Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 466 -
होम ब्लॉग पेज 466

राहुल गांधी जैसे हिन्दू विरोधियों का मठ-मंदिरों में प्रवेश वर्जित करो

आचार्य विष्णुगुप्त
राहुल गांधी अभी-अभी उज्जैन के महाकाल मंदिर में घुसा और दर्शन के नाम पर भरपूर मनोरंजन किया। राहुल गांधी के इस मनोरंजन खेल को न तो मूर्ख हिन्दू समझेंगे और न ही सेक्युलर हिन्दू समझेंगे, महाकाल जैसे मंदिरों के पुजारियों और मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य भी नहीं समझेंगे।

जिस तरह मक्का-मदीना में गैर मुसलमानों का प्रवेश वर्जित उसी तरह से मठ-मंदिरों में ईसाई और कसाइयों सहित सभी प्रकार के हिन्दू विरोधियों का प्रवेश वर्जित होना चाहिए। पूरी की तरह पूरे भारत में ऐसी व्यवस्था खड़ी होनी चाहिए।

राहुल गांधी कैसा हिन्दू है? इसका भी परीक्षण क्यों नहीं होना चाहिए। इसका भी एक प्रमाण देख लीजिए। इनके पिता हिन्दू नहीं थे। इनके दादा मुसलमान थे। राहुल गांधी के दादा का नाम फिरोज खान था। फिरोज खान का बेटा राजीव गांधी भी मुसलमान ही था, क्योंकि उसके पिता फिरोज खान का मजहब इस्लाम था।

राजीव गांधी को लेकर एक बहुत बड़ी घटना राजनीतिक चर्चा में रही है जो उनके हिन्दू नहीं होने का प्रमाण देती है। जम्मू-कश्मीर में एक सभा में फारूख अब्दुला ने राजीव गांधी के बारे संबोधन दिया था कि ये हिन्दू नेता हैं। राजीव गांधी ने तब फारूख अब्दुला के मंच से यह कहकर तहलका मचा दिया और लोगों को आश्चर्य में डाल दिया था कि वे किसी प्रकार से हिन्दू नही हैं।

राजीव गांधी के नाना जवाहरलाल नेहरू कहते थे कि वे हिन्दू नहीं बल्कि मुसलमानों के ज्यादा नजदीक हैं और उन्हें इस्लाम सर्वश्रेष्ठ धर्म लगता है। जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू के भी हिन्दू नहीं होने और उनके मुसलमान होने की चर्चा होती है, कहानियां राजनीति में तैरती रही हैं। नेहरू खानदान पर सिख गुरूओं की हत्या कराने और मुगलों की गुलामी करने के भी आरोप से संबंधित अनेक पंजाबी लोकउक्तियों में कहानियां हैं।

राहुल गांधी जैसे विधर्मियों को मठ-मंदिरों में प्रवेश वर्जित करने पर कैसा परिणाम निकलेगा, क्या इससे हिन्दुत्व संरक्षित होगा, क्या इससे भारत को कसाई और ईसाई देश में तब्दील होने से रोका जा सकता है? अगर ऐसा हुआ तो निश्चित तौर पर विधर्मी फिर हिन्दू धर्म के खिलाफ बोलना और प्रत्यक्ष हथकंडे अपनाना बंद कर देंगे, उन्हें हिन्दुओं की एकता का डर भी होगा।

क्या आपने मुस्लिम एकता के सामने लालू, अखिलेश और सोनिया गांधी के साथ ही साथ मृत इन्दिरा गांधी, मुलायम सिंह यादव, रामबिलास पासवान, करूणाकरण, करूणानिधि आदि को मुसलमानों के खिलाफ बोलने, मुसलमानों को आतंकवाद के प्रतीक बताने आदि का साहस करते हुए देखा था? क्या हिन्दू आतंकवाद का अफवाह उड़ाने वाली सोनिया, भाई-बहन प्रियंका और राहुल गांधी को मुस्लिम आतंकवाद शब्द का प्रयोग करने का साहस करते हुए सुना है?

राहुल गांधी जैसे विधर्मियों को न केवल हिन्दू मठ-मंदिरों में जान से वंचित किया जाए बल्कि इनकी मृत्यु के बाद भी इन्हें हिन्दू संस्कार से वंचित किया जाए। इसके लिए मठ मंदिरों के पुजारियों और प्रबंधन समितियों के साथ ही साथ हिन्दुओं की एकता का भी प्रदर्शन अनिवार्य है।

अजमेर में मृण शिल्प कला कार्यशाला के समापन पर लगेगी प्रदर्शनी

0

अजमेर। राजस्थान ललित कला अकादमी एवं सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में चल रही मृण कला कार्यशाला का गुरुवार को समापन होगा। बुधवार को कार्यशाला के तीसरे दिन प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने सुंदर-सुंदर कलाकृतियां बनाई।

राजस्थान ललित कला अकादमी की सदस्य ममता चौहान ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान ललित कला अकादमी के अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास होंगे।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर गोपाल बाहेती, पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल, हेमंत भाटी, विजय जैन, जिला परिषद के सीईओ हेमंत स्वरूप माथुर, अतिरिक्त कलेक्टर भावना गर्ग, कलाविद श्रीराम जयसवाल, त्रिलोक चंद इंदौरा, पूनमचंद मारोठिया, रजनीश वर्मा आदि होंगे।

समापन समारोह का आयोजन 12:30 से होगा साथ ही प्रतिभागियों द्वारा उकेरी गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके बाद सभी कलाकारों की बैठक गुजराती उच्च माध्यमिक विद्यालय में ही आयोजित की जाएगी। बैठक में कला के क्षेत्र में विकास के लिए विचार विमर्श किया जाएगा।

भीनमाल नगरपालिका का अधिशासी अधिकारी, कनिष्ठ सहायक रिश्वत लेते अरेस्ट

जालोर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जालोर जिले में भीनमाल नगरपालिका अधिशासी अधिकारी आशुतोष आचार्य एवं कनिष्ठ सहायक जगदीश जाट को एक मामले में चार लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए आज रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

एसीबी के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की जालोर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके आवासी भूख्ण्ड का पट्टा जारी करने की एवज में आचार्य द्वारा 12 लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। बाद में पांच लाख रुपए देना तय हुआ है।

इस पर एसीबी जोधपुर के उपमहानिरीक्षक सवाई सिंह गोदारा तथा एसीबी जालोर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत के सुपरविजन में शिकायत का सत्यापन करने के बाद आज उनकी टीम ने अधिशासी अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायक को पारिवादी से चार लाख रुपए (50 हजार रुपए नकद एवं साढ़े तीन लाख रुपए की डमी करेंसी) की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी के निर्देशन में आरोपी के निवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

कोहरे के कारण रेलसेवाएं प्रभावित, कुछ ट्रेनें रद्द रहेगी

0

अजमेर। आगामी कोहरे के मौसम में 4 रेलसेवाओं को रद्द किया जा रहा है साथ ही रेलवे बोर्ड द्वारा कोहरे के मौसम में रद्द की गई उदयपुर-दिल्ली सराय-उदयपुर एवं बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर एक्सप्रेस रेलसेवाएं बहाल कर दी गई है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार कोहरे की अधिकता वाले क्षेत्रों की निम्नांकित 4 रेलसेवाओं को रद्द किया जा रहा हैः-

रद्द रेलसवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 22421, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक 01.12.2022 से 28.02.2023 तक (90 ट्रिप) तक रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 22422, जोधपुर- दिल्ली सराय रोहिल्ला प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक 01.12.2022 से 28.02.2023 तक (90 ट्रिप) तक रद्द रहेगी।

3. गाड़ी संख्या 22985, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक (शनिवार को) रेलसेवा दिनांक 03.12.2022 से 25.02.2023 तक (13 ट्रिप) तक रद्द रहेगी।

4. गाड़ी संख्या 22986, दिल्ली सराय रोहिल्ला- उदयपुर सिटी साप्ताहिक (रविवार को) रेलसेवा दिनांक 04.12.2022 से 26.02.2023 तक (13 ट्रिप) तक रद्द रहेगी।

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि पूर्व में कोहरे की अधिकता के कारण रेलवे बोर्ड द्वारा रद्द की गई, गाड़ी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर-दिल्ली सराय एवं 22471/22472, दिल्ली सराय-बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवाओं को बहाल कर दिया गया है। अर्थात् यह रेलसेवाएं अब अपने नियमित समय-सारणी अनुसार संचालित रहेगी।

रॉय दम्पती ने एनडीटीवी के निदेशक पद से दिया इस्तीफा

0

नई दिल्ली। मीडिया फर्म नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) के निदेशक प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं।

एनडीटीवी लिमिटेड ने मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंजों को बताया कि उसे प्रवर्तक समूह की इकाई आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सूचित किया गया है। प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा तुरंत प्रभावी होगा और एनडीटीवी को सुदीप्त भट्टाचार्य और संजय पुगलिया तथा संथिल समिया चंगलवारयान को तत्काल प्रभाव से निदेशक बनाया गया है।

एनडीटीवी की प्रमोटर कंपनी आरआरपीआर होल्डिंग ने सोमवार को कहा था कि उसने अपनी इक्विटी पूंजी के 99.5 प्रतिशत शेयरों को अडानी समूह के स्वामित्व वाली विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (वीसीपीएल) को हस्तांतरित कर दिए हैं।

आरआरपीआर होल्डिंग ने स्टॉक एक्सचेंज्स को भेजे गए एक पत्र में कहा कि यह इक्विटी सोमवार को हस्तांतरित की गई है। इन शेयरों के हस्तांतरण से अडानी समूह को एनडीटीवी में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी मिल जायेगी। इसके साथ अडानी समूह 26 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए भी पांच दिसंबर एक खुली पेशकश कर रहा है।

गुजरात चुनाव से पहले महाकाल के दरबार में दंडवत राहुल गांधी

उज्जैन। भारत जोड़ो यात्रा के उज्जैन पहुंचने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात विधानसभा के चुनाव से ठीक पहले बाबा महाकाल के दरबार में दंडवत होकर पूजा अर्चना की।

गांधी तय कार्यक्रम के अनुसार शाम को भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच महाकाल के दरबार पहुंचे। दरबार में सुबह से ही उनकी यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के और ज्यादा बंदोबस्त किए गए थे।

मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सुरक्षाकर्मियों के साथ तालमेल करते हुए कुछ देर के लिए दर्शनार्थियों को भी दर्शन के लिए अंदर नहीं आने दिया। मंदिर परिसर में सुबह से गांधी के दर्शन के लिए आने की चर्चा का दौर चल रहा था और मंदिर के पुजारियों, कार्यकर्ताओं तथा मंदिर के बाहर दुकानें लगाने वाले लोग गांधी की यात्रा को लेकर बातें कर रहे थे।

गांधी ने मंदिर परिसर में बाबा का दुग्ध अभिषेक कर जलाभिषेक किया और धोती कुर्ता पहन कर बाबा के सामने दंडवत होकर पूजा अर्चना की। महाकाल के दर्शन के बाद उन्होंने यहां आयोजित एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया।

केसी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी की यात्रा की तैयारियों को लेकर ली बैठक

जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की प्रदेश कॉ-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक लेकर यात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का फीडबैक प्राप्त किया।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वार रूम में हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा को लेकर की गई तैयारियों मार्ग, भारत यात्री, प्रदेश यात्री तथा अतिथि यात्रियों के ठहरने, भोजन, आवास एवं जिन स्थानों पर सभाएं होनी है उन स्थानों को भोजन तथा ठहराव के लिए चिह्नित किया गया है, उनकी जानकारी प्रदान की।

बैठक में डोटासरा ने भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर टेंट व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, ट्रांसपोर्टेशन के लिए की गई तैयारियों के बारे में बताया तथा आश्वस्त किया कि पूरे भारत में राजस्थान चरण की यात्रा सर्वश्रेष्ठ होगी।

बैठक में सभी नेताओं ने एकजुटता के साथ भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने एवं राहुल गांधी के उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए संकल्प लेते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के साथ ही वर्ष 2023 में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार पुनः बनाने के लिए सभी कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता संकल्पित है।

बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के सभी नेताओं से आह्वान किया कि भारत जोड़ो यात्रा में कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होने पर अनुशासन एवं व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए अपना-अपना योगदान प्रदान करें तथा प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा को अभूतपूर्व बनाने हेतु कोई कसर ना छोड़ें।

वेणुगोपाल ने बैठक में फीडबैक लिए जाने के पश्चात सभी नेताओं को निर्देशित किया है कि भारत जोड़ो यात्रा देश एवं समाज को जोड़ने के लिए तथा केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ती महंगाई एवं बढ़ती बेरोजगारी के साथ ही समाज में फैल रहे वैमनस्य को समाप्त करने के लिए निकाली जा रही है जिसे सफल बनाना सभी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान का दायित्व और बढ़ जाता है क्योंकि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है तथा कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान प्रदेश से सांसद होने के कारण राजस्थान में यात्रा अभूतपूर्व निकले तथा राजस्थान चरण पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ रहे इसका दायित्व निभाना है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में यात्रा की सफलता के साथ ही वर्ष 2023 में होने वाले चुनावों की आधी तैयारी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि राजस्थान में न सिर्फ यात्रा अभूतपूर्व आयोजित होगी बल्कि राजस्थान के कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता भारत यात्रियों तथा यात्रा में शामिल होने वाले सभी पद यात्रियों के लिए राजस्थान की संस्कृति के अनुरूप व्यवस्थाओं करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

अशोक गहलोत और सचिन पायलट में सियासी सुलह

जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में एक मंच पर आकर राजस्थान में हम सब एक है का बयान देने से दोनों नेताओं के बीच सियासी सुलह नजर आई।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान चरण को लेकर यहां कांग्रेस वॉर रूम में हुई समन्वय समिति की बैठक के बाद वेणुगोपाल ने मीडिया के सामने गहलोत एवं पायलट तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के हाथ उठाकर कहा कि यह राजस्थान कांग्रेस हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी ने कल दोनों नेताओं को एसेट कहा है तो गहलोत और सचिन पायलट एसेट हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की खूबी है कि हमारी पार्टी में कोई नंबर वन, टू एवं थर्ड नहीं हैं। जब राहुल गांधी ने यह कह दिया है और जब नेता का संदेश आता है तो सब मिलकर राजनीति एवं काम करते है। पार्टी के हित में क्या हो सकता है उसे आगे बढाते है।

उन्होंने कहा कि अगला वर्ष चुनाव का है और चुनौती भी है और चुनाव जीतना आवश्यक है और देश हित में होगा, कांग्रेस जीतती है और इससे वह मजबूत होगी तो देश का भविष्य बना रहेगा और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बलिदान दे दिया लेकिन देश को अखंड रखा और राजीव गांधी शहीद हो गए देश में शांति स्थापित करने के प्रयास में।

उन्होंने कहा कि पार्टी को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि हम चाहते है कि जब श्री राहुल गांधी के साथ पार्टी का कारवां चल पड़ा है तो आगे बढ़े और कांग्रेस का वह पुराना रुतबा फिर कायम होगा। कांग्रेस और देश का डीएनए एक हैं। उन्होंने कहा कि देश में जो फासिस्ट ताकते है उनका लोकतंत्र में कोई यकीन नहीं हैं और इनको यात्रा के बाद बेनकाब किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि राहुल की यात्रा का संदेश देश, प्रदेश हर हर घर में जा रहा है, जो मुद्दा है आवाम के दिल में है, कमर तोड़ महंगाई, भयंकर बेरोजगारी, प्यार मोहब्बत एवं भाईचारा की राजनीति हो, हिंसा नहीं होनी चाहिए, इन मुद्दों के साथ राहुल गांधी यात्रा निकाल रहे हैं और इसमें लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इससे भाजपा के लोग विचलित और चिंतित हो गए हैं और यात्रा पर आरोप लगा रहे और मीडिया पर दबाव बना रहे हैं, देश में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी का कारवां चल पड़ा है और वह संदेश दे रहे हैं मीडिया, जनसभा आदि के माध्यम से, जिससे पूरे देश में आशा की किरण जगी है और उनकी दो हजार किलोमीटर यात्रा पूरी हो गई और आने वाले समय में शेष डेढ़ हजार किलोमीटर यात्रा भी पूरी हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि देश में तनाव एवं हिंसा का माहौल है और पत्रकार, साहित्यकार जेलों में जा रहे है, आलोचना सहन नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो मुद्दा पकड़ा है वह पूरे देश ने स्वीकार किया है। अब प्रधानमंत्री मोदी एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात में घर घर जा रहे हैं कि इस प्रकार यह यात्रा क्यों हो रही है, घबराए हुए है और वहां भी माहौल बनाने की कोशिश कर रहे है लेकिन सफल नहीं हो रहे है। लोगों को भड़का रहे है लेकिन कोई उनकी बातों में नही आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश, प्रदेश सहित सब लोग समझ गए और गुजरात में चौंकाने वाले परिणाम आ सकते है।

उन्होंने बैठक से पहले भी मीडिया से कहा कि राजस्थान में हम सब एक हैं और राहुल गांधी ने जब कह दिया कि दोनो एसेट हैं तो एसेट हैं। इसके बाद कहने को कुछ रह नहीं जाता। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की सबसे बड़ी खूबी यह रही है। आजादी के पहले और बाद कि जो कांग्रेस अध्यक्ष होता है उसके अनुशासन में पार्टी चलती हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कह दिया तो हम सब एसेट ही हैं। उनके मायने ये भी थे कि हम लोगों के साथ हर कार्यकर्ता एसेट हैं। अच्छी बात कही है। दोनों नेता एसेट हैं तो उनके फॉलोअर भी एसेट हैं। सब मिलकर यात्रा को भी कामयाब करेंगे और अगला चुनाव मुख्य मुद्दा है, वह हम जीतकर बताएंगे।

बैठक के बाद पायलट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी की यात्रा शानदार और ऐतिहासिक यात्रा हैं जिससे भाजपा एवं विरोधी चिन्तित एवं व्यथित हैं। बैठक में विस्तार से चर्चा की गई है और राहुल गांधी की यात्रा का राजस्थान में प्रवेश झालावाड़ से होगा और उसका पूरे देश में सबसे ज्यादा उत्साह, उमंग और जोश के साथ स्वागत होगा। यात्रा प्रदेश में 15 दिन रहेगाी।

राहुल गांधी यह यात्रा देश में लोगों को जोड़ने के लिए कर रहे हैं और जिसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश में आज जरुरत है कि जिन लोगों के हाथ में कमान है उन्हें सचेत एवं जवाबदेही बनाने के लिए राहुल गांधी लगातार मुद्दे उठा रहे है और भाजपा के पास कोई जवाब नहीं है।

पायलट ने कहा कि यात्रा में हर वर्ग के लोग स्वत: ही जुड़ेंगे और लाखों के तादाद में जुड़ेंगे और एक संदेश जाएगा कि कांग्रेस के सब कार्यकर्ता मिलकर राहुल गांधी को आगे लेकर जाएंगे। वेणुगोपाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उनकी एडवाजरी के बावजूद कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से रिपोर्ट मांगी हैं।

सबगुरु राशिफल : 29 नवम्बर मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास

0

सबगुरु न्यूज। मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2079, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 11.04 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में उन्नति का योग बनेगा। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। आज अधिक से अधिक काम करने की कोशिश करें क्योकि आपको आज के अपने सब कामों में सफलता मिलेगी। आप अपने किसी करीबी से सलाह ले सकते हैं। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको एक मनोवैज्ञानिक अंतर्दृष्टि प्रदान करता है, जो आपको निर्णय लेने में सहायता प्रदान करेगा। आपका मित्र आज आपको एक मूल्यवान प्रतिक्रिया दे सकता है।

वृषभ :- आज व्यावसायिक स्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। प्रमोशन के योग हैं। आज आपको सच बोलने से कार्य में सफलता मिलेगी अधिकारी कार्यशैली से प्रसन्न होंगे। वैवाहिक चर्चा में सफलता मिलने से उत्साहित रहेंगे। मुहब्बत का सफर प्यारा, मगर छोटा होगा। आपकी संप्रेषण की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। परिश्रम द्वारा आर्थिक क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। भाई बंधुओं की नौकरी, व्यवसाय शिक्षा आदि की चिंता का समाधान हो सकता है आपकी कार्यकुशलता और स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। आपका तेज काम आपको प्रेरित करेगा।

मिथुन :- आज आपके व्यावसायिक स्थान पर कार्य भार बढ़ेगा। व्यापार-धंधे में लाभ होने की संभावना है। आपके घरेलू जीवन में अशांति का वातावरण देखने को मिल सकता है। बेहतर प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी और आपकी आमदनी में भी वृद्धि की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रूप से मध्यम रहेगा। अपना कार्य समय पर कर ले। बुजुर्गो के व्यवहार में कमी आ सकती है। जीवन साथी के साथ हाथ से हाथ मिला के चलना होगा। आप शांत होकर विचार करें और अपने काम पर ध्यान दे। किसी दुर्घटना कि वजह से चोट न लगे इसका खास ध्यान रखें। कारोबारी प्रतिस्पर्धा में यदि आगे निकलना है तो विश्लेषण भली-भांति कर लें।

कर्क :- आज अचानक से धन लाभ होने के योग है जिस से धन की तंगी दूर होगी। पारिवारिक सदस्य भी सहयोग व समर्थ देंगे। बुरे लोगों से दूर रहने की कोशिश करें। परिवार वालों की मांगों को पूरा करने में पूरा दिन और धन खर्च होगा आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों। अपनों के साथ विनम्रता से पेश आए। आप अभी काफ़ी दबाव में होने के कारण आपको रिश्ते निभाने में मुश्किल हो सकती है। आपको सहकर्मियों की सहायता करनी पड़ेगी।

सिंह :- आज आपके दिमाग में मनोरंजन की बात छाई रहेगी। आगे कदम बढ़ाएं और आपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ मिल कर कुछ खास करें। नौकरी-व्यवसाय के जगह भी साथी कर्मचारियों का और उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण न होने से मानसिक हताशा पैदा हो सकती है। संतान के संबंध में समस्या आएंगी। विरोधियों के साथ वाद-विवाद में उतरना अच्छा नहीं है। आज आप अपने सभी कामों को एक तरफ रख कर सिर्फ मौज-मस्ती करेंगे। आज आप ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। काम-काज से तनाव बढेगा। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है।

कन्या :- आज कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। परिवार में क्लेश, मनमुटाव हो सकता है। निद्रा का अभाव रहेगा। मानहानि होने की आशंका है। आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश हो सकता है। पड़ोसियों से किसी बात पर मतभेद की संभावना है। भविष्य को लेकर बेकार में चिंता करते रहना आपको बेचैन कर सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। कारोबार में अच्छी खबर मिलेगी। परिश्रम से इच्छित सफलता मिलेगी। शुभचिंतकों का हार्दिक सहयोग रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को गौर से चुनें।

तुला :- आज पैसों के संबंध में बड़े फैसले के लिए किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है। कारोबार में इजाफा होगा। आमदनी के नए माध्यम नजर आएंगे। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को शुरु करने के लिए आज का दिन शुभ है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए किसी से सिफारिश करवानी पड़ सकती है। आत्मविश्वास से कार्य सिद्ध होंगे। आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सिद्ध होंगी। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। वस्त्राभूषण हेतु खर्च होगा। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएँ। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा, समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग विकसित होगा।

वृश्चिक :- आज कार्यस्थल पर आपको सफलता मिलेगी। आपके ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। व्यवसायिक प्रतिद्वंदी आज शांत रहेंगे। कार्यों में देरी होने की सम्भावना है। आज के दिन आपको थोडी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय वर्ग से जुड़े हुए लोगों के लिए आज के दिन विदेश से लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आपको इस अवसर का लाभ उठाने के लिए खुद को उसके अनुसार डालना होगा।आज के दिन आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। जोखिम लेने से बचे। संयम रखे आपको सफलता जरूर मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आपकी सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठ रहेगी।

धनु :- आज परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्र भी आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। भाग्य आपके साथ है और सफलता आपके कदम चूमेगी। आज रिश्तों को समय दें। दोस्तों और परिजनों से बात करते समय सोच समझकर बोलें, किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें। धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। आपको आज अच्छे से प्रदर्शन करना होगा जिस वजह से आपको सभी लोगों से अपने काम के लिए सराहना मिलेगी। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे।

मकर :- आज आपको व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। आज का दिन आपके लिए सुखद समाचार ला सकता है। थोड़े प्रयत्न से आपको ज्यादा लाभ होगा। दिन के कामों को सेहत बाधित कर सकती है। विवाद सुलझाने का सही समय है। ऑफिस में संभलकर रहें वरना मुसीबत आएंगी। मुद्दों पर स्पष्टता से समस्याएं सुलझेगी। धैर्य से कार्य करें सफलता मिलेगी। धन का व्यय बढ़ेगा। अपनी दोस्ती सोच समझ कर करें। बुरे लोगो के संगत से बचे यह आपके लिए हानिकारक है। आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपना आपा खो सकते हैं। संतान की जरूरतों पर ध्यान देना होगा।

कुंभ :- आज आप आनन्द का अनुभव करेंगे। काम पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। मेहनत भी बहुत रहेगी। कुसंगति से बचें। कार्यक्षेत्र में अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए आप हर संभव कोशिश कर सकते हैं। जितना धैर्य रखेंगे आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। परिवार के लोगों के साथ हंसी-मजाक से दिन खुशनुमा बीत सकता है। किसी भी नये कार्यो में रूकावट पैदा हो सकती है। अतः आप इस समय नए कार्य को शुरू न करें। क्रोध को अपने उपर हावी न होंने दें अन्यथा बनी बनाई योजनाओं पर पानी फिर सकता है।

मीन :- आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। इस बात का विशेष ध्यान रखें की आपके फैसले से ऐसी किसी व्यक्ति को दुःख न हो जो आप पर भावनात्मक रूप से निर्भर है। आज आपका विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा। आपकी सोच-विचार में असामान्य स्पष्टता रहेगी। किसी पुराने दोस्त से या तो आप मिलेंगे या उनमे से कोई आपसे मिलने आज अचानक चला आएगा। बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है। आज का दिन सभी गलतफहमी को दूर करने और अपने रिश्ते के जीवन की शक्ति को नवीनीकृत करने के लिए एकदम सही है।

केरल में पुलिस पर हमला करने के मामले में 3000 लोगों पर मामला दर्ज

तिरुवनंतपुरम। केरल में बीती रात कैथोलिक चर्च के पादरियों के नेतृत्व में बंदरगाह विरोधी प्रदर्शन के दौरान विझिंजम पुलिस थाने पर किए गए हमले के सिलसिले में पुलिस ने सोमवार को तीन हजार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने रविवार रात चार जीप, दो वैन और 20 मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ की और पुलिस कर्मियों को बंधक बना लिया। इस हमले में 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने कैथोलिक चर्च बयान की निंदा करते हुए सरकार से बंदरगाह परियोजना में तोड़फोड़ करने और तटीय क्षेत्र में अराजक स्थिति उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कड़ी पुलिस कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

लैटिन कैथोलिक चर्च के नेतृत्व में आंदोलन के बाद, अडानी समूह द्वारा विझिंजम अंतरराराष्ट्रीय बंदरगाह की निर्माण गतिविधियों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। इससे पहले चर्च के वाइसर जनरल यूजीन परेरा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उचित मुआवजे सहित उनकी मांगों को स्वीकार किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।