Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 471 -
होम ब्लॉग पेज 471

भीलवाड़ा : एएसआई की हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाडा में अपर सेशन न्यायालय ने काछोला थाने के तत्कालीन एएसआई भगवत सिंह एवं ग्रामीण भैंरू बैरवा की हत्या के मुख्य आरोपी को आज आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

अपर लोक अभियोजक गोपाल गाडरी ने बताया कि 13 साल पहले आरोपित गोपाल गुर्जर ने सालमपुरा के भैंरू बैरवा को जान से मारने की धमकी देते हुए प्रताड़ित किया था। इसे लेकर भैंरू बैरवा ने काछोला थाने में परिवाद पेश किया। इसकी जांच एएसआई भगवत सिंह को सौंपी गई थी।

सिंह इस परिवाद की जांच करने सालमपुरा गए थे, जहां इस परिवाद के आरोपित गोपाल गुर्जर एवं फौरी ने षड्यंत्र रचकर एएसआई भगवत सिंह एवं भैंरू बैरवा की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु की।

उधर, हत्या के बाद आरोपित गोपाल गुर्जर फरार हो गया था।इस हत्याकांड में गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपनी पहचान छिपाई। वह चोरी के एक मामले में देवगढ़ थाने में पकड़ा गया, तब उसने खुद को कैलाश गुर्जर बताया था। इसी नाम से वह गिरफ्तार हुआ। इस मामले में वह कैलाश के नाम से जेल भेज दिया गया।

बाद में वह जेल से फरार हो कर मोखमसिंह डकैत की गैंग में शामिल हो गया। एक बार फिर वह पुलिस के हत्थे चढ़ा और अजमेर सेंट्रल जेल भिजवा दिया गया। आरोपित के नाम बदलकर पहचान छिपाने की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने उसे अजमेर जेल से दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में इसके हाथ पर गोपाल गुर्जर गुदा मिला।

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपित गोपाल गुर्जर के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया। एडीजे कैंप कोर्ट मांडलगढ़ ने सुनवाई की। सरकार की ओर से अपरलोक अभियोजक गोपाल गाडरी ने पैरवी करते हुए 24 गवाहों के बयान कलमबद्ध करवाये और 97 दस्तावेज पेश कर गोपाल गुर्जर पर लगे आरोप सिद्ध किए।

सुनवाई पूरी होने पर शुक्रवार को आरोपित गोपाल गुर्जर को इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 10 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया।

कार्पोरेट बीमा एजेंटों को ज्यादा कंपनियों के लिए काम करने की छूट

नई दिल्ली। भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडाई) ने देश के बीमा बाजार में कारोबार की आसानी के लिए नियमों में कई संशोधन की शुक्रवार को घोषणा की।

विनियामक इरडाई ने बीमा बाजार में कॉर्पोरेट एजेंटों और बीमा विपणन फर्मों के लिए गठजोड़ की अधिकतम स्वीकृत संख्या बढ़ा दी है संख्या में वृद्धि की है जिससे अब कॉरपोरेट एजेंट अब नौ बीमा कंपनियों के उत्पाद का वितरण कर सकते हैं।

इरडाई के नए निर्णयों से पॉलिसीधारकों को अब विभिन्न वितरण चैनलों के माध्यम से व्यापक विकल्प और बीमा योजनाओं तक पहुंच प्राप्त होगी।

इरडाई द्वारा शुक्रवार को उसके मुख्यालय हैदाराबाद में बैठक के बाद जारी घोषणा में कहा गया है कि पॉलिसीधारकों/संभावनाओं को विभिन्न वितरण चैनलों के माध्यम से बीमा पालिसी के अधिक विस्तृत विकल्प और उन तक पहुंचने में सक्षम बनाने और आखिरी व्यक्ति तक बीमा की पहुंच को सुविधाजनक बनाने के लिए, कॉर्पोरेट एजेंटों (सीए) और बीमा विपणन फर्मों (आईएमएफ) के लिए अधिकतम टाई-अप की संख्या में वृद्धि की गई है।

इस निर्णय के अनुसार अब कोई सीए अधिकतम नौ बीमाकर्ताओं के पालिसी वितरण का करार कर सकता है। पहले यह छूट तीन बीमाकर्ता तक सीमित थी। इसी तरह ईएमएफ अपने बीमा उत्पादों के वितरण के लिए जीवन, सामान्य और स्वास्थ्य के प्रत्येक व्यवसाय में 6 बीमाकर्ताओं (पहले 2 बीमाकर्ता) के साथ गठजोड़ कर सकता है। आईएमएफ के संचालन के क्षेत्र का विस्तार पूरे राज्य को कवर करने के लिए भी किया गया है जिसमें वे पंजीकृत हैं।

विनियामक ने भारतीय बीमा कंपनियों के पंजीकरण से संबंधित नियमों को भी आसान बनाया है। इसका उद्येश्य देश में बीमा कारोबार में आसानी को बढ़ावा देना और भारत में बीमा कंपनी स्थापित करने की प्रक्रिया को सरल बनाना है।

आईआरडीएआई के आज के फैसले पर ईसीआईसीआई लोम्बार्ड जीआईसी लिमिटेड के प्रबंधनिदेशक भार्गव दासगुप्ता ने कहा कि ये पथ-प्रवर्तक सुधार हैं जो कारोबार सुगमता बढ़ाएंगे, वितरण मॉडल को मुक्त करेंगे, ग्राहक केंद्रित नवाचारों को प्रोत्साहित करेंगे और निवेश के लिए क्षेत्र को आकर्षक बनाएंगे।

नियामक ने एक ही झटके में उद्योग के कई लंबित मुद्दों का समाधान निकालने की कोशिश की है। सभी के लिए बीमा सुनिश्चित करने के लिए नियामक की दृष्टि वास्तव में प्रेरणादायक है और ये सुधार उस उद्देश्य को प्राप्त करने में एक लंबा रास्ता तय करेंगे।

तेलंगाना के पूर्व मंत्री एम शशिधर रेड्डी भाजपा में शामिल

हैदराबाद/नई दिल्ली। तेलंगाना के पूर्व मंत्री एम शशिधर रेड्डी शुक्रवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी, भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एवं सांसद बंदी संजय कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी के अरुणा, पार्टी विधायक एटाला राजेंदर इस मौके पर मौजूद थे।

रेड्डी का पार्टी में स्वागत करते हुए सोनोवाल ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व नेता की मौजूदगी से तेलंगाना में भाजपा और मजबूत होगी।

रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की तानाशाही और परिवार के शासन को केवल भाजपा ही रोक सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य में एक विपक्ष के रूप में विफल रही है। उन्होंने कहा कि वह तेलंगाना में पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे।

चार बार के विधायक रहे रेड्डी ने तेलंगाना के गठन के बाद से चुनाव नहीं जीता है। वह 2014 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन तेलंगाना में तेलुगू देसम पार्टी (तेदेपा) उम्मीदवार तलसानी श्रीनिवास यादव से हार गए थे जबकि वर्ष 2018 में तेदेपा के साथ चुनावी गठबंधन के कारण उन्हें टिकट से वंचित कर दिया गया था।

रेड्डी ने पिछली कांग्रेस सरकारों में मंत्री के रूप में काम किया और यूपीए शासन के दौरान वह राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के उपाध्यक्ष भी थे।

हनुमानगढ़ में नाबालिग से रेप करने के दो दोषियों को उम्रकैद

हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट) मामलों की विशेष अदालत के न्यायाधीश मदनगोपाल आर्य ने एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आज दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

प्रकरण के मुताबिक 20 अप्रैल 2017 को पीलीबंगा थाना में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। यह किशोरी गर्भवती हो गई थी, जिसने बाद में बच्ची को जन्म दिया।

पुलिस ने अनुसंधान करने पर पांच आरोपियों को दोषी माना और उनके खिलाफ सक्षम धाराओं में अदालत में चालान पेश किया। अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से 21 तथा 42 दस्तावेज साक्ष्य प्रस्तुत किए गए।

पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता प्रदीप मेहरोलिया के मुताबिक इस मामले में मुख्य आरोपी संदीप उर्फ संजय पोटलिया पुलिस की गिरफ्त में आने से बचता रहा, जबकि उसका डीएनए टेस्ट किया जाना जरूरी था।

लिहाजा परिवादी पक्ष की ओर से अदालत में साक्ष्य अधिनियम की धारा 45 के तहत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिस पर संजय पोटलिया का डीएनए टेस्ट किए जाने का आदेश दिया गया। दुष्कर्म से गर्भवती हुई किशोरी द्वारा बच्ची को जन्म दिया गया था। संजय पोटलिया का डीएनए टेस्ट बच्ची से मैच कर गया। एक अन्य आरोपी सुरेंद्र उर्फ शेरू को भी अदालत ने दोषी माना।

विशिष्ट लोक अभियोजक रिछपाल सिंह चहल के अनुसार न्यायधीश ने आज संदीप उर्फ संजय पोटलिया और सुरेंद्र उर्फ शेरू निवासी जाखडांवाली को आजीवन कारावास तथा 50-50 हजार के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा नहीं करने पर एक एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। बाकी तीन आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में आरोप मुक्त कर दिया गया।

कोटा में पत्नी को जलाने के मामले में पति को 10 साल कैद

कोटा। राजस्थान में कोटा के महिला उत्पीड़न न्यायालय क्रम-एक ने अपनी पत्नी को उत्पीड़ित कर जलाकर मारने के तीन साल पुराने मामले में आरोपी पति अब्दुल हमीद को 10 साल के कारावास और जुर्माने की सजा से दंडित किया।

न्यायालय में प्रस्तुत इस्तगासा के अनुसार पीड़ित महिला शबनम ने 14 दिसंबर 2019 को कोटा के एमबीएस अस्पताल में इलाज के दौरान पर्चा बयान दिया था जिसमें बताया था कि साल 2017 में उसकी शादी हुई थी।

शादी के एक साल बाद साल 2018 में उसने बेटी को जन्म दिया था। बेटी के पैदा होते ही सास, पति ननद एवं देवर बार-बार ताना मारते थे और परेशान करते थे।

एक बार पति ने गला दबाया था जिसकी शिकायत करने महिला थाने में भी गई। 14 दिसंबर को घर पर अकेली ही थी,तब पति के कहने पर खाना लेकर नीचे गई। उसी दौरान पति ने केरोसिन छिड़क दिया और जान से मारने की नीयत से माचिस की तीली फेंक दी।

इस मामले में शिकायत के आधार पर विज्ञान नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। और महिला उत्पीड़न न्यायालय क्रम-एक में चालान पेश किया जिसकी सुनवाई के बाद न्यायालय ने पति को दोषी मानते हुए आज आरोपी पति अब्दुल हमीद को 10 साल के कारावास और 31 हजार रुपए के जुर्माने की सजा से दंडित किया। अभियोजन पक्ष की ओर से 17 गवाह के बयान कराए गए।

ट्विटर अगले सप्ताह निलंबित खातों को बहाल कर देगा : एलन मस्क

वाशिंगटन। अमरीकी अरबपति उद्यमी और ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने गुरुवार को कहा कि सोशल मीडिया अगले सप्ताह बंद खातों को फिर से चालू कर देगा, क्योंकि अधिकांश उपयोगकर्ताओं ने आम माफी के लिए मतदान किया है।

इससे पहले मस्क ने बुधवार को एक ट्विटर पोल पोस्ट किया जिसमें उपयोगकर्ताओं से वोट करने के लिए कहा गया कि क्या ट्विटर को निलंबित खातों के लिए एक सामान्य माफी की पेशकश करनी चाहिए, बशर्ते कि उन्होंने कानून नहीं तोड़ा हो या गंभीर स्पैम में लिप्त न हों। कुल 30.16 लाख उत्तरदाताओं ने अपने वोट डाले जिनमें 72.4 फीसदी ने कहा कि ट्विटर को निलंबित खातों को बहाल करना चाहिए।

मस्क ने ट्वीट किया कि लोगों ने बात की है। एमनेस्टी अगले सप्ताह से शुरू हो रही है। मस्क ने 19 नवंबर को 45वें अमरीकी राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रंप के पेज को पुनर्स्थापित किया, जिसका खाता अमरीका में दंगों के दो दिन बाद आठ जनवरी 2021 से निलंबित कर दिया गया था।

सोमवार को, ट्विटर ने अमरीकी रैप कलाकार, रिकॉर्ड निर्माता और फैशन डिजाइनर के खाते को फिर से बहाल कर दिया, जिसका कानूनी नाम ये है। ऐसा माना जाता है कि रैपर को एक यहूदी-विरोधी ट्वीट के लिए प्रतिबंधित किया गया था, हालांकि नेटवर्क ने स्वयं उसके खाते के निलंबन का सही कारण नहीं बताया।

ट्विटर के नए मालिक और सीईओ बनने के बाद मस्क ने 28 अक्टूबर को कंपनी की नीतियों और दिन-प्रतिदिन के कार्यों में महत्वपूर्ण बदलाव किए। उद्यमी ने पिछले सीईओ पराग अग्रवाल के साथ-साथ ट्विटर के हजारों नियमित कर्मचारियों को निकाल दिया, घर से काम करने पर रोक लगा दी, और एक नई सत्यापन प्रणाली शुरू की, जिसके अनुसार उपयोगकर्ता अब 7.99 डॉलर प्रति माह के लिए एक सत्यापन चिह्न प्राप्त कर सकते हैं।

गहलोत-सचिन धड़े में सुलह कराने जयपुर जाएंगे केसी वेणुगोपाल

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रही गुटबाजी के और तेज होने की खबरों के बीच पार्टी महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल सुलह कराने के मकसद से अगले सप्ताह जयपुर जाएंगे।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि वेणुगोपाल 29 नवंबर को जयपुर पहुंचेगे और गहलोत तथा पायलट के बीच जारी गुटबाजी को खत्म करने के लिए दोनों धड़ों के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। वह इस दौरान वहां भारत जोड़ो यात्रा पहुंचने को लेकर चल रही तैयारियों का भी जायजा लेंगे।

उन्होंने बताया कि राजस्थान में मुख्यमंत्री के पायलट को लेकर दिए गए तीखे बयान के बाद गुटबाजी तेज हो गई है और पायलट समर्थक गुर्जर नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा को प्रभावित करने के संकेत दिए हैं। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा अच्छे तरीके से संचालित हो यह सुनिश्चित करने के लिए वेणुगोपाल जयपुर जा रहे हैं।

इस बीच वेणुगोपाल ने राजस्थान कांग्रेस में किसी तरह की धड़ेबाजी से इंकार किया और कहा कि वहां भारत जोड़ो यात्रा का विरोध नहीं होगा बल्कि कांग्रेस इस यात्रा के माध्यम से राजस्थान में अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेगी।

अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच फंसी कांग्रेस

गुजरात चुनाव : कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की मोदी की शिकायत

नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनाव में बच्चों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए आज चुनाव आयोग से मुलाकात कर इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।

आयोग से मुलाकात के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद, रजनी पाटिल तथा रंजीत रंजन ने संवाददाताओं से कहा कि मोदी के इशारे पर गुजरात चुनाव में बच्चों का शोषण किया जा रहा है। बच्चों को पार्टी विशेष से संबद्ध कपड़े पहना कर कहा जा रहा है कि वे चुनाव में प्रचार करें।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने खुद कांग्रेस नेताओं से कहा है कि किसी भी स्थिति में बच्चों को चुनाव प्रचार में नहीं लगाया जाना चाहिए। उनका कहना था कि इस काम में कोई साधारण व्यक्ति नहीं बल्कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हैं और इस बारे में उन्होंने आयोग को वीडियो भी दिखाएं हैं और आयोग ने आश्वासन दिया है कि इस बारे में जरूर कदम उठाए जाएंगे।

पाटिल ने कहा कि बच्चों का इस तरह से इस्तेमाल कष्टकारक है। उन्होंने बच्चों के इस्तेमाल को घिनौना कदम बताया और कहा कि बाल अधिकार कानून के तहत इस मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए।

रंजना रंजन ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी देश के बच्चों, बुजुर्गों तथा अन्य को संरक्षण देना है लेकिन दुर्भाग्य से मोदी के साथ भाजपा का झंडा लिए बच्चे घूम रहे हैं।

उत्तराखंड पुलिस ने अलवर से मानव तस्कर को किया अरेस्ट

अलवर/रूद्रपुर/नैनीताल। उत्तराखंड की उधमसिंह नगर की पुलिस ने नाबालिग को राजस्थान के अलवर बेचे जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुंडा थाना के इस्लाम नगर में नाबालिग अपनी विधवा मां के साथ रहती थी। उसकी मां भी गंभीर बीमार थी।

गिरोह ने इसी लाचारी का फायदा उठाते हुए 26 अक्टूबर को युवती को बहला फुसला कर अलवर (राजस्थान) के कोट कासिम थाना के मेवली गांव में तीन लाख रूपए में विकलांग के हाथ बेच दिया।

उन्होंने बताया 15 नवम्बर को नाबालिग की मां ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कुंडा थाने में लिखवाई। एसएसपी टीएस मंजूनाथ के निर्देश पर नाबालिग की तलाश के लिए कुंडा थाना प्रभारी की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया।

जांच में पता चला कि युवती को उसके पड़ोस में रहने वाली महिला सोनिया कुमारी और उसके मुंह बोले पति राजू ने शादी के नाम पर अलवर (राजस्थान) के कोट कासिम थाना के मेवली गांव में तीन लाख रूपए में बेच दिया।

पुलिस ने नाबालिग को अलवर के मेवली गांव से सकुशल बरामद कर विकलांग युवक के पिता मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। सोनिया कुमारी, उसका मुंह बोला पति राजू, आरोपी मनोज कुमार की पत्नी सुनील देवी व उसका पुत्र मोनू फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

भीलवाड़ा : ट्रक से टकराई कार, महिला की मौत, पुत्र एवं चालक घायल

अजमेर/भीलवाड़ा। राजस्‍थान में भीलवाड़ा के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में कार की आगे चल रहे ट्रक से टकरा जाने से एक महिला की मौत हो गई तथा उसका पुत्र एक कार चालक घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि चंद्रवरदाई सियाराम नगर अजमेर निवासी लता कुमावत, बेटे अक्षय कुमार एवं चालक मुकेश कुमार के साथ निजी कार से कल शाम सांवरिया सेठ के दर्शन करने जा रही थी।

इस दौरान गुलाबपुरा थाने के तस्वारिया तिराहे के पास आगे चल रहे ट्रक को चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके चलते कार असंतुलित होकर ट्रक से टकरा गई। कार में सवार लता कुमावत, बेटे अक्षय एवं चालक मुकेश को गंभीर चोट आई। लता कुमावत को एम्बुलेंस से जेएलएन अजमेर लाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई।

अक्षय एवं चालक मुकेश के गम्भीर चोट के कारण उन्हें भीलवाड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद लता का शव परिजनों को सौंप दिया। गुलाबपुरा पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

भीलवाडा में घर-घर जाकर पट्टे देने की महत्ती योजना शुरू

प्रशासन शहरों की ओर योजना के तहत भीलवाड़ा नगर विकास न्यास ने घर बैठे पट्टे देने की योजना का लोगों को लाभ मिलने लगा है।

शुक्रवार को दूसरी बार न्यास ने सौ लोगों को घर जाकर पट्टे बांटे तो लोग सरकार और अधिकारियों को दुआ देते नजर आए। यही नहीं पट्टे देने पहुंची विशेषाधिकारी का ढोल नगाड़ा बजाकर अगवानी की और शॅाल ओढ़ा पगड़ी और माला पहनाकर स्वागत किया।

कलक्टर आशीष मोदी ने अहम फैसला लेते हुए नगर विकास न्यास को घर-घर जाकर पट्टे देने की महत्ती योजना शुरू करने के निर्देश दिए है। इसी के तहत शुक्रवार को दूसरी बार विशेषाधिकारी ने पहला पट्टा बाबा धाम के निकट जगदीश गर्ग के घर जाकर दिया।