Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 461 -
होम ब्लॉग पेज 461

सुप्रीम कोर्ट ने किताबों में दर्ज ताजमहल के इतिहास पर याचिका को खारिज किया

नई दिल्ली। सुप्रीमकोर्ट ने इतिहास की किताबों में ताजमहल के बारे में दी गई गलत जानकारी को हटाने के लिए डाली गई याचिका को खारिज कर दिया है और इस जनहित याचिका पर सुनवाई करने से साफ इनकार कर दिया है। शीर्ष न्यायालय ने वहीं तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि अदालत इस मामले में कैसे सुनवाई कर सकती है।

शीर्ष न्यायालय ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति एमआर साह और न्यायमूर्ति सीटी रवि कुमार की पीठ ने याचिकाकर्ता सुरजीत सिह यादव द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि इन मुद्दों पर विचार करना भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) का काम है।

पीठ ने सवाल किया कि अदालतों को हर चीज में मत घसीटो। क्या हम यह निर्धारित कर सकते हैं कि 400 साल बाद ताजमहल के इतिहास और उसके पीछे के ऐतिहासिक तथ्य क्या हैं?न्यायमूर्ति शाह ने कहा कि मैं अपनी उम्र भी नहीं जानता। तो, हम ऐसी याचिकाओं को कैसे सुनवाई कर सकते हैं? इसके बाद याचिकाकर्ता यादव ने याचिका वापस ले ली। पीठ ने कहा कि चूंकि याचिका वापस ले ली गई है इसलिए इस मामले को यहां पर खारिज किया जाता है।

राहुल की केन्द्र सरकार को समय रहते संभल जाने की हुंकार : अशोक गहलोत

झालरापाटन (झालावाड़)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा से लोगों के बहुत प्रभावित बताते हुए कहा है कि राहुल गांधी की यह हुंकार है और केन्द्र सरकार को अब संभल जाना चाहिए और समय रहते महंगाई एवं बेरोजगारी को कम करे और देश में शांति एवं सद्भावना का माहौल बनाया जाना चाहिए।

गहलोत ने आज राहुल की यात्रा के झालरापाटन में दोपहर के विश्राम के समय आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा राहुल का आह्वान मात्र नहीं हैं यह उनकी हुंकार है और मैं केन्द्र सरकार से कहना चाहूंगा कि समय रहते संभल जाए, यह हुंकार है, समय रहते काम करो, महंगाई एवं बेरोजगारी को कम करो, लेकिन कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। समय रहते देश मेें शांति एवं सदभाव बनाओ, आप अपील क्यों नहीं करते है कि देश में प्यार एवं भाईचारा बनाए।

उन्होंने कहा कि देश में जो माहौल है उसमें केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), इनकम टैक्स, चुनाव आयोग आदि पर दबाव है, देश कहां जाएगा तो राहुल गांधी की यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जहां देश चिंतित हैं और राहुल गांधी पूरे मुल्क की भावना इस यात्रा के माध्यम से लोगों के सामने रख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राजस्थान से दस यात्री यात्रा में उनके साथ जुड़े और साथ चल रहे हैं। उन्होंने अपने विचार बताए कि वे यात्रा से क्यूं जुड़े हैं, बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि ये लोग प्रभावित है और मैं भी बहुत प्रभावित हुआ हूं। राहुल गांधी के साथ 135 यात्री चल रहे हैं इन सबकी सोच एवं विचार क्या है, इनकी प्रतिबद्धता क्या है, साथ चलना और कार्यक्रम चलाना आसान हैं। लेकिन जो विचार प्रकट किए गए इन लोगों ने कि वे इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ क्यों जुड़े हैं, उनसे में बहुत प्रभावित हूं।

उन्होंने कहा कि यात्रा में देश के ऐसे नौ जवान साथ चल रहे हैं जो उनके लिए एसेट साबित होंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा में देश ही नहीं बेल्जियम आदि से एनआरआई लोग भी जुड़ रहे हैं और उनकी उनसे मुलाकात हुई और उन्होंने जो विचार बताए उससे लगता हैं कि राहुल गांधी की यात्रा का लोगों पर क्या प्रभाव पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस यात्रा का देश के अलावा दुनियां के उन देशों पर भी पभाव पड़ेगा जहां लोकतंत्र हैं और उन देशों पर भी प्रभाव पड़ेगा जहां लोकतंत्र नहीं भी है कि भारत में राहुल गांधी नाम का नौजवान महात्मा गांधी के बताए रास्ते अहिंसा पर चलते हुए कारवां लेकर चल पड़ा है और आह्वान किया है कि यह यात्रा खाली कांग्रेस की हीं नहीं हैं, इसमें कोई भी व्यक्ति जो लोकतंत्र में विश्वास करता है, देश की समस्या का उसे ऐहसास है वह इस यात्रा से जुड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा ने राजस्थान में प्रवेश किया हैं और हम लोग इसका फिर से स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा ऐसे समय में निकल रही हैं जब केन्द सरकार की नीतियों के कारण जो देश में माहौल है और उससे पूरा देश चिंतित है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत को जोड़ने का काम रही है कांग्रेस नेता जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह ने इस यात्रा का बीडा उठाया है।

गुजरात चुनाव : पीएम नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात विधानसभा 2022 के दूसरे चरण में अहमदाबाद के साबरमती विधानसभा क्षेत्र के निशान पब्लिक स्कूल मतदान किया।

रास्ते में जाते समय प्रधानमंत्री मोदी लोगों से मिले और उनका अभिवादन किया। वर्ष 2017 में मोदी ने इसी मतदान कक्ष में अपना मत दिया था। प्रधानमंत्री ने गुजरात के मतदाताओं खासकर युवा और महिला मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया।

मैं उन सभी से आग्रह करता हूं जो गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में मतदान कर रहे हैं, विशेष रूप से युवा और महिला मतदाता बड़ी संख्या में मतदान करें। मैं अहमदाबाद में सुबह करीब नौ बजे अपना मत देने वाला हूं। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने भी अहमदाबाद के मत कक्ष 95, शिलाज अनुपम स्कूल में दूसरे चरण के लिए मतदान किया।

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज 14 जिलों की 93 सीटों पर हो रहा है। गुजरात में दुसरे चरण के मतदान के लिए लगभग 2.5 करोड़ से अधिक लोग मतदान करेंगे। इस बार गुजरात में 833 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच मुकाबला होगा।

दूसरे चरण के मतदान में भाजपा और आम आदमी पार्टी 93 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उसकी गठबंधन सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने दो सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में भाजपा से प्रमुख उम्मीदवार हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर और कांग्रेस से जिग्नेश मेवाणी हैं जिन्होंने 2017 के राज्य विधानसभा चुनाव की कहानी को एक नया रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

विकासशील और विकसित दुनिया के बीच एक सेतु का काम करेगी भारत की जी-20 अध्यक्षता

0

उदयपुर। झीलों के शहर उदयपुर में सोमवार को जी-20 शेरपाओं की बैठक का दूसरा दिन डिजिटल अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में वर्किंग ग्रुप्स के साथ टेक्नोलॉजिकल ट्रांसफॉर्मेशन (तकनीकी परिवर्तन) पर एक सत्र के साथ शुरू हुआ।

ताज फतेह प्रकाश होटल के दरबार हॉल में बैठक की शुरुआत में भारतीय शेरपा अमिताभ कांत ने विदेशी प्रतिनिधिमंडल के समक्ष विनिर्माण, बुनियादी ढांचे, पर्यटन और डिजिटल परिवर्तन जैसे कई क्षेत्रों में भारत की सफलता की कहानियों को साझा किया।

इस दौरान सभी जी-20 शेरपाओं और आईओएस प्रमुखों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ सकारात्मक और रचनात्मक चर्चा हुई। इस साल भारत को मिली जी-20 की अध्यक्षता डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा संचालित नवाचार एवं सतत विकास को मजबूत गति प्रदान करेगी।

वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में सचिव अजय सेठ ने विदेशी प्रतिनिधिमंडल के समक्ष फाइनेंस ट्रैक का अवलोकन प्रस्तुत किया। सेठ द्वारा भारत की फाइनेंस ट्रैक प्राथमिकताओं पर दी गई शानदार प्रस्तुति से जी-20 शेरपा प्रभावित हुए। इसके साथ ही जी-20 अध्यक्षता के दौरान भारत की महत्वाकांक्षी प्राथमिकताओं के प्रति मजबूत समर्थन देखने को मिला।

भारत ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि वह विकासशील और विकसित दुनिया के बीच एक सेतु का काम करेगा। ग्रीन डेवलपमेंट एंड लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट (लाइफ) दिन के दूसरे सत्र का विषय रहा, जहां इस बात पर प्रकाश डाला गया कि भारत एसडीजी पर प्रगति में तेजी लाने के एजेंडे को केंद्र स्तर पर लाएगा और विकास कार्य समूह में डेटा फॉर डेवलपमेंट का उपयोग करेगा। विकास, ऊर्जा, जलवायु और डीआरआर इस सत्र में शामिल वर्किंग ग्रुप्स थे।

कांत ने ट्वीट किया, भारत की अध्यक्षता के तहत, हमारा ध्यान विकासशील देशों, ग्लोबल साउथ और उन्नत अर्थव्यवस्थाओं के बीच साझा प्राथमिकताओं और सहयोग बनाने पर होगा। पीएम मोदी ने रेखांकित किया है कि हमें मिलकर दुनिया की कुछ सबसे अधिक दबाव वाली चुनौतियों को हल करने के लिए काम करना चाहिए। हमें उन पर ध्यान देना चाहिए, जिनकी जरूरत सबसे ज्यादा है। भारत की जी-20 अध्यक्षता आशा, सदभाव, उपचार और सभी की एकता की वकालत करने पर केंद्रित होगी।

दिन की अन्य उल्लेखनीय गतिविधियों में वैश्विक और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था पर एक संवाद भी शामिल था। चाय पर चर्चा के अलावा विदेशी प्रतिनिधियों द्वारा शहर के मानेक चौक और सिटी पैलेस का दौरा भी स्थानीय निवासियों के बीच कौतूहल का विषय रहा।

पीएम मोदी ने वैश्विक राजनेताओं का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की जी-20 अध्यक्षता के प्रति अपना समर्थन देने के लिए वैश्विक राजनेताओं का आभार व्यक्त किया और उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट के जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के प्रति उनकी शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

पुष्कर विधायक सुरेश रावत के नेतृत्व में जन आक्रोश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

पुष्कर। राजस्थान प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के 4 साल के असंतोषप्रद कार्यकाल एवं कांग्रेस सरकार द्वारा की गई जनता की एवं क्षेत्रवासियों की अनदेखी और प्रशासनिक अकुशलता को आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश भाजपा के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र पुष्कर में विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व में जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ खोड़ा गणेश से किया गया।

विधायक रावत ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को कांग्रेस सरकार की 4 साल की विफलताओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रवाना किया। यात्रा का जन आक्रोश रथ खोडा गणेश, बूबानी, नौलखा, गोड़ियावास, भूडोल, लाडपुरा, गवारडी, नारेली, रसूलपुरा, मदारपुरा, वार्ड 54, बड़लिया, पालरा, सेंदरिया, गूदली, बीर, दाता, जटिया, बलवंता, नया बडगांव पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने कांग्रेस सरकार के कुशासन के विरुद्ध आवाज बुलन्द की।

प्रत्येक गांव में कांग्रेस सरकार के कालातीत 4 सालों के कुशासन से तंग आकर ग्रामीणों ने भारी संख्या में कांग्रेस सरकार के कुशासन के प्रति आवाज बुलंद की और जन आक्रोश यात्रा का समर्थन किया।

पुष्कर विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत ने आह्वान करते हुए ग्रामीणों को कहा कि, कांग्रेस ने 4 साल में एक धेले का काम नहीं किया। केवल और केवल अपराधियों को शरण देने और बढ़ाने का काम किया है।

आज राजस्थान पूरे देश में हत्याओं, बलात्कारों, अपहरणों, लूटपाट आदि की घटनाओं में नंबर एक बन चुका है और विकास कि श्रेणी को छोड़कर कुशासन की श्रेणी में पूरे देश में कांग्रेस सरकार के कुशासन की बदौलत नंबर 1 पर आ गया है। जो राजस्थान प्रदेश के गौरव के प्रति असम्मानजनक है। इसलिए आने वाले विधान सभा चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा हर गांव गांव से पूरी तरह साफ करना है। जिस के समर्थन में ग्रामीणों ने अपने दोनों हाथ ऊपर करके विधायक रावत का समर्थन किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद सदस्य श्रवण सिंह रावत, महेंद्र सिंह मझेवला, प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन सिंह रावत, पंचायत समिति सदस्य ज्ञान सिंह रावत, जिला महामंत्री जीतमल प्रजापत, जन आक्रोश यात्रा प्रभारी अरूण वैष्णव, नरेंद्र चुंडावत, महेंद्र रावत मंडल अध्यक्ष सुरजित रावत, सोहन रावत सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं हजारों के तादाद में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

मेघवंश समाज के व्यक्तियों से मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

0

अजमेर। अखिल भारतीय मेघवंश महासभा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल एवं महासभा के संयोजक जीवनराम मेघवंशी के नेतृत्व में मेघवंश समाज के सैकड़ों लोगों ने आज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट को ज्ञापन देकर 90 गांव मेंघवंश समाज संस्थान पुष्कर में असामाजिक तत्वों द्वारा मेघवंश समाज के व्यक्तियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

पूर्व विधायक जयपाल ने पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट को बताया कि कुछ असामाजिक तत्व मेघवंश समाज के भवन में समाज के व्यक्तियों को प्रताड़ित कर उनके साथ आए दिन मारपीट करते रहते हैं और 1दिसंबर की रात को सौ-डेढ़ सौ लोगों ने भवन में घुसकर मेघवंश समाज के व्यक्तियों से मारपीट की एवं तोडफोड की।

समाज के सैकड़ों व्यक्तियों ने कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस मौके पर जीवनराम मेघवंशी, रामअवतार काला, अमरचंद खींची, भंवरलाल गोपाल तिलोनिया, सीता राम मेहरडा, श्रवन लाल नांद, कुलदीप मेघवंशी, महावीर मेघवंशी, भंवर लाल, मंगल राम गोधा, भंवर लाल गहलोत, हनुमान दामरे, गोमा राम जोधावत सहित बड़ी संख्या में मेघवंश समाज के लोगों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

उत्तर पश्चिम रेलवे ने कबाड़ (स्क्रैप) बेचकर कमाए 140.52 करोड़

0

अजमेर। रेलवे के भंडार विभाग ने मिशन जीरो स्क्रैप अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों, रेलखण्ड, डिपो, वर्कशॉप, शेड, तथा रेलवे परिसरों को कबाड़ मुक्त कर करने के लिए विशेष प्रयास के तहत स्क्रैप से 140.52 करोड़ रूपए की आय अर्जित की है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विजय शर्मा के दिशा-निर्देशों तथा प्रयासों से उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में नवम्बर माह तक अनुपयोगी तथा व्यर्थ पड़े कबाड (स्क्रैप) को बेचकर 140.52 करोड़ रूपए की आय का अर्जन किया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार भण्डार विभाग द्वारा स्टेशनों, रेल परिसरों, फील्ड यूनिट्स से पुराने कबाड़ को हटाने तथा बेचने के लिए अभियान के तहत कार्य किया जा रहा है।

भण्डार विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष में नवम्बर माह तक उत्तर पश्चिम रेलवे पर 140.52 करोड़ रूपये के कबाड (स्क्रैप) का निस्तारण कर राजस्व प्राप्त किया जाकि गत वर्ष की इसी अवधि के 125 करोड़ की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है। उत्तर पश्चिम रेलवे को इस वर्ष कबाड (स्क्रैप) निस्तारण से 192 करोड़ रूपएकी आय अर्जित करने का लक्ष्य प्रदान किया गया है।

रेलवे द्वारा स्क्रैप में अनुपयोगी रेल, रेल पथ सामग्री, अनुपयोगी वैगन, कोच और लौह स्क्रैप सम्मिलित है। रेलवे द्वारा आईआरपीएस पोर्टल की ई-नीलामी के माध्यम से स्क्रैप की बिक्री से होने वाली आय का उपयोग बुनियादी ढ़ांचे के विकास में किया जा रहा है।

रेलवे के इन प्रयासों से जहां रेलवे परिसर की स्वच्छता में वृद्धि हुई है, वहीं दूसरी ओर रेलवे की सुरक्षा में भी वृद्धि हुई है। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जीरो स्क्रैप का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सबगुरु राशिफल : 5 दिसम्बर सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2079, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 06.47 बजे बाद चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घुटनों और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। पारिवारिक कारण या नौकरी को लेकर आप लंबी दूरी की यात्राओं पर जाने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद, प्रतिष्ठा व मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं।

वृषभ राशि :- आज आपकी कार्य-शक्ति गजब की रहेगी। जिसकी वजह से आप अपने कार्य समय से पूरा कर पाएंगे। बिज़नेस में पिता का सहयोग आपको बड़ा आर्थिक लाभ दे सकता है। आर्थिक मामलों के लिए यह अवधि बढ़िया रहेगी बस धन संबंधी लेन-देन में आपको जल्दबाज़ी करने से बचना होगा।

मिथुन राशि :- आज आप विपरीत लिंग वाले लोगों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को किसी मामले पर निराशा भी हो सकती है। फालतू विवादों से बचने की कोशिश भी करनी चाहिए। कारोबार में खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा।

कर्क राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय जटिल हो सकता है। भाई-बहनों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय मिलाजुला रहने वाला होगा। रिश्तों में मधुरता कायम रहे इसके लिए बेहतर तो यही होगा कि आप उनके साथ थोड़ा संयम से पेश आएं।

सिंह राशि :- आज परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं का उपभोग करने व उन्हें जुटाने के लिए इस अवधि में आप काफी प्रयासरत रहेंगे। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने की सम्भावना है। आपके वैवाहिक संबंध मजबूत रहेंगे।

कन्या राशि :- आज छोटी या लंबी दूरी की यात्रा से बचना होगा। वे जातक जिनका झुकाव धार्मिक प्रवृत्ति की ओर ज्यादा है, वे लोग ईश्वर की स्तुति का आयोजन कर सकते हैं।प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखें। इसके अलावा इलाज पर अधिक खर्च होने से आपका बजट बिगड़ सकता है।

तुला राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय अच्छा प्रतीत होता नहीं दिख रहा। कुछ न कुछ पारिवारिक अशांति आपके साथ लगी रहेगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ शांति के कुछ ख़ुशनुमा पल आप बिता सकेंगे। सेहत की दृष्टि से यह आपके लिए उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय बना रहेगा। आप एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।किसी ख़ूबसूरत पल को याद करके आप अपने को तरोताज़ा कर सकते हैं। अपने प्रेमी की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। रोमांस करने के भी आपको भरपूर मौक़े प्राप्त होंगे। कुछ स्टूडेंट्स गलत लोगों की संगत में पड़कर अपना समय खराब कर सकते हैं।

धनु राशि :- आज पारिवारिक स्तर पर ख़ुशियों में बढ़ोत्तरी संभव है। इस दौरान मनोरंजन हेतु आप परिवार के साथ कोई आयोजन कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में आपको गर्म मिज़ाजी देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला सामान्य रहेगा। आप अपने स्वभाव में आध्यात्मिकता की वृद्धि पाएंगे।

मकर राशि :- आज सम्बन्धों में मधुरता बनाएं रखने के लिए आपके लिए यह जरुरी है कि अपने पार्टनर की भावनाओं का आदर करें व बेवज़ह उनके साथ उलझने से बचें। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप अपनी आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ा सकते हैं। ऑफिस से जुड़ी गलतफहमी या परेशानी भी खत्म हो जाएगी। लोग आपका सहयोग करेंगे, लेकिन पहल आपको ही करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि :- आज नौकरी में परिवर्तन होने के आसार नज़र आ रहे हैं। जो लोग नई जॉब की तलाश में हैं उन्हें इस अवधि में सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी से जुड़े जातक अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए यह समय बहुत अनुकूल हो सकता है। धन कमाने के लिए आपकी भागा-दौड़ी लगी रहेगी।

मीन राशि :- आज पारिवारिक जीवन के लिए यह समय थोड़ा कष्टदायी हो सकता है। घरेलू लोगों में तालमेल की कमी आपको दृष्टिगोचर हो सकती है। पिता का भरपूर सहयोग व समर्थन आपको मिलने की उम्मीद रहेगी। प्रेम जीवन बहुत ही आनंदमय रहने के संकेत हैं। प्रियजन के साथ मनपसंद जगहों पर घूमने के मौक़े आपको मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा।

महाराजा महाराव इज्यराज सिंह के करकमलों से डर्मा मैग्नेटिका स्किन,लेज़र एंड हेयर ट्रांसप्लांट क्लिनिक का कोटा में 5वीं शाखा का उदघाटन

0

कोटा। आज की दुनिया में हर कोई सुन्दर दिखना चाहता है। इसी सपने को साकार करने के लिए डर्मा मैग्नेटिका स्किन,लेज़र एंड हेयर ट्रांसप्लांट क्लिनिक ने 4-ई-6 रंगबाड़ी हाउसिंग बोर्ड कोटा में अपनी पांचवीं शाखा का शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीपजलाकर एवं फीता खोलकर मुख्य अतिथि महाराजा महाराव इज्यराज सिंह पूर्व सांसद कोटा और गेस्ट ऑफ ऑनर अमर सिंह पूर्व कलेक्टर बूंदी और डॉ विकास छाबरा डायरेक्टर, ऋतुराज यादव डायरेक्टर ने डर्मा मैग्नेटिका स्किन,लेज़र एंड हेयर ट्रांसप्लांट क्लिनिक की पांचवी शाखा का उदघाटन किया।

मुख्य अतिथि कोटा के पूर्व सांसद महाराजा महाराव इज्यराज सिंह और गेस्ट ऑफ ऑनर अमर सिंह पूर्व कलेक्टर बूंदी का स्वागत पूर्व नगर निगम आयुक्त कोटा मूलचंद शर्मा और सेवानिवृत आरएएस भवानी सिंह चौहान ने माल्यार्पण कर किया। मंच संचालन डॉ अमित सिंह राठौड़ ने किया।

डर्मा मैग्नेटिका स्किन, लेज़र एंड हेयर ट्रांसप्लांट क्लिनिक के डायरेक्टर रोहित धमीजा ने बताया की हमें यह बताते हुए हर्ष हो रहा है की हमने कोटा में हमारी पांचवीं शाखा का शुभारम्भ कर दिया है और 1000 से अधिक संतुष्ट ग्राहकों के साथ सबसे तेजी से बढ़ता हुआ हमारा क्लिनिक है। हम नहीं हमारे परिणाम बोलते हैं, हमें लगता है की आने वाले कुछ सालों में गंजे लोगों के लिए क्लिनिक रामबाण साबित होगा। राजस्थान, पंजाब, गुजरात, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश में डर्मा मैग्नेटिका स्किन, लेज़र एंड हेयर ट्रांसप्लांट क्लिनिक आने वाले दिनों में विस्तार करेगी।

इस क्लिनिक को हमने बहुत ही हाइजनिक और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ लांच किया है, जिसमें हम स्किन एंड हेयर ट्रांसप्लांट की सभी सुविधाएं जैसे की हेयर ट्रांसप्लांट, पीआरपी ट्रीटमेंट, विभिन प्रकार के लेजर्स, पील्स, फेसयल, मीशोथेरेपी, एंटी एजिंग सर्विसेस (बोटॉक्स,फिलर्स, थ्रेड लिफ्ट,वैम्पायर फेसयल) इत्यादि उपलब्ध करवा रहे हैं। हमारी सभी मशीने लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की है साथ ही हमारे क्लिनिक में समस्त स्टाफ सर्टिफाइड है।

इस क्लिनिक में डॉ दिवाकर शर्मा कंसलटिंग डाक्टर और डॉ मनीषा शर्मा डर्मा मैग्नेटिका स्किन, लेज़र एंड हेयर ट्रांसप्लांट क्लिनिक जिनको पिछले 15 साल से इस इंडस्ट्री का अनुभव है इनकी सेवा आप सभी ले सकते हैं। सेवा लेने के लिए आप हम से 70735-70736 एवं www.dermamagnetica.com पर सम्पर्क कर सकते हैं। इन्होंने बताया की यदि आप गंजेपन का शिकार हो गए हैं या आप के बाल झड़ रहे हैं या फिर आपको अपने स्कैल्प पर गंजेपन जैसे पैचेज या एक्सेसिव हेयर फॉल का अनुभव हो रहा है या आप प्रति दिन 100 से अधिक बाल झड़ रहे हैं, ताे आपको समझ जाना होगा कि आपके बालों का झड़ना सामान्य नहीं है और आपको तुरंत स्किन स्पेशलिस्ट को दिखाने की जरूरत है।

उदयपुर में जी-20 शेरपा सम्मेलन : मेवाड़ी आवभगत से अभिभूत हुए विदेशी मेहमान

0

उदयपुर। राजस्थान में झीलो की नगरी उदयपुर में जी-20 शेरपा सम्मेलन का रविवार को शुभारंभ हो गया। जी-20 के 20 देशों एवं अन्य 9 देशों के शेरपा का आगमन होते ही सर्वप्रथम एयरपोर्ट पर उनका स्वर लहरियों के साथ स्वागत किया और फिर उन्हें गंतव्य स्थल तक ले जाया गया। इसके पश्चात लीला पैलेस में दोपहर से देर शाम तक कार्यक्रमों का दौर चला।

शाम चार बजे लीला पैलेस में भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कान्त ने इस सम्मेलन के शुभारंभ की घोषणा की। उन्होंने जी-20 शेरपा सम्मेलन के लिए उदयपुर में की गयी उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया और मुख्य सचिव उषा शर्मा, संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट, कलेक्टर तारा चंद मीणा, एसपी विकास शर्मा द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए किये गए प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने उदयपुर में की गई साफ-सफाई, रंग रोगन, आर्ट वर्क, परिवहन एवं कानून व्यवस्था के लिए भी प्रशासन का आभार जताया। इससे पूर्व भारत के शेरपा अमिताभ कान्त ने प्रेस वार्ता कर शेरपा सम्मेलन के शुभारंभ की घोषणा की। उन्होंने अपने वक्तव्य में जी-20 के इतिहास और इसकी अहमियत पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं विभिन्न वैश्विक संकटों को लेकर जी-20 द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि उदयपुर भारत का सबसे शानदार पर्यटन स्थल है और जी-20 के माध्यम से भी भारत के पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उदयपुर को शेरपा मीटिंग के लिए इसलिए चुना गया क्योंकि सरकार इसे ग्लोबल टूरिज़म डेस्टिनेशन बनाना चाहती है। उन्होंने जी-20 की बैठकों में चर्चा किए जाने वाले विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला और मीडिया के प्रश्नों के जवाब दिए।

कांत ने अपने वक्तव्य में भारत को ‘मदर ऑफ डेमोक्रेसी’ बताया। इसके अलावा वूमेन लेड देवेलपमेंट, डेट डिस्टरेस, डिजिटल पब्लिक गुड्स एवं एसडीजी लक्ष्यों को प्राप्त करने से जुड़े विषयों पर अपनी बात कही।