Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 468 -
होम ब्लॉग पेज 468

राजस्थान पुलिस ने मध्यप्रदेश में दो करोड़ का गांजा पकड़ा

जयपुर। राजस्थान पुलिस की सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने मध्यप्रदेश के गुना थाना क्षेत्र में करीब दो करोड़ रुपए का अवैध गांजा बरामद किया है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस डॉ रविप्रकाश मेहरडा ने बताया कि स्थानीय पुलिस की सहायता से इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए राजस्थान नंबर के एक ट्रक में जलपाईगुड़ी से तस्करी कर लाया जा रहा एक हजार किलोग्राम गांजा पकडा है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग दो करोड रुपए है। गुना पुलिस द्वारा ट्रक सवार तस्कर को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

डा मेहरड़ा ने बताया कि सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि झालावाड़ निवासी तस्कर महेंद्र सिंह ने राजस्थान में सप्लाई के लिए अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप मंगवाई है। सूचना पर डीआईजी राहुल प्रकाश के निर्देशन व क्राइम ब्रांच के डीएसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के सुपरविजन में एक विशेष टीम गठित की गई।

उन्होंने बताया कि शनिवार को टीम सरकारी गाड़ी से एमपी की तरफ रवाना हुई। सूचना के अनुसार पीछा कर रही सीआईडी टीम ने गुना से कुछ दूरी पहले राजस्थान नंबर के संदिग्ध ट्रक को रुकवाना चाहा तो ट्रक सवार तस्कर ने जान से मारने की नियत से पुलिस जीप पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की ओर भागने लगा। किसी प्रकार से टीम बाल-बाल बची।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आगे नाकाबंदी करवा ट्रक का पीछा जारी रखा। गुना बाईपास प्रसार भारती दूरदर्शन केंद्र के सामने नाकाबंदी में स्थानीय पुलिस ने ट्रक को रोक लिया। पीछा करती सीआईडी की टीम भी वहां पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि ट्रक की तलाशी में 10-10 किलो के सौ पैकेट मिले, जिनमें गांजा भरा हुआ था। ट्रक सवार तस्कर बद्रीलाल यादव (41) निवासी गांव रतन खेड़ी थाना आगर मालवा मध्यप्रदेश से पूछताछ की गई तो उसने जलपाईगुड़ी के पास माता बंगा क्षेत्र से गांजा झालावाड़ के दाता का खेड़ा निवासी महेंद्र सिंह तथा आगर मध्य प्रदेश निवासी कमल सिंह एवं चेन सिंह ठाकुर के लिए लाना बताया।

अवैध मादक पदार्थ से भरा ट्रक जप्त कर तस्कर बद्री लाल यादव को एनडीपीएस एक्ट के तहत गुना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। अग्रिम कार्रवाई गुना पुलिस द्वारा की जा रही है।

राज्य में चल रहे सत्ता संघर्ष से जनता ऊब चुकी है : अरुण चतुर्वेदी

अजमेर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने कहा है कि राज्य में चल रहे सत्ता का संघर्ष से प्रदेश की जनता ऊब चुकी है।

संगठन की जनआक्रोश यात्रा को लेकर पत्रकार वार्ता के लिए अजमेर आए चतुर्वेदी ने आज यहां पार्टी कार्यालय में राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोलते हुए कहा कि अमृत नहाटा कि फिल्म किस्सा कुर्सी का जिसे इन्दिरा गांधी ने बेन कर दिया था। उसे ही आज दोहराया जा रहा है।

जनता पीस रही है लेकिन सरकार को सत्ता की पडी है। उन्होंने कहा कि चुनावों में वादाखिलाफी से सत्ता में पहुंची कांग्रेस ने वादे पूरे नहीं किये। ये सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। बावजूद 17 दिसम्बर चार साला जश्न मनाने जा रही है जो शर्मनाक है।

उन्होंने भाजपा जनआक्रोश यात्रा पर बोलते हुए बताया 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले यात्रा जरिये वातावरण को बदल इसे मतों में परिवर्तित कर लिया जाएगा। प्रदेश में संगठन एकजुट होने का दावा करते चतुर्वेदी ने कहा कि हमारा घर एक है और जनता के बीच कमल के निशान को लेकर जाएंगे। इससे पहले जनघोषणा पत्र भी जारी होगा। अजमेर में संभाग प्रभारी प्रसन्नचंद मेहता 2 दिसम्बर रथों को रवाना करेंगे।

योग गुरु बाबा रामदेव ने महिलाओं पर की टिप्पणी पर मांगी माफी

मुंबई। योग गुरु बाबा रामदेव ने महाराष्ट्र में आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं पर अपनी कथित टिप्पणी के लिए सोमवार को खेद व्यक्त किया और माफी मांगी। उन्होंने दावा किया कि महिलाओं पर की गई, उनकी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया गया।

पिछले हफ्ते ठाणे में महिलाओं के लिए पतंजलि समूह के मुफ्त योग प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र ठाणे सांसद श्रीकांत शिंदे और भारतीय जनता पार्टी के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र की पत्नी अमृता फडणवीस और अन्य प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति में रामदेव ने कहा था, महिलाएं साड़ियों में अच्छी लगती हैं, वे सलवार सूट में अच्छी लगती हैं, और मेरे विचार में, वे कुछ भी न पहनने पर भी अच्छी दिखती हैं।

उनकी इस भद्दी टिप्पणी से राज्य में एक नया विवाद खड़ा हो गया। इसके अलावा, उनके अगले कार्यक्रम के लिए उन्हें धमकाया भी गया। महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग (एमएससीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर को समय सीमा के अंदर योगगुरु रामदेव ने तर्क देते हुए जवाब दिया कि उन्होंने राज्य पैनल के किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया है, और वह हमेशा से ही महिलाओं को सभी क्षेत्रों में सम्मान दिलाते आएं हैं और इसी के साथ ही उन्हें समानता दिलाने के हक में वैश्विक स्तर पर अभियान चलाया है।

एमएससीडब्ल्यू की अध्यक्ष ने कहा कि आयोग को उसके नोटिस पर रामदेव का जवाब मिल गया है और अगर कोई और आपत्ति या शिकायत है तो आयोग पूरी जांच करेगा और पिछले सप्ताह आयोजित कार्यक्रम की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग भी प्राप्त करेगा।

बाबा रामदेव ने कहा कि मैंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी सरकार की विभिन्न नीतियों का भी समर्थन किया है, उन्हें प्रोत्साहित किया है और उन्हें सशक्त करने के लिए कई संगठनों के साथ काम किया है। मैं स्पष्ट रूप से कहता हूं कि मैंने किसी महिला का अपमान नहीं किया है और न ही ऐसा करने का मेरा कोई इरादा था।

उन्होंने कहा कि उनका यह कार्यक्रम महिला सशक्तीकरण थीम पर आधारित था और उन्होंने इस कार्यक्रम में एक घंटे से ज्यादा समय तक भाषण दिए, जिसमें महिलाओं के पक्ष में तमाम बातें कहीं, लेकिन उनके कुछ सेकंड की टिप्पणियों पर वीडियो क्लिप को गलत मंशा से पेश किया गया।

बाबा रामदेव ने कहा कि उनके मन में मां और मातृ-शक्ति के लिए सबसे अधिक सम्मान है। पोशाक पर टिप्पणी ‘सादा कपड़े’ के लिए थी। अगर इससे किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो मुझे इसका गहरा खेद है। उन्होंने कहा कि मैं उनसे किसी भी तरह की परेशानी के लिए माफी भी मांगता हूं।

उदयपुर में विश्व की सबसे बड़ी व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज

0

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान, डिफ्रेंटली एबल्ड क्रिकेट कौंसिल ऑफ इंडिया एवं व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन के संयुक्त तत्त्वावधान और आईपीएल की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के समर्थन से आज यहां तीसरी राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप आरम्भ हुई।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संदेश प्रसारण तथा राज्य के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीका राम जूली व राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ कृष्णा पूनिया के वर्चुअल उद्घाटन सम्बोधन के साथ क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. जीएल शर्मा, डेफ पैरालंपिक (बैडमिंटन) स्वर्ण पदक विजेता अभिनव शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय स्क्वैश खिलाड़ी सुरभि मिश्रा, संस्थापक कैलाश मानव, डूंगरपुर के पूर्व मेयर केके गुप्ता, डीसीसीआई सचिव रविकांत चौहान, संयुक्त्त सचिव अभय प्रताप सिंह व इंडियन व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान सोमजीत सिंह एवं संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया और मैदान पर अतिथियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भाग ले रही टीमों के मार्च पास्ट की सलामी ली।

संस्थान संस्थापक पद्मश्री कैलाश मानव ने अतिथियों एवं टीमों का स्वागत करते हुए इस चैंपियनशिप को उदयपुर एवं राजस्थान के लिए गौरव बताते हुए डीसीसीआई का आभार व्यक्त किया। नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने चैंपियनशिप की जानकारी देते हुए बताया कि उदयपुर में संस्थान द्वारा दिव्यांगों के विविध खेलों की यह चौथी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप हैं। इससे पूर्व संस्थान एक बार ब्लाइंड क्रिकेट एवं दो बार पैरा स्वीमिंग चैम्पियनशिप आयोजित कर चुका है।

उन्होंने कहा कि संस्थान डबोक में नेशनल पैरा स्पोर्ट्स एकेडमी का प्रोजेक्ट तैयार कर रहा है। डॉ. जीएल शर्मा ने कहा कि संसाधन महत्वपूर्ण नहीं होते इरादों का महत्व होता है। जीवन में संघर्ष तो आएंगे ही उनमें से जो राह बनाते हैं वे अलग ही लोग होते हैं और उनमें आप सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में दिव्यांग खेलों को उच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

डीसीसीआई के सचिव रविकांत चौहान ने कहा कि केन्द्र सरकार खेल नीतियों के निर्धारण में दिव्यांगों के खेलों को पर्याप्त महत्व दे रही है। बीसीसीआई में भी दिव्यांग क्रिकेट के विकास के लिए एक अलग से कमेटी बनाई गई।

राजस्थान विशेष योग्यजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने बल्लेबाजी व संस्थान अध्यक्ष प्रशांत ने बॉलिंग कर 10-10 ऑवर के इंडिया ए व इंडिया बी टीम के बीच मैत्रीय मैंच खेल कर आगाज़ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिव्यांगजन के खेलों का विकास के लिए धन में कमी न आने देने का विश्वास दिलाया है।

इससे पूर्व प्रातः काल में मैदान पर कलेक्टर ताराचंद मीणा ने चैम्पियनशिप में भाग ले रही सभी 16 टीमों के कप्तान व खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जीवन के सर्वांगीण विकास में खेलों का बड़ा महत्व है। व्यायाम व खेलों के माध्यम से एक बार तो मृत्यु को भी परास्त किया जा सकता है। उन्होंने खिलाड़ियों को विशेष योग्यता प्राप्त बताते हुए कहा कि उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान बनाए हैं।

मृण शिल्प कला में अजमेर के स्कूली बच्चे होंगे पारंगत

0


अजमेर।
राजस्थान ललित कला अकादमी की ओर से सोमवार को चार दिवसीय मृण शिल्प कला कार्यशाला का कचहरी रोड स्थित गुजराती सीनीयर सैकंडरी स्कूल में शुभारंभ हुआ। कार्यशाला में अजमेर के विभिन्न स्कूलों से करीब 80 छात्र छात्राओं ने पंजीकरण कराया है।

अकादमी की सदस्य ममता चौहान ने बताया कि ललित कला अकादमी के अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास की सोच रही है कि जिन कलाकारों को अब तक संरक्षण और प्रोत्साहन नहीं मिला है उन्हें आगे लाया जाएगा। इसी क्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर अकादमी व सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच के संयुक्त तत्वावधान ने अजमेर में पहली बार स्कूली बच्चों के लिए मृण कला की कार्यशाला आयोजित की जा रही है। अगामी 1 दिसंबर को समापन होगा।

कार्यशाला का उदघाटन वरिष्ठ कलाविद श्रीराम जायसवाल, जीसीए के पूर्व प्राचार्य एमएल अग्रवाल, अकादमी के प्रदर्शनी अधिकारी विनय शर्मा ने ज्योतिबाफुले और मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस अवसर पर प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए शर्मा ने कहा कि कला जगत के लिए मृण कला अनमोल धरोहर है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप कला हर घर तक पहुंचनी चाहिए। इस प्रयास को गति देने का काम ललित कला अकादमी पूर्ण सक्रियता के साथ कर रही है।

उन्होंने कहा कि सृष्टि के प्राचीन तत्व मिट्टी की सहज उपलब्धता रही है। कला जगत में मिट्टी का अहम योगदान रहा है। हमारा बचपन मिट्टी में खेलने में गुजरता है। उसी समय घरोंदे बनाना, खिलौने बनाना जैसी कला सहज रूप में विकसित हो जाती है। बडे होने के बाद इस कला में पारंगत होकर मृण शिल्प कला के उत्थान में सहभागी बने यही अकादमी का भी ध्येय है।

कलाविद श्रीराम जायसवाल ने कहा कि वर्तमान में अकादमी कलाकारों को भरपूर सहयोग कर रही है। अजमेर में मृण कला की कार्यशाला का आयोजन निसंदेह सुपरिणाम देने वाला साबित होगा। इससे नए कलाकारों का हौसला बढेगा साथ ही इस कला का विकास होगा। कार्यशाला में ट्रेनर कृष्णा प्रजापति व उनकी टीम के सदस्य सेवा दे रहे हैं। शिक्षाविद अनुपम भटनागर, सच्चिदानंद संखलकर, प्रहलाद शर्मा, डा ऋतु शिल्पी, निरंजन कुमार, संजय सेठी ने बाल कलाकरों का हौसला बढाया।

इस अवसर पर मामराज सेन, महेश चौहान, सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंत्र की अध्यक्ष एवं पार्षद सुनीता चौहान, अभिलाषा बिश्नोई, शिव बंसल, अजयपाल गहलोत, प्रदीप कछावा, नवीन कछावा, रेखा गहलोत, एडवोकेट बबीता टांक, उर्मिला मारोठिया, इंदु अजमेरा, सुशीला चौहान, मंजु अजमेरा, नीलू शर्मा, विजयलक्ष्मी सिसोदिया, हेमराज सिसोदिया, राजेश अंबानी समेत बडी संख्या में कला क्षेत्र से जुडे गणमान्यजन उपस्थित रहे।

चाणक्य वार्ता संपादक मंडल की राज्यपाल कलराज मिश्र से भेंट

0

जयपुर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित चाणक्य वार्ता के प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली से पधारे संपादक डॉ अमित जैन के नेतृत्व में राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से मिलकर चाणक्य वार्ता प्रकाशन समूह द्वारा प्रकाशित पुस्तके भेंट की।

प्रकाशन समूह द्वारा नियमित प्रकाशित हिंदी राष्ट्रीय पाक्षिक पत्रिका चाणक्य वार्ता के विशेषांकों का सेट भेंट किया। साथ ही महाराष्ट्र के राज्यपाल पर प्रकाशित भारतीय संसद में भगत सिंह कोश्यारी, राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी पुस्तके भी भेंट की।

राज्यपाल कलराज मिश्र प्रारंभ से ही चाणक्य वार्ता के प्रशंसक रहे है। राज्यपाल मिश्र ने चाणक्य वार्ता द्वारा किये गए कार्यो की प्रंशसा की। मुलाकात करने वाले प्रतिनिधि मंडल में संपादक डॉ अमित जैन, प्रबंध संपादक सोनम जैन, सलाहकार संपादक अजय नागर, राजस्थान ब्यूरो डॉ अमर सिंघल और महाराष्ट्र ब्यूरो आशा सिंह देवासी शामिल थे।

पुलिस कांस्टेबलों को साप्ताहिक अवकाश देने के आदेश जारी

अजमेर। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा के निर्देशों पर आज अजमेर पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने जिले के सभी पुलिस थानों एवं चौकियों पर पद स्थापित कांस्टेबलों को साप्ताहिक अवकाश देने के आदेश जारी किए हैं।

जाट ने यह आदेश डीजीपी राजस्थान के निर्देशों के तहत दिए हैं जिसके तहत कल से अजमेर के निकटवर्ती गेगल थाने से साप्ताहिक अवकाश दिए जाने का क्रम शुरू होगा।

पुलिस मुख्यालय द्वारा अवकाश संबंधी पायलट प्रोजेक्ट के तहत उक्त आशय के आदेश जारी किए हैं जिसमें थाने अथवा चौकी पर तैनात कांस्टेबलों को साप्ताहिक अवकाश देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

भीलवाड़ा : होटल पर खाने के पैसे मांगने पर संचालक की हत्या

भीलवाड़ा। राजस्‍थान में भीलवाड़ा जिले के रायला थाना क्षेत्र में राजमार्ग पर संगम तिराहे के पास होटल पर खाना खाने आए ग्राहक ने होटल संचालक की हत्या करने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के बलिया इलाके के हथौज निवासी राघवेंद्र गौड 35 एवं उसका भाई अरविंद अभी रायला में रहकर संगम तिराहे पर सुदिवा फैक्ट्री के पास नॉनवेज होटल चलाता था।

शनिवार दोपहर को उत्तर प्रदेश के ही बलिया जिले के नगवा निवासी राजकुमार पाठक, आशीष पाठक एवं विश्वजीत सिंह राजपूत लोग खाने के लिए आए। इन सभी ने होटल पर बैठकर नॉनवेज खाया। इसके बाद राघवेंद्र ने इन लोगों से खाने के पैसे का तकाजा किया तो ये लोग गुस्सा हो गए और वहां होटल में रखीे लकड़ी से राघवेंद्र के सिर पर वार किया। इसके सिर फट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

राघवेन्द्र को उपचार के लिए रायला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद राघवेंद्र को हायर सेंटर के लिए रैफर किया गया, जिसे शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां भी हालत में सुधार नहीं होने राघवेंद्र को उदयपुर रैफर कर दिया गया। जहां उसे महाराणा भोपाल चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार शुरु किया गया, लेकिन रात डेढ़ बजे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

राघवेंद्र की मौत की सूचना पर रायला पुलिस उदयपुर पहुंची, जहां रविवार सुबह शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया है।

G20 की अध्यक्षता वैश्विक कल्याण का मौका लेकर आई है : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि जी 20 समूह के अध्यक्ष के रूप में भारत वसुधैव कुटुम्बकम की परंपरा को आगे बढाते हुए समूची दुनिया के कल्याण की दिशा में काम करेगा और मानवता के समक्ष खड़ी चुनौतियों के समाधान का हर संभव प्रयास करेगा।

मोदी ने रविवार को यहां मासिक रेड़ियो कार्यक्रम मन की बात में कहा कि भारत तीन दिन बाद दुनिया के प्रतिष्ठित समूह जी 20 की अध्यक्षता संभालने जा रहा है और यह समूचे देश के लिए गौरव का समय है। उन्होंने कहा कि भारत इस मौके का फायदा उठाकर विश्व कल्याण पर अपना ध्यान केन्द्रित करेगा तथा मौजूदा चुनौतियों के समाधान का प्रयास करेगा।

उन्होंने कहा कि साथियो, जी-20 की अध्यक्षता, हमारे लिए एक बड़ा अवसर बनकर आई है। हमें इस मौके का पूरा उपयोग करते हुए विश्व कल्याण पर फोकस करना है। चाहे शांति हो या एकता, पर्यावरण को लेकर संवेदनशीलता की बात हो, या फिर सतत विकास की, भारत के पास, इनसे जुड़ी चुनौतियों का समाधान है। हमने एक पृथ्वी एक भविष्य की जो थीम दी है उससे वसुधैव कुटुम्बकम के लिए हमारी प्रतिबद्धता जाहिर होती है।

उन्होंने कहा भारत का मानना है कि सबका कल्याण हो, सबको शांति मिले, सबको पूर्णता मिले और सबका मंगल हो। प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में, देश के अलग-अलग हिस्सों में, जी-20 से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोगों को आपके राज्यों में आने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे में सभी राज्यों को इस मौके का फायदा उठाकर देश की विविध संस्कृति की छवि पेश कर पर्यटन क्षेत्र को मजबूत बनाना है।

गौरतलब है कि आधिकारिक तौर पर भारत एक दिसंबर को जी20 समूह की अध्यक्षता ग्रहण करेगा और एक वर्ष के लिए जी20 का अध्यक्ष रहेगा। इस दौरान देश में 55 अलग-अलग हिस्सों में संगठन की 200 से ज्यादा बैठकें होंगी।

भाजपा की जन आक्रोश यात्रा 4 से 14 दिसम्बर तक निकलेगी : सतीश पूनियां

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन आक्रोश यात्रा निकाली जाएगी जो करीब 75 हजार किलोमीटर से अधिक का रास्ता तय करेगी।

यह जानकारी आज भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डा सतीश पूनियां, प्रदेश प्रभारी अरूणसिंह, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। इस अवसर पर जन आक्रोश यात्रा का थीम सांग लॉन्च किया, आमजन के लिए मिस्ड कॉल नम्बर जारी किया, जिस पर लोग मिस्ड कॉल करके कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन आक्रोश दर्ज कर सकेंगे। इस अवसर पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड, राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धनसिंह राठौड, सांसद किरोडी लाल मीणा, रामचरण बोहरा उपस्थित थे।

पूनियां ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के शासन में जंगलराज, कुशासन और भ्रष्टाचार के विरूद्ध प्रदेश भाजपा द्वारा सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा के रथों को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नडडा एक दिसम्बर को जयपुर से रथों को रवाना कर जन आक्रोश यात्रा का आगाज करेंगे।

उन्होंने कहा कि राजस्थान के इतिहास में ऐसी नकारा, निकम्मी और अकर्मण्य, भ्रष्ट और अराजक सरकार ना केवल मैंने, मंच पर बैठे नेताओं ने वरन राजस्थान की जनता ने भी कभी नहीं देखी, उसकी बानगी किसी ना किसी घटना के रूप में प्रतिबिंबित होती है। कैसा अजीब दृश्य होता होगा जब श्वान नवजात के शव को नोंचते होंगे अस्पताल में, क्या विडम्बना होगी दुनिया के सबसे मशहूर पर्यटन स्थलों में से एक जयपुर में जहां विश्व का हर तीसरा पर्यटक घूमने आता है वहां कोई अबला रोटी मांगती हो और उसकी अस्मत लूटनी जाती हो।

पूनियां ने कहा कि कांग्रेस का जनघोषणा पत्र 2018 में जारी होता है, उस जन घोषणापत्र में और जनसभाओं में कांग्रेस के अंतरराष्ट्रीय नेता राहुल गांधी कहते हैं कि 10 तक गिनती गिनूंगा और किसानों का पूरा कर्जा माफ कर दूंगा, विडंबना यह है कि 10 तो छोड़िए 1500 से भी ज्यादा दिन हुए, लेकिन राजस्थान का किसान इंतजार में है, लेकिन 9 हजार से ज्यादा किसानों की जमीन की कुर्की के रूप में और ऐसे दर्जनों किसानों की आत्महत्या के अवसाद के रूप में है।

उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेन्स की बात करने वाली कांग्रेस सरकार की बानगी यह है कि हर 12 किलोमीटर पर कदम रखेंगे तो कोई ना कोई अधिकारी और कोई ना कोई कर्मचारी ट्रेप होता हुआ मिल जाएगा।

पूनियां ने बताया कि एक दिसंबर से 14 दिसंबर तक जन आक्रोश यात्रा चलेगी, 1 दिसंबर को जयपुर से प्रदेशभर के लिए रथों की रवानगी होगी, 2 दिसंबर को जिलों से रवानगी होगी, 3 और 4 दिसंबर को विधानसभा क्षेत्रों में इन रथों के साथ आक्रोश यात्रा की शुरूआत होगी।

उन्होंने बताया कि चार से 14 दिसंबर तक 200 विधानसभा क्षेत्रों में यह रथ गांव-गांव, गली-गली और डगर-डगर जाएंगे, लगभग 20 हजार चौपालें इस दौरान होंगी, नुक्कड़ सभाएं होंगी, दो करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य है और प्रदेश के 8 करोड़ लोगों तक इस यात्रा का संदेश जाएगा।