Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 455 -
होम ब्लॉग पेज 455

सबगुरु राशिफल : 12 दिसम्बर सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। पौष मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2079, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन, शाम 06.49 बजे से पंचमी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि:- आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। नए कार्य का आरंभ भी आज कर सकते हैं। मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट होने से आनंद हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। कार्य में मिली सफलता के कारण आपके उत्साह में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। सम्बंधों में भावनात्मकता अधिक रहेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

वृष राशि:- आपको आज संभलकर चलने की आवश्यकता है। खासकर भावना और संवेदनशीलता में बहकर स्त्रीवर्ग से सम्बंध बनाने से आपको बचना होगा। पानी तथा प्रवाही पदार्थों से घात है, इसलिए उनसे भी दूर रहिएगा। किसी व्याधि के कारण मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा आ सकती है। अधिक विचारों के कारण हो रही मानसिक थकान से नींद न आए, ऐसा भी हो सकता है और इसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है। कौटुंबिक संपत्ति की चर्चा या वाद-विवाद से दूर रहिएगा।

मिथुन राशि:- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपका आज का दिन परोपकार और सदभावनाओं में बीतेगा। सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है। मानसिक रूप से कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस कारण सभी कार्य सफलता से कर सकेंगे। सत्कार्य करने के फलस्वरूप शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

कर्क राशि:- आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आपको वाद-विवाद में अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी वाणी किसी को मोहित करेगी और वह आप के लिए लाभदायी रहेगा। इससे नए सम्बंधों में सद्भाव बढ़ने की भी संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में अभिरुचि बढ़ने से उनके लिए आज अच्छा दिन है। परिश्रम की अपेक्षा कम प्राप्ति होने पर भी अपने कार्य में आप अग्रसर हो सकेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशि:- आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आर्थिक लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। परिवारजनों के साथ आप अच्छी तरह से समय बिता सकेंगे। उनका सहयोग भी अच्छा मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आय की अपेक्षा व्यय ही अधिक होगा। फिर भी वाणी द्वारा आप सबके मन को जीत सकेंगे। कार्य का व्यवस्थित आयोजन करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। अत: सतर्क रहें।

कन्या राशि:- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप वाक्चातुर्य से मीठे सम्बंध बना सकेंगे, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी सिद्ध होंगे। वैचारिक रूप से समृद्धि बढ़ेगी। शरीर, स्वास्थ और मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में उल्लासमय वातावरण रहेगा। शुभ समाचार मिलने के कारण मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य स्थल पर खुशी का अनुभव होगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है।

तुला राशि:- आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन उन्हें सावधानी पूर्वक शुरू करने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिक रूप से भी आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आपकी वाणी और वर्तन से किसी को भ्रांति न हो उसकी सावधानी रखिएगा। अपने क्रोध पर संयम रखिएगा। आपकी आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि:- आपके लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक लाभ के संयोग बन रहे हैं। मित्रों के साथ भेंट होगी तथा उनके साथ घूमने-फिरने, आनंद-प्रमोद करने में खर्च होगा। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी आय बढ़ेगी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। साथियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में वातावरण आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

धनु राशि:- आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहेगा। आपको आज निषेधात्मक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। झगड़े-विवाद से बचें, क्रोध और वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। अत्यधिक मनोमंथन करने से मानसिक थकान अनुभव करेंगे । ईश्वर का स्मरण और आध्यात्मिकता आपके मानसिक बोझ को हल्का करेंगे।

मकर राशि:- दैनिक कार्यों से बाहर निकलकर आज आप कुछ रचनात्मक करेंगे। पड़ोसी की मदद लेनी पड़ सकती है। रुका हुआ प्राप्त करने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। कलाकार एवं कारीगरों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है। वैवाहिक जीवन में अधिक निकटता स्थापित की जा सकती है। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा।

कुंभ राशि:- आपका आज का दिन बहुत अच्छे से बीतेगा। आज आपकी यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। पिता तथा सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। आर्थिक योजना अच्छी तरह पूरी कर सकेंगे। व्यापार-धंधे के नए अवसर मिलेंगे। अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयत्न करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मीन राशि:- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। बौद्धिक कार्य या साहित्य लेखन जैसी प्रवृत्तियों के लिए आज अनुकूल दिन है। आपके व्यवसाय में नई विचारधारा आपके कार्यों को नया स्वरूप देंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में प्रतिकूल वातावरण आपके मन को अस्वस्थ करेंगे। शारीरिक थकान महसूस होगी। संतान की समस्या आपको परेशान करेगी। गलत रूप से धन खर्च होगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।

उत्तर पश्चिम रेलवे के खिलाडी कर रहे लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन

0

अजमेर। खेलकूद मनुष्य के जीवन का एक अभिन्न अंग है। खेल किसी भी देश के युवाओं का प्रतीक है। एक आलस पूर्ण और निष्क्रिय राष्ट्र कभी भी उन्नति नहीं करता है। इसीलिए देश का विकास शारीरिक व्यायाम और खेल-कूद पर बहुत निर्भर करता है। ये न केवल जीवन में गति व लय का संचार करते हैं, वरन् हमें जीवन का महत्त्वपूर्ण पाठ भी पढ़ाते हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि देश के विकास के साथ खेलों एवं खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए भारतीय रेल प्रतिबद्ध है। आज राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रमुख खेल प्रतियोगिताओं में रेलवे के खिलाड़ी अपना परचम लहरा रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर पश्चिम रेलवे भी खेल एवं खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे में कुश्ती, बॉक्सिंग, भारोत्तोलन, बास्केटबॉल, शूटिंग, बैडमिंटन, क्रिकेट सहित अन्य प्रमुख खेलों के खिलाड़ियों की नियमित भर्ती की जाती है। रेलवे खिलाड़ियों के प्रदर्शन को उत्कृष्ट बनाने के लिए ट्रेनिंग कैंपों का आयोजन, जिम एवं उत्कृष्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण सहित खिलाड़ियों को तैयारी एवं प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश भी देती है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विजय शर्मा के कुशल दिशा-निर्देशन से उत्तर पश्चिम रेलवे के खिलाड़ियों ने हाल ही में सफलता के नए आयाम प्राप्त किए हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के खिलाड़ियों का वर्तमान प्रदर्शन निम्नानुसार हैः-

1. उत्तर पश्चिम रेलवे के महिला पहलवान सरिता मौर ने खेल में उच्च कोटि के प्रदर्शन पर हाल ही में अर्जुन अवार्ड प्राप्त किया है।

2. मुंबई में आयोजित अखिल भारतीय रेलवे भारोत्तोलन प्रतियोगिता में उत्तर पश्चिम रेलवे की महिला भारोत्तोलक दीपाली गुरसले एवं मोनिका ने रजत पदक प्राप्त किया।

3. गुवाहाटी में आयोजित अखिल भारतीय रेलवे बॉक्सिंग चौंपियनशिप में उत्तर पश्चिम रेलवे की महिला बॉक्सर सोनिया लाठर, पूजा, सीमा पूनिया एवं नूपुर ने स्वर्ण, मीनाक्षी एवं मीना रानी ने रजत तथा पुरुष बॉक्सर सनी धायल एवं विजेंद्र के 2 पदक सहित कुल 8 पदक प्राप्त किए।

4. उत्तर पश्चिम रेलवे की शूटिंग खिलाड़ी शिखा नेें त्रिवेन्द्रम में आयोजित 65 वीं राष्ट्रीय शूटिंग (राइफल) चौंपियनशिप की टीम स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया।

5. हाल ही में उदयपुर में आयोजित 72 वी राष्ट्रीय सीनियर बास्केटबॉल चौंपियनशिप में भारतीय रेलवे पुरुष टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

6. उत्तर पश्चिम रेलवे ने 21 से 26 नवंबर 2022 तक विश्व रेलवे (न्ैप्ब्) टेबल टेनिस चौंपियनशिप 2022 का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसमें भारतीय रेल की टीम ने प्रत्येक वर्ग में जीत का परचम लहराया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के खिलाड़ियों द्वारा लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी है। खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के क्रम में वर्ष 2022-23 में उत्तर पश्चिम रेलवे पर विभीन्न खेलों मे 21 खिलाड़ियों की भर्ती प्रक्रिया जारी है।

 

केवल सत्ता की लालची कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है : सुरेश रावत

अजमेर। पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व में विधानसभा के नरवर मण्डल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश भर में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।

भाजपा का जन आक्रोश रथ आज छातड़ी, चांदियावास, गेगल, जाटली, उंटडा, सराणा, मगरा, सरदार सिंह की ढाणी, रामनेर, दाता, आखरी, गगवाना, कायड, बैंक कॉलोनी, घूघरा गांवों में पहुंचाया। जन आक्रोश रथ के साथ शिकायत पत्र में ग्रामीणों ने कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध अपने-अपने शिकायतों के पत्र डाले।

इस दौरान विधायक रावत ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले कहा कि हम किसानों का कर्जा माफ कर देंगे। युवाओं को नौकरी देंगे। परंतु ना तो कर्जा माफ किया और ना ही युवाओं को रोजगार मिला। प्रदेश भर में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, सरकार केवल सत्ता की लालसा के लिए आई है। उसे आम जनता से कोई मतलब नहीं है। राजस्थान में महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ रही है, और क्षेत्र में बेरोजगार युवाओं की संख्या भी बढ़ रही है, वहीं पूरे प्रदेश में नशे के व्यापार को भी भारी बढ़ोतरी मिली है।

राज्य सरकार युवाओं के लिए कुछ नहीं कर पा रही आए दिन पेपर लीक हो रहे हैं, जिससे मेहनतकश युवा मौत को गले लगाना बेहतर समझ रहे हैं। अतः आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जिता कर हमें राजस्थान में पुनः सुशासन की स्थापना करनी है।

जन आक्रोश यात्रा में यह लोग रहे मौजूद

प्रदेश महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा सरिता गैना, देहात जिला महामंत्री जीतमल प्रजापत, यात्रा संयोजक अरुण वैष्णव, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र गोस्वामी, सुरजीत सिंह रावत मंडल अध्यक्ष खोडा गणेश, जिला परिषद सदस्य सूरज करण गुर्जर, प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन सिंह रावत, प्रधान प्रतिनिधि बद्री गुर्जर, महामंत्री नंद लाल परिहार, महामंत्री धनराज जाट, ईश्वर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष चेतन गुर्जर, सलीम भाई गेगल, रामनेर सरपंच मुकेश धायल, सराना सरपंच सुरेश माली, युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश चौधरी, बहादुर, शंकर सिंह राठौड़, छितर सिंह, छोटू सिंह चौधरी, बलवीर खटाना सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने आक्रोश प्रकट किया।

अलवर : जहर खुरानी का मामला, एक ही परिवार के 6 सदस्य बेहोश

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी औद्योगिक इलाके में बाबा मोहन राम मंदिर के पास एक बार फिर उत्तरप्रदेश का एक परिवार के साथ जहर खुरानी की वारदात सामने आई है।

पुलिस ने बताया कि उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर के पास साटेडी का रहने वाला एक परिवार शनिवार के दिन बाबा मोहन राम काली खोली धाम पर दर्शन करने के लिए आया था। परिवार दर्शन करने के बाद जयराज धर्मशाला में ठहरा हुआ था। रात करीब 10 बजे किसी ने परिवार को गाजर का हलवा खिलाया जिससे एक ही परिवार के 6 सदस्य रात के समय बेहोश हो गए। साथ ही दो अन्य व्यक्ति इसका शिकार नहीं हुए हैैं।

सभी को उप जिला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जिनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है। प्रथम दृष्टया फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आ रहा है। मौके पर जाकर गाजर के हलवे कि सेंपलिंग की जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि उसमें किस तरह का विषाक्त पदार्थ मिलाया गया था।

उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली के पास साटेड़ी की रहने वाली नीतू पत्नी प्रवीण कुमार ने बताया कि रात के समय उनका परिवार सोया हुआ था तभी उनके पास एक 25 से 26 साल का लड़का आया और उसने बाबा मोहन राम का प्रसाद बताते हुए सभी को गाजर का हलवा खिला दिया।

उसके बाद सभी लोग बेहोश हो गए उनके साथ में उनके चाचा और दो छोटे बच्चों ने प्रसाद नहीं खाया तो उनकी हालत ठीक है। जब सुबह उनके चाचा ने उन्हें जगाया तो पूरा मामला सामने आया। उसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर सभी का इलाज जारी है।फिलहाल भिवाड़ी पुलिस जहरखुरानी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को तलाश करने की बात कह रही है।

जरख से बचने के लिए दौड़ा युवक 90 फीट गहरे कुएं में जा गिरा

अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में जरख से बचने से भागते समय एक युवक 90 फुट कुुएं में गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गत रात्रि फिरोजपुर गांव में विश्राम मीणा खेत में पानी मोड़ने के लिए गया था। तभी सामने जरख आ गया और वह उससे बचने के लिए जैसे ही वह खेत में आगे की तरफ दौडे तभी वह अचानक 90 फीट गहरे कुएं में गिर गए।

उसके बाद विश्राम मीणा बारह घंटे तक कुएं में पड़ा रहा जिससे उसकी ओर भी ज्यादा तबीयत खराब हो गई। आज सुबह परिजन उसे ढुंढते हुए खेत पर आए कुएं से आवाज सुनाई दी। उसके बाद ग्रामीणों की मदद से विश्राम मीणा को कुए से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल के बेटे ने बताया कि गांव से खेत तीन किलोमीटर दूर है गांव में पहले भी जरख देखा गया हैं।

वीरेंद्र सचदेवा बने दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने रविवार को यहां बताया कि गुप्ता के इस्तीफे को पार्टी प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा ने स्वीकार कर लिया है और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

गत चार दिसंबर को हुए दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों पर हुए चुनाव में 15 साल से सत्तारूढ भाजपा 103 सीटों के साथ बहुमत से दूर रह गई जबकि दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी 135 से अधिक सीटें जीतने में कामयाब रही।

हिमाचल प्रदेश : पत्रकार से उप मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री

शिमला। हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बने मुकेश अग्निहोत्री पत्रकारिता से राजनीति का सफर तय करते हुये इस पद तक पहुंचे हैं।

पंजाब की सीमा से लगते ऊना जिले की हरोली तहसील के गाेंदपुर जयचंद गांव के निवासी श्री अग्निहोत्री पांचवीं बार विधायक बने हैं। उन्होंने राजनीति में प्रवेश करने के बाद पंचायत प्रधान, पंच और जिला परिषद का कोई चुनाव नहीं लड़ा, बल्कि सीधे विधायक के रूप में विधानसभा में कदम रखा था। राज्य के राजनीतिक इतिहास में वह पहले उपमुख्यमंत्री बने हैं।

अग्निहोत्री का जन्म 09 अक्तूबर 1962 में पंजाब के संगरूर में जिला जनसम्पर्क अधिकारी रहे ओंकार चंद शर्मा के घर में हुआ था। श्री शर्मा ने संतोखगढ़ से कांग्रेस टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गये थे। उनके बाद कांग्रेस ने अग्निहोत्री को संतोषगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा था।

उनकी प्रारंभिक शिक्षा ऊना जिले में ही हुई। उनके बड़े भाई डॉ. राकेश अग्निहोत्री चिकित्सक हैं। उनकी तीन बहनें हैं। विदेश में पढ़ाई कर चुकी उनकी पुत्री आस्था अग्निहोत्री पीएचडी कर रही हैं। उनकी पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग में प्रोफेसर हैं। अग्निहोत्री का ससुराल मंडी शहर में है।

गणित विषय में एमएससी की डिग्री हासिल करने के बाद मुकेश अग्निहोत्री ने जनसम्पर्क विषय में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया और पत्रकार बन गए। वह शिमला और दिल्ली में पत्रकार के रूप में करीब दो दशक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। दिल्ली में पत्रकारिता के दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से नजदीकियां बढ़ीं। बाद में वह पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सम्पर्क आए और उनके करीबियों में शुमार रहे। यहीं से उन्होंने पत्रकारिता से राजनीति में कदम रखा।

वर्ष 1993 में वीरभद्र सिंह के मुख्यमंत्री बनने पर उनके पिता को हिमाचल प्रदेश एग्रो पैकजिंग निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया था। वर्ष 1998 के विधानसभा चुनाव में शर्मा को कांग्रेस पार्टी ने संतोषगढ़ क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया, लेकिन उन्हें भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी पंडित जयकिशन शर्मा से हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद साल 2003 के विधानसभा चुनाव में शर्मा के बजाए मुकेश अग्निहोत्री को कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशी बनाया और वह पहली बार में ही चुनाव जीत गए और मुख्य संसदीय सचिव रहे। वर्ष 2007 में वह उन्होंने संतोषगढ़ से विधानसभा चुनाव जीते। वर्ष 2012 में परिसीमन होने पर संतोषगढ़ ऊना विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा हो गया तथा हरोली विधानसभा क्षेत्र अस्तित्व में आया। अग्निहोत्री तीसरी बाद हरोली से विधानसभा में पहुंचे और वीरभद्र सरकार में उद्योग मंत्री रहे।

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की, लेकिन कांग्रेस चुनाव हार गई और राज्य में भाजपा की सरकार बनी। वर्ष 2018 में वह सदन में कांग्रेस विधायक दल और विपक्ष के नेता बनाए गए। उन्होंने चार साल में जम कर जयराम सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें पार्टी आलाकमान ने स्टार प्रचारक बनाया। प्रदेशभर में उन्होंने प्रत्याशियों के लिए दर्जनों रैलियां कीं। लगातार पांच बार जीतने के बाद वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल थे, लेकिन पार्टी आलाकमान ने उन्हें उपमुख्यमंत्री पद से नवाजा।

मोदी ने नागपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई

नागपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नागपुर रेलवे स्टेशन से नागपुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोदी ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे नागपुर रेलवे स्टेशन का दौरा किया और प्रीमियम ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे में अपनी यात्रा पूरी करेगी। इस दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस का रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में ठहराव है। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग पर हरी झंडी दिखाई गई थी।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी, रेल मंत्री रावसाहेब दानवे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे।

सबगुरु राशिफल : 11 दिसम्बर रविवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। पौष मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार रविवार, सम्वत 2079, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन, शाम 04.15 बजे बाद चतुर्थी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में उन्नति का योग बनेगा। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। आज अधिक से अधिक काम करने की कोशिश करें क्योकि आपको आज के अपने सब कामों में सफलता मिलेगी। आप अपने किसी करीबी से सलाह ले सकते हैं। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको एक मनोवैज्ञानिक अंतर्दृष्टि प्रदान करता है, जो आपको निर्णय लेने में सहायता प्रदान करेगा। आपका मित्र आज आपको एक मूल्यवान प्रतिक्रिया दे सकता है।

वृषभ :- आज व्यावसायिक स्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। प्रमोशन के योग हैं। आज आपको सच बोलने से कार्य में सफलता मिलेगी अधिकारी कार्यशैली से प्रसन्न होंगे। वैवाहिक चर्चा में सफलता मिलने से उत्साहित रहेंगे। मुहब्बत का सफर प्यारा, मगर छोटा होगा। आपकी संप्रेषण की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। परिश्रम द्वारा आर्थिक क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। भाई बंधुओं की नौकरी व्यवसाय शिक्षा आदि की चिंता का समाधान हो सकता है आपकी कार्यकुशलता और स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। आपका तेज काम आपको प्रेरित करेगा।

मिथुन :- आज आपके व्यावसायिक स्थान पर कार्य भार बढ़ेगा। व्यापार-धंधे में लाभ होने की संभावना है। आपके घरेलू जीवन में अशांति का वातावरण देखने को मिल सकता है। बेहतर प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी और आपकी आमदनी में भी वृद्धि की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रूप से मध्यम रहेगा। अपना कार्य समय पर कर ले। बुजुर्गो के व्यवहार में कमी आ सकती है। जीवन साथी के साथ हाथ से हाथ मिला के चलना होगा। आप शांत होकर विचार करें और अपने काम पर ध्यान दे। किसी दुर्घटना कि वजह से चोट न लगे इसका खास ध्यान रखें। कारोबारी प्रतिस्पर्धा में यदि आगे निकलना है तो विश्लेषण भली-भांति कर लें।

कर्क :- आज अचानक से धन लाभ होने के योग है जिस से धन की तंगी दूर होगी। पारिवारिक सदस्य भी सहयोग व समर्थ देंगे। बुरे लोगों से दूर रहने की कोशिश करें। परिवार वालों की मांगों को पूरा करने में पूरा दिन और धन खर्च होगा आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों। अपनों के साथ विनम्रता से पेश आए। आप अभी काफ़ी दबाव में होने के कारण आपको रिश्ते निभाने में मुश्किल हो सकती है। आपको सहकर्मियों की सहायता करनी पड़ेगी।

सिंह :- आज आपके दिमाग में मनोरंजन की बात छाई रहेगी। आगे कदम बढ़ाएं और आपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ मिल कर कुछ खास करें। नौकरी-व्यवसाय के जगह भी साथी कर्मचारियों का और उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण न होने से मानसिक हताशा पैदा हो सकती है। संतान के संबंध में समस्या आएंगी। विरोधियों के साथ वाद-विवाद में उतरना अच्छा नहीं है। आज आप अपने सभी कामों को एक तरफ रख कर सिर्फ मौज-मस्ती करेंगे। आज आप ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। काम-काज से तनाव बढेगा। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है।

कन्या :- आज कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। परिवार में क्लेश, मनमुटाव हो सकता है। निद्रा का अभाव रहेगा। मानहानि होने की आशंका है। आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश हो सकता है। पड़ोसियों से किसी बात पर मतभेद की संभावना है। भविष्य को लेकर बेकार में चिंता करते रहना आपको बेचैन कर सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। कारोबार में अच्छी खबर मिलेगी। परिश्रम से इच्छित सफलता मिलेगी। शुभचिंतकों का हार्दिक सहयोग रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को गौर से चुनें।

तुला :- आज पैसों के संबंध में बड़े फैसले के लिए किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है। कारोबार में इजाफा होगा। आमदनी के नए माध्यम नजर आएंगे। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को शुरु करने के लिए आज का दिन शुभ है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए किसी से सिफारिश करवानी पड़ सकती है। आत्मविश्वास से कार्य सिद्ध होंगे। आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सिद्ध होंगी। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। वस्त्राभूषण हेतु खर्च होगा। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएँ। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा, समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग विकसित होगा।

वृश्चिक :- आज कार्यस्थल पर आपको सफलता मिलेगी। आपके ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। व्यवसायिक प्रतिद्वंदी आज शांत रहेंगे। कार्यों में देरी होने की सम्भावना है। आज के दिन आपको थोडी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय वर्ग से जुड़े हुए लोगों के लिए आज के दिन विदेश से लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आपको इस अवसर का लाभ उठाने के लिए खुद को उसके अनुसार डालना होगा।आज के दिन आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। जोखिम लेने से बचे। संयम रखे आपको सफलता जरूर मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आपकी सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठ रहेगी।

धनु :- आज परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्र भी आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। भाग्य आपके साथ है और सफलता आपके कदम चूमेगी। आज रिश्तों को समय दें। दोस्तों और परिजनों से बात करते समय सोच समझकर बोलें, किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें। धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। आपको आज अच्छे से प्रदर्शन करना होगा जिस वजह से आपको सभी लोगों से अपने काम के लिए सराहना मिलेगी। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे।

मकर :- आज आपको व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। आज का दिन आपके लिए सुखद समाचार ला सकता है। थोड़े प्रयत्न से आपको ज्यादा लाभ होगा। दिन के कामों को सेहत बाधित कर सकती है। विवाद सुलझाने का सही समय है। ऑफिस में संभलकर रहें वरना मुसीबत आएंगी। मुद्दों पर स्पष्टता से समस्याएं सुलझेगी। धैर्य से कार्य करें सफलता मिलेगी। धन का व्यय बढ़ेगा। अपनी दोस्ती सोच समझ कर करें। बुरे लोगो के संगत से बचे यह आपके लिए हानिकारक है। आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपना आपा खो सकते हैं। संतान की जरूरतों पर ध्यान देना होगा।

कुंभ :- आज आप आनन्द का अनुभव करेंगे। काम पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। मेहनत भी बहुत रहेगी। कुसंगति से बचें। कार्यक्षेत्र में अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए आप हर संभव कोशिश कर सकते हैं। जितना धैर्य रखेंगे आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। परिवार के लोगों के साथ हंसी-मजाक से दिन खुशनुमा बीत सकता है। किसी भी नये कार्यो में रूकावट पैदा हो सकती है। अतः आप इस समय नये कार्य को शुरू न करें। क्रोध को अपने उपर हावी न होंने दें अन्यथा बनी बनाई योजनाओं पर पानी फिर सकता है।

सांप निकलने पर लाठी पीटती है कांग्रेस सरकार : सतीश पूनियां

झुंझुनूं। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रदेश में भू माफिया पर नकेल कसने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि इस सरकार की फितरत है कि सांप निकलने के बाद वह लाठी पीटती है।

डा पूनियां आज झुंझुनूं जिले में जन आक्रोश यात्रा को लेकर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि चार वर्षों में सरकार को गृहमंत्री नहीं मिल पाया। चार साल का कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद अब भू माफियाओं पर नकेल कसने की बात कही जा रही है। कांग्रेस सरकार में क्या कोई भी काबिल नेता नहीं था जो गृह मंत्रालय का भार संभाल सके।

उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है तब से लेकर अब तक 8 लाख 31 हजार मुकदमे दर्ज हुए हैं। प्रदेश में हर रोज सात हत्या एवं 17 बलात्कार हो रहे हैं और मुख्यमंत्री चार साल बाद कह रहे है कि प्रदेश में अपराधियों पर लगाम लगाई जाएगी। यह तो सांप निकले के बाद लाठी पीटने वाली बात हो गई। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय, प्रशासन एवं पुलिस के बीच में जो गैप है वो अपराध का बड़ा कारण है। दूसरा राजनीतिक संरक्षण, राजनीति का पुलिस में दखल ऐसे बहुत से कारण जिसने ने प्रदेश में पुलिस को कमजोर कर दिया।

सरदारशहर में हुए विधानसभा उपचुनाव पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरी ताकत से चुनाव लड़ा था। लेकिन उस सीट पर एक परिवार एक व्यक्ति का लंबे अरसे से दखल रहा है। स्थानीय समीकरण भी भाजपा के पक्ष में नहीं थे। आजादी से लेकर अब तक सोलह चुनाव हुए हैं। जिसमें भाजपा एक बार चुनाव जीत पाई है।

डा पूनियां ने कहा कि वर्ष 2013 में जब भाजपा की प्रचंड लहर थी तब भी भाजपा की हार हुई थी। अधिकांश उपचुनाव प्रत्याशी के निधन के बाद हुए है। कांग्रेस पार्टी ने उन्ही परिवारों पर दांव लगाया है। सहानुभूति बड़ा कारण होता है जिसका लाभ कांग्रेस को मिला है। लेकिन 2023 चुनाव उसके विपरीत होंगे। जो मुद्दे प्रदेश में गूंज रहे उनका असर साफ नजर आएगा।

गुजरात में मिली जीत पर डा पूनियां ने कहा कि गुजरात में सुरक्षा बडा मुद्दा था। वहां की जनता को शांति, सुरक्षा और समृद्धि चाहिए थी, जो भाजपा के शासन मिली है। इसलिए वहां की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि गुजरात की जीत वहां तक समिति नहीं है, वहां की जीत राजस्थान पर प्रभाव डालेगी।

जापानी संसद ने महिलाओं के लिए 100 दिनों में पुनर्विवाह प्रतिबंध को हटाया

0

टोक्यो। जापान की संसद ने देश के नागरिक संहिता में संशोधन पारित कर महिलाओं के लिए 100 दिनों के पुनर्विवाह प्रतिबंध को खत्म कर दिया है और नए पति को तलाक के 300 दिनों के भीतर पैदा हुए बच्चों के पितृत्व की अनुमति दी है।

एक सौ 20 साल पहले अपनाए गए प्रावधान के तहत, एक पुनर्विवाहित महिला का नया पति अपने तलाक से 300 दिनों के भीतर पैदा हुए बच्चे पर पितृत्व ग्रहण नहीं कर सकता था, पिछले साथी को कानूनी तौर पर पिता के रूप में मान्यता दी गई थी।

विवादास्पद नियम ने तीखी सार्वजनिक आलोचना की और कई तलाकशुदा महिलाओं को अपने बच्चों को परिवार के रजिस्टर में दर्ज नहीं करने के लिए प्रेरित किया, जिससे बच्चों को स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा प्राप्त करने में समस्या हुई।

इसके अलावा, महिलाओं को तलाक के बाद फिर से शादी के बंधन में बंधने के लिए आधे साल तक इंतजार करना पड़ा। वर्ष 2016 में प्रतीक्षा अवधि को घटाकर 100 दिन कर दिया गया था, अगर एक महिला यह साबित कर सकती थी कि तलाक के समय वह गर्भवती नहीं थी, तो इसे पूरी तरह से दरकिनार कर दिया गया था।

संशोधित प्रावधानों के अनुसार जो उनके लागू होने के 18 महीने के भीतर लागू होंगे, पूर्व पति को बच्चे के पिता के रूप में तभी मान्यता दी जाएगी, जब बच्चे के जन्म के समय महिला का पुनर्विवाह नहीं होता है।