Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 460 -
होम ब्लॉग पेज 460

कोलंबिया भूस्खलन में वाहनों के दब जाने से 33 की मौत

बोगोटा। कोलंबिया के गृह मंत्री अल्फोंसो प्रादा ने कहा कि सप्ताहांत में कोलंबिया में एक राजमार्ग पर वाहनों के दब जाने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई।

रविवार को हुए भूस्खलन में पश्चिमी वेले डेल काका विभाग में कैली से यात्रियों को ले जा रही एक बस, एक कार और एक मोटरसाइकिल पश्चिमी चोको विभाग में कोंडोटो, पश्चिमी-मध्य विभाग में परेरा-क्विब्दो राजमार्ग पर दब गई।

प्रादा ने सोमवार को कहा कि हमने तीन नाबालिगों सहित 33 मृतकों की पहचान की है। हमने नौ लोगों को जिंदा बचा लिया है, जिनमें से चार की हालत गंभीर है।

उन्होंने कहा कि कोलंबिया की जोखिम प्रबंधन इकाई और परिवहन मंत्रालय के पारगमन और परिवहन निदेशालय के कर्मियों के साथ-साथ पुलिस विभाग और सेना बचाव के लिए पहुंचे।

प्रादा ने कहा कि भूस्खलन के मद्देनजर, अधिकारियों ने ठंड की लहर के बीच मौसम संबंधी आपदाओं की तैयारी के लिए देश भर में अधिकतम अलर्ट घोषित करने की योजना बनाई है, जो कई महीनों तक जारी रहने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने प्रतिकूल मौसम की स्थिति के तहत सड़कों की स्थिति का निर्धारण करने के लिए मंगलवार तक राजधानी बोगोटा में एक राष्ट्रीय एकीकृत कमांड पोस्ट स्थापित करने का आदेश दिया है।

कांग्रेस ने राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा के प्रभारी बदले

नई दिल्ली। कांग्रेस ने हरियाणा, राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ के लिए नए प्रभारियों की आज नियुक्ति की।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा को छत्तीसगढ़, सुखजिंदर सिंह रंधावा को राजस्थान तथा शक्ति सिंह गोहिल को दिल्ली के साथ हरियाणा का भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है और सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से काम शुरू करने के लिए कहा गया है।

पार्टी ने अब तक पार्टी के प्रभारी रहे अजय माकन (दिल्ली), पीएल पुनिया (छत्तीसगढ़) और राजस्थान के प्रभारी रहे विवेक बंसल के कार्यों और प्रभार वाले प्रदेशों में पार्टी की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने की प्रशंसा की है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने वरिष्ठ नेता गुरदीप सिंह सप्पाल को पार्टी के प्रभारी प्रशासन पवन कुमार बंसल के साथ काम करने को कहा है।

सबगुरु राशिफल : 6 दिसम्बर मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2079, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन।

मेष :- आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज में सफलता मिलेगी। आज आपको प्रतियोगिता में आशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे। बेवजह किसी से विवाद परेशानी उत्पन्न कर सकते है। नवीन लोगों के साथ मित्रता होगी। नौकरी और बिजनेस में अचानक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। पिछले दिनों से चल रही लेन-देन की कोई बडी डील तय हो जाने की खुशी होगी। आज अगर आप किसी की गोपनीय बातें जान गए हो तो वे बातें किसी को भी न बताएं।

वृषभ :- आज धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुंचे। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में भी डाल सकता है। आज लोग आपको विश्वास भरी निगाहों से देखेंगे। आपके निरंतर किए जा रहे कामों की प्रशंसा करेंगे। आज आपका सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखना होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे।

मिथुन :- आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। खानपान का ध्यान रखें। समस्याओं का निराकरण होगा। व्यापार में प्रगति होगी। राजकाज से लाभ होगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार को लेकर चल रही बातचीत एक नाजुक दौर में है, धैर्य रखें, और बहुत सोच-समझकर ही कदम आगे बढ़ाएं। जो चीज आपके लिए शौक भर थी, वह भी धनोपार्जन का मार्ग बन सकती है, लेकिन वहीं धन आने का कोई पुराना और भरोसेमंद जरिया धीरे-धीरे अपना ठिकाना बदल लेगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क :- आज परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक दायित्व का निर्वाह करना पड सकता है। मित्रों व अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजी व रोजगार में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। कुछ लोगों के जीवन में नये अवसर आयेंगे जिन्हे नजरअंदाज न करें अन्यथा बाद में आत्मग्लानि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। आज दूसरों की बातों को इधर से उधर करने से बचें। महत्वपूर्ण कार्य में विलंब संभव है। परिजनों का सहयोग करना पडेगा। मन चलायमान रहेगा।

सिंह :- आज नौकरी और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। सम्बन्धों के प्रति त्याग से ही मधुरता आयेगी। परिवार में माहौद सुखद रहेगा। मन परेशान रहेगा, परन्तु कोई गलत निर्णय नहीं हो पाएगा। किसी अच्छे व्यक्ति की सलाह प्राप्त होगी। समस्या का निराकरण होगा। घर परिवार में वैचारिक मतभेद कम होने से जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। पहले की अपेक्षा आर्थिक स्थिति में मजबूती आएयेगी। महिलाएं सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता न रखें।

कन्या :- आज का दिन आपके लिए फायदेमंद है। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी। बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार ही करना होगा। नौकरी-पेशे वाले लोगों के लिए आज का दिन ऑफिस में दिन चुनौती भरा हो सकता है। काम का दबाव बढ़ने के साथ ही गलतियां हो सकती है। आपको काम की गुणवत्ता को बनाये रखना होगा। टीमवर्क के साथ काम आसानी से पूरा हो जाएगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई उल्लेखनीय सफलता प्राप्त होगी। आज शाम का वक्त बच्चों के साथ गुजारना बेहतर रहेगा।

तुला :- आज परिवार में किसी से चल रहा मन-मुटाव खत्म हो जाएगा। संतान पक्ष की सफलता आज आपकी खुशियों को दोगुना कर देगी। किसी कीमती वस्तु की खरीददारी हो सकती है। घरेलू समस्याओं का निराकरण होगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। आज आप स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठा सकते हैं। आज आपको मन में आए नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। आज का दिन बढ़िया रहेगा। मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी नएये कार्य की शुरूआत हो सकती है।

वृश्चिक :- आज आप अपने नएये काम में किसी करीबी जानकार की मदद ले सकते हैं, आपको फायदा जरूर होगा। कोई रूका हुआ कार्य पूरा होगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। मुकदमे में विजय के प्रबल योग हैं। काफी दिनों से चली आ रही किसी समस्या का समाधान होगा। आप जिस काम को काफी दिनों से टाल रहे हैं, उस अधूरे काम को आज पूरा करने के लिए भी दिन ठीक है। उगाही के लिए अच्छा दिन है। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंद प्राप्त होगा। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग फायदेमंद साबित होंगे।

धनु :- आज आप कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश में कामयाब होंगे। आज बड़ा लाभ होगा। दुष्ट जन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोडा समय धर्म में दें। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, अन्यथा उलझ सकते हैं। जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पडेगा। कठिन परिश्रम से लाभ होगा। स्वास्थ्य में हीनता रहेगी। स्वजनों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पायेगा। नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार आएगा।

मकर :- आज आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। परिजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्च होगा। दिन सामान्य रहेगा। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि के द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। राजपक्ष से संतुष्टि होगी। मानसिक उचाट और दुविधा के कारण महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। रोमानी नजरिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी। जरुरत से ज्यादा जज्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है।

कुंभ :- आज आपको काफी आरक्षित और सावधान रहने की जरूरत है। क्योकि कुछ लोग आपके रास्ते में बाधा बनने की कोशिश कर सकते हैं। रूके हुए कार्य में प्रगति होगी। व्यापार से लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे। प्रसन्नता का समाचार मिलने का योग है। वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त होगा। आज आपको अपनी विशेषता के लिए खूब तारीफ मिलेगी। आपकी ऊंची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाजुक रहेंगे। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं।

मीन :- आज प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताजा करने का दिन है। दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। कोई रूका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। प्रियजन से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आज आपके कामकाज में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। घर में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते हो सकती है। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

सरदारशहर उपचुनाव के लिए 70 प्रतिशत से अधिक मतदान

चूरू। राजस्थान में चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट के उपचुनाव में सोमवार को 70 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा, भाजपा के अशोक कुमार पींचा, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के लालचंद मूंड एवं अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशी एवं निर्दलीयों सहित दस प्रत्याशियों का चुनावी भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया जो आठ दिसम्बर को खुलेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शुरु शांतिपूर्ण शुरु हुआ मतदान सायं पांच समाप्त हो गया और इस दौरान 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। मतदान शुरुआत में सुबह धीमा रहा लेकिन धूप निकलने के बाद लोग घरों के बाहर निकले और मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी लंबी लाइने लग गई जो मतदाताओं का मतदान के प्रति रुझान नजर आ रहा था।

इस दौरान कहीं से कोई अप्रिय समाचार प्राप्त नहीं हुआ। हालांकि इस दौरान फर्जी मतदान एवं मामूली अन्य विवाद को लेकर कुछ जगहों पर कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ताओं में हल्की झड़प को छोड़कर शांतिपूर्ण मतदान हुआ है।

मतदान सुबह पहले एक एक घंटे में 5.20 प्रतिशत रहा उसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे 20 प्रतिशत से अधिक पहुंचा जबकि दोपहर बारह बजे 35 प्रतिशत मतदाता अपने वोट डाल चुके थे। इसी तरह अपराह्न एक बजे तक 36.68 प्रतिशत और तीन बजे तक 55 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के लिए बनाए 295 मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाएं की गई।

कांग्रेस-भाजपा के कुछ बड़े नेता सरदारशहर में अपने-अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए चुनाव प्रचार किया जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस गोविंद सिंह डोटासरा, डा सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, गजेन्द्र सिंह शेखावत आदि शामिल थे।

इसी तरह रालोपा के संयोजक एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। हालांकि भाजपा एवं कांग्रेस ने इस उपचुनाव के लिए अपने 40-40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की लेकिन इसमें कम ही प्रचारक चुनाव प्रचार करने के लिए क्षेत्र में उतरे।

अमिका शैल आइटम नम्बर पर प्रदर्शन के लिए तैयार

कोलकाता। गायिका से अभिनेत्री बनी अमिका शैल एक्शन और रोमांच वाली मलयालय फिल्म बांद्रा में विशेष आइटम नम्बर पर प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

अमिका ने टेलीविजन, ओटीटी पर कई प्रोजेक्ट और कुछ बॉलीवुड की फिल्में करने के बाद वह अपने काम का विस्तार कर रही है और इस साल मॉलीवुड यह उसका दूसरा आइटम नम्बर है।

इस आइटम गाने की कोरियाग्राफी प्रसन्ना सुजीत ने की है। फिल्म का निर्देशन अरुण गोपी ने किया है तथा फिल्मांकन केरल के अथिरापल्ली में हुआ। फिल्म में तमन्नाह भाटिया और दिलीप के अलावा डीनो मोरिया, सरथ कुमार, सिद्दीकी आदि कलाकार नज़र आएंगे। फिल्म की पटकथा उदयकृष्ण ने लिखी है।

अमिका ने कहा कि मैं इस तरह के कलाकारों की टीम के साथ इस तरह के प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं और मुझ पर विचार करने के लिए मैं निर्माता अजित विनायक की बहुत आभारी हूं। मैं गाने के प्रति दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए उत्सुक हूं।

मीडिया अपना फर्ज निभाने में हो रहा है विफल : अशोक गहलोत

झालरापाटन (झालावाड़)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया पर अपना फर्ज पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर वह अपना धर्म नहीं निभाता है तो उसे इतिहास कभी माफ नहीं करेगा।

गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के आज दोपहर में यहां विश्राम के समय आयोजित प्रेस वार्ता में यह आरोप लगाते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा का मीडिया द्वारा साथ नहीं दिए जाने को लेकर नाराजगी दिखाई और कहा कि इस यात्रा का राष्ट्रीय मीडिया ने बहिष्कार कर रखा है। उन्होंने कहा कि संपादक और मालिक दबाव में हैं। उन्होंने कहा कि यहां बैठे पत्रकारों की कोई गलती नहीं है, ये तो अपना धर्म निभाते हैं लेकिन इनके मालिक और सम्पादक दबाव में हैं, जिन्होंने बहिष्कार किया है।

उन्होंने कहा कि अगर ऐसी यात्रा को आप नहीं दिखाएंगे तो आप अपना कर्तव्य पूरा नहीं करेंगे। कान खोल कर सुन लीजिए, नेशनल और स्टेट मीडिया वाले, इतिहास आपको माफ नहीं करेगा। उन्होंने सवाल किया कि पहले जब भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की यात्रा निकली, तब क्या पूरे देश के मीडिया ने उसे नहीं उठाया था।

मुख्यमंत्री ने भारत जोड़ों यात्रा को सकारात्मक यात्रा बताते हुए कहा कि ऐसी यात्रा का जो राष्ट्रीय मीडिया साथ नहीं दे रहा है, इसका मतलब उसे सामाजिक सरोकार से मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपनी यात्रा में किसी के प्रति कोई दुर्भावना नहीं है और वह सबको गले लगा रहे हैं, इस देश को और क्या चाहिए।

उन्होंने कहा कि मीडिया घरानों के भी आलाकमान होते हैं और मीडिया के लोग भी तबादलों और पोस्टिंग से डरते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें मालूम है इनका भी स्थानांतरण एवं पदस्थापना होती है और तबादला से घबरा जाते हैं। कोरोना के नाम पर इनका वेतन एक लाख से घटाकर सत्तर हजार और इससे कम कर दी गई और कोरोना महामारी के बाद वेतन वापस नहीं बढ़ाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारों को अपने मालिक से कह देना चाहिए कि वे घबराने वाले नहीं है, क्योंकि राहुल गांधी का रास्ता सच्चाई का है, अहिंसा का रास्ता है और उनका कारवां चल पड़ा है।

प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि इन्हें दोष मत दीजिए, इनके भी आलाकमान हैं। इनके आलाकमान के लिए भारत जोड़ों यात्रा की कोई मांग नहीं है। रमेश ने कहा कि हालांकि कुछ पत्रकार हैं जो कन्याकुमारी से इस यात्रा के साथ हैं, हां यह जरुर है कि जितना इस यात्रा के प्रति जितनी उम्मीद थी उतना कवरेज नहीं हो रहा।

दान का स्वागत है, लेकिन यह धर्मांतरण के लिए नहीं हो सकता : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीमकोर्ट ने सोमवार को कहा कि धर्म की स्वतंत्रता में जबरन धर्मांतरण शामिल नहीं है और किसी भी दान का स्वागत है, लेकिन यह धर्मांतरण के उद्देश्य से नहीं हो सकता है।

न्यायमूर्ति एमआर शाह और न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार की पीठ ने जबरन धर्मांतरण पर रोक लगाने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि दान का स्वागत है लेकिन दान का उद्देश्य धर्मांतरण नहीं होना चाहिए। धर्म की स्वतंत्रता में जबरन धर्म परिवर्तन शामिल नहीं है। बल और लालच के माध्यम से कोई धर्मांतरण नहीं होनी चाहिए।

शीर्ष अदालत ने कहा कि हम यहां समाधान के लिए हैं, चीजों को ठीक करने के लिए। हर दान या अच्छे काम का स्वागत है, लेकिन इरादे की जांच होनी चाहिए। न्यायालय ने कहा कि हर किसी को धर्म चुनने का अधिकार है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप लड़कर धर्म परिवर्तन कर सकते हैं।

यदि आप किसी विशेष समुदाय की मदद करना चाहते हैं, तो आप मदद करें। लेकिन दान का उद्देश्य धर्मांतरण नहीं होना चाहिए। हर अच्छे काम का स्वागत है। लेकिन जिस पर विचार करने की आवश्यकता है, वह इरादा है। इरादा बहुत स्पष्ट होना चाहिए।

शीर्ष अदालत वरिष्ठ अधिवक्ता और भारतीय जनता पार्टी के नेता अश्विनी कुमार उपाध्याय द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें भारतीय दंड संहिता में कड़े प्रावधानों सहित जबरन धर्म परिवर्तन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है।

केंद्र और गुजरात सरकार ने जनहित याचिका का समर्थन करते हुए और इस खतरे से निपटने के लिए एक राष्ट्रीय कानून का पुरजोर समर्थन करते हुए पहले ही अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दाखिल कर दी है।

सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने कहा कि यह जबरन धर्मांतरण बेहद गंभीर मसला है। न्यायालय ने कहा कि यह बहुत गंभीर है। क्योंकि यह (जबरन धर्मांतरण) हमारे संविधान के खिलाफ है। भारत में रहने वाले हरेक व्यक्ति को भारत की संस्कृति और धार्मिक सदभाव के अनुसार कार्य करना होगा।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि केंद्र राज्यों से डेटा एकत्र कर रहा है। उन्होंने कहा कि गुजरात राज्य में इस संबंध में एक मजबूत कानून है और कानून के संबंध में रोक लगा दी गई है। पीठ ने उन्हें मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के सामने उस मामले का उल्लेख करने के लिए कहा था।

शीर्ष अदालत ने केंद्र से धर्मांतरण विरोधी कानूनों पर राज्य सरकारों से जानकारी एकत्र करने के बाद एक विस्तृत हलफनामा दायर करने और मामले को 12 दिसंबर को आगे की सुनवाई के लिए निर्धारित किया है।

याचिकाकर्ता उपाध्याय ने दावा किया कि देश भर में धोखाधड़ी और धोखे से धर्म परिवर्तन बड़े पैमाने पर हो रहा है। उन्होंने भारत के विधि आयोग को उपहार और मौद्रिक लाभों के माध्यम से डराने, धमकाने तथा धोखे से धर्म परिवर्तन को नियंत्रित करने के लिए एक रिपोर्ट और एक विधेयक तैयार करने का निर्देश देने की भी मांग की है।

पिछली सुनवाई पर केंद्र को याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया था।
गुजरात राज्य ने मामले में एक हलफनामा दायर किया है जिसमें कहा गया है कि धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार में अन्य लोगों को किसी विशेष धर्म में परिवर्तित करने का मौलिक अधिकार शामिल नहीं है।

एक्जिट पोल में गुजरात, हिमाचल में भाजपा को बढ़त, MCD में AAP आगे

नई दिल्ली। एक्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात तथा हिमाचल में सत्ता में वापसी तथा दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी के सत्तासीन होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

नवभारत ईटीजी के एक्जिट पोल के अनुसार हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 68 सीटों में से भाजपा को 34 से 42, कांग्रेस को 24 से 32 तथा अन्य को 01 से 03 और आम आदमी पार्टी का खाता नहीं खुलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

जी-न्यूज बार्क के सर्वेंक्षण के अनुसार हिमाचल में भाजपा को 35 से 40, कांग्रेस को 20 से 25, आम आदमी पार्टी को 0 से 03 तथा अन्य को 1 से 05 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। न्यूज नेशन सीजीएस के एक्जिट पोल में हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 62, कांग्रेस को 5, आम आदमी पार्टी को एक और निर्दलीय तथा अन्य को कोई सीट नहीं मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

टीवी 9 भारत वर्ष के अनुसार गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में से भाजपा को 125 से 130, कांग्रेस को 40 से 50, आम आदमी पार्टी 3 से 5 तथा अन्य को 3 से 7 सीटें मिलने का अनुमान है। रिपब्लिक भारत पी-मार्क के एक्जिट पोल में गुजरात में भाजपा को 128 से 148, कांग्रेस को 30 से 42, आम आदमी पार्टी को 2 से 10 तथा अन्य को 0 से 3 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। न्यूज नेशन के सर्वेक्षण में गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को 167, कांगेस को 04 और आम आदमी पार्टी को 11 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

दिल्ली नगर निगम चुनाव में न्यूज नेशन ने भाजपा को 99, कांग्रेस को 6 तथा आम आदमी पार्टी को 140 और निर्दलीय एवं अन्य को पांच सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। इंडिया टुडे ग्रुप एक्सस माई इंडिया के एक्जिट पोल में दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

एक्जिट पोल के अनुसार दिल्ली नगर निगम चुनाव में कुल 250 वार्डों में से आम अदमी पाटी्र को 149 से 171, भारतीय जनता पार्टी को 69 से 91, कांग्रेस को 3 से 7 तथा अन्य को 5 से 9 सीट मिलने का अनुमान है।

फारुक अब्दुल्ला नेशनल कांफ्रेंस के फिर से अध्यक्ष बने

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेस (नेकां) ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष के रूप में फारुक अब्दुल्ला को फिर से निर्विरोध चुन लिया। अब्दुल्ला (85) को यहां नसीम बाग में पार्टी के संस्थापक शेख अब्दुल्ला के मकबरे के पास आयोजित पार्टी के प्रतिनिधि सत्र में सर्वसम्मति से नेकां प्रमुख चुना गया।

अगले कार्यकाल तक अपने पुन: चुने जाने पर अब्दुल्ला ने कहा कि वह अध्यक्ष के रूप में बने रहने के इच्छुक नहीं है, लेकिन मेरी पार्टी के लोगों ने जोर देकर कहा कि मैं इस महत्वपूर्ण समय पर छोड़ कर नहीं जा सकता। इसलिए मैं पार्टी के सहयोगियों की बात मानने के लिए सहमत हो गया, लेकिन मेरा उन्हें सुझाव है कि पार्टी का नेतृत्व करने के लिए अगली पीढ़ी को तैयार करना चाहिए।

अब्दुल्ला ने कहा कि पार्टी अब से किसी भी चुनाव का बहिष्कार नहीं करेगी। वर्ष 2018 में पंचायत चुनावों का बहिष्कार करना एक बड़ी गलती थी। लेकिन अब से हम किसी भी चुनाव का बहिष्कार नहीं करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा पर उन्होंने कहा कि वह उनसे चुनाव लड़ने के लिए जोर देंगे। उन्होंने कहा कि नेकां के अध्यक्ष के तौर पर मैं इस बात पर जोर देता हूं कि उन्हें चुनाव लड़ना है। उन्होंने सुरक्षा बलों और सरकार को जम्मू-कश्मीर के चुनावों में हस्तक्षेप न करने की भी चेतावनी दी और कहा कि लोगों को तय करने दें कि किसे वोट देना है।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी के जम्मू कश्मीर के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने अब्दुल्ला के सुरक्षा बलों और सरकार को चुनावों में हस्तक्षेप न करने की चेतावनी देने पर कहा कि वे दिन गए जब नेकां चुनाव जीतने के लिए सुरक्षा बलों और आधिकारिक मशीनरी का इस्तेमाल करती थी जैसा कि 1987 के चुनावों में किया गया था। ठाकुर ने कहा कि भाजपा देशभर में पारदर्शी राजनीति कर रही है और जम्मू-कश्मीर कोई अपवाद नहीं है क्योंकि पार्टी पारदर्शिता में विश्वास करती है।

अब्दुल्ला ने पिछले महीने पार्टी नेताओं को सूचित किया कि वह अध्यक्ष के रूप में बने रहने के इच्छुक नहीं है। उनके इस निर्णय के बाद नेकां ने पार्टी में पांच दिसंबर को अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की।

पार्टी अध्यक्ष पद के लिए किसी भी अन्य उम्मीदवार के नामांकन दाखिल नहीं किया था। ऐसे में आज पार्टी के प्रतिनिधियों ने ध्वनि मत से डॉ. फारूक अब्दुल्ला को फिर से पार्टी अध्यक्ष चुना लिया। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सांसद फारूक अब्दुल्ला को बधाई दी है।

फारुक अब्दुल्ला ने 1981 से, 2002 से 2009 तक पार्टी अध्यक्ष के रूप में नेकां की सेवा की। अब्दुल्ला पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) के अध्यक्ष भी हैं।

‘परमात्मा’ से जुड़ी जनहित याचिका खारिज, एक लाख रुपए जुर्माना

नई दिल्ली। सुप्रीमकोर्ट ने सोमवार को उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें भारतीयों को निर्देश देने की मांग की गई थी कि उन्हें श्रीश्री ठाकुर अनुकुल चंद्र को ‘परमात्मा’ के रूप में मानना और पालन करना चाहिए। न्यायालय ने साथ ही याचिकाकर्ता पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया।

न्यायमूर्ति एमआर शाह और न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार की पीठ ने कहा कि भारत में सभी को अपने धर्म का पालन करने का पूरा अधिकार है। आप (उपेंद्र नाथ दलाई) यह नहीं कह सकते कि सभी को केवल एक धर्म का पालन करना है। पीठ ने याचिकाकर्ता पर जुर्माना लगाने के साथ ही इस याचिका को भी खारिज कर दिया।

याचिकाकर्ता ने श्रीश्री ठाकुर अनुकुल चंद्र को ‘परमात्मा’ के रूप में मानने का निर्देश देने की मांग की थी। शीर्ष अदालत ने याचिका को ‘प्रचार हित याचिका’ के रूप में समाप्त कर दिया और उनसे कहा कि यदि आप चाहें, तो आप उन्हें परमात्मा मान सकते हैं। इसे दूसरों पर क्यों थोपें?

अदालत ने कहा कि याचिका पूरी तरह से गलत है, जिसे आज से चार सप्ताह के भीतर इस अदालत की रजिस्ट्री में जमा करने के लिए एक लाख रुपए की अनुकरणीय लागत के साथ खारिज किया जाना चाहिए। न्यायमूर्ति शाह ने कहा कि अब लोग इस तरह की जनहित याचिका दायर करने से पहले कम से कम चार बार सोचेंगे।

याचिकाकर्ता ने भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), विश्व हिंदू परिषद (विहिप), ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, नेशनल क्रिश्चियन काउंसिल, श्री पालनपुरी स्थानकवासी जैन एसोसिएशन, बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया, पुरी जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति, ऑल इंडिया इस्कॉन कमेटी, रामकृष्ण मठ तथा गुरुद्वारा बंगला साहिब को इस मामले में पक्षकार बनाया था।