Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 457 -
होम ब्लॉग पेज 457

नाबालिग बेटी की अस्मत से खेलने वाले बाप को 20 साल की सजा

बालासोर। ओडिशा में एक पोक्साे अदालत ने नाबालिग लड़की से रेप करने के आरोपी पिता को दोषी करार देते हुए 23 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। न्यायाधीश रंजन कुमार सुतार ने संबंंधित मामले की सुनवाई के बाद शुक्रवार को यह फैसला दिया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार राज बेरहामपुर पुलिस थाना क्षेत्र के बलीबांधा साही निवासी रवींद्र बेंटाकर ने 19 अप्रैल 2020 को अपराध किया था। पीड़िता की मां और (आरोपी की पत्नी) ने बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

घटना उस समय हुई जब मां किसी काम से घर से बाहर थी। जब वह वापस लौटी तो नाबालिग लड़की ने आपबीती सुनाई। जब उसने अपने पति से इस घटना के बारे में पूछा तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और पीड़िता को गर्भधारण का भय दूर करने के लिए दवा देने का आश्वासन दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ भादस और पाक्सो अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया था।

पीड़िता के लिए विशेष लोक अभियोजक प्रणब पांडा ने बताया कि अदालत ने 15 गवाहों और 15 प्रदर्शित दस्तावेजों की जांच के बाद फैसला सुनाया। न्यायाधीश ने उस व्यक्ति को विभिन्न धाराओं के तहत सजा सुनाई जिसमें 23 साल का सश्रम कारावास और 10 हजार रुपए का जुर्माना शामिल है। अदालत ने आगे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) को चार लाख रुपए का मुआवजा देने का निर्देश दिया।

किन्नर मुस्कान संग युवक ने हिंदू रीति रिवाज से रचाया ब्याह

आज़मगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक युवक को किन्नर से ऐसा प्यार हुआ कि लिव इन रिलेशन में कुछ दिन गुजारने के बाद उससे शादी भी कर ली।

यह विवाह शुक्रवार शाम शहर के प्रसिद्ध भैरवनाथ मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने वरमाला पहनाकर एक दूसरे को अपना बनाया। इस मौके पर कई लोगों ने इस नवविवाहित जुड़े को उपहार दिया और सुखद दांपत्य जीवन जीने का आशीर्वाद भी दिया है।

दरअसल, मुस्कान नामक किन्नर करीब दो साल पहले मऊ जिले में एक मांगलिक समारोह में डीजे पर नृत्य करने के लिए आई थी। यहां उसकी मुलाकात मऊ जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी वीरू राजभर से हो गई। पहली मुलाकात में ही वीरू और मुस्कान एक दूसरे को दिल दे बैठे। इन दोनों के बीच ऐसा अटूट प्रेम हुआ कि यह दोनों लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। दो साल लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी का फैसला किया।

इस शादी में परिवार की भी रजामंदी रही तो, वीरू अपनी प्रेमिका मुस्कान के साथ आजमगढ़ जिले के प्रसिद्ध भैरव धाम मंदिर पहुंचा और पूरे हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी रचाई। सात फेरे लेने के बाद दोनों एक दूसरे के हमसफर बन गए।

वीरु ने कहा कि वह जानता है कि वह किन्नर से शादी किया है इसमें ना तो उसको आपत्ति है ना तो उसके परिवार को कोई आपत्ति है बल्कि उसके परिवार में सब लोग खुश हैं। वहीं मुस्कान भी कम खुश नहीं है उसे भी अपने जीवन में परिणय सूत्र में बांधने का एक अलग ही एहसास है।

सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाने रणथंभौर पहुंचे गांधी परिवार के सदस्य

भरतपुर। कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के 76वे जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए सवाईमाधोपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क पहुचे गांधी परिवार का नेशनल पार्क में भावभीनी स्वागत किया गया।

गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश में चुनाव परिणामों से निवृत होने के बाद सोनिया गांधी हेलिकॉप्टर से, प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से तथा भारत जोड़ो यात्रा के बीच से ब्रेक लेकर राहुल गांधी ने बूंदी से हेलिकॉप्टर द्वारा गुरुवार शाम को रणथंभौर नेशनल पार्क पहुचने के बाद पार्क में टाइगर सफारी कर मलिक तालाब की पाल पर बाघिन के दीदार किए।

गांधी परिवार को होटल शेर बाग में ठहराया गया हैं। टाइगर सफारी के दौरान गांधी परिवार ने गूलर तलाई पर एक बाघ की अठखेलियों को भी देखा। इस बीच सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी एवं राहुल गांधी ने जोगी महल के दीदार भी किए।

गौरतलब है कि देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी 1985 में जब अपने परिवार के साथ रणथंभौर आए थे तो जोगी महल में ही रुके थे। सूत्रों की माने तो सोनिया गांधी शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती हैं।

मैच फिक्सिंग के आरोप में छह स्नूकर खिलाड़ी निलंबित

0

लंदन। विश्व स्नूकर टूअर से छह खिलाड़ियों को मैच फिक्सिंग के आरोपों में निलंबित कर दिया गया है। विश्व पेशेवर बिलियर्डस और स्नूकर एसोसिएशन (डब्ल्यूपीबीएसए) ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

डब्ल्यूपीबीएसए के एक बयान में कहा गया है, डब्ल्यूपीबीएसए के अध्यक्ष जेसन फर्ग्यूसन ने तत्काल प्रभाव से लू निंग, ली हैंग, झाओ जियानबो, बाई लैंगिंग और चांग बिंग्यू को विश्व स्नूकर टूअर से निलंबित करने का निर्णय लिया है।

डब्ल्यूपीबीएसए के अनुसार सभी छह खिलाड़ियों का निलंबन तब तक बना रहेगा जब तक कि जांच पूरी नहीं हो जाती है। इन खिलाड़ियों को इस फैसले के खिलाफ अपील करने का अधिकार है।

इस वर्ष की शुरुआत में लियांग को डब्ल्यूपीबीएसए द्वारा अगस्त तक चार महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था क्योंकि उन्हें घरेलू हमले का दोषी ठहराया गया था। डब्ल्यूपीबीएसए ने 27 अक्टूबर को लियांग को फिर से निलंबित कर दिया।

नागौर : राज्यस्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रदीप कुमार कच्छावा सम्मानित

0

नागौर/अजमेर। संत शिरोमणि श्री लिखमीदास महाराज स्मारक विकास संस्थान, अमरपुरा (नागौर) के छठे पाटोत्सव में माली सैनी समाज के राज्यस्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में अजमेर के प्रदीप कुमार कच्छावा को उत्कृष्ट समाज-सेवा सम्मान से नवाजा गया।

केन्द्रीय कर्मचारी होने के नाते रेल्वे के कार्यों को ईमानदारी, लगन, निष्ठा महत्व देने के साथ ही शेष समय समाज-सेवा में डटे रहने वाले कच्छावा शनिवार व रविवार को जीव दया के काम भी करते रहे हैं।

विभिन्न प्रकार की समाज-सेवा करने वाले कच्छावा का कहना है कि वर्तमान कलयुगी दौर में दूसरों की सेवा करने में जो आनंद मिलता है वह सुकून देने वाला होता है। आप कितना कर पाते हैं, किसके लिए कर रहे हैं, महत्वपूर्ण यह है कि आप निरंतर करते रहें। कई बार आलोचना, तिरस्कार, अनदेखी का शिकार होना पडें तब भी सेवा कार्यों से मोह बना रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद, गरीब, विधवा व बुजुर्गों, दिव्यांगजनों की जहां उम्मीद खत्म हो जाए वहां से उनके लिए सेवा कार्य एक मिशन के रूप में प्रभावकारी तरीके से करना सुखद परिणाम देने वाला होता है।

कार्यक्रम के दौरान कच्छावा के सेवा कार्यों के बारे में बताया गया कि गो वंश में लम्पी-महामारी के दौरान उन्होंने अजमेर के प्रत्येक वार्डों, आइसोलेशन सेन्टर तक पहुंच कर हर संभव सेवाएं दीं। प्रशासनिक स्तर पर आमजन ने उनके मार्गदर्शन में तन-मन-धन से सहयोग किया। वर्तमान में गौशालाओं में जाकर सेवाएं देने का क्रम जारी है।

संत शिरोमणि श्री लिखमीदास स्मारक विकास संस्थान अमरपुरा के पदाधिकारियों ने कच्छावा को उत्कृष्ट समाज-सेवा व गौ-सेवा के लिए सम्मानित किया साथ ही इस मौके पर मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

सबगुरु राशिफल : 10 दिसम्बर शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। पौष मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2079, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन, दोपहर 01.48 बजे बाद तृतीया तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। तरोताजा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। आत्मसंयम रहें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कोई पुरानी बात याद आने से भी थोड़ी देर के लिए आपका मूड खराब हो सकता है। जीवनसाथी आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करेगा। आज अकस्मात व्यय से परेशानी होगी। प्रेम सम्बंधो में मधुरता आएगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ की स्थिति अच्छी बनी हुई है। शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा प्रयास सार्थक होगा।

वृषभ :- कामकाज में अच्छा धनलाभ होगा। नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ आएगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं। प्यार-मोहब्बत के लिहाज से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। पड़ोसियों का दखल शादीशुदा जिन्दगी में दिक्कत पैदा करने की कोशिश कर सकता है। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए अच्छा दिन है। मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने कें मुश्किल आएगी। किसी संत पुरुष के दर्शन सम्भव हैं। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें।

मिथुन :- आज धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुँचे। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में भी डाल सकता है। आज लोग आपको विश्वास भरी निगाहों से देखेंगे। आपके निरंतर किए जा रहे कामों की प्रशंसा करेंगे। आज आपका सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखना होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे।

कर्क :- आज किसी सात्विकता में वृद्धि होगी। फिर भी स्वास्थ्य संभालिएगा। अपने गुस्से पर काबू रखें। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें, उन्नति होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा। ऋण लेन-देन का लाभ होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। सुख-ऐश्वर्य बढ़ेगा। शुभ व सामाजिक कार्यों में संग्लन होंगे। शुभ समाचार मिलेगा। निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि न सिर्फ यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन को भी बिगाड़ देगा। किए गए कामों से सफलता मिल सकती है।

सिंह :- आज आप में गजब का आत्मविश्वास रहने के आसार हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में भी सहायक सिद्ध होगा। अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। समझदारी से काम लें और बातचीत कर मसले को सुलझाएं। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की जरूरत महसूस करेंगे। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। जीवनसाथी का साथ अधिक ऊर्जावान बना देगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। स्वजनों से शुभ संदेश मिलेंगे। दोस्तों और भाइयों से भी मदद मिल सकती है। किसी खास काम के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

कन्या :- आज मनोरंजन में समय बीतेगा। आज का दिन व्यक्तिगत मामलों में उत्साहपूर्ण और मंगलमय है। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। भागीदारी मे लाभ होगा। शुभ काम की संभावना है। अध्ययन या किसी लटके हुए काम की सफलता में आ रही रुकावट दूर होगी। इस समय आपका आकर्षण धर्म की ओर रहेगा। समाज सेवा से आपको मानसिक शांति मिलेगी। भाग-दौड़ की जिन्दगी को आराम देने का यही सही समय है। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। संभव हो तो इसे ठण्डे दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें। कानूनी दखल फायदेमंद रहेगा।

तुला :- आज आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। आज किसी पड़ोसी का व्यवहार आपको आहत कर सकता है। आप उसकी बात को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। समय के साथ व्यवहार बदल जाएगा। आज आप समय का सही सदुपयोग करें। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आज आप अपने बिजनेस में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए। शत्रु चिन्ता का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अन्त में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति होगी। किसी मित्र या रिश्तेदार से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभ होगा।

वृश्चिक :- आज आप मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे। अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। आज आपक मानसिक रूप से परेशान रह सकते है। आज आप अपने व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के जरिए पूरी होंगी। आज का दिन काम को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी।

धनु :- आज शान्त और तनाव-रहित रहें। मित्रों के साथ आर्थिक विषय पर कार्य करेंगे। संतानों के लिए समय अनुकूल है। पिता से लाभ होगा और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। जरूरत से ज्यादा वक्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख मिलेंगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। आपके मन में कुछ बड़े विचार आ सकते है। अपने जीवनसाथी से किसी भी बारे में शिकायत न करें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार तथा स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

मकर :- आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं। परन्तु स्थिरता आने में थोड़ा समय और लगेगा। गप्पबाजी और अफवाहो से दूर रहें। आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। कम समय में काम को पूर्ण करेंगे। मेहनत अधिक होगी। वैवाहिक चर्चा से प्रसन्न रहेंगे। आज एक समय में एक ही काम करें पूरे फोकस के साथ, जल्द ही सफलता मिलेगी। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। परिवार के किसी सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे। आकस्मिक मुनाफे के जरिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं।

कुंभ :- आज प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार में परेशानी रहेगी अर्थात खर्च रहेगा। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के बावजूद आपको जीवनसाथी के द्वारा हर संभव तरीके से सामर्थ मिलेगा। व्यापार अच्छा लाभ देगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। कृषि ठीक-ठीक रहेगी व लाभ मिलेगा। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। परिवार से मनमुटाव की स्थिति रहेगी। आज आप मानसिक उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। व्यवसाय में वृद्धि होने के साथ अच्छा मुनाफा होगा।

मीन :- यदि आज आप अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो आज का दिन एकदम उचित है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लेकर कुछ चिंता हो सकती है। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे।निकटता आएगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा हो सकता है। परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी व व्यावसायिक कार्य सफल होंगे। आज जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है।

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने 13 साल की नाबालिग के गर्भपात की दी अनुमति

नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने देहरादून की 13 साल की नाबालिग किशोरी के गर्भपात की अनुमति दे दी है। अदालत ने अविलंब गर्भपात करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस मामले की सूचना नौ दिसंबर को उच्च न्यायालय के समक्ष देने को कहा है।

वरिष्ठ न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की पीठ में इस मामले की सुनवाई मंगलवार यानी छह दिसंबर को हुई। पीड़ित किशोरी के पिता की ओर से उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर 25 सप्ताह चार दिन के गर्भ को गिराने की अनुमति मांगी गई।

पीड़िता व उसके पिता वर्चुअली अदालत में पेश हुए। याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि नजदीकी रिश्तेदार के यौन उत्पीड़न के कारण उनकी 13 वर्ष की नाबालिग लड़की ने गर्भ धारण किया है। उसके गर्भ में 25 सप्ताह चार दिन का गर्भ है।

अदालत ने अपने आदेश में माना कि नियमानुसार 24 सप्ताह तक के गर्भपात की अनुमति है लेकिन विशेष परिस्थितियों में विभिन्न मामलों में उच्चतम न्यायालय व विभिन्न उच्च न्यायालयों ने गर्भपात की अनुमति प्रदान की है। अदालत ने इस मामले में मेडिकल टर्मिनेशन आफ प्रेग्नेंसी एक्ट का भी हवाला दिया है।

अदालत ने देहरादून के मुख्य चिकित्साधिकारी को मेडिकल बोर्ड की निगरानी में बिना देरी के गर्भपात करने की अनुमति दी है। अदालत ने इस मामले में किशोरी के पिता से लिखित सलाह लेने को भी कहा है।

दिल्ली को साफ़, स्वच्छ व सुंदर बनाएंगे : अरविंद केजरीवाल

0

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को साफ़, स्वच्छ और सुंदर बनाने का दावा करते हुए कहा कि यहाँ के लोगों ने सफाई तथा नगर निगम से भ्रष्टाचार दूर करने की उन्हें जिम्मेदारी दी है जिसे पूरा किया जाएगा।

केजरीवाल ने निगम चुनाव में पार्टी को बहुमत मिलने के बाद पार्टी मुख्यालय में समर्थकों को संबोधित करते हुए बुधवार को कहा कि दिल्ली के लोगों ने अपने बेटे-अपने भाई को दिल्ली की सफाई और नगर निगम (एमसीडी) से भ्रष्टाचार दूर करने की जिम्मेदारी दी है। इस भरोसे को कायम रखूंगा। इससे पहले, दिल्ली के लोगों ने स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी की जिम्मेदारी दी तो हमने रात-दिन मेहनत कर इसे ठीक किया। दिल्ली सरकार की तरह अब निगम को भी भ्रष्टाचार मुक्त करना है। अब हम सबको मिलकर दिल्ली को साफ़-स्वच्छ और सुंदर बनाना है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने पूरे देश को संदेश दिया है कि स्कूल-अस्पताल बनवाने और बिजली-पानी व सड़क ठीक करने से भी वोट मिलता है। केवल आम आदमी पार्टी (आप) ही सकारात्मक राजनीति कर देश की तरक्की के असल मुद्दों को उठा रही है और हम बिजली-पानी व स्कूल-अस्पताल के मुद्दों पर दिल्ली में यह चौथा चुनाव जीते हैं। जैसे-जैसे देश में यह सकारात्मक राजनीति बढ़ेगी, भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनने से कोई नहीं रोक सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक दिल्ली के लोगों ने हमें शिक्षा-स्कूल की जिम्मेदारी दी, हमने रात-दिन मेहनत कर स्कूल ठीक किए, लाखों-करोड़ों बच्चों का भविष्य बनाया। दिल्ली के लोगों ने हमें अस्पतालों की जिम्मेदारी दी, हमने रात-दिन मेहनत कर अस्पताल ठीक किए, लोगों के इलाज का इंतजाम किया। लोगों ने हमें बिजली की जिम्मेदारी दी, हमने बिजली ठीक की, बिजली मुफ्त की और 24 घंटे बिजली की। आज दिल्ली के लोगों ने अपने बेटे-अपने भाई को दिल्ली की सफाई, भ्रष्टाचार दूर करने और पार्को को ठीक करने की जिम्मेदारी दी है।

उन्होंने कहा कि हमें दिल्ली को ठीक करने में सबके सहयोग की जरूरत है। खासकर हमें केंद्र सरकार की मदद और सहयोग भी चाहिए। हमें प्रधानमंत्री जी और केंद्र सरकार का भी आशीर्वाद चाहिए। अब हमें दिल्ली के कूड़े को साफ करना है। इसमें महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं सबकी भी ड्यूटी लगेगी। दिल्ली के दो करोड़ लोगों का यह अपना परिवार है। हम सारे लोग मिलकर दिल्ली की सफाई करेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि निगम से भ्रष्टाचार भी दूर करना है। अभी तक एमसीडी में लूटपाट और लेंटर में पैसे लेने का जो सिस्टम चल रहा था यह सब खत्म करना है। हमने जैसे दिल्ली सरकार साफ-सुथरी की, दिल्ली सरकार के अंदर अब भ्रष्टाचार नहीं होता है, ऐसे ही अब हमें नगर निगम को भी साफ करना है। हम लोग गाली-गलौज करने राजनीति में नहीं आए हैं। आम आदमी पार्टी शरीफों और अच्छे लोगों की पार्टी है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों ने 15 साल से भ्रष्ट भाजपा की सरकार को निगम से हटाकर कट्टर ईमानदार अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी को बहुमत दिया है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली की जनता ने निगम में आम आदमी पार्टी को मेंडेट नहीं दिया, बल्कि दिल्ली के लोगों को 15 साल से लूट रही भारतीय जनता पार्टी को हराने का मेंडेट दिया है। उन्होंने कहा कि यह बहुमत आम आदमी पार्टी के लिए यह बहुत गर्व की बात है।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि आज दिल्ली के लोगों ने इतिहास रचा है। अबतक पूरे देश में भाजपा रट लगा रही थी कि केजरीवाल तो कांग्रेस को हराते हैं। भाजपा ने पहले निगम का चुनाव टाला और फिर षड्यंत्र रचा कि कैसे अरविंद केजरीवाल को बदनाम किया जाए। दिल्लीवालों ने फैसला कर लिया है कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार नहीं किया, बल्कि भाजपा के पार्षदों ने लेंटर में वसूली कर भ्रष्टाचार किया। जनता ने उसका आज जवाब दे दिया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पहले 15 साल से दिल्ली की सत्ता में बैठी कांग्रेस को उखाड़ा था और अब 15 साल से एमसीडी में बैठी भाजपा को भी उखाड़ फेंका है। इसका मतलब साफ है कि लोग अब नफरत की राजनीति को वोट नहीं करते हैं, लोग स्कूल, अस्पताल, बिजली, साफ सफाई और इंफ्रास्ट्रक्चर को वोट देते हैं।

सबगुरु राशिफल : 8 दिसम्बर गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0

सबगुरु न्यूज। मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2079, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 09.38 बजे बाद प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज मिला-जुला दिन है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। करीबी लोगों के साथ वाद-विवाद से मन अशांत रहेगा। दोपहर बाद आज सभी कार्य सरलतापूर्वक पूरे होते नजर आएंगे। वहीं दफ्तर में आपके प्रभाव क्षेत्र में भी वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी।

वृषभ :- आज का दिन मिला-जुला असर वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप किसी नई कार्य-योजना पर काम कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। व्यापारियों को फिलहाल यात्रा करने का लाभ नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है।

मिथुन :- आज नकारात्मक विचारों को मन से दूर रखना हितकर रहेगा। खान-पान का ध्यान रखिएगा। इसके अलावा कोई अकारण का खर्च भी आज करना पड़ सकता है। किसी जरूरी काम से बाहर भी जाना पड़ सकता है। फिलहाल आपका धन का खर्च अधिक न हो, इसका ध्यान रखने की खास जरूरत है।

कर्क :- आज आपको अपने मन के सारे काम करने के पूरे अवसर प्राप्त होंगे। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आज अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है। नौकरी- व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल बनी रहेगी। अपने गुस्से को काबू में रखने का लाभ मिलेगा। फिलहाल किसी नए काम की शुरुआत मत करिए।

सिंह :- आज व्यापार विस्तार के लिए नई योजनाओं को अमल में ला सकते हैं। आज किसी अच्छे काम के लिए धन खर्च होगा। विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। फिलहाल प्रबल लाभ के योग बन रहे हैं। आकस्मिक धन खर्च होगा। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद हो सकते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत आज करने से बचें।

कन्या :- आज का दिन सुख व शांतिपूर्वक बीतेगा। श्रम के साथ-साथ कला के प्रति भी अभिरुचि बनी रहेगी। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। व्यवसाय व कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल बनेगी और साथी कर्मचारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

तुला :- आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आपका स्वास्थ्य कुछ नरम बना रहेगा। परिवार या कार्यक्षेत्र में किसी से बड़ा वाद-विवाद हो सकता है। परंतु दोपहर बाद से आपकी स्थिति में सुधार आता जाएगा। वहीं आज आप किसी कलात्मक विधा के प्रति आर्कषित हो सकते हैं।

वृश्चिक :- आज संपत्ति संबंधित कार्यों में पूर्णतः सफलता प्राप्त होगी। भाई-बंधुओं का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं सभी प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। परंतु दोपहर बाद से कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। व्यावहारिक जीवन में अपयश मिलने की संभावना भी बनी हुई है। आज दिन खत्म होने तक कोई भारी धन हानि का भी योग बन रहा है।

धनु :- आज किसी करीबी की बात से मन दुख सकता है। वहीं स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आज का दिन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों के लिए बहुत अच्छा है। व्यवसाय में आर्थिक लाभ भी होगा। दोपहर बाद से सभी अधूरे काम पूरे होते नजर आएंगे। आज आपके शत्रु कमजोर रहेंगे। ईश्वर का ध्यान करें।

मकर :- आज धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में आज वृद्धि होगी। व्यापार में भी वातावरण अनुकूल बना रहेगा। आज आपके हर कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। फिर भी दोपहर बाद से आपके विचारों में नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं। इससे हताशा बढ़ेगी। शेयर में निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा।

कुंभ :- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज व्यापार आदि संबंधित कार्यों के लिए भी लाभदायक दिन सिद्ध होगा। घर में कोई शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। निवेश से आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। दोपहर बाद स्वास्थ्य केे प्रति सजग रहें।

मीन :- व्यावसायिक तथा अन्य क्षेत्रों में आज का दिन आप के लिए लाभप्रद रहेगा। किसी शुभ कार्य के आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। आस-पास के क्षेत्रों की यात्रा तथा मित्रों से उपहार आदि मिल सकते हैं। दोपहर बाद हर कार्य में कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी प्रभाव से काम बनते नजर आएंगे।

अजमेर : रिजू झुनझुनवाला ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

अजमेर। लोकसभा क्षेत्र से 2019 में चुनाव लड़ चुके उद्योगपति रिजू झुनझुनवाला ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। झुनझुनवाला ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे इस्तीफे के पत्र को सोशल मीडिया पर जारी किया है।

झुनझुनवाला ने पत्र में कहा है कि मुझे पार्टी द्वारा 2019 में अजमेर से लोकसभा चुनाव में प्रतिनिधित्व करने का एक शानदार अवसर दिया गया था। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की सेवा करने की पूरी कोशिश की लेकिन सब व्यर्थ। आने वाले समय में पूरे जोश के साथ राजस्थान के लोगों की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए, कहा कि पार्टी के माध्यम से इस मिशन के प्रति कोई मूल्य जोड़ने में असमर्थ हूं।

झुनझुनवाला ने बताया कि वे अपने फाउंडेशन के माध्यम से भीलवाड़ा और अजमेर के लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी या विचारधारा की परवाह किए बिना वे किसी भी अच्छे काम के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।