Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 464 -
होम ब्लॉग पेज 464

ब्रिटेन की फ्लोसी बनी सबसे बुजुर्ग बिल्ली मौसी, नाम गिनीज-बुक में दर्ज

लंदन। ब्रिटेन में करीब दो महीने बाद अपना 27वां जन्म दिन मनाने जा रही फ्लोसी का नाम विश्व कीर्तिमानों की पुस्तक गिनीज-बुक में सबसे दीर्घजीवी बिल्ली के रूप में दर्ज हो गया है।

गिनीज बुक के सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार काले और भूरे रंग की बिल्ली मौसी फ्लोसी की सुंदरता और उसकी चपलता आज भी ऐसी है कि उसकी उम्र को लेकर धोखा हो सकता है। ‘म्याऊं-म्याऊं करती हुई पूरी तरह से सक्रिय फ्लोसी दुनिया में सबसे उम्रदराज मादा बिल्ली है।

गिनीज बुक के अनुसार इसने अपने 26 वर्ष 316 दिन पूरे कर लिए हैं। अगर मनुष्य की आदर्श आयु 100 साल माने तो यह बिल्ली अपनी प्रजाति की आदर्श आयु के हिसाब से 120 साल की बुजुर्ग मानी जा सकती है। बिल्लियों की एक आदर्श उम्र 20-22 साल मानी जाती है।

जानकारी के अनुसार फ्लोसी की दृष्टि कुछ कमजोर हो चली है और उसे कानों से सुनाई भी कम देता है, पर यह पालतू जानवार अब भी स्वस्थ है। इस लम्बी जीवन यात्रा में फ्लोसी कई घरों और मालिकों का प्यार-दुलार पा चुकी है, वह खाना और गोद में खेलना पसंद करती है।

फ्लोसी इस समय विक्की नामक सज्जन के घर में है, जिनका कहना है कि वह अब भी खेलती है तथा जिज्ञासु है। आंख, कान की शक्ति कमजोर होने के बावजूद वह तेजी से अपने आपको नए परिवेश में ढाल लेती है।

विक्की का कहना है कि वह अब भी अपने मालिक के पसंदीदा पीले कंबल में सोती है और कटोरा भर भोजन चाव से खाती है। विक्की का कहना है कि अब भी अच्छा भोजन सामने हो तो वह कभी सूंघ कर मुंह नहीं फेरती है।

गिनजी बुक ने इस बिल्ली की आयु का आकलन करने का काम अगस्त 2022 में शुरू किया था। उसी माह इसे ब्रिटेन के एक परमार्थ संगठन कैट्स प्रोटेक्शन को देख भाल के लिए दिया गया था। यह संस्था बिल्लियों की सेवा सुश्रुषा करती है। संस्था की समन्वयक नाओमी रोजलिंग ने कहा कि पशु वैद्यकीय अभिलेखों से पता चलता है कि फ्लोसी 27 साल की होने जा रही है। 27वें जन्म दिन की अग्रिम शुभ कामनाएं, फ्लोसी मौसी।

अजमेर : हेमू कालाणी जन जागरण रथ यात्रा का होगा भव्य स्वागत

0

अजमेर। भारतीय सिन्धु सभा अजमेर की ओर से वीर सपूत हेमू कालाणी जन्म शताब्दी पर राज्य भर में निकलने वाली जन जागरण रथ यात्रा का मार्ग में जगह जगह भव्य स्वागत होगा।

जन जागरण रथ यात्रा के विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप देने के लिए शुक्रवार को स्वामी कॉम्पलेक्स स्थित रसोई बैंक्विट हॉल सभा के पदाधिकारियों व समाज से जुडी संस्थाओं की सामूहिक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता सिन्धी समाज महासमिति के अध्यक्ष कवंल प्रकाश किशनानी ने की।

रथयात्रा सयोजक नरेन्द्र सोनी ने बताया कि वीर सपूत हेमू कालाणी जन जागरण रथ यात्रा की अगवानी संत महात्माओं द्वारा की जाएगी। यात्रा में मातृशक्ति, युवा व सामाजिक कार्यकर्ता दो व चार पहिया वाहन पर भगवा पताका लेकर चलेंगे। अजमेर के विभिन्न संगठनों, पंचायतों स्कूलों द्वारा रथयात्रा का स्वागत किया जाएगा।

राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि हेमू कालाणी जयपुर से आरंभ होकर जन जाागरण यात्रा 19 दिसम्बर को अजमेर में प्रवेश करेगी व 20 दिसम्बर को पाली होते हुए राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में जाएयेगी।

महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी ने बताया कि 19 दिसम्बर को अजमेर में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बाहर प्रवेश पर मातृशक्ति की ओर से स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यात्रा कोर्ट परिसर के बाहर से होती हुई बस स्टैण्ड, जिला परिषद, सूचना केन्द्र, आगरा गेट, नया बाजार, केन्द्रीय बालिका विद्यालय, चूडी बाजार, मुख्य पोस्ट ऑफीस, गांधी बाजार, मदार गेट, पान दरीबा, मैजिस्टिक सिनेमा, आदर्श विद्यालय, प्लाजा सिनेमा, डिग्गी हेमू कालाणी चौक, हालाणी दरबार, नसरपुर झूलेलाल मन्दिर, पारब्रहम मन्दिर, आनंदम आश्रम, तिलोक नगर, निरंकारी भवन, आशा गंज, हासी बाई धर्मशाला, संत कवंरराम स्कूल, राधास्वामी चौराहा, अविनाश महेश्वरी विद्यालय, अजयनगर, कांच वाला मन्दिर, हिल टॉप कॉलोनी होते हुए ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम पर पहुंचकर एक सभा का रूप लेगी।

बैठक में मोहन तुलस्यिाणी ने सभी स्वागत किया तथा रमेश वलीरामाणी ने आभार जतराया। संचालन प्रदेश मंत्री युवा मनीष गुवालाणी ने किया। संगठन गीत मोहन कोटवाणी ने प्रस्तुत किया।

बैठक में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सुरेश सिन्धी, वैशाली सिन्धी सेवा समिति अध्यक्ष जीडी वृंदाणी, झूलेलाल मन्दिर अध्यक्ष प्रकाश जेठरा, सिन्धु समिति अध्यक्ष जयकिशन लख्यपाणी, आदर्श नगर सिन्धी पंचायत के जगदीश अभिचंदाणी, अनिल आसनाणी, हरकिशन टेकचंदाणी, मुकेश आहूजा, प्रदेश मंत्री महिला मंजू लालवाणी, पूजा तोलवाणी, सुनीता भागचंदाणी, जयप्रकाश मंघाणी, कमलेश शर्मा, केटी वाधवाणी, राम बलवाणी, भगवान साधवाणी, किशन केवलाणी, कमलेश हेमनाणी सहित पदाधिकारी सम्मिलित थे।

नॉन इण्टरलॉकिग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

0

अजमेर। रेलवे प्रशासन द्वारा दिल्ली मण्डल के दिल्ली-रेवाडी रेलखण्ड पर पटेल नगर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल से संबंधित निम्न रेलसेवायें रद्द/मार्ग परिवर्तित/रीड्यूल/रेगुलेट की जा रही है :-

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.गाडी सं.12065, अजमेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला दिनांक
17.12.22, 19.12.22, 20.12.22 व 21.12.22 को रद्द

2.गाडी सं. 12066 दिल्ली सराय-अजमेर
दिनांक 17.12.22, 19.12.22, 20.12.22 व 21.12.22 को रद्द

3.गाडी सं. 15715, किशनगंज-अजमेर
दिनांक 16.12.22, 18.12.22 व 20.12.22 को रद्द

4.गाडी सं. 15716, अजमेर-किशनगंज
दिनांक 19.12.22, 20.12.22 व 22.12.22 को रद्द

5.गाडी सं. 19337, इंदौर-दिल्ली सराय रोहिल्ला दिनांक 18.12.22 को रद्द

6. गाडी सं. 19338, दिल्ली सराय-इंदौर दिनांक 19.12.22 को रद्द

7.गाडी सं. 20473 दिल्ली सराय-उदयपुर 17.12.22 से 21.12.22 को रद्द

8.गाडी सं. 20474 उदयपुर-दिल्ली सराय दिनांक 16.12.22 से 20.12.22 को रद्द

9. गाडी सं. 20937, पोरबंदर-दिल्ली सराय रोहिल्ला दिनाँंक 17.12.22 को रद्द

10. गाडी सं. 20938 दिल्ली सराय-पोरबंदर दिनांक 19.12.222 को रद्द

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.गाडी सं. 12216, बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिला रेवाडी-पटेल नगर-दिल्ली सराय के बजाय रेवाडी-भिवानी-रोहतक-नई दिल्ली दिनांक 16.12.22 को

2.गाडी सं. 12216 बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला, मार्ग रेवाडी-पटेल नगर-दिल्ली सराय रोहिल्ला के बजाय अलवर-मथुरा-पलवल-नई दिल्ली-दिल्ली सराय दिनांक 20.12.22 को

3.गाडी सं.14311, बरेली-भुज अपने मार्ग दिल्ली सराय-पटेल नगर-दिल्ली कैंट के बजाय गाजियाबाद-निज्जामुद्दीन-पलवल-मथुरा- अलवर दिनांक 20.12.22 को

4.गाडी सं. 14312, भुज-बरेली अपने मार्ग रेवाडी-पटेल नगर-दिल्ली सराय के बजाय अलवर-मथुरा-पलवल- निज्जामुद्दीन- गाजियाबाद दिनांक 20.12.22 को

5.गाडी सं. 14321, बरेली-भुज अपने मार्ग दिल्ली सराय-पटेल नगर-दिल्ली कैंट के बजाय गाजियाबाद-निज्जामुद्दीन-पलवल-मथुरा- अलवर, दिनांक 21.12.22 को

6.गाडी सं. 14322 भुज-बरेली अपने मार्ग रेवाडी-पटेल नगर-दिल्ली सराय के बजाय
अलवर-मथुरा-पलवल-निज्जामुद्दीन- गाजियाबाद, दिनांक 19.12.22 को

7.गाडी सं. 19270, मुजफ्फरपुर-पोरबंदर अपने मार्ग दिल्ली सराय-पटेल नगर-दिल्ली केंट के बजाय दिल्ली-रोहतक-भिवानी-रेवाडी दिनांक 19.12.22 को

8.गाडी सं. 19565, ओखा-देहरादून अपने मार्ग रेवाडी-पटेल नगर-दिल्ली सराय रोहिल्ला के बजाय अलवर-मथुरा-पलवल- गाजियाबाद दिनाँक 16.12.22 को

9.गाडी सं.19601,उदयपुर-न्यूजलपाईगुडी अपने मार्ग रेवाडी-पटेल नगर-दिल्ली सराय के बजाय रेवाडी-भिवानी-रोहतक-दिल्ली दिनांक 17.12.22 को

10.गाडी सं. 19602, न्यूजलपाईगुडी -उदयपुर अपने मार्ग दिल्ली सराय-पटेल नगर-दिल्ली केंट के बजाय गाजियाबाद-निज्जामुद्दीन- पलवल-मथुरा-अलवर होते हुए दिनांक 19.12.22 को

11.गाडी सं. 2245, बान्द्रा टर्मिनस-चंडीगढ अपने मार्ग दिल्ली कैंट-पटेल नगर-आर्दा नगर दिल्ली के बजाय रेवाडी-भिवानी-रोहतक-पानीपत होते हुए दिनांक 12.12.22, 15.12.22 व 19.12.22 को

12.गाडी सं. 22452, चंडीगढ-बान्द्रा टर्मिनस अपने मार्ग आदर्श नगर दिल्ली-पटेन नगर-दिल्ली कैंट के बजाय पानीपत-रोहतक-भिवानी-रेवाडी होते हुए दिनांक 11.12.22, 14.12.22, 18.12.22 व 21.12.22 को

रीशेड्यूल रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 12216, बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय एक्सप्रेस दिनांक 18.12.22 को बान्द्रा टर्मिनस स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 3 घंटे देरी से रवाना होगी।

2. गाडी संख्या 12916, दिल्ली-अहमदाबाद एक्सप्रेस दिनांक 20.12.22 को दिल्ली स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 25 मिनट देरी से रवाना होगी।

3. गाडी संख्या 12916, दिल्ली-अहमदाबाद एक्सप्रेस दिनांक 21.12.22 को दिल्ली स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 25 मिनट देरी से रवाना होगी।

4. गाडी संख्या 14312, भुज- बरेली एक्सप्रेस दिनांक 16.12.22 को भुज स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे देरी से रवाना होगी।

5. गाडी संख्या 14321, बरेली-भुज एक्सप्रेस दिनांक 19.12.22 को बरेली स्टेन से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 10 मिनट देरी से रवाना होगी।

6. गाडी संख्या 14322, भुज-बरेली एक्सप्रेस दिनांक 17.12.22 को भुज स्टेन से अपने निर्धारित समय से 55 मिनट देरी से रवाना होगी।

रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 14322, भुज-बरेली एक्सप्रेस जो दिनांक 04.12.22 व 05.12.22 को भुज से रवाना होगी वह रेवाडी-दिल्ली कैंट स्टेशनों के मध्य 01 घण्टे 30 मिनट रेगुलेट होगी।

2. गाडी संख्या 14322, भुज-बरेली एक्सप्रेस जो दिनांक 18.12.22 को भुज से रवाना होगी वह उत्तर रेलवे पर 30 मिनट रेगुलेट होगी।

3. गाडी संख्या 19270, मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस जो दिनांक 18.12.22 को मुजफ्फरपुर से रवाना होगी वह मुरादाबाद-गाजियाबाद स्टेशनों के मध्य 01 घंटे 10 मिनट रेगुलेट होगी।

पीलीभीत में 10 साल की लापता किशोरी का शव खेत से बरामद

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में माधोपुर गांव में दस साल की लापता किशोरी का शव पुलिस ने खेत से बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक किशोरी के शुक्रवार रात भर लापता रहने के बाद उसका शव शनिवार को गांव के बाहर खेत पर पड़ा मिला। शव पर चोट के निशान थे। पुलिस की चार टीमें मामले की जांच में जुट गईं। परिवार की पुलिस से हुई बातचीत में पुरानी रंजिश का भी पता लगा है।

अमरिया कोतवली पुलिस के अनुसार ग्राम माधोपुर के रहने वाले अनीस की पुत्री अनम कल दोपहर बाद चाचा समेत अन्य परिजन के संग मेला देखने के लिए ग्राम सरैंदा पट्टी गई थी। परिवार के अन्य सदस्य और बच्चे घर लौट आए, लेकिन अनम लापता हो गई।

उसके बाद से उसके परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कहीं कोई पता नहीं लग सका। दूसरे दिन आज सुबह बच्ची का शव माधोपुर गांव में गेहूं के खेत में पड़ा मिला। बच्ची के पेट समेत अन्य जगह पर चोट के निशान थे।

इसकी सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार, सीओ सतीश चंद्र, एसओ अमरिया मुकेश शुक्ला मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो चुकी थी। घटना स्थल को सील करने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। फील्ड यूनिट के एक्सपर्ट भी साक्ष्य संकलन में जुटे रहे।

पुलिस अधीक्षक ने मीडिया से कहा कि चाचा के साथ मेला देखने गई बच्ची अचानक लापता हुई और उसका शव गेहूं के खेत में मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार से कुछ पुरानी रंजिश का पता चला है। उसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी गहनता से छानबीन करा रहे हैं।

सोनिया गांधी भी हो सकती है भारत जोड़ो यात्रा में शामिल

कोटा। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती है और उनके इसके लिए कोटा आने की संभावना है।

कोटा शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने आज बताया कि सोनिया गांधी आठ दिसम्बर की शाम या नौ दिसंबर की सुबह कोटा आ सकती है और यहां भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित हो सकती। गांधी का नौ दिसंबर को जन्मदिन है और वे अपना जन्मदिन पुत्र राहुल गांधी के साथ मना सकती है।

गांधी का आठ दिसम्बर को कोटा से झालावाड़ जाने वाले मार्ग पर जगपुरा में रात्रि प्रवास का कार्यक्रम है और अगले दिन 9 दिसंबर को वे वहां से बूंदी जिले के लिए रवाना होंगे और इस दिन दोपहर का भोज कोटा के नयापुरा इलाके में स्थित उम्मेद क्लब में करेंगे और उसके बाद आगे नॉर्दन बाई पास से आगे की यात्रा के लिए रवाना हो जाएंगे और रात्रि विश्राम नौ दिसंबर को केशवरायपाटन के नजदीक गुडली फाटक पर करेंगे।

त्यागी ने बताया कि सोनिया गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कोटा आने के कार्यक्रम को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आठ दिसम्बर को कोटा आ सकते है और भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी के साथ सम्मिलित होंगे। उनके अलावा कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के भी इस दिन बाद भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है जिनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कुछ केंद्रीय नेताओं और प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और मंत्री भी हो सकते हैं।

हालांकि अभी सोनिया गांधी का इस बारे में अंतिम रूप से कार्यक्रम नहीं बना है लेकिन आज शाम या कल तक सोनिया गांधी के कोटा आने एवं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बारे में निर्णय हो सकता है। त्यागी ने बताया कि यदि सोनिया गांधी कोटा आई तो नौ दिसंबर को उनका जन्मदिन कोटा में ही मनाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के सोयत से चार दिसम्बर को झालावाड़ जिले में चंवली के रास्ते राजस्थान में प्रवेश करेगी। हालांकि उस दिन राहुल गांधी चंवली में ही रात्रि विश्राम करेंगे और वहां की जा रही तैयारियों का शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जायजा ले चुके हैं।

उसके अगले दिन पांच दिसम्बर को यात्रा चंवली से रवाना होकर झालावाड़ जिला मुख्यालय के नजदीक झालरापाटन की ओर रवाना होगी। छह दिसम्बर को हिरियाखेड़ी में नुक्कड़ सभा होगी। सात दिसम्बर को झालावाड़ के समीप खेल संकुल में उनका रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है इसके पहले वे काली तलाई में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी के स्वागत के लिए तत्पर कोटा, शहर को सजाया

राहुल गांधी के स्वागत के लिए तत्पर कोटा, शहर को सजाया

कोटा। कन्या कुमारी से रवाना होकर 2300 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के स्वागत के लिए कोटा शहर तैयार है।

गांधी संभवत आठ दिसंबर को कोटा-झालावाड़ रोड़ पर जगपुरा में रात्रि विश्राम के बाद अगली सुबह कोटा शहर में आएंगे। हालांकि उनका कोटा शहर में किसी नुक्कड़ सभा जैसा कार्यक्रम नहीं है लेकिन शहर की सीमा में प्रवेश करने के बाद जिन रास्तों से होकर उनके गुजरने की संभावना है, वहां की सड़कों को रंग-रोगन कर सजाया जा रहा है और रास्ते भर में जिन स्थानों को सौंदर्यकरण की दृष्टि से बीते सालों में विकसित किया गया है, उनकी साज-सज्जा को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है।

शहर में नयापुरा इलाके में स्थित उम्मेद क्लब में राहुल गांधी का दोपहर के भोज का कार्यक्रम है। उसके बाद वे 9 दिसम्बर को नॉर्दन बाईपास होते हुए केशवरायपाटन के पास गुड़ली फाटक से बूंदी जिले में प्रवेश कर जाएंगे। गुड़ली फाटक पर उनका रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।

कोटा शहर की सीमा में प्रवेश करने के बाद राहुल गांधी बंद पड़े कारखाने इंस्ट्रूमेंटेशन लिमिटेड से पहले उस स्थान पर पहुंचेंगे जहां पिछली कांग्रेस सरकार के शासनकाल के दौरान करीब एक दशक पहले नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के निर्देश पर तत्कालीन नगर विकास न्यास अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की लैपटॉप लिए हुए प्रतिमा की स्थापना की थी जिन्हें भारत में दूरसंचार क्रांति का जनक माना जाता है।

बताया जाता है कि राहुल गांधी वहां अपने दिवंगत पिता राजीव गांधी को सूत की माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे जिसे जयपुर से मंगवाया जाएगा। चूंकि कोटा को देश में कोचिंग सिटी के रूप में जाना जाता है और यहां देश भर से विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में भाग लेने की तैयारियों के सिलसिले में कोचिंग के लिए छात्र आते हैं। इसे मद्धेनजर रखते हुए यहां स्थान नियत कर वहां कोटा में कोचिंग कर रहे छात्रों से राहुल गांधी की मुलाकात और सीधे वार्तालाप की व्यवस्था की जा सकती है।

अभी इस कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। इस मौके पर राहुल गांधी शैक्षणिक मुद्दों पर और देश में शिक्षा के माहौल पर कोचिंग छात्रों से सीधे संवाद कर सकते हैं। राहुल गांधी इसके बाद विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए नयापुरा में अंटाघर चौराहे के नजदीक जाएंगे जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ पंडित जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभ भाई पटेल को भारत छोड़ो आंदोलन की चर्चा करते हुए की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है।

यह काम भी इसी कांग्रेस सरकार के शासनकाल के दौरान नगर विकास न्यास ने करवाया है। इसका अवलोकन के बाद वहां से भी उम्मेद क्लब जाएंगे जहां दोपहर का भोजन ग्रहण करेंगे। रियासतकाल में कोटा के महाराव उम्मेद सिंह द्वितीय के शासनकाल में बनाए गए इस ऐतिहासिक भवन उम्मेद क्लब का वास्तविक नाम क्रोस्टवेट इन्स्टीट्यूट है जिसे देश के आजादी के बाद बदल कर तत्कालीन महाराज उम्मेद सिंह की याद में उनके ही नाम से उम्मेद क्लब कर दिया गया। यह भवन अपनी भव्य आंतरिक एवं बाहरी साज-सज्जा के लिए कोटा शहर में अलग ही पहचान रखता है।

कोटा के जाने-माने इतिहासकार दिवंगत डॉ जगत नारायण की पुस्तक ‘कोटा के महाराव उमेश सिंह द्वितीय एवं उनका समय’ के अनुसार रियासतकाल में 5 दिसम्बर 1896 को तत्कालीन महाराव उम्मेद सिंह द्वितीय ने अपने मानाभिषेक के जलसे में अंग्रेज एजीजी क्रॉस्टवेट के समक्ष यह घोषणा की थी कि वह आज के दिवस को यादगार बनाने के लिए एक पुस्तकालय एवं क्रीड़ांगन का निर्माण करेंगे जिसका नाम क्रॉस्थवेट इंस्टिट्यूट होगा।

यूओएच के प्रोफेसर ने किया थाईलैंड की छात्रा से रेप का प्रयास

हैदराबाद। हैदराबाद विश्वविद्यालय (यूओएच) के एक प्रोफेसर ने शनिवार को विश्वविद्यालय में पढ़ रही थाईलैंड की एक छात्रा से दुष्कर्म करने का कथित तौर पर प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि छात्रा दुष्कर्म के प्रयास से बच निकली और गाचीबोवली थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय दंड संहित की धारा 354 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी होने पर विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रोफेसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर धरना- प्रदर्शन किया। छात्रों के आंदोलन को देखते हुए विश्वविद्यालय में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

श्रीगंगानगर : बाथरूम में नहाते गैस गीजर से युवती का दम घुटा, मौत

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर में सूरतगढ़ की संगम विहार कॉलोनी में बाथरूम में नहाते समय गैस गीजर से दम घुटने से एक युवती की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि संगम विहार में एक मकान में ऊपर वाले पोर्शन में किराए पर रहने वाले इंद्राज सुथार की पत्नी पुष्पा 30 वर्ष की कल शाम को बाथरूम में नहाते समय गैस से दम घुट जाने से मौत हो गई।

पुष्पा नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। उसका 6 वर्षीय बेटा मयंक तब खेल रहा था। लगभग 2 घंटे बात भी पुष्पा बाथरूम से नहीं आई तो मयंक रोने लगा। वह रोते हुए सीढ़ियों से नीचे आ गया।

मकान मालकिन ने पूछा मयंक ने बताया कि मम्मी बाथरूम का गेट नहीं खोल रही। इस पर मकान मालकिन ने अड़ोस पड़ोस के दो-तीन व्यक्तियों को बुलाया। उन्होंने ऊपर जाकर देखा तो बाथरूम की कुंडी अंदर से बंद थी।

बार-बार खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। पीछे की तरफ एक खिडकी थी, जिस पर कांच लगा हुआ था। उसमें से देखने पर पुष्पा फर्श पर अचेत पड़ी दिखाई दी। तब बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया गया।

पुष्पा को तुरंत ही एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों ने चेकअप किया तो पुष्पा की मौत हो चुकी थी। बाथरूम में एलपीजी गैस वाला गीजर लगा हुआ था। प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण गीजर गैस से दम घुट जाना माना जा रहा है।

अलवर : महिला कांग्रेस नेता के साथ छेडछाड का आरोपी अरेस्ट

अलवर। राजस्थान में अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में महिला कांग्रेस नेता के साथ छेड़छाड़ और धक्का मुक्की करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बुलट गाड़ी को जप्त किया है। महिला थाने के हेड कांस्टेबल हीरालाल ने बताया कि महिला कांग्रेस नेता ने थाने पर आकर रिपोर्ट दी कि वह सुबह अपने घर से रोजाना की तरह घूमने के लिए जा रही थी तभी पीछे से बुलेट गाड़ी पर एक युवक आया और उसके साथ में छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने इस पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया और आरोपी लक्ष्मण सोमवंशी बख्तल की चौकी हाल निवासी काला कुआ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लक्ष्मण सोमवंशी कालाकुआ पर किराए का कमरा लेकर रहता है और एक कपड़े के शोरूम में सेल्समैन का कार्य करता है। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया।

आरोपी लक्ष्मण की गिरफ्तारी होने के बाद उसकी पत्नी थाने पर पहुंची। आरोपी लक्ष्मण पहले भी किसी महिला से छेड़छाड़ कर चुका है लेकिन आरोपी लक्ष्मण की पत्नी ने उस मामले में उसका राजीनामा करा दिया।

उसके बाद दुबारा से आरोपी लक्ष्मण सोमवंशी ने महिला कांग्रेस नेता के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी लक्ष्मण सोमवंशी के परिवार वालों ने कहा कि लक्ष्मण को गलत फंसाया जा रहा है लेकिन पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपी लक्ष्मण सोमवंशी को गिरफ्तार किया।

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 दिसंबर को आएंगी अजमेर

अजमेर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी छह दिसंबर को अजमेर आएंगी। बनर्जी यहां विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की बारगाह मे मखमली चादर एवं अकीदत के फूल पेश कर हाजिरी लगाएंगी। दरगाह से वे पुष्कर भी जाएंगी जहां पवित्र पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना के साथ सृष्टि के रचियता जगतपिता ब्रह्माजी के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगी।

पुष्ट सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री बनर्जी अजमेर यात्रा के लिए छह दिसंबर को किशनगढ़ हवाई अड्डे पहुंचेगी। वहां से वह दरगाह पुष्कर के बाद पुनः किशनगढ़ हवाई अड्डे से ही दिल्ली के लिए रवाना होंगी। अजमेर जिला प्रशासन के पास मुख्यमंत्री बनर्जी की प्रस्तावित यात्रा की सूचना है तो दरगाह के खादिम सैय्यद वाहिद चिश्ती भी बनर्जी की यात्रा की पुष्टि कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बनर्जी दुबारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अजमेर एवं पुष्कर की यात्रा करेंगी। सुरक्षा की दृष्टि से बंगाल सरकार का सुरक्षा दल भी अजमेर आकर व्यवस्थाओं को देखेगा और अजमेर जिला प्रशासन से तैयारी को लेकर चर्चा करेगा।