Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 462 -
होम ब्लॉग पेज 462

कांग्रेस महात्मा गांधी की पार्टी, सावरकर या गोडसे की नहीं : राहुल गांधी

कोटा। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी की पार्टी, सावरकर या गोडसे की नहीं। गांधी आज शाम अपनी भारत जोडो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश के बाद झालावाड़ जिले में चंवली पुलिया के पास एक संक्षिप्त स्वागत जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

गांधी राजस्थान में मध्य प्रदेश से चंवली के रास्ते प्रवेश के बाद काफी प्रफुल्लित नजर आए और वे उनकी अगवानी के लिए पहुंचे सभी कांग्रेस नेताओं से बड़ी गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ मिले जिनमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और कोटा के रास्ते आये मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा आदि शामिल थे।

गांधी के स्वागत के बाद एक संक्षिप्त सभा आयोजित की गई जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार और उसकी नीतियों पर जमकर प्रहार किया और अपने संक्षिप्त उद्बोधन में भारत जोड़ो यात्रा के मंतव्य को स्पष्ट किया।

राजस्थान में प्रवेश पर जोरदार स्वागत

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज शाम मध्यप्रदेश से चंवली बार्डर से राजस्थान में प्रवेश कर गई और इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया और सामूहिक लोकनृत्य किया।

इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित अन्य कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने गांधी की राजस्थान की सीमा पर अगवानी की।

इस मौके मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को राष्ट्र ध्वज प्रदान किया। इसी के साथ आज रात्रि से गांधी की राजस्थान यात्रा शुरू हो गई। हालांकि आज गांधी का अपने काफिले और प्रदेश के अन्य दिग्गज कांग्रेस नेताओं व राजस्थान सरकार की कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्रियों सहित मध्यप्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ चंवली में ही रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।

चंवली पहुंचने के बाद हाडोती के पारंपरिक लोक नृत्य के साथ गांधी का स्वागत किया और इस मौके पर न केवल राहुल गांधी बल्कि उनके साथ गहलोत ने लंबे समय बाद आत्मीयता के साथ पायलट सहित कमलनाथ आदि कांग्रेस नेताओं के साथ लोक नृत्य करते हुए नजर आए।

सुभाष शर्मा जार के प्रदेश अध्यक्ष, दीपक उपाध्यक्ष, विनोद गौतम सचिव निर्वाचित

0

अजमेर/जयपुर। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के चुनाव आम सहमति से निर्विरोध सम्पन्न हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी विमलेश शर्मा व सहायक चुनाव अधिकारी योगेश सैन ने रविवार को निर्वाचन की घोषणा की।

विभिन्न पदों पर चुनाव लडऩे के इच्छुक कुछ प्रत्याशियों के आम सहमति से शनिवार को नामांकन पत्र वापिस लिए गए। रविवार को प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया, जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

मुख्य चुनाव अधिकारी विमलेश शर्मा व सहायक चुनाव अधिकारी योगेश सैन ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार सुभाष शर्मा जार के प्रदेश अध्यक्ष, भाग सिंह प्रदेश महासचिव एवं लेशिष जैन प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र सिंह शेखावत जयपुर, ओम चतुर्वेदी पाली, कुश मिश्रा बारां, अनुराग हर्ष बीकानेर, दीपक लवानिया भरतपुर, विकास शर्मा जयपुर, कौशल मूंदडा उदयपुर का निर्वाचन हुआ।

इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार मणिमाला शर्मा जयपुर, शहजाद खान भीलवाडा, सुरेश पारीक जोधपुर, दीपक शर्मा अजमेर, बृजेश व्यास जयपुर, नानालाल आचार्य उदयपुर, भंवर सिंह कछवाहा झालावाड़ एवं सचिव पद पर वरिष्ठ पत्रकार दीपशिखा शर्मा जयपुर, अशोक श्रीमाल जयपुर, दिलीप सिंह भाटी बीकानेर, राजेश वर्मा उदयपुर, मुकेश शर्मा जयपुर, राकेश जैन टोंक, विनोद गौतम अजमेर निर्विरोध चुने गए हैं।

इसी तरह कार्यकारिणी सदस्य में एसएन चावला टोंक, डॉ.सुरेश खटनावालिया जोधपुर, दिलीप सोनी झालावाड़, जगदीश पोरवाल झालावाड़, नीतेश शर्मा झालावाड़, रणवीर सिंह चौहान झालावाड़, अरुण बाहेती अजमेर, उमाकांत जोशी अजमेर, रामेश्वर चौहान पाली, सुरेश रावत पाली, राहुल भारद्वाज दौसा, योगराज गौतम दौसा, दुर्गाशंकर शर्मा बूंदी, महेन्द्र कुमार शर्मा बूंदी, संजय लड्डा भीलवाड़ा, पंकज कुमार सुराणा अलवर, विपिन कुमार शर्मा अलवर, भरत मिश्रा उदयपुर, संत कौशिक भरतपुर, चंचल सनाढ्य प्रतापगढ़, प्रवीण कुमार कोठारी निर्वाचित हुए हैं।

जार की अजमेर शाखा के अध्यक्ष अकलेश जैन, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय मौर्य, विजय हंसराजानी, संतोष खाचरियावास समेत पत्रकार साथियों ने नव निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दीं तथा पत्रकार हितों के लिए सदैव तत्पर रहने तथा प्रदेशभर के पत्रकारों को एकजुट करने की अपेक्षा जताई।

वसुन्धरा राजे ने ऋषिकेश में कराया हवन व भंडारा

ऋषिकेश। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सिंधिया ने रविवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में गंगा आरती और विश्व शान्ति हवन में भागेदारी करने के साथ भंडारा आयोजित किया। उन्होंने परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमारों के वेदमंत्र पाठ और संस्कृत वाचन का श्रवण भी किया।

बाद में राजे ने कहा कि वर्तमान समय में गुरूकुलों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और संस्कारों का संरक्षण हो रहा है। समाज के सांस्कृतिक लोकाचार और आध्यात्मिकता का व्यापक प्रसार पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती के माध्यम से हो रहा है।

राजे ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कारों से युक्त विचारों की अनुरूपता न केवल हमें संभावित आंतरिक संघर्षों से बचाती है, बल्कि सहिष्णुता की भावना भी पैदा की इसलिए आज हमें ऐसे दिव्य गुरूकुलों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि परमार्थ निकेतन गुरूकुल के छोटे-छोटे ऋषि कुमारों में संस्कार, आदर्शों, जीवन मूल्यों के साथ आध्यत्मिक जीवन शैली दिखायी देती है, जो वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने राजस्थान में व्याप्त जल संकट के विषय में चर्चा करते हुये कहा कि वर्तमान समय जल निकायों को पुनर्जीवित करने का है। राजस्थान में भूजल स्तर में वृद्धि और स्वच्छ पेयजल पर ध्यान केंद्रित करना होगा तभी गांवों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकता है।

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और जनसंख्या वृद्धि के कारण पानी के उपयोग में वृद्धि के कारण राजस्थान सहित अन्य शहरों में भी जल प्रबंधन के लिए नए समाधानों को नियोजित किये जाने की आवश्यकता है। राजस्थान में जल के मुद्दों को हल करने के लिए समग्र और प्रणालीगत समाधान लागू किए जाने की आवश्यकता है।

स्वामी जी ने कहा कि सम्पूर्ण मानवता के लिये जल एक महत्त्वपूर्ण संसाधन है। विश्व की लगभग 17 प्रतिशत आबादी वाला राष्ट्र भारत विश्व के ताजे जल संसाधनों का मात्र चार प्रतिशत ही रखता है, इसलिए जल के विवेकपूर्ण उपयोग और कुशलता पूर्वक उपयोग पर ध्यान देना होगा।

रतलाम में बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से 6 की मौत, एक दर्जन घायल

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के बिलपाक थाना क्षेत्र में आज शाम एक ट्रक के अनियंत्रित हो जाने से सड़क किनारे खड़े लोग उसकी चपेट में आ गए, जिससे छह लोगों की मृत्यु हो गई और लगभग एक दर्जन घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यहां से लगभग 27 किलोमीटर दूर महू नीमच फोरलेन पर सातरुंडा फाटे के पास यह हादसा लगभग पांच बजे हुआ। बताया गया है कि रतलाम से इंदौर की ओर जा रहे ट्रक का टायर अचानक फूट गया। टायर फटने से ट्रक बेकाबू हो गया और सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे लोगों को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया।

सभी मृतकों और घायलों को यहां जिला अस्पताल लाया गया। घायलों का उपचार भी प्रारंभ कर दिया गया है। कुछ घायलों की स्थिति काफी गंभीर है। इस बीच ट्रकचालक को हिरासत में ले लिया गया है, हालाकि उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है। घटनास्थल से ट्रक को भी हटाकर फोरलेन पर यातायात फिर से प्रारंभ करा दिया गया है।

अस्पताल सूत्रों का कहना है कि पांच व्यक्तियों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था। मृतकों में चार की पहचान भरत, भंवरलाल, पारस और किरण के रूप में हुई है। दो अन्य की पहचान शेष है। घायलों का बेहतर तरीके से इलाज किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

रतलाम में बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से 6 की मौत, एक दर्जन घायल
रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के बिलपाक थाना क्षेत्र में आज शाम एक ट्रक के अनियंत्रित हो जाने से सड़क किनारे खड़े लोग उसकी चपेट में आ गए, जिससे छह लोगों की मृत्यु हो गई और लगभग एक दर्जन घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यहां से लगभग 27 किलोमीटर दूर महू नीमच फोरलेन पर सातरुंडा फाटे के पास यह हादसा लगभग पांच बजे हुआ। बताया गया है कि रतलाम से इंदौर की ओर जा रहे ट्रक का टायर अचानक फूट गया। टायर फटने से ट्रक बेकाबू हो गया और सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे लोगों को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया।

सभी मृतकों और घायलों को यहां जिला अस्पताल लाया गया। घायलों का उपचार भी प्रारंभ कर दिया गया है। कुछ घायलों की स्थिति काफी गंभीर है। इस बीच ट्रकचालक को हिरासत में ले लिया गया है, हालाकि उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है। घटनास्थल से ट्रक को भी हटाकर फोरलेन पर यातायात फिर से प्रारंभ करा दिया गया है।

अस्पताल सूत्रों का कहना है कि पांच व्यक्तियों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था। मृतकों में चार की पहचान भरत, भंवरलाल, पारस और किरण के रूप में हुई है। दो अन्य की पहचान शेष है। घायलों का बेहतर तरीके से इलाज किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

ब्यावर में बुजुर्ग महिला के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के ब्यावर के विधायक शंकर सिंह रावत ने सदर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरा मेवतियान में बुजुर्ग महिला बलमा देवी की हत्या के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

रावत ने मृतक महिला के परिजनों गणपत चौधरी एवं पुखराज चौधरी के साथ खड़े रहकर परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की तथा दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। विधायक के दबाव के बाद सदर थाना पुलिस के अलावा ब्यावर शहर पुलिस तथा मसूदा थाना पुलिस भी सक्रिय हो गई और घटना की गहनता से जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई।

उल्लेखनीय है कि मृतका बलमा देवी की बीती रात अज्ञात चोरों ने लूट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी थी जिसका पता आज सुबह लगा। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के प्रमुख लोग एकत्रित हो गए। हिंदू क्रांति सेना के प्रदेश संयोजक कुलदीप बोहरा, जिला उपाध्यक्ष भगत सिंह रावत आदि ने भी अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है।

बांग्लादेश ने पहले वनडे में भारत को एक विकेट से हराया

0

मीरपुर। बांग्लादेश ने मीरपुर के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में रविवार को पहले एकदिवसीय मैच (वनडे) में मेहदी हसन की दमदार बल्लेबाजी के बदौलत रोमांचक मुकाबले में भारत को एक विकट से हरा दिया। भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के एल राहुल की जुझारू पारी उसके काम न आई और मेजबान टीम से भारत को हार का स्वाद चखने पर मजबूर कर दिया।

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन एकदिवसीय मैच की सीरीज का पहला मुकाबला आज मीरपुर में शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया। जहां भारत ने मेजबान टीम को जीत के लिए 187 का लक्ष्य दिया। जिसे बांग्लादेश की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया और भारत को एक विकेट से मात दे दी। इस जीत के साथ मेजबान टीम वनडे सीरीज में 1-0 से आगे है।

भारत के 186 के लक्ष्य के बाद मेजबान टीम की हालांकि पारी की शुरुआत अच्छी नहीं और भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर नजमुल हुसैन शांतो को बिना खाता खोल पवेलियन भेजा दिया था।

भारत के 186 रन का पीछा करते हुए मेजबान टीम ने एक समय नौ विकेट खोकर केवल 136 बना पाया था उसके बाद मेहदी हसन ने मुस्ताफिजुर रहमान के साथ दसवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की बदौलत भारत के जबड़े से जीत को छीन लिया और इस बेहद रोमांचक मुकाबले में बंगलादेश ने भारत को एक विकेट से हरा का मुख देखने को मजबूर कर दिया। बंगलादेश ने चार ओवर शेष रहते जीत हासिल कर दी।

बांग्लादेश की पारी की शुरूआत हालांकि अच्छी नहीं रही और भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर शांतो को रोहित शर्मा के हाथों कैच करा कर पवेलियन के लिए भेज दिया। मेजबान टीम के अनामुल को नौंवे ओवर में दीपक चाहर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया लेकिन अनामुल ने डीआरएस का इस्तेमाल कर अपना विकेट बचा लिया, लेकिन 10वें ओवर में अनामुल अपना विकेट नहीं बचा पाए और सिराज के उन्हें 14 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। मेजबान टीम को 14वें ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 47 रन था और भारत को बांग्लादेश के तीसरे विकेट की दरकार थी।

भारतीय स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने 20वें ओवर में अपनी पहली गेंद में लिटिन दास को फंसा लिया और लिटिन 41 के निजी स्कोर पर आउट हो गयी जो भारत के हिसाब से बड़ी सफलता थी। लिटिन को विकेट के पीछे के एल राहुल ने कैच किया। इसके बाद 24वें ओवर में भारत को शाकिब अल हसन के रूप में चौथी सफलता मिली। जिन्हें वाशिंगटन सुंदर ने आउट किया। विराट कोहली ने हवा में डाइव लगार शाकिब का कैच लपका।

भारत न 35वें ओवर की आखिरी गेद पर शार्दुल ठाकुर ने महमूदुल्लाह को 14 रन पर और 36वें ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद सिराज ने मुश्फिकुर रहीम को 18 रन पर आउट कर भारत को मैच में वापसी करायी। सिराज ने 36वों ओवर विकेट मेडन रहा। जिसके बाद भारत की जीत का पलड़ा भारी नजर आने लगा।

भारत की ओर से डेब्यू करने वाले कुलदीप सेन ने अफीफ हुसैन को अपना शिकार बनाकर टीम की झोली में सातवां विकेट डाल और भारत को जीत की दहलीज पर ले आया। उस समय भारत को जीत के लिए एक विकेट की दरकार थी जो आखिर में उसके गले की फांस बन गई।

बंगलादेश के पुछल्ले बल्लेबाजों में महेदी हसन और मिस्ताफिजुर रहमान ने अंत तक खेलते हुए भारत के जबड़े से जीत को निकाल लिया। भारत के लिए के एल राहुल को मेहदी हसन का कैच छोड़ना काफी भारी पड़ा। अगर राहुल के हाथ से कैच छिटक कर नहीं निकलता तो भारत निश्चित तौर से यह मैच जीत जाता।

राहुल के कैच छोड़ने के बाद मेहदी हसन ने एक और बॉल को ऊंचा उठाया, लेकिन बांउडरी के पास खड़े वाशिंगटन सुंदर ने कैच पकड़ने की कोशिश नहीं की या फिर उन्हें हवा में गेंद नहीं दिखाई दी। जिसके बाद महेदी हसन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपनी टीम को पहले एकदिवसीय मैच में जीत का स्वाद चखाया।

भारत के ओर से मोहम्मद सिराज सफल गेंदबाज रहे। सिराज ने 10 ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट चटकाए। दीपक चाहर ने आठ ओवर में 31 रन देकर एक विकेट हासिल किया। कुलदीप सेन और वाशिंगटन सुंदर ने दो-दो विकेट और शार्दुल ठाकुर ने एक विकेट लिया। शाहबाज अहमद के खाते में एक भी विकेट नहीं आया।

बांग्लादेश के मेहदी हसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। महेदी हसन ने 39 बॉल पर 38 रन भारत के जबड़े से जीत को खीचते हुए टीम की झोली में डाल दी और महेदी ने नौ ओवर में 43 रन देकर एक विकेट भी लिया।

भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान है पहला कांग्रेस शासित राज्य

कोटा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान पहला कांग्रेस शासित राज्य हैं जहां से यह यात्रा गुजरेगी।

यह यात्रा मध्यप्रदेश से कोटा संभाग के झालावाड़ जिले में चंवली से राजस्थान में प्रवेश किया जो पहला कांग्रेस शासित राज्य है जहां यह यात्रा गुजरेगी। यह यात्रा कोटा संभाग के जिन छह विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, इनमें से पांच विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक है।

यह यात्रा पूरे राजस्थान में करीब 18 दिन के प्रवास पर रहेंगी और इस दौरान छ जिलों में 150 से 175 किलोमीटर चलकर 16 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी जिसमें से 11 ऐसे विधानसभा क्षेत्र है जिनका प्रतिनिधित्व कांग्रेस के विधायक करते हैं जबकि भाजपा के प्रतिनिधित्व वाले पांच विधानसभा क्षेत्र है। जिन 11 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के विधायक शामिल हैं। कोटा संभाग में श्री गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के रास्ते में पड़ने वाले झालावाड़, कोटा और बूंदी जिले के छह विधानसभा क्षेत्र शामिल है।

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के मीडिया प्रभारी दिवाकर शास्त्री ने आज बताया कि यह यात्रा पूरी तरह से गैर राजनीतिक है लेकिन कोटा संभाग की दृष्टि से इस यात्रा का राजनीतिक महत्व इस बात को लेकर है कि यहां से जिन तीन जिलों में होकर यात्रा गुजरेगी, उनके छह विधानसभा क्षेत्रों में से पांच झालरापाटन (झालावाड़,) रामगंजमंडी, लाडपुरा, कोटा दक्षिण (कोटा जिला)और बूंदी जिले में केशवरायपाटन में भाजपा के विधायक है जबकि इस मार्ग पर एकमात्र कोटा (उत्तर) विधानसभा क्षेत्र ऐसा है जहां से वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल चुनाव जीते।

गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है कि वह राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे के गृह जिले झालावाड़ से प्रवेश किया है और उनके अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र झालावाड़ जिले के झालरापाटन के रास्ते चलकर ही कोटा जिले की सीमा में भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधित्व वाले रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। वहां होकर यह यात्रा कोटा संभाग में अपने प्रवास के दौरान लाडपुरा, कोटा (दक्षिण) ,कोटा(उत्तर) होते हुए बूंदी जिले के केशवरायपाटन विधानसभा क्षेत्र से होकर सवाई माधोपुर जिले में चली जाएगी।

भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कपिल यादव ने आज बताया कि राहुल गांधी की सात सितम्बर को कन्याकुमारी में गांधी मंडपम से शुरू हुई यह यात्रा 12 राज्यों से होकर कश्मीर में संपन्न होगी और यह यात्रा पूरी तरह से गैर राजनीतिक है और यह मुख्य मकसद देश में आर्थिक समानता, सामाजिक विषमताओं को त्याग कर भाईचारा बनाना, समाज के सभी वर्गों में बराबरी का अधिकार दिलाने के संदेश के साथ शुरू की गई है और अब तक यह यात्रा अपने इस गैर राजनीतिक मकसद में काफी हद तक सफल होती नजर आई है।

सोनिया गांधी कोटा आएंगी या राहुल दिल्ली जाएंगे, असमंजस बरकरार

कोटा। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी 9 दिसंबर को कोटा आकर अपना जन्मदिन मनाएंगे या उनके पुत्र और पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली जाएंगे, इसको लेकर आज भी असमंजस की स्थिति बनी रही और इसी को ध्यान में रखते हुए गांधी के कोटा आने के कार्यक्रम में कुछ फेरबदल किया गया।

कांग्रेस के स्तर पर यह लगातार कहा जा रहा है कि सोनिया गांधी 8 दिसम्बर की शाम या 9 दिसम्बर की सुबह विशेष विमान से नई दिल्ली से कोटा आ सकती और राहुल गांधी के साथ उनकी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती है और यही उनका जन्मदिन भी मनाया जा सकता है जो 9 दिसंबर को आता है लेकिन अभी तक इस बारे में पार्टी स्तर पर आधिकारिक तौर पर कोई निर्णय नहीं किया गया है और असमंजस की स्थिति बरकरार है।

इस बारे में आज दोपहर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के पुत्र और राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के मीडिया प्रभारी विभाकर शास्त्री ने यहां पत्रकारों को बताया कि सोनिया गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कोटा आने का अभी अंतिम कार्यक्रम नहीं बना है और दोनों ही संभावना है कि या तो वह अपने जन्मदिन के मौके पर कोटा आकर गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती हैं या इस मौके पर राहुल गांधी विशेष विमान से नई दिल्ली जा सकते हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए भारत जोड़ो यात्रा के तहत कोटा आने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम में कुछ मामूली तब्दीलियां की गई है और उसी के अनुरूप सारी तैयारियां की जा रही हैं।

गैंगस्टर राजू ठेहट हत्याकांड में 24 घंटे के पांचों आरोपी अरेस्ट

सीकर। राजस्थान पुलिस ने सीकर के गैंगस्टर राजू ठेहट हत्याकांड के चौबीस घंटे में हत्या में शामिल सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (अपराध) डॉ रविप्रकाश मेहरडा ने आज पत्रकारों को बताया कि इन आरोपियों को अवैध विदेशी हथियारों समेत पकड़ लिया गया है और इस दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल भी हुए।

डा मेहरड़ा ने बताया कि शनिवार की सुबह दस बजे के आसपास सीकर के पीपराली रोड स्थित राजू ठेहट के मकान के गेट के पास अज्ञात बदमाशों ने राजू ठेठ पर फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी।

बदमाश भागते समय पास ही खड़े ताराचंद जाट (45) निवासी दोतिना थाना खाटू जिला नागौर और कैलाश चंद्र माली (40) निवासी वार्ड नंबर 49 थाना उद्योग नगर सीकर पर भी फायरिंग कर उनकी कार लेकर फरार हो गए। गंभीर घायल ताराचंद की अस्पताल में मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया। अज्ञात बदमाशों को चिह्नित करने के प्रयास के दौरान सामने आया कि इन बदमाशों ने सीकर के करणी हॉस्टल में हत्या से पहले से प्रवेश ले रखा था। इनकी फोटो एवं अन्य रिकॉर्ड प्राप्त किए गए।

पुलिस महानिरीक्षक उमेश दत्ता के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं मृदुल कच्छावा एवं सीकर पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप के नेतृत्व में दोनों जिलों की पुलिस एवं एटीएस-एसओजी जयपुर की संयुक्त टीमों ने सघन तलाशी अभियान चलाया, जगह-जगह नाकाबंदी की गई। इसी दौरान दोपहर को झुंझुनूं के बबाई में पुलिस नाकाबंदी तोड़ क्रेटा कार में सवार बदमाश फायरिंग करते हुए हरड़िया होते हुए बागोली नदी में उतर गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस की पन्द्रह टीमों ने बाघोली नदी के निकट पहाड़ियों हरड़िया, काकरिया, सुरपुरा, बागोली, पापड़ा, नयाबास, हरीपुरा इत्यादि के गांव में सर्च अभियान चलाया। बदमाशों के फरार होकर शरण लेने के सम्भावित स्थानों पर भी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान सराय (हरियाणा), डाबला, स्यलोदडा थाना पाटन के नजदीक पहाड़ियों के पास खेतों में छुपे हुए बदमाश मनीष उर्फ बच्चिया (25) निवासी जोरा वाली ढाणी थाना नीमकाथाना शहर एवं विक्रम गुर्जर (28) निवासी बामरडा जोहड़ा थाना खण्डेला को विदेशी हथियार एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि बदमाशों से प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर डाबला नदी व आसपास की पहाड़ियों में कई टीमों द्वारा तलाश किया गया। सूचना के आधार पर गांव पापड़ा, गढ़ला कला, गुढा, पौंख, पचलंगी (झुंझुनू) में तलाशी के दौरान माला खेत की पहाड़ियों के अंदर सतीश मेघवाल (40) एवं जतिन कुमार (24) निवासी ढाढवा थाना बाढड़ा हरियाणा ने पुलिस निरीक्षक मनीष शर्मा एवं हिम्मत सिंह पर फायरिंग की, जो बाल बाल बच गए।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में सतीश व जतिन के चोंटे आई। आखिर में इन दोनों को भी टीम ने दबोच लिया। इन बदमाशों के साथ एक बाल अपचारी को भी पकड़ा गया, जिसे निरुद्ध किया गया है। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने इस कामयाबी के लिए दत्ता, राष्ट्रदीप तथा कच्छावा समेत पूरी पुलिस टीम को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि इस टीम को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

अजमेर उत्तर एवं एवं दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों में जन आक्रोश यात्रा के रथों की रवानगी

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज शहर उत्तर एवं एवं दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों में प्रदेश संगठन द्वारा प्रवर्तित जन आक्रोश यात्रा के तहत रथों की रवानगी की गई।

ये रथ अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न वार्डों में घूमेंगे और सायं चौपाल के रूप में परिवर्तित होकर राज्य में कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जनता के बीच रखेंगे। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में शहीद स्मारक बजरंगगढ़ चौराहे के नजदीक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ जन आक्रोश रथ रवाना किया गया।

विधानसभा प्रभारी स्टेफी चौहान, यात्रा जिला प्रभारी अरविंद यादव, विधायक वासुदेव देवनानी, भाजपा शहर अध्यक्ष प्रियशील हाडा ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर रथ को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के लिए रवाना किया। यह रथ विभिन्न मार्गों से होता हुआ सायं लोहागल स्थित राजकीय स्कूल के निकट पहुंचेगा और वहां चौपाल आयोजित की जाएगी।

विधायक वासुदेव देवनानी ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह राजस्थान की कांग्रेस सरकार के चार साल के काले चिठ्ठे को जनता के समक्ष रखकर उन्हें बेनकाब करें।

अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए भी जन आक्रोश यात्रा रथ केसरगंज चक्कर परोपकारिणी सभा भवन के बाहर से रवाना किया गया। यहां यात्रा प्रभारी रमा चोपड़ा तथा विधायक अनिता भदेल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विधायक अनिता भदेल ने कहा कि इस रथयात्रा का मकसद जनता को कांग्रेस सरकार की विफलताओं की जानकारी देना तथा भाजपा के जनता के दुखदर्द में सहभागिता निभाना है। उन्होंने आह्वान किया कि रथ पर रखी शिकायत पेटिका में जन साधारण अपनी शिकायत अथवा सुझाव साझा करें।