और बेनेडिक मारक ने पिछले महीने विधानसभा अध्यक्ष मेटबाह लिंगदोह को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। एनपीपी के नेतृत्व वाले मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस में उसकी सहयोगी भाजपा वर्तमान में पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में सत्ता में है।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस-डीसीएम की टक्कर, 6 की मौत, 21 घायल

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश मं आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के निजी बस और डीसीएम की भिड़ंत के बाद बस नीचे गिर गई। जिसमें छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य 21 घायल हो गए। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भेजा गया है।

फिरोजाबाद के थाना नगला खंगार क्षेत्र के तहत आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज तड़के हुई दुर्घटना में बस डीसीएम से टकराकर नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और अन्य 21 घायल हुए हैं। मृतकों में एक महिला तथा उसका बच्चा और चार पुरुष शामिल है।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रणविजय सिंह, और थाना पुलिस के साथ यूपीडा की टीम ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू किया गया घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया बाकी सुरक्षित यात्रियों को दूसरी बस की व्यवस्था कर प्रशासन द्वारा आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि लुधियाना से रायबरेली की ओर जाने वाली निजी बस लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज सुबह डीसीएम से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के समय बस में 45 यात्री सवार थे। राहत कार्य के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

अभी तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया गया अभी तक तीन मृतकों की शिनाख्त हुई है। मृतकों के नाम रीना (22) पत्नी सुनील, आयांश (15 माह) पुत्र सुनील निवासी फतेहपुर तथा कौशांबी निवासी संत लाला (62) की शिनाख्त हो चुकी है। दुर्घटना का कारण घना कोहरा माना जा रहा है। बस चालक को आगे जा रही डीसीएम नहीं दिखी।

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने सरकार के समक्ष उठाई मांगें

0

बीकानेर/जयपुर। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर ने विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला और शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल को ज्ञापन दिए।

ज्ञापन में आरपीएससी 1986 में चयनित कनिष्ठ लिपिकों को वरिष्ठता एवं अन्य परिलाभ देने के आदेश जल्दी ही जारी करने, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पदों पर किए गए पदस्थापन में पुर्नविचार करते हुए संशोधन आदेश जारी करने, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी जो कि राजस्थान सेवा नियम 1951 के नियम 7(10ए)के तहत राजपत्रित अधिकारी है उनके बैठने के लिए कक्ष, टेबल, कुर्सी, नेम प्लेट एवं मोहर की व्यवस्था करने, शिक्षा निदेशालय परिसर में खेलकूद को बढ़ावा देने हेतु वॉलीबॉल कोर्ट, लॉन टेनिस कोर्ट, बेडमिन्टन इण्डोर हॉल, महिलाओं के लिए क्रेच हॉल का निर्माण करने एवं बास्केट बॉल के कोर्ट की मरम्मत करने की मांग की।

धूमधाम से मनाई जाएगी सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की 20वीं वर्षगांठ

0

अजमेर। राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम स्थित सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की 20वीं वर्षगांठ 25 दिसम्बर को धूमधाम से मनाई जाएगी।

कानून व शान्ति व्यवस्था को लेकर भैरव धाम राजगढ़ के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज सान्निध्य व नसीराबाद के उपखण्ड़ अधिकारी अंशुल आमेरिया की अध्यक्षता में प्रशासनिक बैठक हुई जिसमें संबंधित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में धाम के व्यवस्थापक ओम प्रकाश सेन की ओर से संबंधित कार्यो का मांग-पत्र उपखण्ड़ अधिकारी को दिया गया। उपखण्ड़ अधिकारी ने संबंधित विभागों को मेले से जुड़े सभी आवश्यक कार्यों को वर्षगांठ से पहले पूरे करने के निर्देश दिए। पीडबल्युडी, पुलिस व चिकित्सा व्यवस्था को लेकर विशेष चर्चा की गई।

पुलिस व यातायात व्यवस्था के माकूल इन्तजाम के साथ वाहनों का एक तरफा यातायात व्यवस्था पर जोर दिया गया ताकि भीड़ की अधिकता होने से जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो। उपखण्ड़ अधिकारी ने तहसीलदार नसीराबाद को मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया।

धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि बैठक में पूमन भरगड़ वृत्ताधिकारी नसीराबाद, हितेश चौधरी तहसीलदार नसीराबाद, रामरतन रेगर नायब तहसीलदार नसीराबाद, हेमराज थाना अधिकारी नसीराबाद सदर, डॉ.अकरम, दुर्गालाल देवतवाल सहायक अभियन्ता सराधना, राजेश मीना पीएचईड़ी, बलवीर कुमार सहायक अभियन्ता पीडब्ल्युड़ी, आरिफ मौहम्मद, भवानी शंकर ग्राम विकास अधिकारी राजगढ़, रामदेव लखारा, ओमप्रकाश सेन, रमेश सेन, राहुल सेन, अविनाश सेन, विजय सिंह गौड, प्रेम सिंह गौड़, शंकर नाथ, सत्यनारायण सेन, पदमचन्द जैन, प्रकाश रांका, बलराम गुर्जर, सीताराम गुर्जर आदि मौजूद रहे।

20वीं वर्षगांठ पर पुख्ता होंगे इन्तजाम : उपखण्ड अधिकारी

सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की 20वीं वर्षगांठ पर बडी संख्या में श्रद्धालुओं के आने को देखते हुए पुलिस जाप्ते का माकूल ईन्तजाम किया जाएगा। संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए कि धाम की महिमा को मद्देनजर रखते हुए कोई भी लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। आगामी 25 दिसम्बर से पूर्व समस्त विभागों को अपने कार्यो को पूर्ण करना होगा तथा कोताही बरतने पर प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने उपखण्ड़ अधिकारी को आने वाले श्रद्धालुओं को उत्तम व्यवस्था व सफल आयोजन का पूर्ण विशवास दिलाया।

सबगुरु राशिफल : 14 दिसम्बर बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। पौष मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2079, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन, रात 11.42 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आज के दिन आपको नकारात्मक मानसिक वृत्ति टालने की कोशिश करना होगा। न बोलने में नौगुण की नीति अपनाकर चलेंगे तो पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष से बच सकेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा।

वृष राशि :- आज आप नए कार्य या आयोजन का निर्णय ले सकेंगे। नौकरी-धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय खड़ी कर सकेंगे। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक मंडल में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से आप सुख और संतोष अनुभव करेंगे। वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे। तन-मन से आनंदित रहेंगे।

मिथुन राशि :- आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन आपके उत्साह को बढ़ाएंगे। व्यापारियों को भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।

कर्क राशि :- आज आपको निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। धार्मिक कार्य मे मन लगेगा। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

सिंह राशि :- मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी। कुटुंबीजन, मित्र-मंडल या प्रिय व्यक्ति के साथ समय बीतेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रणय-प्रसंगों की पूर्व भूमिका निर्मित होगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे। आपके हाथ से दान-धर्म के कार्य होंगे।

कन्या राशि :- आज आपको ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। उसके साथ ही क्रोध की अधिकता रहेगी। इसके परिणाम स्वरूप आपका काम बिगड़ने की संभावना रहेगी, अतः गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। ऑफिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों तथा विरोधियों के साथ वाद-विवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में जाने का अवसर आएगा।

तुला राशि :- आज आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी। संतानों से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकारी कार्यों में आपका मन लगा रहेगा।

वृश्चिक राशि :- अत्यधिक कार्यभार और खान-पान में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य खराब होगा। समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव होगा। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है, संभव हो तो प्रवास न करें। निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं कर पाने से चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। योग, ध्यान और आध्यात्मिक पठन राहत देगी।

धनु राशि :- वर्तमान समय भाग्यवृद्धि का है, इसलिए साहस के साथ कार्य हाथ में लेने के लिए आज शुभ दिन है। योग्य जगह पर पूंजी-निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल-मिलाप रहेगा। छोटे धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकेंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।

मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा वालों के लिए ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन आवश्यक खर्च भी होंगे। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

कुंभ राशि :- आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे आपका धन खर्च होगा। सगे-सम्बंधियों तथा परिवारजनों के साथ संभलकर बोलें, क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुंचने की संभावना है। अधिक परिश्रम से कम सफलता मिलने से हताशा पैदा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में खटराग होगा। ईश्वर आपकी मुसीबत कम करेंगे।

मीन राशि :- आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। शारीरिक स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ खटराग होगा। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता पैदा होगी। पढ़ाई के लिए अनुकूल समय नहीं है। स्थाई संपत्ति, वाहन से सम्बंधित समस्याएं सामने आएंगी। धन खर्च की स्थिति बनेगी।

वो लोग भारत जोड़ो यात्रा लेकर आए हैं, जिन्होंने भारत को तोड़ा : शेखावत

जयपुर। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि वो लोग राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा लेकर आए हैं, जिन्होंने भारत को तोड़ा।

मंगलवार रात जन आक्रोश यात्रा के तहत विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के झोटावाड़ा में आयोजित युवा चौपाल में शेखावत ने कहा कि इन्होंने पहले भारत का विभाजन किया। वर्ष 1948 में कश्मीर को पीओके के रूप में छोड़ा। फिर बासठ की लड़ाई अक्साईचीन का क्षेत्र छोड़ा। भारत को धर्म के आधार पर बांटा। ऊंच-नीच जाति के आधार पर बांटा। अमीर-गरीब की खाई में बांटा। अब भारत जोड़ने की नौटंकी कर रहे हैं।

केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने केन्द्र की योजनाओं को बेपटरी करने का काम किया है। जल जीवन मिशन में केन्द्र सरकार ने राज्य को 27 हजार करोड़ रुपए दिए। इसमें से इस सरकार ने मात्र चार हजार करोड़ खर्च किए। देश में इस योजना की उपलब्धि 56 प्रतिशत घरों में पानी पहुंचाने की ओर अग्रसर है, लेकिन राजस्थान में यह 30 प्रतिशत तक पर भी नहीं पहुंची।

इस योजना में राजस्थान में भ्रष्टाचार का नंगा नाच हो रहा है। राज्य सरकार ने पोल खुलने के डर से गुणवत्ता बनाए रखने के लिए करवाए जाने वाले थर्ड पार्टी सर्वे को नहीं करवाया। जब केन्द्र ने यह सर्वे करवाया तो यहां कार्य की गुणवत्ता 38 प्रतिशत ही मिली, जो कि देश में सबसे कम है।

शेखावत ने कहा कि जन आक्रोश यात्रा से यह साबित हो गया कि राजस्थान के लोगों में इस सरकार के विरुद्ध दावानल भड़का हुआ है। आक्रोश की एक आग है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि इस गुस्से को ज्वालामुखी के रूप में निकालना है और आने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार को हमेशा-हमेशा के लिए प्रदेश से विदा करना है।

बिलकिस मामले में सुप्रीम कोर्ट जस्टिस बेला त्रिवेदी का सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली। बिलकिस बानो पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई कर रहे सुप्रीमकोर्ट की न्यायाधीश न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने ने मंगलवार को याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया क्योंकि याचिका में दोषियों को राहत देने के गुजरात सरकार के फैसले को चुनौती दी गई थी। इसके बाद बिलकिस की याचिका पर सुनवाई स्थगित हो गई।

शीर्ष न्यायालय की पीठ में दूसरे न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी हैं, जो बिलकिस बानो द्वारा दायर पुनर्विचार याचिका की सुनवाई कर रहे थे। न्यायालय के न्यायाधीशों के कक्ष में एक आरपी की सुनवाई होती है और उन्हीं न्यायाधीशों ने पहले इस मामले में आदेश/निर्णय पारित किया था।

गौरतलब है कि 11 दोषियों ने बिलकिस बानो के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था और 2002 के भयानक और क्रूर गोधरा दंगों के दौरान उसके परिवार के कई (सात) सदस्यों की हत्या कर दी थी। बिलकिस बानो ने मई 2022 के अपने आरपी की खुली अदालत में सुनवाई की मांग करते हुए शीर्ष अदालत का रुख किया था, जिसमें गुजरात सरकार को दोषियों में से एक की जल्द रिहाई के आवेदन पर विचार करने का निर्देश दिया था। न्यायालय ने मई 2022 के अपने आदेश में गुजरात सरकार को 1992 की छूट नीति के संदर्भ में एक दोषी की रिहाई पर फैसला करने का निर्देश दिया था।

गुजरात सरकार ने शीर्ष अदालत के इसी मई के आदेश के तहत इस साल 15 अगस्त को बिलकिस के 11 दोषियों को रिहा करने का आदेश दिया था। गत 15 अगस्त को बिलकिस के 11 दोषियों की समय से पहले रिहाई ने बड़े पैमाने पर देशव्यापी आक्रोश और विरोध को जन्म दिया, जिसके बाद शीर्ष अदालत के समक्ष कई याचिकाएं दायर की गईं, जिनमें खुद बिलकिस, कई सामाजिक कार्यकर्ता, नागरिक समाज के सदस्य और अन्य लोग शामिल हैं।उल्लेखनीय है कि वर्ष 2002 के गुजरात दंगों के दौरान 11 लोगों को उसके (बिलकिस के) साथ बलात्कार करने और उसकी बेटी सहित परिवार के सात सदस्यों की हत्या करने के लिए 2008 में दोषी ठहराया गया था।

बिलकिस ने 30 नवंबर को शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था और 2002 में भयानक तथा क्रूर गुजरात दंगों के मामलों के दौरान बलात्कार एवं उसके परिवार के सात सदस्यों की हत्या के लिए उम्रकैद की सजा पाए 11 दोषियों की समय से पहले रिहाई के खिलाफ आरपी दायर की थी।

शीर्ष अदालत के समक्ष दायर बिलकिस के आरपी में कहा गया कि बिलकिस बानो सबसे भीषण और अमानवीय सांप्रदायिक घृणा अपराधों में से एक का शिकार है, जिसे भारत ने शायद कभी देखा है। वह साहस जुटाती है और 17 साल की लंबी खींची हुई कानूनी लड़ाई से उबरने के बाद एक बार फिर से लड़ने के लिए खुद को फिर से खड़ा कर लेती है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि उसके दोषियों को उनके द्वारा किए गए जघन्य अपराध के लिए दंडित किया जाए।

शीर्ष अदालत के समक्ष अपनी पूरी याचिका में दोषियों ने पूरी तरह से चुप्पी साधे रखी और अपराध की गंभीर प्रकृति का खुलासा नहीं किया और पूरी तरह से छुपाया, जिसके लिए उन्हें निचली अदालत, उच्च न्यायालय और शीर्ष अदालत ने दोषी ठहराया था। वरिष्ठ वकील शोभा गुप्ता की ओर से शीर्ष अदालत के समक्ष दायर बिलकिस के आरपी में कहा गया कि तथ्यों को छिपाना और न्यायालय को गुमराह कर एक अनुकूल आदेश प्राप्त करना इस न्यायालय के साथ जानबूझकर धोखाधड़ी करने से कम नहीं है।

गुप्ता ने कहा कि बिलकिस के बहुचर्चित मामले में दोषियों की समय से पहले रिहाई ने समाज की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है और इसके परिणामस्वरूप देश भर में कई आंदोलन हुए हैं। शीर्ष न्यायालय ने पहले ही घोषित कर दिया है कि सामूहिक छूट की अनुमति नहीं है और यह छूट नहीं दी जा सकती है।

आरपी में कहा गया कि सभी दोषियों की समय से पहले रिहाई न केवल याचिकाकर्ता, उसकी बड़ी हो चुकी बेटियों, उसके परिवार के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक झटके के रूप में सामने आई। इस मामले में 11 दोषियों जैसे अपराधियों को रिहा करके गुजरात सरकार द्वारा दिखाई गई दया के प्रति सभी वर्गों के समाज ने अपना अविश्वास, गुस्सा, निराशा और विरोध दिखाया था। आरपी में कहा गया कि देश के प्रत्येक शहर में वस्तुतः आंदोलन और सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन किए गए और समय से पहले रिहाई के आदेश की सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा समाचारों पर बहुत आलोचना की गई।

आरपी में यहां तक कहा गया कि मीडिया के अनुसार इस तरह की खबरें आ रही हैं कि इलाके के मुसलमान इन 11 दोषियों की रिहाई के डर से रहीमाबाद से भागना शुरू कर दिया है। सबसे बुरी बात यह थी कि अपराध की शिकार बिलकिस को भी इस मामले के सभी दोषियों को समय से पहले रिहा करने के फैसले के रूप में शुरू की गई समय से पहले रिहाई की ऐसी किसी प्रक्रिया के बारे में कोई आभास नहीं था।

शीर्ष अदालत के 13 मई, 2022 के एक आदेश के तहत समय से पहले रिहाई के लिए सभी दोषियों के मामले पर गुजरात सरकार ने विचार किया था, जिसमें से एक दोषी राधेश्याम ने दायर किया था, जिसमें इस अदालत ने याचिका की अनुमति देते हुए गुजरात सरकार को फैसला करने का निर्देश दिया था। अदालत ने वर्ष 1992 की गुजरात सरकार की छूट नीति के तहत 2 महीने की अवधि के भीतर राधेश्याम के आवेदन पर विचार करने का आदेश दिया था।

बिलकिस, उनके बच्चे, खासकर उनकी बड़ी हो चुकी बेटियां और पति, सभी मामले में अचानक हुए इस घटनाक्रम से सदमे में हैं। आरपी में कहा गया कि उनकी तत्काल चिंतायें संभावित प्रतिक्रिया उनके बच्चों, स्वयं और पति की सुरक्षा की थी।

याचिकाकर्ता का कहना है कि अभियोजन एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) है और सीबीआई की विशेष अदालत, मुंबई ने रिट याचिकाकर्ता, राधेश्याम और अन्य सह-दोषियों को समय से पहले रिहाई देने से इनकार कर दिया था, यह देखते हुए कि अपराध जघन्य व भीषण था। बिलकिस का दावा है कि यह तथ्य पूरी तरह से शीर्ष अदालत से दबा दिया गया था।

कर्नाटक : बेटे ने पिता के 30 से ज्यादा टुकड़े कर कुएं में फेंका

बागलकोट। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हाल ही में सामने आई श्रद्धा वॉकर की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। श्रद्धा की हत्या करने वाले प्रेमी ने शव के 35 टुकड़े कर दिए और बाद में रात में उन टुकड़ों को उठाकर जंगल में फेंक दिया। अब कर्नाटक में भी एक ऐसा ही भयानक हत्या का मामला सामने आया है जिसमें एक बेटे ने अपने पिता की हत्या करने के बाद शव के 30 से ज्यादा टुकड़े कर कुएं में फेंक दिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम विठ्ठल कुलाली (20) है। बागलकोट जिले के मुधोला निवासी परशुराम कुलाली (54) का बेटा विठ्ठल है। कहा जा रहा है कि रोज नशे में आने वाले परशुराम अपने बेटे पर हमला कर देते थे। इतना ही नहीं अपशब्दों का प्रयोग कर उसे अपमानित भी किया करते थे। इस कारण पुत्र विठ्ठल ने अपने पिता की हत्या करने का फैसला किया।

देर से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक 6 दिसंबर को परशुराम शराब पीकर घर आया। इसी समय परशुराम का अपने पुत्र से लड़ाई हुआ। जब लड़ाई दुखद हो गई, तो विठ्ठल ने गुस्से में अपने पिता को रॉड से मार डाला और पिता के 30 से ज्यादा टुकड़े कर बेटे ने बोरहोल में फेंक दिया।

जेसीबी से हत्या करने के बाद वह जानबूझ कर शव को मुधोल के बाहरी इलाके मंटुर बाईपास के पास अपने ही खेत में ले गया। वह शव को बोरवेल में फेंकने का प्रयास किया लेकिन शव बोरहोल में नहीं गया।

इसलिए उसने कुल्हाड़ी से अपने पिता के शरीर के 30 से अधिक टुकड़े करके एक कुएं में फेंक दिया। कुएं से बदबू आने लगी तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच की तो हत्यारे का रहस्य का खुलासा हुआ और आरोपी विठ्ठल को गिरफ्तार कर लिया गया।

भुवनेश्वर : ब्लैकमेलर अर्चना नाग पीएमएलए के तहत अरेस्ट

भुवनेश्वर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को महिला ब्लैकमेलर अर्चना नाग को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया।

ईडी ने अर्चना नाग को सात दिन की रिमांड पर लिया था और रिमांड पूरा होने पर मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया। लेकिन अदालत में पेश किए जाने के तुरंत बाद ईडी ने उन्हें धन शोधन अधिनियम की धारा 19 के तहत गिरफ्तार कर लिया और इस आधार पर 15 दिन की रिमांड मांगी कि उन्होंने अपनी रिमांड अवधि के दौरान जांच में सहयोग नहीं किया।

महिला ब्लैक मेलर की साथी खगेश्वर के बाद अर्चना दूसरी शख्य है, जिसे ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। अर्चना को इससे पहले ओडिशा पुलिस ने 7 अक्टूबर को बड़े लोगों को फंसाने और उनसे पैसे ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अनुविभागीय न्यायिक दंडाधिकारी ने गत 17 अक्टूबर को उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

किशनगढ एयरपोर्ट पर LVP तकनीक वाला विशेष विमान ट्रायल के लिए उतारा

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले का किशनगढ़ हवाई पर भारतीय विमान पतन प्राधिकरण का विशेष विमान गगन बेस्ड लोकेलाइजर पर्फाेर्मेंस विद वर्टिकल गाइडेंस (एलवीपी) तकनीक के साथ सफल लैडिंग ट्रायल के लिए उतरा।

यह तकनीक भारत के किसी भी हवाई अड्डे पर मौजूद नहीं है और आज पहली बार देश में किशनगढ़ हवाई अड्डे पर इसकी सफल लैडिंग हुई। जब यह प्राधिकरण के अधिकारियों को लेकर किशनगढ़ हवाई अड्डे पर उतरा। ब्रावो 350 सुपर किंग विमान इस नई तकनीक का गवाह बना जिसके जरिए आठ सदस्यीय दल किशनगढ़ पहुंचा जहां हवाई अड्डा निदेशक बीएल मीणा ने सबकी अगवानी की।

उल्लेखनीय है कि अब तक ग्राउंड लैंडिंग सिस्टम पर आधारित लैंडिंग की जाती रही है लेकिन अब एलवीपी तकनीक से लैंडिंग संभव हो सकेगी। इस तकनीक में हवाई अड्डे पर उतरने वाले विमानों को मैदानी उपकरणों की आवश्यकता नहीं होगी और सेटेलाइट के जरिए खराब मौसम में भी सुचारू विमान लैंडिंग संभव हो सकेगी।