Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 470 -
होम ब्लॉग पेज 470

प्रतिभावान विद्यार्थियों को माली सैनी समाज कराएगा IAS व RAS कोचिंग

0

अजमेर। प्रशासनिक सेवा आईएएस व आरएएस में जाने के इच्छुक माली सैनी समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को कोचिंग सुविधा प्रदान करने के लिए सैनी समाज अधिकारी एवं कर्मचारी विकास संस्था राजस्थान की अजमेर ईकाई की ओर से रविवार को मालियान सैनी पब्लिक स्कूल में एक परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों को कोचिंग सुविधा प्रदान की जाएगी।

परीक्षा के पर्यवेक्षक के तौर पर जयपुर से आए चौथमल सैनी ने बताया कि दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक करीब 50 छात्र छात्राओं ने उपस्थिति दी तथा परीक्षा में भाग लिया। इस परीक्षा में अजमेर शहर व ग्रामीण, अजमेर संभाग के विभिन्न जिलों से भी समाज के परीक्षार्थी शामिल हुए। यह परीक्षा प्रदेश के जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, कोटा, झालावाड, बीकानेर आदि जिलों में भी आयोजित की गई।

पर्यवेक्षक व गणमान्यजनों की उपस्थिति में परीक्षा से ऐन पहले पेपर खोला गया। इस मौके पर विनोद गढवाल, प्रदीप कछावा, केसी माली, अरुण तूनवाल, कामिनी कछावा, धर्मेन्द्र ढलवाल, राहुल इंदौरा, निखलेश गहलोत, राजेन्द्र बागडी आदि मौजूद रहे। परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों को अजमेर, जोधर में रियायती दर पर कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी।

जन आक्रोश रेली के लिए पोस्टर जारी किया

0
जनाक्रोश रैली केलिए पोस्टर जारी करते भाजपा पदाधिकारी।

<span;>सबगुरु न्यूज-सिरोही। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को आमजन तक पहुंचाने एवं आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का विजय स्तम्भ मजबूत करने के लिये भाजपा द्वारा जन आक्रोश आन्दोलन शुरु की जाएगी।

बहु की ससुर, बेटे के साथ नग्न फोटो खींचकर कर दी वायरल

सीकर। सीकर जिले के दांतारामगढ़ थाना इलाके में एक महिला के पति और ससुर ने उसकी नग्न फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

आरोप है कि महिला का ससुर उसके साथ अश्लील हरकत भी करता था। दहेज की मांग के लिए बाप-बेटे उसके साथ मारपीट भी करते। मामले में महिला ने जब पुलिस थाने में रिपोर्ट दी तो दोनों बाप-बेटे फरार हो गए। जिन्हें पुलिस ने जयपुर के गोविंदगढ़ से गिरफ्तार किया है।

दांतारामगढ़ थानाधिकारी मदन कड़वासरा ने बताया कि दो महीने पहले थाना इलाके कि महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि उसका पति बाबूलाल बावरिया और ससुर सीताराम बावरिया उसे दहेज के लिए परेशान करते हैं। ससुर सीताराम उसके साथ अश्लील हरकत भी करता है।

दोनों बाप- बेटों ने जबरदस्ती उसका नग्न फोटो खींच लिया था। जिसे वायरल करने की धमकी देकर वे उसे दहेज के लिए ब्लैकमेल कर रहे थे। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश की तो दोनों फरार मिले। जिनकी लगातार तलाश जारी रखी गई। इसी बीच टीम को मुखबिर से दोनों के जयपुर के गोविंदगढ़ इलाके में होने की जानकारी मिली। जिसके बाद दबिश देकर दोनों आरोपी बाबूलाल और सीताराम को गिरफ्तार कर लिया है।

कांग्रेस खुद वीडियो डाल रही है, इसमें भाजपा कहां से आ गई : शिवराज

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राज्य में कथित तौर पर देशविरोधी नारे लगने का मामला सामने आने के बाद आज रात कहा कि वे (कांग्रेसजन) स्वयं वीडियो डाल रहे हैं और डिलीट कर रहे हैं, इसमें भारतीय जनता पार्टी कहां से आ गई।

चौहान ने एक बयान में कहा कि जिन्होंने भी ये नारे लगाए हैं, उन्हें माफ नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में उन्होंने जांच के निर्देश दिए हैं और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी यह यात्रा भारत जोड़ने के लिए कर रहे हैं या फिर यात्रा से ‘भारत तोड़ने वालों’ को जोड़ रहे हैं। सरेआम पाकिस्तान के नारे लगे। कांग्रेस को शर्म नहीं आती।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी देश को तोड़ा है। अब भी जिस तरह के लोग यात्रा से जुड़ रहे हैं, वो कांग्रेस की मानसिकता उजागर करता है। यह मानसिकता जोड़ने की नहीं, तोड़ने की है।

इसके अलावा प्रदेश भाजपा के अनेक नेताओं ने भी ट्वीट और सोशल मीडिया के जरिए राहुल गांधी और उनकी भारत जोड़ो यात्रा को निशाने पर लिया है।

जिला मुख्यालय को बना दिया गांव, बिजली की इतनी ट्रिपिंग शायद ही कहीं

0

सिरोही। बिजली की दरों में सब्सिडी के साथ ही गहलोत सरकार ने शायद इसके वितरण में भी सब्सिडी शुरू कर दी है। यही कारण है कि पिछले 6 महीने से भी ज्यादा समय से डिस्कॉम अधिकरियों ने जिला मुख्यालय को ग्रामीण क्षेत्र से बदतर बनने दिया है।

एक दिन में आधे दर्जन से ज्यादा ट्रिपिंग

सिरोही में आ रहे राज्य सरकार में मंत्रियों द्वारा मंचों से यूं दावे नए नए सब स्टेशन लगाकर ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था सुधारने के किए जा रहे हैं। लेकिन पहले से दुरुस्त शहरी क्षेत्र की बिजली वितरण व्यवस्था नहीं सुधर रही है। जिला मुख्यालय पर एक एक दिन में 8 से 10 बार ट्रिपिंग हो रही है।

चिमनी वाले दौर में ले लाई डिस्कॉम

डिस्कॉम सिरोही ने सिरोही जिला मुख्यालय के कई इलाकों को पुरानी चिमनी वाले दौर में ला दिया है। शाम को सूरज ढलने से लेकर सुबह सूरज उगने तक और सूरज उगने से लेकर शाम को सूरज डूबने तक कब बिजली गुल हो जाए कोई नहीं जानता। ऐसे में अंधेरे से लड़ने के लिए अब सप्लीमेंट्री सोर्स रखना जरूरी हो गया है। दो साल पहले जिला मुख्यालय के ऐसे बदतर हालात नहीं थे जैसे अब कर दिए गए हैं।

बाडमेर : जोधपुर डिस्कॉम का तकनीकी सहायक 10000 रूपए रिश्वत लेते अरेस्ट

ASI 40 thousand rupees bribe arrested in Ajmer district
ASI 40 thousand rupees bribe arrested in Ajmer district

बाडमेर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बाडमेर में जोधपुर डिस्कॉम के तकनीकी सहायक रूकमकेश मीणा को शुक्रवार को दस हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवानलाल सोनी ने बताया कि परिवादी ने ब्यूरो में शिकायत की कि उसके कृषि कनेक्शन के आवेदन पर तकनीकी सहायक द्वारा 20 हजार रूपए की मांग की जा रही है।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद ट्रैप की कार्यवाही की गई। जिसमें आरोपी रूकमकेश मीणा को परिवादी से दस हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

दिल्ली निगम चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी

0

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों के लिए शुक्रवार को घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी किया।

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजदूगी में पार्टी का घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी किया, जिसमें शहर की झुग्गी में रहने वाले को फ्लैट सहित कई सेवाओं का वादा किया गया है।

आदेश गुप्ता ने 12 सूत्रीय घोषणा पत्र को पढ़ते हुए कहा कि दिल्ली नगर निगम की सभी सेवाओं को एक मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरित और स्वच्छ दिल्ली के लिए सौ प्रतिशत कचरे को संसाधित किया जाएग और हर झुग्गीवासी को फ्लैट मुहैया कराया जाएगा, 17,000 फ्लैट आवंटन के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि एमसीडी स्कूलों में मेधावी लड़कियों को मुफ्त साइकिल प्रदान की जाएगी। एमसीडी के 250 वार्डों के लिए चुनाव चार दिसंबर को होगा और मतगणना सात दिसंबर को होगी।

खरगोन : राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा ने की ‘नर्मदा मैया’ की आरती

खरगोन। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य पार्टी नेताओं ने शुक्रवार देर शाम भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के अलावा समीप ही ‘नर्मदा मैया’ की विधिवत आरती और पूजा की।

ओंकारेश्वर मंदिर में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ तथा अन्य नेताओं ने विधिवत पूजा की। देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में से ओंकारेश्वर में विधिवत पूजा अर्चना के बाद गांधी ने ट्वीट भी किया है।

भारत जोड़ो यात्रा तीसरे दिन खरगोन जिले के विभिन्न इलाकों से गुजरी और सड़क किनारे मौजूद हजारों लोगों ने इसका स्वागत किया। यात्रा में प्रियंका वाड्रा लगातार दूसरे दिन शामिल हुईं। यात्रा शनिवार यानी 26 नवंबर को इंदौर जिले में प्रवेश करेगी और राहुल गांधी व अन्य नेता डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

भारत जोड़ो यात्रा इसके बाद उज्जैन भी जाएगी और आगरमालवा जिले से होते हुए 4 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।

सबगुरु राशिफल : 26 नवम्बर शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2079, हेमंत ऋतु, रवि उत्तरायण, शाम 07.28 बजे बाद चतुर्थी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार और पैसों के मामलों में आप व्यस्त हो सकते हैं। ग्रह-स्थिति शुभ है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप सिर्फ अपने मन पर भरोसा रखें। किसी रिश्तेदार के स्वभाव या व्यवहार के बारे में आपको कुछ बातें समझ आ सकती हैं। दूसरों की बातें सुनने और समझने में सावधान रहें। कर्ज चुकाने में आसानी रहेगी। सकारात्मक मन रखने की कोशिश करें। धैर्य रखें। आज आप काफी जोश और उत्साहित नजर आएंगे और सजने संवरने में आपकी रूचि ज्यादा रहेगी।

वृषभ :- आज सफलता प्रदान करने वाला दिन है। दूसरों की सलाह ज्यादा गंभीरता से न लें। बेचैनी के कारण आप परेशान हो सकते हैं। जो भी काम करें अपनी जानकारी में करें और सोच समझकर करें। पुराना मित्र मिलेगा। आधी बात सुनने-समझने से समस्या हो सकती है। इसी तरह अपनी बात ठीक से न कह पाने के कारण भी कोई समस्या हो सकती है। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फायदा होगा। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज जान पाएंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें नहीं तो आज धोखा भी खा सकते हैं।

मिथुन :- आज आप आस्था और आत्मविश्वास से सभी क्षेत्रों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। अधिकारीगण आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। मुसीबत से बाहर निकलने के लिए आपको अपनों की मदद लेनी चाहिए। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है। आपको मानसिक संतोष मिलेगा। पिता और बड़ों के आशीर्वाद से लाभ होगा। प्रभावशीलता बनी रहेगी। सेहत के लिहाज से जरा संभलकर रहें। कहीं बाहर आप अपने दोस्तों के साथ वक़्त का भरपूर लुत्फ़ उठा सकते हैं। इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें खत्म कर दें।

कर्क :- आज व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतानों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आप के व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी धन का लाभ ले पाएंगे। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याह्न के बाद कार्यालय में उपरी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। गृहस्थों को सुख और संतोष की भावना आज दिनभर मन में रहेगी। व्यावसायियों को पदोन्नति से लाभ होगा। सम्मान होने से आज मन प्रसन्न रहेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ संभलकर व्यवहार करें नहीं तो परेशानी होगी। पैसों के मामलों में आप बहुत उदार हो सकते हैं। विदेश जाने के अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा।

सिंह :- आज आप निजी और पेशेवर जीवन दोनों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सक्षम होंगे। निजी जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। परिवार के सदस्यों का प्यार व सहयोग प्राप्त होगा। तन-मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से दूरी बनाये रखें। नई योजनायों का आरम्भ करके और नाम कमायेंगे। व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है। हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव कर सकते हैं।

कन्या :- नए कार्यों का आयोजन करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अनुकूल दिन है। नौकरी और व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेंगे। व्यापार में नई दिशाएं खुलती प्रतीत होंगी। सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे। आप की शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रफुल्लता बनी रहेगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का स्वाद ले पाएंगे। मध्याह्न के बाद आप को सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। मध्याह्न के बाद खान-पान में ध्यान रखिएगा। कार्य अपूर्ण रह जाने की पूरी संभावना है। प्रवास में विघ्न आएंगे। आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति ही आप को सहायता देगी।

तुला :- आज कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले आपका सोच-विचार कर लेना ठीक रहेगा। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्य जीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। रोमांस की पराकाष्ठा का अनुभव होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा। आज आपको हर मामले में अनुकूलता का अनुभव होगा। घर में सुख-शांति आएगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन घर से बाहर जाने तथा मित्रों से लाभ मिलने का है।

वृश्चिक :- आज आपको पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी भी वाद-विवाद में पड़ने की बजाय अगर आप मामलों को शांति से सुलझाएं तो आपके लिए बेहतर होगा। आपको किसी कठिन स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है। परिवार में भी किसी न किसी तरह की उलझन भरी स्थिति बन सकती है। इन समस्याओं में समय और ऊर्जा काफी खर्च हो सकती है। आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं, सावधान रहें। कोई परेशानी की स्थिति बनने पर शांत रहने की कोशिश करें। व्यापारीगण साझेदारों के साथ धैर्य से काम लें। सार्वजनिक जीवन में अपयश न मिले इसका ध्यान रखें।

धनु :- आज नौकरी में आप अपने कार्य को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। जो पहल करेंगे या नया कदम उठाएंगे, समय आने पर उसके अच्छे नतीजे भी आपको मिल सकते हैं। आपके लिए बेहतर यह रहेगा कि सोचे हुए काम करते जाएं। अपने महत्वपूर्ण कामों की लिस्ट बनाएं और उन पर ध्यान दें। खुद को किसी से कम न समझें। जो आप सोचेंगे वह आसानी से करेंगे। कई महत्वपूर्ण मामले आज टल भी सकते हैं, लेकिन उससे आपको फायदा होगा। घर के बाहर के मामलों में आपकी महत्वाकांक्षाएं भी बढ़ सकती है। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

मकर :- आज का दिन लाभकारी रहेगा। पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है। आज आप शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। दूसरों की बात गंभीरता से सुने। कोई महत्वपूर्ण जानकारी आपको मिल सकती है। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं आज उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है। विवाहितों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी से आपको सरप्राइज मिल सकता है।

कुंभ :- आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। बिजनेसमैन पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक़्त की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। जीवनसाथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने पर विवाद हो सकता है।सेहत आज फिट रहेगी। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। नए कार्य का प्रारंभ करने का भी आज के दिन उत्साह रहेगा।

मीन :- आज शिथिलता एवं अधिक कार्यभार के कारण मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पड़े इस बात का ध्यान रखें। नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह है। दूर रहने वाली संतानों से शुभ समाचार मिलेंगे। निर्धारित समय में आप अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए हानिकर भोजन न लें। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। परंतु मध्याह्न के बाद दूर स्थित स्नेही सम्बंधियों के समाचार मिलने से आप का आनंद दूना हो जाएगा। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। आकस्मिक धन खर्च की संभावना है।

केजरीवाल के 3 यार, दारू, घोटाले और भ्रष्टाचार : अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली एमसीडी चुनावों में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करते हुए केजरीवाल सरकार पर तीखा हमला किया।

ठाकुर कहा कि आज दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार अराजकता की पर्याय बन गई है। केजरीवाल सरकार के तीन यार हैं, दारु, घोटाले और भ्रष्टाचार।

अरविंद केजरीवाल एमसीडी को लेकर मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं। पिछले सात सालों में अरविंद केजरीवाल ने झूठ की राजनीति का कभी ना भूलने वाला अध्याय लिखा है। दिल्ली की समझदार जनता इनके झूठे दावों और खोखले वादों के झांसे में नहीं फंसने वाली।

आम आदमी पार्टी दावे तो उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में भी करती थी, लेकिन उनकी जमानत जब्त हो गई। उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकार बनते ही स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में इस्तीफा देना पड़ा। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जेल में है, मजे और मसाज का आनंद उठा रहे हैं। आप सत्ता का आनंद ले रही है, आप के लोग भ्रष्टाचार कर जेल में आनंद करते हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता इतना झूठ बोलते हैं कि कोर्ट में आकर बोलते हैं की खाने की समस्या है, लेकिन इनके खाने की प्लेट देखो तो शायद फाइव स्टार में भी ऐसी नहीं मिलती जैसी उनको जेल में मिली। पानी मिनरल, मसाज मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आप झूठ की राजनीति करती है, बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन अपने शब्दों से मुकर जाती है और आरोपों के बाद माफी मांगती है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार की तुष्टीकरण की राजनीति उजागर हो चुकी है।

मस्जिद के मौलवियों को तो वेतन उन्होंने दिया, लेकिन मंदिर के पुजारी व गुरुद्वारों के ग्रंथियों को वेतन नहीं दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली का सही मायनों में विकास भाजपा ही कर सकती है। दिल्ली में विकास कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए फिर एक बार एमसीडी में भाजपा का आना ज़रूरी है।

उन्होंने आज भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वार्ड संख्या 217 दिलशाद कॉलोनी, 224 वेलकम कॉलोनी, 201 ललिता पार्क, 197 पटपड़गंज में सभाओं तथा जनसंपर्कों के जरिए प्रचार किया।