Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 458 -
होम ब्लॉग पेज 458

कवि सुरेन्द्र दुबे की स्मृति में 16 दिसम्बर को होगा भव्य काव्य महोत्सव

0

केकड़ी। अजमेर जिले के विश्वविख्यात हास्य कवि एवं संवेदनशील गीतकार स्व. सुरेन्द्र दुबे की तृतीय पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में श्री सुरेन्द्र दुबे स्मृति संस्थान की ओर से भव्य सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

श्री सुरेन्द्र दुबे स्मृति संस्थान के पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक में यह निर्णय लिया गया कि गुलगांव जैसे छोटे से गांव में पैदा हो कर पूरी दुनिया में अजमेर जिले का मान बढ़ाने बाले अप्रतिम कवि, गीतकार एवं साहित्यकार स्व. दुबे की स्मृति में इस वर्ष भी भव्य आयोजन 16 दिसम्बर को किया जाएगा।

इस अवसर पर देश-विदेश में सुप्रसिद्ध प्रतिष्ठित कवयित्रि एवं साहित्यकारा डॉ. कीर्ति काले-नई दिल्ली को सुरेन्द्र दुबे की स्मृति में स्थापित चतुर्थ ‘गीत रत्न’ सम्मान एवं नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

अब तक यह प्रतिष्ठित पुरस्कार देश के ख्याति प्राप्त हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा-नई दिल्ली तथा प्रतिष्ठित फिल्मी गीतकार संतांष आनंद-नई दिल्ली तथा पद्मश्री अशोक चक्रधर-नई दिल्ली को प्रदान किया गया था जिसमें एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए नगद एवं प्रतीक चिन्ह आदि दिए गए। देश भर में किसी कवि की स्मृति में व्यक्तिगत संस्थान द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कारों में यह सबसे बड़ी राशि का पुरस्कार है।

कमेटी ने यह भी निर्णय लिया कि स्व. दुबे एक हास्य-व्यंग्य के कवि होने के साथ-साथ संवेदनशील गीतकार भी थे अतः इस वर्ष यह पुरस्कार किसी प्रतिष्ठित गीतकार को दिया जाएगा तथा देश के नामचीन कवियों को आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर को भव्य और श्रेष्ठतर बनाने हेतु कमेटियों का भी गठन किया गया है। महोत्सव के रूप में आयोजित होने वाले इस आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।

बैठक में संस्थान के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश दुबे सचिव डॉ.अविनाश, प्रमुख मानद सदस्य केंद्रीय साहित्य अकादमी से पुरस्कृत ख्याति प्राप्त साहित्यकार एवं कवि एवं गीतकार डॉ. कैलाश मण्डेला, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र जोशी एवं स्थानीय गणमान्य सदस्यों ने भाग लिया।

दत्तात्रये जयंती महोत्सव : श्रीधर कल्याण आश्रम में मंदिर के शिखर चढ़ाया कलश

0

नसीराबाद। समीपवर्ती बाघसूरी गांव स्थित श्रीधर कल्याण आश्रम में बुधवार को आदि गुरू दत्तात्रये जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर के शिखर पर कलश चढाया गया।

इस मौके पर पंडित जगदीश प्रसाद शर्मा ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण कर कर्मचंद भारती महाराज व चंद्र भारती महाराज के सान्निध्य में 108 जोड़ों को हवन यज्ञ में आहुतियां दिलवाई गई। हर तरफ श्रीधर कल्याण के जयकारे गूंजते रहे।

इससे पहले बैंड बाजे की धुन पर नाचते गाते व मांगलिक गीतों के साथ महिलाओं ने मंगल कलश शोभायात्रा निकाली। गांव में जगह जगह कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

श्री कल्याण आश्रम किशनगढ़ मठ पीठाधीश्वर चंद्र भारती महाराज ने कहा कि हमारी संस्कृति धर्म व सेवा की बुनियाद पर टिकी हुई है। धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सेवा कार्य भी करते रहना चाहिए। धर्म से व्यक्ति रास्ता नहीं भटकता।

श्रीधर कल्याण महाराज के उत्तराधिकारी कर्मचंद भारती महाराज ने कहा कि धर्म की जड़ें सदा गहरी होती है। मनुष्य को अपने जीवन में धर्म कर्म करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यज्ञ में आहुतियां देने से वायुमंडल शुद्ध होता है। आज की भागदौड़ की जिंदगी में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। लोगों को संत्संग के साथ ही यज्ञ अवश्य करना चाहिए। उन्होंने श्रीधर महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर चेतन जोशी, गोपाल जोशी, गोकुल सिंह रावत, बीरम सिंह रावत, नानूराम शर्मा, गौतम जोशी, जगदीश प्रसाद वैष्णव, मुकेश कुमार प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, कल्याण मल सेन, त्रिलोक चंद रोल्या, सुरेश चंद वैष्णव, बद्रीप्रसाद वैष्णव, सुरेश पाराशर आदि भक्तों ने धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में व्यवस्था संभाली।

घोड़ियों से निकाली मंगल कलश शोभायात्रा

बाघसूरी गांव के श्रीधर कल्याण आश्रम से विधि विधान पूर्वक 108 महिलाओं ने अपने सिर पर मगंल कलश धारण कर शोभायात्रा निकाली। धर्म ध्वज थामें घुडसवार साथ साथ चल रहे थे। मंगल कलश यात्रा श्रीधर कल्याण आश्रम से हथाई, सदर बाजार, मुख्य बाजार, गांधी चौक, आंखरियां, भाटी रायका मौहल्ले होते हुए पुनः श्रीधर कल्याण आश्रम पंहुची। शोभायात्रा की आश्रम के मुख्य द्वार पर भव्य अगवानी की गई।

बहु कुडीय महायज्ञ में दी आहुतियां

श्रीधर कल्याण आश्रम पर कलश स्थापना के धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में देश भर से आए श्रद्धालुओं में से 108 जोड़ों को पंडित जगदीश प्रसाद शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर हवन कुंड में में आहुतियां दिलवाई। इस मौके पर कई संत महात्मा मौजूद थे।

कुंवर अधिराज सिंह ने टेका मत्था

श्रीधर कल्याण आश्रम पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में भारत सरकार के पूर्व रक्षा सचिव व बाघसूरी राजदरबार के ठाकुर अजय विक्रम सिंह राठौड़ के पुत्र कुंवर अधिराज सिंह राठौड़ ने श्रीधर कल्याण महाराज की निर्वाण स्थली पर मत्था टेकते खुशहाली की कामना की।

कार्तिक भील प्रकरण में सिरोही में पड़ाव, पुलिस आंदोलकारियों में हुई बहस

सिरोही में भीम आर्मी के पड़ाव में तीर लेकर पहुंचा युवक जिसके बाद भड़की पुलिस

सबगुरु न्यूज-सिरोही। पिछले 6 दिनों से सिरोही जिला मुख्यालय पर कार्तिक भील प्रकरण में चल रहा धरना आज बड़े पड़ाव में तब्दील हो गया। सिरोही समेत आसपास के जिलों से सैंकड़ो लोग अपने वाहनों से यहां पहुंचे। इन दौरान जिला कलेक्टर कार्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। संघर्ष समिति के आह्वान पर आज रैली का आयोजन किया जाना था, लेकिन बाद में इसे पड़ाव में तब्दील कर दिया गया।

किसी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए जिला पुलिस के अलावा क्विक रेस्पॉन्स टीम के जवानो के साथ वज्र वाहन भी तैनात किया गया। शाम तक पड़ाव जारी रहा बाद में एक प्रतिनिधि मंडल जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से पूर्व में दिए गए 11 सूत्री मांगपत्र पर चर्चा के लिए उनके कार्यालय पहुंचा।

सुबह से ही यहां पर रैली को लेकर सिरोही और इसके आसपास के लोग आते रहे। दोपहर तक सैंकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इन्होंने कार्तिक भील की हत्या पर रोष जाहिर किया। लोगों की भीड़ बढ़ने के साथ-साथ कलेक्टर परिसर में पुलिस लवाजमा भी बढ़ता गया।

इस बीच एक युवक अपने साथ तीर कमान ले आया। पुलिस के रोकने पर नहीं रुका। इसके बाद थोड़ा माहौल बिगड़ गया। हथियारबंद लोगों को आते देख वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने रोष जताया। पूरा पुलिस बल उस स्थान पर तैनात कर दिया जहां धरना लगा था। बाद में पुलिस उप अधीक्षक पारसराम चौधरी और धरना आयोजक में जबरदस्त बहस हुई। उन्होंने हथियार बाहर रखने को कहा। बाद में आयोजकों ने उस युवक से तीर कमान लेकर पुलिस को सौंपा तब जाकर मामला शांत हुआ।

इधर, धरना स्थल पर भाषण के दौरान एक पदाधिकारी ने कहा कि वे इस लड़ाई को तीन स्तर पर लड़ेंगे। प्रथम स्तर पर जिन जिन लोगों ने एफआईआर के बाद गिरफ्तारी में देरी की उनके खिलाफ कार्रवाई, हत्या के मामले में एक अलग से एफआईआर करवाकर उसमे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी पार्टी बनाया जाएगा और कार्तिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए इतने दिन तक रोकने पर न्यायालय में कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने मुख़्यमंत्री अशोक गहलोत और सिरोही विधायक संयम लोढ़ा को भी आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि कार्तिक के शव के पोस्टमार्टम के बिना इतने दिन रोकने से बॉडी डिकम्पोज होने से कई सबूत खत्म हो जाएंगे, जिससे मुजरिम बच जाएंगे। इसलिए समय पर पोस्टमार्टम करवाया जाना जरूरी है। सभी वक्ताओं के इस पड़ाव में भाषण के बाद एक प्रतिनिधि मंडल जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से वार्ता के लिए गया। पहले तो प्रतिनिधि मंडल के सदस्य मुलाकात के लिए लोगों की सीमित संख्या निर्धारित करने को लेकर नाराज होकर लौट गए। बाद में प्रशासन ने मृतक के परिजनों के साथ 7 लोगों को आने की अनुमति दी। फिर ये प्रतिनिधि मंडल जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मिला।

वार्ता के बाद प्रतिनिधि मंडल के सदस्य गिगराज जोड़ली ने बताया कि  प्रशासन के जरिए हम लोगों को हमारी बात सरकार तक पहुंचानी थी। प्रशासन से हमारा कोई गतिरोध नहीं है। हमारी बात पहुंचा देगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन यदि सभी लोगों की गिरफ्तारी की सूचना दे देता है तो हम तुरन्त पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा करवा देंगे।

शाम को चोरासी विधायक राजकुमार रोत ने धरने पर बैठे लोगों को संबोधित किया। रोत ने कहा कि हमारी पांच मांगें हैं। आठों आरोपियों की गिरफ्तारी, मृतक के परिजन के कब्जेशुदा भूखंड का पट्टा, मृतक के परिवार को उदयपुर के कन्हैयालाल की तरह मुआवजा, मृतक के प्रकरण की निष्पक्ष जांच। जंब तक गए मांगे पूरी नहीं होती तब तक ये धरना भले ही एक दो लोगों के साथ चलता रहेगा पर चलेगा।

उल्लेखनीय है कि जवाल क्षेत्र में एक युवक द्वारा युवती को ले जाने के मामले के बाद युवती के पक्ष के युवकों द्वारा 19 नवम्बर को युवक के भाई पिंटू भील और भीम आर्मी का प्रदेश सचिव कार्तिक राणा के साथ बरलूट थाना क्षेत्र में मारपीट हुई थी। इसमें कार्तिक  ही घायल हुआ। उसकी उपचार के दौरान मेहसाणा में 1 दिसम्बर की मध्यरात्रि को मृत्यु हो गई। इसके बाद भीम आर्मी व अन्य संगठनों से नेतृत्व में सिरोही में धरना दिया जा रहा है।

जिला कलेक्टर डॉ भंवरलाल ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल से बात हुई। हमने बिन्दुवार उनसे चर्चा की है। पुलिस वाले लगभग सभी मामलों में वो समहत दिखे। लेकिन, पट्टे के मुद्दे पर बात आकर अटक रही है। जिस जगह पर वो पट्टा मांग रहे हैं वो जगह मास्टर प्लान में  रोड पर आ रही है। गुलाब कोठारी बनाम राज्य सरकार प्रकरण के निर्णय के बाद मास्टर प्लान के रोड पर पट्टा नहीं दे सकते।

उन्होंने बताया कि न्यायालय ने भी इनके मामले को खारिज कर दिया था। हम लोग इन्हें निकटवर्ती केसरपुरा में जमीन देने का विकल्प भी दिया है। लेकिन, ये नहीं माने। इस मामले को राज्य सरकार के भिजवा दिया है। उनके पूछने पर हमने इन्हें विकल्प भी बताया है कि हाइकोर्ट की रोक है ऐसे में वहीं से आदेश मिलने और रास्ते की भूमि आवंटित की जा सकती है।

दिल्ली शराब घोटाला मामला : सीबीआई कविता से 11 को करेगी पूछताछ

हैदराबाद। दिल्ली शराब घोटाले के सिलसिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की पुत्री एवं तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की विधान परिषद (एमएलसी) के. कविता से हैदराबाद स्थित उनके आवास पर 11 दिसंबर को पूछताछ करेगी।

सीबीआई की ओर से पहले दिए गए नोटिस का जवाब देते हुए कविता ने सीबीआई के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) दिल्ली शाखा के प्रमुख राघवेंद्र वत्स को पत्र लिखा था और कहा था, जैसा कि आपके द्वारा प्रस्तावित किया गया है, मैं अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण छह दिसंबर को मिलने की स्थिति में नहीं हूं। मैं 11, 12, 14 या 15 दिसंबर, जो भी आपको सुविधाजनक लगे, हैदराबाद में अपने आवास पर आपसे मिल सकूंगी। कृपया जल्द से जल्द पुष्टि की जाए।

कविता के अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए, केंद्रीय एजेंसी ने ईमेल के जरिए उन्हें सूचित किया कि अधिकारियों की एक टीम 11 दिसंबर को उनके आवास पर उनसे पूछताछ करेगी और उनका बयान दर्ज करेगी। तदनुसार एक नया नोटिस भी जारी करेगी।

जम्मू पुलिस ने म्यांमार की दो किशोरियों को छुड़ाया

जम्मू। जम्मू पुलिस ने म्यांमार की दो नाबालिग किशोरियों को मुक्त कराया है, जो कथित तौर पर मानव तस्करी की शिकार हुई थीं।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कि दो किशोरियों को राज्य के बाहर से जम्मू ले जाया गया था। इस सूचना पर त्रिकुटा नगर थाने की एक टीम ने तेजी से कार्रवाई की और उन्हें बचा लिया।

सूत्रों ने कहा कि दोनों किशोरियों को दलाल के चंगुल से छुड़ा लिया गया है। दलाल फिलहाल फरार है। सूत्रों ने बताया कि दोनों किशोरियां म्यांमार की रहने वाली हैं।

पुलिस ने कहा कि किशोरियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद बयान दर्ज करने के लिए अदालत में पेश किया जाना है। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एमसीडी चुनाव परिणाम : आप ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, 126 सीटें जीतीं

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पिछले 15 वर्षों से निगम पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पछाड़ते हुए बुधवार को 250 वार्ड में से 126 पर जीत हासिल बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक एमसीडी चुनाव में ‘आप’ ने 126 और भाजपा ने 97 सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस को सात और अन्य को तीन सीटें मिली हैं। सभी नतीजे शाम तक आ जाने की उम्मीद है।

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस मौके पर ट्वीट किया,“ एमसीडी में आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताने के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे नकारात्मक पार्टी को हराकर दिल्ली की जनता ने ईमानदार और कर्मठ अरविंद केजरीवाल जी को जिताया है। हमारे लिए यह सिर्फ जीत नहीं, बड़ी जिम्मेदारी है।”

गाैरतलब है दिल्ली के तीन नगर निगमों का विलय कर दिल्ली नगर निगम फिर गठित गया है। इससे पहले तीनों नगर निगमों के अलग-अलग मेयर हुआ करते थे लेकिन अब एक ही मेयर चयनित किया जाएगा। इसी वर्ष वार्डों का परिसीमन किया गया था। इससे पहले कुल 272 वार्ड थे ,परिसीमन के बाद घटकर इनकी संख्या 250 हो गई है।

सबगुरु राशिफल : 7 दिसम्बर बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2079, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 08.01 बजे बाद पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आप धार्मिक प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। रिस्की कार्यों से दूर रहें। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन मिल सकता है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के सहयोग आपका उत्साह दोगुना होगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नजरअंदाज करें।

वृषभ :- अपनी दीर्घकालीन योजनाओं के साथ आगे बढ़ो, जैसा कि पहलुओं का दृढ़ संकल्प और संरचना का पक्ष है नई चीजों की कोशिश करने से डरो मत, खासकर जब आप अपने पसंदीदा लोगों के साथ हों। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है। इसलिए तैयार रहें और प्रतिक्रिया न करें। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी खुशी की वजह साबित होगा। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें।

मिथुन :- आज मन चिंतामुक्त रह सकता है। कार्यों में विघ्न आने से कार्यपूर्ति में विलंब हो सकता है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने में असफल रह सकते है। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण रह सकता है अतः जीवनसाथी से सम्मानजनक तरीके से आचरण रखें। शाम के समय सफलता मिल सकती है। आपके हंसने-हंसाने का अंदाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आपको अपने जीवनसाथी से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिसे आप कभी नहीं जानना चाहते थे। कार्यक्षेत्र में हिम्मत न हारें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं।

कर्क :- आज आपके व्यापार-धंधे में खूब सफलता मिलेगी। कानूनन न फंसे, इसका ध्यान जरूर रखें। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक्कत महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। किसी के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। सब कुछ दोबारा जांचें और दूसरी राय प्राप्त करें, यह गलत समय और भ्रम की स्थिति के रूप में कुछ भी नया शुरू करने का एक अच्छा समय नहीं है, लेकिन पुराने मुद्दों को खत्म करने के लिए यह अच्छी अवधि है।

सिंह :- नौकरी पेशा के लोगों लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। आज के दिन आप अत्यधिक संवेदनशील रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आज का दिन कार्यक्षेत्र को लेकर आपके लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। किसी की वाणी तथा बर्ताव की वजह से आपके मन को चोट लग सकती है तथा माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। यात्रा-प्रवास हो सके तो न करें।

कन्या :- आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। नकारात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दें। आकस्मिक व्यय होने के संकेत हैं। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। स्वभाव में उग्रता रह सकती है। आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन-प्रतिष्ठा की हानि होगी। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

तुला :- आज के दिन आप चिंता के बोझ से मुक्ति पा लेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होगा। आज के दिन आप परिजनों की तरफ से विशेष ध्यान देने की कोशिश करेंगे। इस समय आपके आर्थिक आयोजन भी पूरे होंगे आपकी इच्छा शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में कामयाब रहेंगे। भावुक फैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आज आपके प्रिय की मनोदशा ज्वार-भाटे की तरह उतार-चढ़ाव भरी होगी।

वृश्चिक :- शारीरिक-मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे। आज मन खुश और शांत रहेगा। जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। आज के दिन किसी से छेड़छाड़ या किसी से झगड़ा, वाद-विवाद करने से बचे, इससे भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु :- आपको आज के दिन हर प्रकार के कार्य में सफलता प्राप्त होगी लेकिन थोड़ा विलंब भी हो सकता है। धैर्य से काम करें आप अपने तमाम कार्य को जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर होगा। किया गया हर कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा। घर परिवार और निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खास काम आज आपके हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग है। कफ्यूजन दूर करने के लिए दिमाग में नया तरीका आ सकता है। विद्यार्थी के लिए आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आज यात्रा टालनी होगी।

मकर :- आज साधारण सी बात दांपत्य जीवन में कलह का कारण बन सकती है। सांसारिक विषयों पर अपने व्यवहार को उदासीन बनाए रखें। वाद-विवाद से बचें। अदालती कार्यवाही के संकेत है। सामाजिक दृष्टि से अपमानित हो सकते हैं। चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगी। उग्र दलीलों या वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें, इसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखने की सलाह है। अपने अतिरिक्त खर्चों पर रोक लगाए नहीं तो आपको भविष्य में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ :- आज पूरी तरह किसी काम के परिणाम आपके अनुसार मिल सकते हैं। आज वही होगा जो आप चाहेंगे। आर्थिक मामलों में मजबूती मिलेगी। आज आप खुद में बदलाव महसूस करेंगे। नौकरी की दिशा में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। नए अवसर पर खुले मन से विचार करना होगा। खुद को किसी भी गलत और गैर जरूरी चीज से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फँस सकते हैं। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आपका जीवन-साथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकता है। लेकिन सब्र का बांध न टूटने दें। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें।

मीन :- आज आउटडोर गतिविधियां काफी थकावटी और तनाव देने वाली साबित होंगी। उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। अपनी बातों पर काबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े बुजुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। आज आप अपने आसपास के लोगों के इरादे आसानी से समझ सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आज आपको बात-बात में खास जानकारी दे सकते हैं। हर चुनौती को अलग करते हुए लगे रहने का समय है। अपने कामकाजी जीवन में अपने संपर्कों का फायदा उठाने में सफल हो सकते हैं। कफ्यूजन की स्थिति कार्यक्षेत्र में निर्मित हो सकती है।

माताएं अपनी बेटियों को सतियों की कथा सुनाएं, पतिव्रत संस्कार दें : संतोष सागर महाराज

0

अजमेर। ओमकार सेवा संस्थान चेरिटेबल ट्रस्ट व केशव माधव परमार्थ मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संतातन धर्म के 25वें पड़ाव के अंतर्गत अजमेर के कर्णिका भवन में चल रही श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन भाई संतोष सागर महाराज ने कर्दम ऋषि व देवहूति की कथा का उल्लेख करते हुए कहा कि पति पत्नी गृहस्थ जीवन रूपी गाड़ी के 2 पहिए होते हैं। ये समान हो तभी ग्रहस्त रूपी गाड़ी सही चलेगी। गृहस्थ जीवन 50 वर्ष तक होता है इसके बाद इंसान को संयम व त्याग धारण करना चाहिए।

भगवान विष्णु के पंचम अवतार भगवान कपिल के अवतार की कथा सुनाते हुए कहा कि कपिल ज्ञानावतार है। कपिल भगवान ने अपनी मां को सांख्य उपदेश सुनाते हुए कहा जो ये मेरा वो मेरा करता है वो बंधन में है और जो कहता है किे सब कुछ भगवन का है ऐसा सोचने वाला मुक्त है। भगवान के नाम लीला और गुण से परमात्मा प्राप्त होते हैं। भगवान का नाम लो भगवान की लीला के दर्शन करो और धाम के दर्शन करो।

महाराज ने कहा की जीव माया के बंधन में बंधा है। इस बंधन ने उसे नहीं बांधा है वह स्वयं ही इस जाल में फंसा है। महाराज ने सती अनसूया द्वारा पतिवेत शक्ति से ब्रह्मा विष्णु महेश को 6 महीने के बालक मनाने की दिव्य कथा का श्रवण कराया। त्रिदेव ने प्रसन्न हो कर सती अनसूया को वरदान दिया जिससे भगवान दत्तात्रेय का प्राकट्य हुआ।

उन्होंने वर्तमान में युवाओं में शादी के कुछ समय बाद ही अलगह पर दुख प्रकट करते हुए कहा की इन परिस्थितियों के लिए एक मां जिम्मेदार है जो अपनी बेटियों को ऐसी सतियों की कथा नहीं सुनाती, ना ही पतिव्रत संस्कार दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि 3 दशक पहले किसी ने तलाक का नाम तक नहीं सुना था। पुराने समय में बेमेल जोड़ियां पूरी उम्र खुशी से जिंदगी साथ बिता लेते पर आज एक दूजे को देख कर भी रिश्ते टूट रहे हैं। महाराज ने शिव सती विवाह की कथा का वर्णन किया।

आज दिवस की कथा में आयोजन समिति अध्यक्ष आनंद अरोड़ा, मुख्य संयोजक सुभाष चंद्र काबरा, महामंत्री मोहनलाल खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष श्याम बिहारी शर्मा, पुनीत दाधीच, कालीचरण खंडेलवाल, पुखराज पहाड़िया, लेखराज राठौड़, यजमान हरीश गिदवनी, प्रेम प्रकाश पारीक, आनंद सिंह राजावत, तरुण टिकयानी सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।

सनातन धर्म यात्रा का रथ आज अजमेर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पहुंचा जहां महाराज ने 800 युवाओं को प्रेरणादाई प्रवचन व निशुल्क गीता देकर लाभान्वित किया। संचालन यात्रा संयोजक शिव कुमार तिवाड़ी ने किया।

यह भारत जोड़ो नहीं, अन्नदाताओं पर लाठी बरसाओ यात्रा है : शेखावत

जयपुर। कर्ज माफ नहीं होने का दर्द लेकर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी से मिलने गए किसानों पर पुलिस के लाठीचार्ज की घटना पर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है।

शेखावत ने लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि राहुल गांधी के सामने कर्ज माफ न होने का दर्द रखने गए किसानों पर बेरहमी से लाठीचार्ज करना हिटलरशाही है। जिन किसानों के दम पर कांग्रेस को सत्ता मिली, आज उन्हें लाठी और डंडों के लायक समझा जा रहा है।

शेखावत ने सोशल मीडिया पर लाठीचार्ज का वीडियो भी शेयर किया। इसी प्रकार राहुल की यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले गांवों के किसानों को राज्य सरकार द़्वारा फसल खराबे का मुआवजा देने और खाद वितरित करने के निर्णय पर शेखावत ने टिप्पणी की कि युवराज आएंगे, उपहार लाएंगे। शेखावत ने कहा कि अपने काम को अहसान समझने वाली इस मानसिकता से ही देश को मुक्ति दिलानी है।

जन आक्रोश यात्रा से घबराई कांग्रेस : शेखावत ने कहा कि भाजपा की जन आक्रोश यात्रा को राजस्थान की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। इसे देखकर कांग्रेस जोड़ो- भारत तोड़ो यात्रा वाले घबरा गए हैं।

MLA रावत ने जन आक्रोश यात्रा में गहलोत सरकार पर साधा निशाना

अजमेर। पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व में विधान सभा क्षेत्र में निकाली गई जन आक्रोश यात्रा के तीसरे दिन मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र पुष्कर के भाजपा सराधना मण्डल के मायापुर, नाहरपुरा, सराधना, नदी1, मसीनिया, आंबा, मजितिया, नदी2, डूमाडा, तबीजी, दौराई, कंचन नगर आदि गांवों में ग्रामीणों द्वारा रथ और विधायक रावत का बड़े उत्साह से स्वागत किया गया।

कांग्रेस सरकार की नाकामी गिनाते हुए विधायक रावत ने ग्रामीणों को बताया कि गहलोत पिछले 4 सालों से केवल अपनी सरकार बचाने में लगे हुए हैं। गरीब, मजदूर, किसान, युवा, सरकारी कर्मचारी के साथ ही सभी आमजन की खरी कमाई का पैसा यह कांग्रेस सरकार अपने विधायकों को होटलों की मौज और सैर-सपाटा कराने में खर्च कर रही है। जिसका हिसाब जनता आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को राजस्थान प्रदेश से पूरी तरह साफ करके और भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जीता कर देने वाली है। जनता ने मन बना लिया है इस तानाशाही सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का।

आक्रोश रथ के सराधना पंहूचने पर विधायक वासुदेव देवनानी ने भी यात्रा में सम्मिलित होकर ग्रामीणों को कांग्रेस सरकार के कुशासन को याद रखते हुए आगामी विधानसभा चुनावो में भारतीय जनता पार्टी की बहुमत से सरकार बनाकर कांग्रेस को सबक सिखाने का आह्वान किया।

विधायक रावत ने केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन योजना, कोरोना में बीस महीनों तक नि:शुल्क राशन वितरण जैसी योजनाओं को गिनवाते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार में लचर कानून व्यवस्था, कमजोर स्वास्थ सेवा, सड़कों की दुर्दशा सहित कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरा।

यात्रा में प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष तिलोकचंद नामा, भैंरू गुर्जर, सराधना सरपंच हरिकिशन जाट, तबीजी सरपंच राजेंद्र गेना, दौराई सरपंच हंसराज चौधरी, राजेश शर्मा, प्रह्लाद पूनिया, जितेंद्र रावत, मधु खोजा, रामदेव सिंह रावत, गोपाल रावत, ओम प्रकाश रावत, नरेंद्र सिंह चुंडावत, शंकर रावत सहित सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।