Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 474 -
होम ब्लॉग पेज 474

सैयद असीम मुनीर बनेंगे पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख

0

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में नए सेना प्रमुख के नाम का एलान किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल सैयद आसिम मुनीर पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ होंगे। वह जनरल कमर जावेद बाजवा का स्थान लेंगे।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को नए सेना प्रमुख के लिए ले. जनरल मुनीर के नाम की घोषणा की है। उन्हाेंने राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के पास उनके नाम का प्रस्ताव भेजा है।

पाकिस्तान की सूचना एवं प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री शरीफ ने लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ और लेफ्टिनेंट जनरल सैयद आसिम मुनीर को थल सेनाध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला किया है।

सूचना मंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि ले. जनरल मुनीर को देश की शक्तिशाली सेना का नया प्रमुख बनाया गया है। उन्होंने बताया कि वह निवर्तमान जनरल कमर जावेद बाजवा से पदभार ग्रहण करेंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर मंगला ऑफिसर्स ट्रेनिंग स्कूल कार्यक्रम से पाकिस्तानी सेना में शामिल हुए और फिर फ्रंटियर फोर्स रेजिमेंट में एक कमीशन अधिकारी बने।

उन्होंने ब्रिगेडियर के रूप में उत्तरी क्षेत्र बल की कमान संभाली और 2017 में वह सैन्य खुफिया विभाग के महानिदेशक बने। वर्ष 2018 में उनकी नियुक्ति इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के महानिदेशक के रूप में हुई।

इसके बाद वह दो वर्षों तक गुजरांवाला के कोर कमांडर पद पर तैनात रहे। वर्तमान में वह जनरल मुख्यालय (जीएचक्यू) में क्वार्टर मास्टर के रूप में तैनात हैं। वह पहले सेना प्रमुख होंगे जिन्होंने एमआई और आईएसआई दोनों का नेतृत्व किया है। लेफ्टिनेंट जनरल मुनीर पहले सेना प्रमुख भी होंगे जिन्हें स्वॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी प्रार्थना साल्वे का शव डेम में मिला

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के कोसमी डेम में आज अंतर राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी का शव मिला है।

पुलिस अधिकारी अवधेश वर्मा ने बताया कि नगर के शंकर वार्ड निवासी अंतर राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी प्रार्थना साल्वे (17) का शव आज कोसमी डेम में मिला है। प्रार्थना रोज की तरह कल शाम को बास्केटबाल खेलने गई थी। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रात में गंज थाने में जानकारी दी थी।

बाद में परिजनों ने प्रार्थना का भेजा वाइस मैसेज मोबाइल पर देखा था, जिसमें उसने डेम में कूदकर आत्महत्या करने की बात कही थी। पुलिस और होमगार्ड की एसडीआरएफ की टीम ने आज कोसमी डेम से प्रार्थना के शव को खोज निकाला।

जांच अधिकारी ने बताया कि कुछ माह पूर्व इंदौर में फ्लेट में घटी आगजनी की घटना में प्रार्थना के भाई की मौत होने के बाद से प्रार्थना डिप्रेशन में चल रही थी। प्रार्थना हाल ही में जॉर्डन में आयोजित एशिया कप में शामिल होकर लौटी थी। अंतर राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी प्रार्थना साल्वे की मौत से जिले के खिलाड़ियों में मायूसी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

नगालैंड में पुलिस जवान ने की दो साथियों की गोली मारकर हत्या

कोहिमा। नागालैंड के पेरेन जिले के लम्हैनाम्दी गांव में मंगलवार रात को नगालैंड सशस्त्र पुलिस (एनएपी) के एक जवान ने अपनी दो सहकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मृतकों की पहचान 10 एनएपी (भारतीय रिजर्व बटालियन) की ‘ए’ कंपनी के केविशेखो खाते (34) और टी जेवांग्बा यिम (35) के रूप में की गई है और आरोपी जवान का नाम जेनिसे योशू है जो एनएपी रेंजर्स के विशेष कार्य बल के एमटी दस्ते में तैनात है।

गौरतलब है कि यह घटना मंगलवार रात लगभग आठ बजे हुई जब आरोपी ने इंसास राइफल से अपने दोनों साथियों पर 13 राउंड गोलियां चलाई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे पुलिस हिरासत में लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पेरेन जिले के अंतर्गत जालुकी थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

सूत्रों के अनुसार इस मामले में जांच चल रही है, लेकिन आरोपी द्वारा अपने साथियों को गोली मारने के कारणों का अबतक पता नहीं चल सका है। जालुकी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आरोपी की मेडिकल जांच की गई जिसमें वह शराब के नशे में घुत पाया गया। जालुकी के अतिरिक्त उपायुक्त की उपस्थिति में मजिस्ट्रेट जांच हुई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल दीमापुर भेजा गया है।

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु को मिला मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार का खिताब

मुंबई। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार का खिताब अपने नाम कर लिया है।

ऑरमैक्स स्टार्स इंडिया लव की तरफ से मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार्स की लिस्ट जारी गई, जिसमें 10 अभिनेत्रियों के नाम शामिल थे। इस लिस्ट में सामंथा रूथ प्रभु सबसे टॉप पर हैं।

ऑरमैक्स स्टार्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर आलिया भट्ट, तीसरे पर नयनतारा, चौथे पर काजल अग्रवाल, पांचवें पर दीपिका पादुकोण, छठे पर रश्मिका मंदाना, सातवें पर कैटरीना कैफ, आठवें पर अनुष्का शेट्टी, नौवें नंबर पर कृति सुरेश और दसवें नंबर पर त्रिशा कृष्णन का नाम शामिल है।

जेएलएन मेडीकल कालेज में सुरक्षा गार्ड ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

0

अजमेर। राजस्थान में अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान के भवन पर आज सुबह वहीं निजी सुरक्षा गार्ड ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

मेडिकल कॉलेज की लाइब्रेरी में नाइट ड्यूटी करने वाले निजी सुरक्षा गार्ड झुंझुनूं निवासी सूबेदार चंदन सिंह ने वहीं की प्रथम मंजिल की रैलिंग पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

स्थानीय सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी एवं मेडिकल कॉलेज की ओर से पहुंची सूचना के बाद सदर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के लटकते शव को फांसी के फंदे से उतारकर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की मोर्चरी भिजवाया।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीबी सिंह भी सूचना पर घटनास्थल पहुंचे और आवश्यक दिशानिर्देश देकर लौट गए। सीनियर चिकित्सक डॉ. आरके माथुर ने बताया कि सुबह आठ बजे मृतक के फांसी का फंदा लगाने की जानकारी मिली। उसके बाद यहां आकर मोर्चरी के डीप फ्रीजर में शव को सुरक्षित रखवाया गया है। एक गार्ड रामस्वरूप चौधरी ने बताया कि मृतक सूबेदार चंदन सिंह स्थाई रूप से नाइट ड्यूटी कर रहा था और आज सुबह फांसी पर लटका दिखाई दिया।

सहायक पुलिस निरीक्षक देवाराम ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और न ही मृतक चंदन सिंह के बैग से कोई सोसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस फांसी लगाने के वास्तविक कारणों का पता लगा रही है।

जेल की कोठारी में भोजन करते दिल्ली के मंत्री सत्येन्द्र जैन का नया वीडियो वायरल

नई दिल्ली। दिल्ली के मंत्री सत्येन्द्र जैन का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें वह तिहाड़ जेल में अपनी कोठरी में खाना खा रहे है।

पहले यह दावा किया गया था कि जैन ने अपना वजन कम कर लिया है, लेकिन नए वीडियो में उन्हें जेल की कोठरी के अंदर विभिन्न डिब्बा बंद खाना और फल खाते हुए देखा जा सकता है।

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ था जिसमें जैन जेल की कोठरी के अंदर पैर और सिर की मालिश करा रहे थे।

इस बीच, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने आरोप लगाया कि एक मंत्री जो जेल में सजा काट रहा है, उसे मंत्री पद से हटाने के बजाय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उन्हें जेल में सारी सुविधाएं दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल की कथनी और करनी बिल्कुल विपरीत है।

भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि नए वीडियो में जैन को फल और सूखे मेवे खाते हुए देखा जा सकता है। यह जेल नियमों के खिलाफ है।

सबगुरु राशिफल : 24 नवम्बर गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2079, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 01.37 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज व्यापार आदि संबंधित कार्यों के लिए भी लाभदायक दिन सिद्ध होगा। घर में कोई शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। निवेश से आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। दोपहर बाद स्वास्थ्य केे प्रति सजग रहें।

वृषभ :- आज का दिन मिला-जुला असर वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप किसी नई कार्य-योजना पर काम कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। व्यापारियों को फिलहाल यात्रा करने का लाभ नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है।

मिथुन :- आज मिला-जुला दिन है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। करीबी लोगों के साथ वाद-विवाद से मन अशांत रहेगा। दोपहर बाद आज सभी कार्य सरलतापूर्वक पूरे होते नजर आएंगे। वहीं दफ्तर में आपके प्रभाव क्षेत्र में भी वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी।

कर्क :- आज आपको अपने मन के सारे काम करने के पूरे अवसर प्राप्त होंगे। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आज अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है। नौकरी- व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल बनी रहेगी। अपने गुस्से को काबू में रखने का लाभ मिलेगा। फिलहाल किसी नए काम की शुरुआत मत करिए।

सिंह :- आज व्यापार विस्तार के लिए नई योजनाओं को अमल में ला सकते हैं। आज किसी अच्छे काम के लिए धन खर्च होगा। विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। फिलहाल प्रबल लाभ के योग बन रहे हैं। आकस्मिक धन खर्च होगा। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद हो सकते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत आज करने से बचें।

कन्या :- आज का दिन सुख व शांतिपूर्वक बीतेगा। श्रम के साथ-साथ कला के प्रति भी अभिरुचि बनी रहेगी। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। व्यवसाय व कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल बनेगी और साथी कर्मचारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

तुला :- आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आपका स्वास्थ्य कुछ नरम बना रहेगा। परिवार या कार्यक्षेत्र में किसी से बड़ा वाद-विवाद हो सकता है। परंतु दोपहर बाद से आपकी स्थिति में सुधार आता जाएगा। वहीं आज आप किसी कलात्मक विधा के प्रति आर्कषित हो सकते हैं।

वृश्चिक :- आज संपत्ति संबंधित कार्यों में पूर्णतः सफलता प्राप्त होगी। भाई-बंधुओं का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं सभी प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। परंतु दोपहर बाद से कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। व्यावहारिक जीवन में अपयश मिलने की संभावना भी बनी हुई है। आज दिन खत्म होने तक कोई भारी धन हानि का भी योग बन रहा है।

धनु :- आज नकारात्मक विचारों को मन से दूर रखना हितकर रहेगा। खान-पान का ध्यान रखिएगा। इसके अलावा कोई अकारण का खर्च भी आज करना पड़ सकता है। किसी जरूरी काम से बाहर भी जाना पड़ सकता है। फिलहाल आपका धन का खर्च अधिक न हो, इसका ध्यान रखने की खास जरूरत है।

मकर :- आज धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में आज वृद्धि होगी। व्यापार में भी वातावरण अनुकूल बना रहेगा। आज आपके हर कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। फिर भी दोपहर बाद से आपके विचारों में नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं। इससे हताशा बढ़ेगी। शेयर में निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा।

कुंभ :- आज किसी करीबी की बात से मन दुख सकता है। वहीं स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आज का दिन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों के लिए बहुत अच्छा है। व्यवसाय में आर्थिक लाभ भी होगा। दोपहर बाद से सभी अधूरे काम पूरे होते नजर आएंगे। आज आपके शत्रु कमजोर रहेंगे। ईश्वर का ध्यान करें।

मीन :- व्यावसायिक तथा अन्य क्षेत्रों में आज का दिन आप के लिए लाभप्रद रहेगा। किसी शुभ कार्य के आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। आस-पास के क्षेत्रों की यात्रा तथा मित्रों से उपहार आदि मिल सकते हैं। दोपहर बाद हर कार्य में कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी प्रभाव से काम बनते नजर आएंगे।

रेल कौशल विकास योजना में 400 से अधिक युवाओं ने पाया प्रशिक्षण

0

अजमेर। रेल कौशल विकास योजना के तहत उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रशिक्षण केन्द्रों में युवाओं को तकनीकी ज्ञान के लिए निशुल्क प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार रेल कौशल विकास योजना में तकनीकी कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम से 18 से 35 वर्ष तक के युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रिकल एवं मशीनिस्ट ट्रेडो में उत्तर पश्चिम रेलवे की अजमेर, जोधपुर एवं बीकानेर कार्यशाला में दिया जा रहा है।

इन कार्यशालाओं में अब तक कुल 409 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। जिनमें अजमेर लोको कार्यशाला में 49, अजमेर कैरेज कार्यशाला में 85, जोधपुर कार्यशाला में 189 एवं बीकानेर कार्यालय में 86 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि दिसंबर माह में प्रारंभ होने वाले प्रशिक्षण बैच में उत्तर पश्चिम रेलवे की इन कार्यशालाओं में प्रशिक्षण हेतु 220 सीटें निर्धारित की गई है। अजमेर कार्यशाला में दिनांक 7 दिसंबर से 27 दिसंबर तक रेल कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा।

इसके अन्तर्गत वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिष्ट ट्रेड के 110 चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए कुल 1867 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इच्छुक प्रशिक्षणार्थी अधिक जानकारी तथा आवेदन के लिए रेल कौशल विकास योजना वेबसाइट पर अथवा प्रशिक्षण केन्द्रों पर संपर्क कर सकते हैं।

भारत विश्व का नेतृत्व करेगा : दिनेश कुमार

0

भीलवाड़ा। वस्त्र नगरी भीलवाड़ा में अनेक प्रकार के व्यक्तित्व अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करके विशेष पहचान बना रहे हैं। ऐसी पहचान राजस्थान भर में अनेक क्षेत्रों में बनी है। जैविक कृषि के क्षेत्र में झालावाड़ के पद्मश्री हुकम चंद पाटीदार ने कृषि क्षेत्र में विशेष प्रयोग किए हैं, सेवा के क्षेत्र में भरतपुर के डॉक्टर भारद्वाज ने मनोरोगी मानवता की सेवा करते हुए 5000 लोगों के लिए अपना घर निर्माण किया है। भीलवाड़ा भी इसी दिशा में आगे बढ़ा है। भारत की स्थिति विश्व का नेतृत्व करने वाली बनती जा रही है।

यह बात राष्ट्र संघ के अखिल भारतीय ग्राम विकास संयोजक दिनेश कुमार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भीलवाड़ा महानगर की ओर से आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में भारत मूल के लोगों के निवास स्थानों पर अपराध शून्यता आई है। विश्व के अनेक देशों ने भारत के लोगों को वीजा देने में लचीलापन किया है।आर्थिक योगदान में 24% भारत के मूल लोगों का रहा है। परिवार व्यवस्था विश्व के लिए भारत ने दी है। केवल परिवार के लिए धन उपार्जन नहीं करके अपने ग्राम नगर और देश के लिए धन उपार्जन करना, भामाशाह शब्द मेवाड़ द्वारा की देन है। परिवार के वृद्धजनों की सेवा करना विश्व के अन्य देशों से अलग भारत देश में है। मंच पर अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना ने अपने क्षेत्र में विशेष प्रयोग हम सब के लिए प्रेरणास्पद हैं।

संपूर्ण विश्व भारत से शिक्षा ग्रहण करता है। स्वतंत्र भारत में हमने पाश्चात्य करण का अनुसरण किया है परंतु वर्तमान परिस्थितियां बदलती नजर आ रही है। पूरे विश्व में योग को सराहा गया है और उसका अनुकरण किया है। रामायण महाभारत जैसे सीरियल के माध्यम से टेलीविजन को नया जीवन मिला है। उत्तराखंड की थारू बुक्सा जनजाति ने बाराराणा में राणा प्रताप की प्रतिमा बनाई और लोगों को देश भक्ति जागरण का कार्य किया है। राजस्थान के प्रबुद्धजनों ने अनेक क्षेत्रों में राजस्थान को गति प्रदान की है।

हमारे सामने लिंगानुपात एक चुनौती के रूप में है वस्तुतः नारीत्व का उत्कृष्ट रूप ही हम सब के लिए पूज्य है। वर्तमान में सर्वाधिक कम लिंगानुपात गुड़गांव में प्रति 100 पुरुषों पर 83 महिलाएं हैं कारण जीवन मूल्यों की शिक्षा में घटता क्रम है। परंतु ऐसे क्षेत्र जिसमें सामान्य साक्षरता है उन क्षेत्रों में जीवन मूल्यों की शिक्षा के कारण से वहां का लिंगानुपात बढा है। राष्ट्रपति रहे एपीजे अब्दुल कलाम ने भारत को रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ाया है। हम जानें भारत को बेहतर इस स्लोगन के साथ महार रेजिमेंट, गोरखा रेजीमेंट, राजपूत रेजीमेंट ने भारत की सेना का मान विश्व में बढ़ाया है।

संघ के प्रचारक नानाजी देशमुख ने युवाओं को ग्रामीण भारत की रचना को गांव के माध्यम से चित्रकूट उत्तर प्रदेश में साकार किया है। वर्तमान समय में सब प्रबुद्धजनों को माता बहनों का सम्मान स्वदेशी का आचरण और व्यवहार और हमारे प्राचीन भारत की ख्याति को आगे बढ़ाने का प्रयास करना है। भारत को भारत मानना राष्ट्र को प्रथम स्थान पर रखना देशभक्ति प्रथम इसी सूक्ति के माध्यम से हम आगे बढ़ सकते हैं। विश्व इस्कॉन के माध्यम से कृष्ण को मानते हैं। साम्यवाद पूंजीवाद समापन की ओर नजर आते हैं। 51 सौ वर्ष पूर्व महाभारत का काल हमें गौरवान्वित करता है।

मैक्स मूलर द्वारा अंग्रेजी शासनकाल में भारत की न्याय व्यवस्था हिंदी व्यवस्था को विशेषता करके उसका अनुसरण करने का प्रयास किया है। परंतु हम अंधानुकरण की दौड़ दौड़ में इन सब को पीछे छोड़ दिया है। सर्व सामान्य व्यक्ति धर्म की जय करता है। विश्व का कल्याण करता है। इसलिए एकमात्र भारत ही विश्व को दिशा दे सकता है। परिवार के जीवन मूल्यों को विश्व में आगे बढ़ाया जा सकता है।

वर्तमान में वंशावली लेखन का कार्य अत्यंत आवश्यक है। हम अपने पूर्वजों को पहचाने और उनकी ख्याति के आधार पर आगे बढ़े। भारत का भविष्य अत्यंत उज्जवल नजर आता है। भारत के पड़ोसी राष्ट्रों का जन्म हुआ है। हमारे संस्कृति में जिसने जन्म लिया है उसकी मृत्यु निश्चित है। भगिनी निवेदिता ने कहा है कि आने वाले समय में विश्व का नेतृत्व भारत कर रहा है। इसलिए हम भी जो काम कर रहे हैं उसे अच्छा करें और उसको उत्तम से उत्तम बनाने का प्रयत्न करें और सब कार्य के बाद में भारत माता की जय करें।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रमा पचीसिया ने कहा की भारत धर्म प्रधान देश है और नृत्य में साक्षात ईश्वर निवास करता है। कथा कहे जो कत्थक हैं। भगवान को समर्पित किए जाने वाला नृत्य हैं। कत्थक ने गुरु शिष्य परंपरा को जीवंत किया है। मुगल काल में आक्रमणों के दौरान नृत्य परंपरा विकसित हुई है। शास्त्रीय संगीत की उज्जवल परंपरा ही इसकी संवाहक है। नारीत्व को उज्जवल करना बेटियां दो परिवार की संवाहक है। कथक नृत्य को आरंभ करते समय भूमि को प्रणाम कर क्षमा मांगने का पवित्र भाव है।

कथक नृत्य में घुंघरू की पूजा होती है, पूजा के स्थान पर घुंघरू को रखा जाता है। ताल और लय के कारण जीवन चलता है। आवर्तन में समय की कीमत को पहचाना जाता है। वर्तमान समय में मोबाइल का सदुपयोग कर हम आगे बढ़ सकते हैं। माता पिता को अपनी संतानों के शिक्षा के साथ संस्कारों की विशेष चिंता की जानी चाहिए।उन्होंने इस अवसर पर अपने गुरुदेव को स्मरण किया।

कार्यक्रम में अपने क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वाले विष्णु सांगाबत गौ माता के संरक्षण के क्षेत्र में, गोपाल विजयवर्गीय रक्तदान में विशेष कार्य करने के लिए, गौ भक्त किशोर लखवानी द्वारा परावर्तन के क्षेत्र में घर वापसी के किए गए, कार्य कृषि महाविद्यालय के उपकुलपति के रूप में रहते हुए जैविक कृषि को उन्नत करने के क्षेत्र में एवं मधुबाला यादव शिक्षा के क्षेत्र में स्काउटिंग शिक्षा के क्षेत्र में और संस्कारित शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य करने पर उनको सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महानगर संघचालक कैलाश खोईवाल ने आभार प्रदर्शन किया। मंच पर चांदमल सोमानी विभाग संघचालक भीलवाड़ा उपस्थित रहे।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए अन्य प्रदेशों से अच्छे इंतजाम होंगे : अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पूरे देशभर में अपूर्व उत्साह बताते हुए कहा है कि अब तक जिन प्रदेशों में यात्रा निकली है उससे कहीं अधिक अच्छे इंतजाम राजस्थान में किए जाएंगे।

गहलोत भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान चरण की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश स्तरीय समिति की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से समाज में भाईचारे का अच्छा संदेश जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ नियत तिथि एवं स्थान पर भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने के लिए आए वो अपने कार्यकर्ताओं के साथ अनुशासन बनाएं रखें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बताए समय तथा स्थान पर ही नेता एवं कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने के लिए पहुंचे ताकि अनुशासन एवं इंतजामों में किसी प्रकार की कमी ना आए। उन्होंने कहा कि जिलों एवं विधानसभा स्तर पर यात्रा की तैयारियों के लिए प्रभारी बनाए जाएं तथा जो भी कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं व्यवस्थाओं के लिए तय समितियां बनाएं उसकी पालना करते हुए राजस्थान चरण में भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने में सभी लोग अपना योगदान प्रदान करें। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के सफल आयोजन से प्रदेश का मान बढ़ेगा।

इससे पहले बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने समिति के सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किए और कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आगामी तीन से छह दिसम्बर के मध्य राजस्थान में प्रवेश करेगी तथा यात्रा के रूट का जायजा लेने के लिए वह स्वयं 25 नवम्बर को जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा पहली बार कांग्रेस शासित प्रदेश में निकलेगी तथा प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अपूर्व उत्साह है जिस कारण यात्रा को लेकर पूरे देशभर में राजस्थान प्रदेश से अपेक्षाएं अधिक है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान प्रदेश के साथ ही भारत जोड़ो यात्रियों के लिए रहने, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं करना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ ही सभी कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा में भाग लेने वाले भारत यात्री, प्रदेश यात्री एवं अतिथि यात्री के वर्गों में बांटे गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों से भाग लेने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आवेदन किए है तथा जिला स्तर पर बनी कमेटियों द्वारा जिलों से भाग लेने वाले यात्रियों की सूची तैयार हो रही है।

उन्होंने कहा कि यात्रा में भाग लेने के लिए सभी जिलों के कांग्रेसजनों को तिथि एवं स्थान नियत कर बताया जाएगा तथा बताए गए स्थान एवं तिथि पर ही भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने के लिए पास जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा मार्ग पर प्रतिदिन अलग-अलग व्यक्तियों को सम्पूर्ण व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारी प्रदान की जाएगी जो कि प्रदेश स्तरीय समिति से समन्वय कर प्रदेश एवं अतिथि यात्रियों के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्थाओं को देखेंगे।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस स्टेयरिंग कमेटी के सदस्य रघुवीर मीणा, असम प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह, पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी, एआईसीसी सचिव धीरज गुर्जर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. गिरिजा व्यास, मंत्री बीडी कल्ला, गोविंदराम मेघवाल, प्रमोद जैन भाया, लालचन्द कटारिया, रामलाल जाट, परसादी लाल मीणा, ममता भूपेश, भजनलाल जाटव, हेमाराम चौधरी, प्रतापसिंह खाचरियावास, शकुन्तला रावत, भंवर सिंह भाटी, जुबेर खान एवं विधायक रफीक खान तथा कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।