Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 463 -
होम ब्लॉग पेज 463

पहली बार सिरोही कलेक्ट्रेट को पुलिस ने ऐसे घेरा, ये बोले कलेक्टर-एसपी

सिरोही में कलेक्टर चेम्बर के बाहर धरने पर बैठे बीटीपी के विधायक और उनके समर्थक।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। कार्तिक हत्याकांड को लेकर बीटीपी के डूंगरपुर के चौरासी विधानसभा के एमएलए राजकुमार रौत के नेतृत्व में धरना रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। अब तक सिरोही में इतने आंदोलन हुए, लेकिन, जिला कलेक्टर परिसर को पुलिस ने इस तरह से पहली बार घेरा है। यही नहीं आंदोलनकारी भी पहली बार कलेक्टर परिसर के अंदर घुसकर धरना देने में सफल हो पाए हैं।

भारत जोड़ो यात्रा ने मध्यप्रदेश से राजस्थान में किया प्रवेश

आगरमालवा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने आज मध्यप्रदेश के आगरमालवा जिले से देर शाम राजस्थान की सीमा में प्रवेश किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश और राजस्थान के हजारों कार्यकर्ता तथा पार्टी नेता मौजूद थे।

गांधी की यात्रा ने मध्यप्रदेश की सीमा पर बसे चांवली गांव से राजस्थान में प्रवेश किया। यात्रा ने महाराष्ट्र की सीमा से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में 23 नवंबर को प्रवेश किया था। यह यात्रा राज्य में बारह दिनों तक रही।

इसके पहले गांधी की पदयात्रा आज सुबह आगरमालवा जिले के लालाखेड़ी के पास अन्नपूर्णा ढाबा से प्रारंभ हुयी और यह सुबह लगभग दस बजे सोयतकला पहुंच गयी। पूर्वान्ह का यात्रा विराम यहीं पर रहा। इसी स्थान से पदयात्रा दोपहर साढ़े तीन बजे फिर प्रारंभ हुई और शाम काे लगभग साढ़े छह बजे डोंगरगांव में पिपलेश्वर बालाजी मंदिर के पास पहुंची। इसी स्थान से यात्रा ने कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान में प्रवेश किया।

गांधी की भारत जोड़ो यात्रा लगभग तीन माह पहले कन्याकुमारी से प्रारंभ हुई थी। इस यात्रा ने 23 नवंबर को महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश से बुरहानपुर जिले में प्रवेश किया था। इसके बाद श्री गांधी बारह दिनों में बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन होते हुए आगरमालवा जिले में पहुंचे। गांधी की यात्रा जम्मू कश्मीर पहुंचकर संपन्न होगी। वे अब तक दो हजार से अधिक किलोमीटर चल चुके हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, जयराम रमेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, जीतू पटवारी, कुणाल चौधरी, विवेक तन्खा, विधानसभा में विपक्ष के नेता डॉ गोविंद सिंह, जयवर्धन सिंह, सचिन यादव समेत दर्जनों वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता राज्य में यात्रा के साथ रहे।

राजू ठेहट एवं ताराचंद की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, शव नहीं उठाए

सीकर। राजस्थान के सीकर में हिस्ट्रीशीटर राजू ठेहट एवं एक अन्य व्यक्ति की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी एवं अन्य मांगों को लेकर सीकर एसके अस्‍पताल के मुर्दाघर के बाहर धरना शुरू कर दिया गया और परजनों ने शव लेने से मना कर दिया है।

इस घटना के बाद अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई राजू ठेहट के परिजनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मोर्चरी के बाहर धरना शुरू कर दिया। बाद में कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर एवं अन्य कई नेता भी धरने में शामिल हुए।

धरनास्थल पर सत्तारुढ़ कांग्रेस के विधायक भाकर ने अपनी सरकार से सीकर घटना में नागौर जिले के जायल दोतीणा निवासी ताराचंद कड़वासरा की हत्या हुई है उनके परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी, बच्ची को एमबीबीएस के लिए एक सरकारी सीट आवंटित करने तथा परिवार को आर्थिक मुआवजा देने की घोषणा करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि जब तक राज्य सरकार इनकी मांगे लिखित में नहीं मान लेती मैं इनके परिजनों के साथ धरने पर बैठा हूं। इस मामले आरोपियों की गिरफ्तारी, कोचिंग छात्रा के पिता के एक आश्रित को नौकरी एवं पीड़ित दोनों परिवारों के परिजनों को मुआवजा की मांग की गई है। अभी किसी ने उनसे संपर्क नहीं किया है और अब रविवार सुबह दस बजे तक अगर कोई बात नहीं होती है तो आगे धरना जारी रखकर आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तब तक परिजनों ने शव नहीं लेने का निर्णय किया है।

उधर भाजपा की जन आक्रोश यात्रा में चार दिसंबर को सीकर लक्ष्मणगढ़ एवं धोद में होने वाली रथो की रवानगी का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष इंदिरा चौधरी ने बताया कि सीकर में गोलीकांड की घटना के कारण पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम स्थगित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि आज शहर में हुए गोलीकांड में नागौर जिले के ताराचंद कड़वासरा की निर्मम हत्या के विरोध को लेकर भाजपा कार्यालय में सुबह दस बजे पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई है। बैठक कड़वासरा के परिजनों को सरकारी नौकरी वह उचित मुआवजे की मांग को लेकर बुलाई गई है।

उन्होंने बताया कि सरकार से यह मांग की जाएगी की आज हुए गोलीकांड में ताराचंद कड़वासरा की निर्मम हत्या कर दी गई। राज्य सरकार इनके परिजनों को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा दे। राज्य सरकार इस मांग को नहीं मान लेती है तब तक आगे की रणनीति भी बैठक में तय की जाएगी।

नागपुर में चॉकलेट खाने के बाद 17 छात्रों की तबीयत बिगड़ी

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति ओर से बांटी गई चॉकलेट खाने से 17 छात्र बीमार हो गए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नागपुर में सीताबुल्डी स्थित मदन गोपाल उच्च विद्यालय के 17 छात्र लंच ब्रेक के दौरान स्कूल परिसर के बाहर खेल रहे थे और चॉकलेट खा रहे थे, जिसे एक अज्ञात व्यक्ति ने दिया था। उस व्यक्ति ने अपना जन्मदिन होने की बात कह कर छात्रों के बीच चॉकलेट बांटी थी।

चॉकलेट खाने के एक घंटे के भीतर, लगभग 17 छात्रों ने सीने में दर्द की शिकायत की और मिचली महसूस की। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उन्हें तुरंत पास के लता मंगेशकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इस सिलसिले में आगे की जांच चल रही है।

सबगुरु राशिफल : 4 दिसम्बर रविवार को आपके भाग्य में क्या खास

सबगुरु न्यूज। मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2079, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 5.58 बजे बाद त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपसी मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। आज आप देखेंगे कि आपके प्रयासों से मतभेद कम हो रहे हैं तथा आपसी प्रेम अपनी चरम सीमा पर है। आपसी रिश्तों में सुधार आएगा। आपकी सकारात्मक सोच और लगन आपको बड़ी आर्थिक सफलता दिलाएगी, जिसके आप हकदार भी हैं। मन पर नकारात्मक सोच का प्रभाव हावी रह सकता है। आप किसी खेल-कूद की प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन से सावधान रहें।

वृषभ :- आज अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। आय से अधिक धन व्यय होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। निवेश लाभकारी साबित हो सकता है। मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। एजुकेशन में सार्थक परिणाम मिल सकते हैं। अपनी भावनाओं को दबाएं और छुपाएं नहीं। अपने जज़्बात दूसरों के साथ साझा करने से फायदा मिलेगा। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। बच्चे भविष्य की योजनाएं बनाने की अपेक्षा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं।

मिथुन :- आज अचानक आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको कई नए अनुभव दे कर जाएगा। यदि आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो शेयर बाजार में पैसे लगाना मुनाफे का सौदा होगा, समय इसकी गवाही दे रहा है। कारोबार के विस्तार के लिए लोन की आवश्यकता पड़ सकती है। आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुख-साधन आसानी से जुटा लेंगे।रोजगार संबंधी समस्या हल होगी। वाद-विवाद की संभावना है।

कर्क :- आज व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोकझोंक संभव है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है। आपके दिल-दिमाग में एक से ज्यादा विचार एक साथ चलते रहेंगे। शादीशुदा लोगों की लाइफ में प्यार बढ़ेगा। संबंधों में मजबूती भी आएगी। बस अपने लाइफ पार्टनर की कुछ आदतों को लेकर सावधान रहें। खरीदारी में फायदे के सौदे हो सकते हैं। सरकारी कार्य गति पकड सकते हैं। सेहत बेहतर रहेगी। क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें। वाणी माधुर्य का लाभ मिलेगा।

सिंह :- आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में भाग लेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में लाभ की स्थितियां निर्मित होंगी। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। संतान की ओर से चिंतामुक्त होंगे। आपके कानूनी कामों में गति आएगी। आय के साधन बनाने के प्रयास सफल होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक हो सकती है। दूसरों को खुशियां देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं।

कन्या :- आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। समय आत्मबल और साहस में वृद्घि के संकेत दे रहा है। विरोधी शांत रह सकते है। कार्य क्षेत्र में सफलता से खुशी मिल सकती है। स्वजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी अधिक कार्य भार दे सकते हैं। धार्मिक व समाज के कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। पत्नी से मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीज़ें खरीदना आसान होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली खबर आपका दिन बना सकती है।

तुला :- आज मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आज आपको किसी सलाहकार को अपने मार्ग दर्शन के लिए बुलाना चाहिए। आप शायद अपनी जिंदगी को लेकर कुछ दुविधा में हैं या फिर किसी खास परिस्थिति से बाहर नहीं निकल पा रहे है। व्यापार में धोखाधड़ी हो सकती है। पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें। आपका कोई बड़ा शायद आपको सही सलाह दे पाएगा जिससे आपको लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के काम हाथ में लेने पर कामयाबी मिलेगी।

वृश्चिक :- आज के दिन आप विचारों को गतिशीलता से दुविधा का अनुभव करेंगे। इस वजह से किसी भी निर्णय लेने में परेशानी होगी। किसी एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। आज का दिन आपके लिए नौकरी-धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा और उससे बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रह सकते हैं। विरोधियों का प्रभाव कम हो सकता है। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में श्रद्धा बढ़ सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। समाज में सम्मान प्राप्त होगा। मेहमान का आगमन मन को प्रसन्नता देगा।

धनु :- आज आप दुविधा में रहेंगे। आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आज बनाए हुए प्रवास की योजना को रद्द करने की स्थिति आएगी। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह बड़े काम की होगी। यदि कोई बड़ी योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइये, सही वक्त आने दें। आज का दिन आपके लिए अच्छा है। अपने आर्थिक लक्ष्य को मजबूत करने के लिए आपको सही दिशा अपनाने की जरूरत है। अपना लक्ष्य तय करें और उसे पाने में दिन रात एक कर दें।

मकर :- आज आपकी बौद्धिक क्षमताएं आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। आज आपके बॉस का बढ़िया मिजाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। मौज-मस्ती का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आखिर में सब ठीक हो जाएगा। आपकी सैलरी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। अगर आप अपने वाणी में मिठास और व्यवहार अच्छा रखेंगे तो सब आपके फेवर में ही होगा।

कुंभ :- आज किसी मित्र के सहयोग से लाभ हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें। माता-पिता से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है।

मीन :- आज मानसिक शांति रहेगी। परिवार में भी सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगेǀ जरूरतमंद की मदद करेंगे। जीवन में सार्थकता की तलाश में योग, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों को समय दे सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। आपका यह अनुभव मजेदार रहेगा और आप इससे प्रेरित भी होंगे। हालंकि अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बाँटें और कोई भी कडवा पाठ सीखने के लिए भी खुद को तैयार रखें।

उदयपुर जी20 शेरपाओं बैठक की मेजबानी के लिए तैयार

0

उदयपुर। राजस्थान का उदयपुर शहर 4 से 7 दिसंबर 2022 तक पहली जी20 शेरपा बैठक की मेजबानी करेगा। बैठक की अध्यक्षता भारतीय शेरपा अमिताभ कांत करेंगे।

शेरपा जी20 नेताओं के निजी राजदूत हैं। वह साल भर होने वाली बातचीत की निगरानी करेंगे और शिखर सम्मेलन के लिए एजेंडा मदों पर चर्चा करने के साथ ही जी20 के मूल कार्य का समन्वय भी करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने हाल ही में उदयपुर में कार्यक्रम से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की है। जी20 शेरपा बैठक उदयपुर को एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने में भी मदद करेगी।

बैठकें ताज फतेह पैलेस होटल सहित उदयपुर के आसपास विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाएंगी और इसमें सभी प्रतिनिधियों के लिए कुम्भलगढ़ किले का भ्रमण भी शामिल होगा।

भारत ने औपचारिक रूप से इस महीने की पहली तारीख को जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की है। मेजबान देश के तौर पर भारत सितंबर 2023 में नई दिल्ली में होने वाली जी20 शिखर बैठक का एजेंडा तय करेगा। 1999 में स्थापित हुआ जी20 समूह यूरोपीय संघ के साथ ही 19 देशों का एक बहुपक्षीय संगठन है और भारत जी20 की स्थापना के समय से ही इसका सदस्य रहा है।

जी20 वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग 85 प्रतिशत, विश्व जनसंख्या का लगभग दो-तिहाई और वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत से अधिक का प्रतिनिधित्व करता है।

सतीश पूनियां का सरदारशहर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो

सरदारशहर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष डा सतीश पूनियां एवं उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने पांच दिसंबर को होने वाले चूरु जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार पींचा के समर्थन में आज यहां रोड शो किया।

भाजपा के इन दोनों नेताओं ने पूरे रोड शो में कई किलोमीटर पैदल चलकर जनसंपर्क किया और लोगों से भाजपा को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस रोड शो में सांसद सुमेधानंद सरस्वती, विधायक अभिनेष महर्षि, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां सहित पार्टी के कई नेता शामिल हुए।

डॉ. पूनियां ने रोड शो के दौरान अपने संबोधन में दावा करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से सरदारशहर में आठ दिसंबर को कांग्रेस पार्टी पस्त होगी और 2023 में पूरे राजस्थान से कांग्रेस पार्टी परास्त होगी।

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा का प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलेगा और सभी वर्गों के हितों के विकास एवं उन्नति और मजबूत कानून व्यवस्था बनाने के लिये भाजपा सरकार काम करेगी।

उन्होंने चार वर्षों से प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि शांतप्रिय राजस्थान
कांग्रेस की गहलोत सरकार के शासन में माफिया और गैंगस्टरों की शरणस्थली बन चुका है। मुख्यमंत्री जो गृहमंत्री भी हैं, इनके द्वारा कानून व्यवस्था की समीक्षा करना मात्र फोटो खिंचवाने तक ही सीमित है, कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इनके पास कोई ठोस एक्शन प्लान नहीं है, ना ही प्रदेश की जनता की सुरक्षा के लिए यह चिंतित हैं, इसलिए नैतिकता के आधार पर इनको इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हत्या, अपहरण, डकैती, लूट, दुष्कर्म, गैंगरेप आदि वारदात का लगातार ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पूरे प्रदेश में स्कूल, अस्पताल, सड़क, घर कहीं भी आमजन सुरक्षित नहीं हैं, चाहे जयपुर हो या प्रदेश का अन्य कोई जिला हो, हर जगह कानून व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूरा प्रदेश अपराधियों की गिरफ्त में हैं, मुख्यमंत्री हाथ पर हाथ धरे मौन बैठे हैं, सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में जयपुर से दिल्ली चक्कर लगाने में व्यस्त हैं।

फेसबुक पर फ्रेंड बनकर अश्लील वीडियो से ठगी करने वाला अरेस्ट

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के बगड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने फेसबुक पर फ्रेन्ड रिक्वेस्ट भेजकर अश्लील वीडियो बनाकर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी बृजेश सिंह तंवर ने बताया कि तीन दिसम्बर को निजामुदीन खां कानि ने बृजेश सिंह तंवर उनि थानाधिकारी थाना बगड़ तिराया को अवगत कराया कि उनकी आईडी एक महिला के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई है, जिसको उन्होंने एक्सेप्ट कर लिया जो मैसेन्जर सैक्स वीडियो चैट करने की बात कह रहा है। मुझे लगता है यह व्यक्ति ऑनलाईन ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य हैं, ओर मेरे वाट्स नम्बर मांग रहा है।

जिस पर थानाधिकारी थाना बगढ तिराया ने निजामुदीन खां को उक्त व्यक्ति से लगातार सम्पर्क में रहने एवं वार्ता करने की हिदायत मुनासिब की गई। जिसके बाद उक्त युवक ने पुन: सूचना दी कि जिस महिला की फ्रेड रिक्वेस्ट आई थी उसने अपने वाट्स से मेरे वाट्सअप मैसेज किया है तथा उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपए की मांग कर रहा है।

इस पर थानाधिकारी ने कानि निजामुदीन को उक्त मोबाईल धारक से लगातार सम्पर्क में रहने की हिदायत दी। उसके पश्चात उक्त संदिग्ध मोबाईल धारक ने निजामुदीन से व्हाट्सअप मैसेज कर 10 हजार रुपए की डिमाण्ड की, इस पर युवक ने उक्त नंबर पर 1000 रुपए का ट्रांजेक्शन कर दिया है, जिस फोन-पे नंबर पर पैसे डाले हैं, उस पर जाहीद लिखा हुआ आ रहा है।

इसके उपरान्त भी उक्त मोबाईल धारक बाकी रकम जल्द डालने की कह रहा है, नही डालने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। आदि पर टीम गठन का कर तकनीकि सहायता से सहजपुर बस्सोदेवी आईटीआई कालेज के पास ऑनलाईन ठगी करने वाले आरोपी जाहीद खां निवासी भाखेडा थाना अरावली विहार जिला अलवर को गिरफ्तार किया। जिसके विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया गया।

उडुपी : 80 साल की वृद्धा से रेप के दोषी 30 वर्षीय व्यक्ति को 10 साल की सजा

उडुपी। कर्नाटक की एक अदालत ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति को पांच साल पहले एक 80 वर्षीय महिला का यौन उत्पीड़न करने का दोषी ठहराते हुए 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

शिवमोग्गा शहर के इरफ़ान को पांच जून, 2017 को तमिलनाडु की महिला पर हमला करने का दोषी ठहराया गया था। पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले इस्माइल ने उडुपी जिले के थेंकापेटे के पास इस कृत्य को अंजाम दिया।

द्वितीय अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायालय के न्यायाधीश दिनेश हेगड़े ने इरफान को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत दंडनीय अपराध के लिए 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और 50,000 रुपए का जुर्माना लगाया। उसे आईपीसी की धारा 506 के तहत भी दोषी ठहराया गया था और उसमें पांच हजार रुपये जुर्माना किया।

महिला को शुरुआत में अज्जरकाड के जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बाद में महिला ने एक तस्वीर के जरिए आरोपी की पहचान की, जो पुलिस को जांच के दौरान मिली थी।

महिला से दुष्कर्म के बाद इरफान 30 हजार रुपए और उसके सोने के गहने लेकर फरार हो गया। पुलिस ने कहा कि इरफ़ान एक हत्या के मामले में आरोपी है, जो बेंगलूरु के ब्यातारायणपुरा में रिपोर्ट किया गया था।

राजस्थान पटवार संघ ने बिना शर्त धरने को किया समाप्त

0

अजमेर। राजस्थान पटवार संघ ने अजमेर राजस्व मंडल मुख्यालय के बाहर आज 20वें दिन अपना धरना प्रदर्शन एवं आमरण अनशन बिना किसी शर्त के समाप्त कर दिया।

अजमेर जिला पटवार संघ के अध्यक्ष दीपक चौधरी ने बताया कि बीते कल प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र निमिवाल की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अन्य साथियों की भी तबीयत खराब होने की आशंका रही लेकिन बीस दिन के आंदोलन के बावजूद सरकार पर इसका कोई असर नहीं हुआ लिहाजा सभी साथियों ने अपने साथियों के स्वास्थ्य, ठंड के मौसम आदि को देखते हुए साथियों के स्वास्थ्य की चिंता में आंदोलन स्थगित कर दिया जाए।

सभी का मानना रहा कि सरकार का ध्यान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की ओर है। ऐसे में वह पटवार संघ के आंदोलन की ओर ध्यान नहीं दे रही है। लिहाजा आंदोलन स्थगित कर बाद में आने वाले दिनों में नए स्वरूप में पूरे जोश के साथ शुरू किया जाएगा।

संघ के पदाधिकारियों का मानना रहा कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है। वह पूर्व की समझौता वार्ता की बातों को लागू करने से कतरा रही है। उन्होंने पटवार संघ के आंदोलन से हुई असुविधा के लिए सभी से खेद प्रकट किया।