Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 459 -
होम ब्लॉग पेज 459

हनुमानगढ़ : 15 साल की लडकी का अपहरण कर 3 युवकों ने किया गैंगरेप

हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में रावतसर थाना क्षेत्र में एक किशोरी का घर से अपहरण करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

एक खेत में ले जाकर तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। एक आरोपी को काबू कर लिया गया, जिसे पुलिस ने धारा 151 में गिरफ्तार किया। दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। मौके पर पकड़े गए आरोपी की जेब कंडोम और चॉकलेट मिले हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह घटना रावतसर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार सोमवार की रात को घटित हुई। पीड़ित 15 वर्षीय किशोरी इस गांव में अपने ननिहाल घर में रहती है। मामा ने दर्ज करवाए मुकदमे में बताया है कि वह और उसके परिवार के कुछ लोग रविवार की देर शाम गांव में ही एक विवाह समारोह में चले गए। घर में उसकी नाबालिग भांजी, मां और पिता थे।

मां खाना खाकर सो गई। भांजी पढ़ाई करने लगी। रात्रि 10.30 बजे सुदेश जाट निवासी कीकरालिया तहसील नोहर ने उसके पिता के मोबाइल फोन पर कॉल की। भांजी ने कॉल को रिसीव किया तो सुदेश ने उसे घर से बाहर आने के लिए कहा। सुदेश के साथ मोटरसाइकिल पर एक और युवक भी था। उसकी भांजी दरवाजा खोल कर जैसे ही बाहर आई, दोनों उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर तथा मोटरसाइकिल पर बिठाकर खेतों में सुनसान जगह ले गए।

एक खेत में बने मकान में ले जाने पर वहां एक और व्यक्ति भी था। बारी-बारी से तीनों ने उसकी भांजी से गलत काम किया। बाद में मोटरसाइकिल पर कहीं और ले जाने लगे तो रास्ता आगे बंद था। उसकी भांजी इनकी चंगुल से छूट कर भागी तो पीछा करके फिर पकड़ लिया। घसीट कर वापस मोटरसाइकिल पर बिठा लिया।

मामा द्वारा थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि जब परिवार के लोग रात्रि 12 बजे घर वापस आए तो भांजी घर पर नहीं थी। इधर-उधर तलाश करने लगे तो रात्रि करीब 2 बजे सुदेश उसकी भांजी को मोटरसाइकिल पर अचेत अवस्था में लेकर उनकी गली में आया। वह भांजी को गली में छोड़कर जाने लगा तो मोटरसाइकिल बंद हो गया। आवाज सुनकर वह लोग बाहर आए और सुदेश को पकड़ लिया। उसकी जेब में कंडोम और चॉकलेट बरामद हुए।

इस घटना की सूचना पुलिस और आपातकाल सेवा 108 की पुलिस को दी गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दर्ज करवाए गए। मुकदमे में यह आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने पीड़ित किशोरी से अश्लील हरकतों के वीडियो बनाए और डाउनलोड कर आगे भेज दिए। पुलिस ने इस मामले में सुदेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

बैतूल में किसान का पुत्र बोरवेल में गिरा, बचाव कार्य युद्ध स्तर जारी

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम मांडवी में एक किसान का पुत्र आज शाम खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गया। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। बच्चें को सकुशल बचाने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

अतिस्क्ति पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नीरज सोनी ने बताया कि किसान सुनील साहू ने करीब एक वर्ष पूर्व मांडवी में अपने खेत में करीब चार सौ फीट गहरा बोरवेल खुदवाया था, जो खुला था। शाम को सुनील का पुत्र तन्मय (8) खेलते-खेलते अचानक बोरवेल में गिर गया। बोरवेल के बाहर बच्चे की आवाज सुनाई दे रही है। तन्मय बोरवेल में करीब 30 से 50 फीट गहराई पर फंसा हुआ है।

सूचना मिलते ही मौके पर अपर कलेक्टर (एडीएम) श्यामेन्द्र जायसवाल, भैसदेंही अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) भैसदेंही शिवचरण गोहिते के अलावा कई थाना प्रभारी, होमगार्ड कमाडेंड, नगरपालिका का अमला तथा एसडीईआरएफ की टीम दमकल, जेसीबी और पोकलेन मशीनों के साथ मौके पर पहुंच गई है।

बच्चें को बोरवेल से सकुशल बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। बोरवेल में फंसे तन्मय को आक्सीजन पहुंचाई जा रही है। रात होने से मौके पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था की है। अनुभवी लोगों की भी सेवाए ली जा रही है। एएसपी ने बताया कि यह जांच का विषय है कि बोरवेल कैसे खुला रह गया और उसमें बच्चा कैसे गिर गया। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए है।

कोटा में नगर निगम ने जय सियाराम नारा लिखे बैनर हटाए

कोटा। भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार रात झालावाड़ जिले में जय सियाराम का नारा नहीं लगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को जमकर आड़े हाथों लिया था, लेकिन कोटा में कांग्रेस के बोर्ड वाले नगर निगम ने उन बैनरों को हटवा दिया जिन्हे कांग्रेस के नेताओं ने जय सियाराम के नारे लिखकर लगाया था।

गांधी ने कल झालावाड़ जिले में झालरापाटन के पास चंद्रभागा चौराहे पर एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते यह आरोप लगाया था कि भगवान राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा और आरएसएस ने जय सियाराम के नारे से माता सीता का नाम ही हटा दिया। साथ ही कहा था कि जय श्रीराम बोलने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन जय सियाराम का नारा भी बोलना चाहिए और आरएसएस, भाजपा को यह नारा बोलना ही पड़ेगा।

कोटा जिले की सीमा में बुधवार को गांधी की भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश करने वाली है जहां वे कल रात जगपुरा में रात्रि विश्राम करने के बाद गुरुवार की सुबह अपनी यात्रा के साथ पैदल कोटा के नगरीय इलाके में निकलेंगे तो उनके स्वागत-अभिनंदन के लिए कांग्रेस नेताओं ने उनके फोटो सहित जय सियाराम के नारे लिखे कई जगह बैनर लगाए थे लेकिन कांग्रेस के शासित बोर्ड़ के कोटा नगर निगम ने ही कल रात इनमें से अधिकांश बैंनरों को हटवा दिया।

हालांकि इस मसले पर प्रतिक्रिया देने के लिए कांग्रेस का कोई बड़ा नेता या कोटा नगर निगम के निर्वाचित प्रतिनिधि अभी सामने नहीं आए हैं लेकिन निगम के सूत्रों ने बताया कि बिना अनुमति लिए लगाए गए बैनर-होर्डिंग को नियमानुसार हटाया गया है।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो से 21 करोड़ डॉलर में अनुबंध की पेशकश

0

मैड्रिड। मैनचेस्टर यूनाइटेड छोड़ने वाले 37 वर्षीय फुटबाल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो को सऊदी अरब के एक क्लब ने 21 करोड़ डॉलर सालाना वेतन देने की पेशकश की है।

यह अनुबंध राशि मौजूदा साल में किसी भी खिलाड़ी को मिलने वाले वेतन की तुलना में दो गुने से अधिक है। इससे पहले मुक्केबाज कैनेलो अल्वारेज़ को 84 मिलियन डालर सालाना और एनएफएल क्वार्टरबैक मैथ्यू स्टैफ़ोर्ड ने 72 मिलियन डालर की धनराशि अर्जित की है।

सऊदी प्रो लीग (एसपीएल) को दुनिया की शीर्ष फुटबॉल लीगों में से एक नहीं माना जाता है, लेकिन अल नासर कथित तौर पर रोनाल्डो को लेने वाली टीम, सऊदी अरब के अधिक सफल क्लबों में से एक है। वास्तव में, टीम नौ प्रीमियर लीग खिताब, छह किंग्स कप, तीन क्राउन प्रिंस कप, तीन फेडरेशन कप और दो सऊदी सुपर कप जीतकर इस समय लीग में दूसरे स्थान पर है। क्लब सऊदी की राजधानी रियाद में स्थित है।

पांच बार चैंपियंस लीग विजेता और 819 गोल के साथ शीर्ष स्कोरिंग अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रोनाल्डो के साथ अनुबंध करने में कई क्लबों ने अपनी इच्छा का इजहार किया है मगर स्टार फुटबालर ने किसी भी अफवाह का खंडन नहीं किया है। रोनाल्डो फीफा विश्व कप 2022 के लिए दक्षिण कोरिया के खिलाफ टीम के अंतिम ग्रुप चरण के खेल से बाहर होने के बाद नाराज हो गये थे। दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को पुर्तगाल को 2-1 से हराया था।

न्यूयॉर्क के एक अखबार के अनुसार रोनाल्डो ने कहा कि उन्होंने एक दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी चो गुए-सुंग को ‘चुप रहने’ के लिए कहा, जब खिलाड़ी उनका अपमान करता दिखाई दिया। सैंटोस ने खेल के दौरान रोनाल्डो के आचरण की सराहना नहीं की, लेकिन नतीजे से बहुत परेशान नहीं दिखे।

मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ रोनाल्डो का अनुबंध पिछले महीने समाप्त हो गया था जब फुटबॉल स्टार ने पियर्स मॉर्गन के साथ एक साक्षात्कार में क्लब की खुले तौर पर आलोचना की थी। रोनाल्डो ने कहा कि उनके मन में मैनेजर एरिक टेन हैग के लिए कोई सम्मान नहीं है।

2030 तक इलेक्ट्रिक वाहन डीज़ल और पेट्रोल वाहनों को पीछे छोड़ देंगे

नई दिल्ली। सरकार द्वारा दिए जा रहे प्रोत्साहन के साथ ही लोगोें में पर्यावरण अनुकूल होने के साथ ही आर्थिक तौर पर भी लाभदायक होने के बल पर भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का भविष्य उज्जवल प्रतीत हो रहा है क्योंकि वर्ष 2030 तक इन वाहनों के डीजल और पेट्रोल चालित वाहनों को पीछे छोड़ देने का अनुमान है।

भारत की टेक-फर्स्ट इंश्योरेंस कंपनी एको और यूगॉव इंडिया द्वारा लॉन्च की गई एक रिपोर्ट में यह बात सामने आयी है। रिपोर्ट के अनुसार अधिकांश भारतीय ग्राहक 57 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) में निवेश करना चाहते हैं, क्योंकि इलेक्ट्रिक वाहन अनेक व्यवहारिक फायदे प्रदान करते हैं, जबकि 56 प्रतिशत लोग इलेक्ट्रिक वाहन इसलिए खरीदना चाहते हैं क्योंकि वो पर्यावरण के लिए अच्छे होते हैं।

इस रिपोर्ट में न्यू कंज़्यूमर क्लासिफिकेशन सिस्टम (एनसीसीएस) ए एवं बी परिवारों के 28 से 40 साल की आयु समूह के 1018 उत्तरदाताओं के बीच सर्वेक्षण किया गया, जो या तो इलेक्ट्रिक वाहन के मालिक हैं या अगले 12 महीनों में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना चाहते हैं।

उपभोक्ताओं का मानना है कि भविष्य इलेक्ट्रिक है जहाँ अधिकांश उत्तरदाता – 60 प्रतिशत – का मानना है कि भारत में मौजूदा इन्फ्रास्ट्रक्चर इलेक्ट्रिक वाहनों को सपोर्ट करने के लिए पर्याप्त नहीं है और इसमें भारी सुधार किए जाने की जरूरत है लेकिन भविष्य को लेकर आशावादिता बहुत ज्यादा है।

सर्वेक्षण में शामिल 89 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि भारत में साल 2030 तक इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार हो जाएगा। 66 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि इलेक्ट्रिक वाहन पेट्रोल और डीज़ल कारों को पीछे छोड़ देंगे और लंबे समय में पैसे की बचत भी करेंगे।

इलेक्ट्रिक वाहन ही क्यों के जबाव में 44 प्रतिशत उत्तरदाता इलेक्ट्रिक वाहन में इसलिए निवेश करना चाहते हैं क्योंकि वे इसके द्वारा मिलने वाला लचीलापन पसंद करते हैं। इसके अलावा, उनका यकीन है कि हाईब्रिड या पूर्ण इलेक्ट्रिक विकल्पों की उपलब्धता से उन्हें दोनों प्रकारों का सर्वश्रेष्ठ अनुभव मिल सकेगा।

47 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है इलेक्ट्रिक वाहनों द्वारा पारंपरिक विकल्पों के मुकाबले प्रति किलोमीटर लागत में काफी कमी आती है। 56 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि वे पर्यावरण की ओर हो रहे जिम्मेदार परिवर्तन का हिस्सा बनना चाहते हैं, और नई टेक्नॉलॉजी में दिलचस्पी रखते हैं।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि जब इलेक्ट्रिक वाहन के मालिकों की बात आती है, तो पर्यावरण के लिए अच्छा करने की जरूरत उन व्यवहारिकताओं पर हावी हो जाती है, जिन्हें वो प्राथमिकता देते हैं। उदाहरण के लिए 63 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहन चुनना उनके कार्बन फुटप्रिंट कम करने के उनके प्रयासों का हिस्सा है। उत्तरदाताओं में 62 प्रतिशत लोगों को ईंधन के बढ़ते मूल्य की चिंता है, और उनमें से 57 प्रतिशत लेटेस्ट टेक्नॉलॉजी में रुचि रखते हैं।

51 प्रतिशत ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहन के परिचालन की लागत पेट्रोल और डीज़ल कारों के मुकाबले कम है। 48 प्रतिशत मालिकों ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन पारंपरिक कारों के मुकाबले प्रति किलोमीटर ज्यादा किफायती रहते हैं।

एको के वरिष्ठ निदेशक, मोटर अंडरराईटिंग, अनिमेष दास ने कहा कि भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा कार बाजार है। उपभोक्ताओं का प्राथमिक विकल्प बनने की इलेक्ट्रिक वाहनों की दौड़ में हम इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए उनके दृष्टिकोण को समझना चाहते थे। हमने यूगॉव इंडिया के साथ काम किया और उन उत्तरदाताओं से बात की, जो या तो इलेक्ट्रिक वाहन के मालिक थे या अगले साल इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना चाहते थे।

इस अध्ययन का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहन के बारे में उपभोक्ताओं के विचारों को समझना था। परिणामस्वरूप, हम भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की मुख्य समस्याओं और बाधाओं, इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं तक पहुँचाने के लिए उत्तरदाताओं की चिंताओं, और इलेक्ट्रिक वाहन के लिए विशेष बीमा पॉलिसी की जरूरत और इलेक्ट्रिक वाहन से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं को समझ सके।

उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक का बांगड़ग्राम-रास साइडिंग का निरीक्षण

0

अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विजय शर्मा ने मंगलवार को अजमेर मंडल के अंतर्गत बांगड़ग्राम-रास सीमेंट साइडिंग के निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

महाप्रबंधक महोदय ने बांगडग्राम से रास तक और बांगड़ग्राम से दौराई स्टेशन तक विंडो ट्रेलिंग इंस्पेक्शन भी किया। महाप्रबंधक ने उपस्थित अधिकारियों के साथ रास से मेड़ता रोड के लिए बनाए जाने वाली रेल लाइन की फीजिबिलिटी(उपयुक्तता) के संबंध में जानकारी ली और चर्चा की साथ ही बांगड़ग्राम से रास के बीच रेल गाड़ियों की गति को 50 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा किए जाने के संबंध में चर्चा की।

लोडिंग के अंतर्गत श्री सीमेंट के एसएमपीपी प्लांट के संबंध में बैठक ली। इस मार्ग पर आने वाले अंडरपास में ड्रेनेज के बारे में चर्चा की ताकि अंडरपास में भरने वाले पानी की समस्या न रहे।

महाप्रबंधक के साथ निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक अजमेर राजीव धनखड़, उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक प्रणय प्रभाकर, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अर्चना श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य इंजीनियर पीके जैन तथा प्रमुख मुख्य बिजली इंजीनियर राजेश मोहन सहित मंडल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

ममता बनर्जी ने ख्वाजा साहब की दरगाह में दी हाजिरी, पुष्कर में पूजा-अर्चना

अजमेर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को अजमेर के दौरे पर रहीं। उन्होंने यहां विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर अकीदत के फूल पेश किए। उन्होंने तीर्थराज पुष्कर में भी पवित्र सरोवर एवं जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश में अमन-चैन और भाईचारे के लिए प्रार्थना की।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को अजमेर पहुंची। अजमेर आगमन पर उनका जिला प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया। कलक्टर अंश दीप और पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने किशनगढ़ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

इसके बाद बनर्जी महान सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पहुंची। यहां उनका प्रशासन व खादिमों की ओर से स्वागत किया गया। उन्होंने आस्ताना शरीफ में चादर चढ़ा कर अकीदत के फूल पेश किए। उन्होंने यहां देश में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। बनर्जी दरगाह दीवान जैनुअल आबेदीन से उनके घर जाकर मिली।

दोपहर बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने तीर्थराज पुष्कर में पवित्र सरोवर और विश्व के एकमात्र जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने यहां भी देश की खुशहाली की प्रार्थना की। पवित्र सरोवर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उन्होंने पुष्प अर्पित किए। ब्रह्मा मंदिर के गर्भगृह में भी पुजारियों ने उन्हें तिलक लगा कर आशीर्वाद दिया।

ममता बनर्जी ने पवित्र पुष्कर सरोवर पर भी पूजा-अर्चना की। यहां पण्डितों ने विधि-विधान के साथ पूजा करवाई। ब्रह्म घाट पर स्थित हवन कुण्ड में प्रज्वलित अग्नि की पूजा करने के उपरांत सरोवर का अभिषेक किया। यहां मंत्रोचारण के साथ स्थानीय पण्डितों ने पूजा सम्पन्न करवाई। घाट पर उपस्थित साधु संतों का भी आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर कोलकाता नगरीय निकाय के मेयर एवं केबीनेट मंत्री फिरहाद हकीम, दरगाह कमेटी के नाजिम समी अहमद खान, सहायक नाजिम डॉ. मोहम्मद आदिल, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भावना गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सागवान, प्रियंका रघुवंशी सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्तिक भील प्रकरण में धरना जारी, 4 दिन बाद सिरोही बहाल की इंटरनेट सेवा

0
सिरोही में धरने पर बैठे भीमसेना के पदाधिकारी कार्तिक भील के समर्थक।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। कार्तिक भील मृत्यु प्रकरण को लेकर जिला मुख्यालय पर पिछले शुक्रवार  से शुरू हुआ धरना मंगलवार को पांचवे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर उनके समर्थक बैठे रहे। यहाँ पर धरनार्थियों के खाने पीने की व्यवस्था भी कर दी गई। कुल मिलाकर मंगलवार का दिन शांतिपूर्ण ही रहा।

अशोक गहलोत ने राजस्थान प्रभारी बनने पर रंधावा को दी बधाई

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

गहलोत ने रंधावा को पार्टी के राजस्थान प्रभारी नियुक्त करने पर कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि रंधावा के मार्गदर्शन में प्रदेश में कांग्रेस एकजुट होकर और मजबूत होगी एवं आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित होगी।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी रंधावा को राजस्थान कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पायलट ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि रंधावा के मार्गदर्शन में प्रदेश कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी रंधावा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उत्तर कोरिया में दो किशोरों की सरेआम गोली मारकर हत्या

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया में फायरिंग दस्ते ने हाल ही में पड़ोसी दक्षिण कोरिया की फिल्में देखने और बेचने को घाेर ‘अपराध’ करार देते हुए दो किशोरों को सरेआम गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चीन से लगी सीमा पर हेसन शहर में हवाई क्षेत्र में स्थानीय लोगों के सामने 16-17 वर्ष की उम्र के किशोरों को गोली मार दी गई। उनकी मौत की खबर हालांकि पिछले हफ्ते ही सामने आई थी। इस खौफनाक मंजर के प्रत्यक्षदर्शी बेहद भयभीत थे। स्थानीय लोगों को इस मंजर को देखने के लिए बलपूर्वक एकत्र किया गया था। इसी उम्र के एक तीसरे लड़के को अपनी सौतेली मां की हत्या के आरोप में दोनों किशोरों के साथ ही गोली मार दी गई।

रेडियो फ्री एशिया की कोरियाई सेवा ने कहा कि जो लोग दक्षिण कोरियाई फिल्में और नाटक देखते हैं या वितरित करते हैं, और जो अन्य लोगों की हत्या करके सामाजिक व्यवस्था को बाधित करते हैं, उन्हें माफ नहीं किया जाएगा और उन्हें अधिकतम दंड-मौत की सजा दी जाएगी।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि हेसन के लोगों को रनवे पर एकत्रित किया गया। अधिकारियों ने किशोर उम्र के छात्रों को जनता के सामने रखा, उन्हें मौत की सजा सुनाई और तुरंत उन्हें गोली मार दी।

उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग-उन, दक्षिण कोरिया को एक अमरीकी कठपुतली राज्य के रूप में देखते हैं, और सीमा पार करने वाले अपने किसी भी मीडिया के प्रति संवेदनशील हैं। लेकिन कड़े नियंत्रण के बावजूद, ऐसी वस्तुओं की अक्सर देश में यूएसबी ड्राइव या एस डी कार्ड पर तस्करी की जाती है।इन्हें आम तौर पर चीन से सीमा पर लाया जाता है और फिर उत्तरी कोरियाई लोगों के बीच बदल दिया जाता है।

सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट शासन ड्राइव बेचने वालों को पकड़ने के लिए आम जनता से मुखबिरों का काम लेता है। अधिकारियों ने इस घटना को अंजाम देने से करीब एक सप्ताह पहले एक सार्वजिक बैठक करके के जनता को बताया था कि वे विदेशी मीडिया, विशेष रूप से अधिक समृद्ध और लोकतांत्रिक दक्षिण कोरिया से जुड़े अपराधों पर सख्त होने जा रहे हैं।