Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 475 -
होम ब्लॉग पेज 475

कर्नाटक में दिव्यांग किशोरी का यौन उत्पीड़न करने वाला अरेस्ट

बेंगलूरु। कर्नाटक में मांड्या जिले के नागमंगला कस्बे में दिव्यांग किशोरी का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने धर्मांतरण रोधी कानून और पॉक्सो कानून के तहत गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आज बताया कि पीड़िता के पिता ने पुलिस शिकायत दर्ज कराई है कि वह आठ नवंबर को अपने परिवार के सदस्यों के साथ शिरडी के लिए रवाना हुए तथा बेटी को नागमंगला में अपनी मां के घर छोड़कर गए थे। इस दौरान आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।

उसने पुलिस को बताया जब वह 12 नवंबर को वापस लौटे तो बेटी के व्यवहार अजीब था वह परेशान लग रही थी और ज्यादा बात नहीं कर रही थी। पूछने पर लड़की 15 नवंबर को पिता को बताया कि पाशा ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान यूनुस पाशा के रूप हुई है।

प्राथमिकी के अनुसार आरोपी पीड़िता को वीडियों कॉल कर ब्लैकमेल करता था। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि पाशा ने नाबालिग लड़की से कहा कि वह इस्लाम कबूल करने के बाद उससे शादी करेगा। आरोपी ने घटना को लेकर पीड़िता को धमकाया भी था।

खरगोन : इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग छात्रा का यौन शोषण

खरगोन : इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग छात्रा का यौन शोषण

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन महिला पुलिस थाने ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर कथित तौर पर कक्षा 11वीं की छात्रा के यौन शोषण के मामले में प्रकरण दर्ज किया है।

खरगोन महिला पुलिस थाने के अनुसार मण्डलेश्वर क्षेत्र की कक्षा 11 की नाबालिग छात्रा के शिकायत आवेदन पर जय पाटीदार के विरुद्ध दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश आरंभ कर दी गई है।

शिकायत के मुताबिक आरोपी ने छात्रा से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती की थी। उसके बाद उसने छात्रा के पिता को जान से मारने की धमकी देकर उसके नग्न चित्र हासिल कर लिए थे।

इन चित्रों को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने छात्रा को ब्लैकमेल कर कई बार यौन शोषण किया। हाल ही में उसने छात्रा के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर अपने साथ खींचे हुए फोटो के साथ बधाई दी।

इस बात को लेकर छात्रा के परिजनों ने जय को समझाइश दी लेकिन उसके हिंसक रुख के मद्देनजर छात्रा ने परिजनों के साथ आकर खरगोन के पुलिस अधीक्षक को शिकायत की थी।

राष्ट्र निर्माण में राजपूत सभा का बड़ा योगदान है : अनुराग ठाकुर

0

जयपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर बुधवार को कहा कि राजपूत सभा ने अपने समाज नहीं बल्कि अन्य समाज के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्र में काम कर राष्ट्र निर्माण में बड़ा योगदान दिया है।

ठाकुर ने आज यहां जारी वक्तव्य में कहा कि बड़ी बात यह है कि अलग अलग समाज के लोग अपनी संस्थाओं के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थय और बाकी क्षेत्रों में काम करते हैं। मुझे प्रशन्नता इस बात की है की राजपूत सभा ने केवल अपने समाज नहीं बल्कि अन्य समाज के बच्चों का भी सहयोग किया है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं आप सभी को साधुवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि 10 हजार से भी ज्यादा युवाओं ने राजपूत सभा के माध्यम से शिक्षा प्राप्त की है, छात्रावास में रहे हैं और आज सरकारी नौकरियों में भी अपना योगदान दे रहे हैं। ये अपने आप में बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है की राष्ट्र निर्माण में राजपूत सभा का बड़ा योगदान है।

उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की बेहद ख़ुशी है की यहां सिर्फ मेरे भाई नहीं बल्कि मातृ शक्ति भी अपना आशीर्वाद देने आई है। ये धरती महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान की धरती है जिन्हें सैकड़ों वर्षों बाद भी पूरा देश गर्व व स्वाभिमान से याद करता है। उनके जीवन से हमे प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि हमे गर्व होना चाहिए की हम ऐसे समाज से आते हैं।

उन्होंने कहा कि आज जब हम आजादी का 75 वां वर्ष मना रहे हैं तो हमे प्रण लेना है की हमारा भारत जिसके लिए हमारे पूर्वजों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा कि हमें भी राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हिमाचल से जब मैं राजस्थान आता हूं तो लगता है की अपने घर ही आया हूं। यहां की कला संस्कृति हो या लोग हो सभी बेहद समावेशी हैं। पर्यटन के हिसाब से भी देखा जाए तो लोग राजस्थान और हिमाचल आते हैं। अतिथि देवो भवः की परंपरा राजस्थान में रची बसी है। लोग यहां सेफ मह्सूस करते हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से मैं देख रहा हूं की राजस्थान की छवि में गिरावट आई है। महिलाओं, दलितों के नाम पर होने वाले अपराध, बलात्कार को धर्म से जोड़े की घटनाएं बढ़ी हैं। इन सब पर राजनीति होती है। देश भर में सबसे ज्यादा अपराध राजस्थान में दर्ज होना दुखद है। ये क्यों हो रहा है इसके पीछे की वजह ढूंढ़नी होगी।

विधवा को शादी का झांसा देकर रेप, प्रेगनेंट होने पर दी गर्भ गिराने की गोली

कैथल। हरियाणा में कैथल जिला पुलिस ने एक विधवा महिला से शादी का झांसा देकर बलात्कार करने और फिर गर्भ ठहरने पर गर्भ गिराने की गोली देने के आरोप में फतेहाबाद से एक युवक को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार मामला यूं खुला कि सितंबर में कलायत के सरकारी अस्पताल में एक गर्भवती महिला पेट में दर्द की शिकायत लेकर आई थी। चिकित्सकों ने महिला के गर्भ से एक मृत भ्रूण निकाला। बाद में वह महिला चुपचाप अस्पताल से चली गई।

अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी दक्ष ढिल्लों ने पुलिस को शिकायत दी कि महिला संभवत: बच्चा गिराने की दवाई लेने के बाद अस्पताल आई थी। कलायत पुलिस ने चिकित्सा अधिकारी की शिकायत की जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने महिला का पता लगाया और उससे पूछताछ की।

पूछताछ में महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद वह फतेहाबाद के कन्हेड़ी गांव के राजेश के संपर्क में आई थीं। राजेश ने उन्हें शादी का झांसा देकर जबरदस्ती की और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। उनके गर्भवती होने का पता चलने पर आरोपी ने उन्हें गर्भ गिराने की एक गोली दे दी।

पीड़िता के अनुसार 12 सितंबर को उन्हें रक्तस्राव और पेट में दर्द हुआ तो वह अस्पताल गईं। महिला का आरोप है कि गर्भ निकाले जाने के बाद अस्पताल से भी राजेश संभवत: अपना नाम-पता छिपाने के उद्देश्य से डॉक्टरों की अनुमति के बगैर भगा ले गाया।

पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर राजेश को गिरफ्तार किया और आज उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को न्यायालय ने एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया।

इतिहास में कई योग्य लोगों को उचित दर्जा नहीं प्राप्त हुआ : निर्मला सीतारमण

0

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को केंद्र में रही कांग्रेस की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के इतिहास में उल्लेखनीय योगदान करने वाले लोगों को उचित दर्जा नहीं मिला है।

सीतारमण ने महान योद्धा लचित बरफुकन की 400वीं जयंती पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन कहा कि बीते 70 वर्षों में उल्लेख के पात्र लोगों को इतिहास में उचित दर्जा प्राप्त नहीं हुआ है।

केंद्रीय मंत्री ने बरफुकन को सच्चा देशभक्त बताया जिन्हें अपनी मातृभूमि के संरक्षण के लिए सर्वश्रेष्ठ देने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा अहोम सैनिक और प्रमुख कमांडर लचित बरफुकन ने असम की सुरक्षा सुनिश्चित की है।

उन्होंने कहा कि असम और उसके लोगों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए उल्लेखनीय योगदान दिए हैं। इसमें अहोम असाधारण थे। असम और इसके पड़ोसी इलाकों को आक्रमणों से सुरक्षित रखा गया। असम में आक्रमण की 17 कोशिशों को रोकना आसान कार्य नहीं है।

सीतारमण ने कहा कि जिस तरह से अहोम वंश ने असम को संरक्षित किया इसने एक बड़ी किलेबंदी के रूप में भी काम किया है। जिसने पूरे दक्षिण पूर्व एशिया को निर्मम आक्रमणों से बचाया है और आक्रमणकारी इससे आगे नहीं बढ़ पाए।

केंद्रीय मंत्री ने सर्वश्रेष्ठ देशभक्त को याद करने की इस पहल पर असम सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उत्तर पूर्व के कम याद किए जाने वाली हस्तियों को प्रदर्शित करने का एक शानदार प्रयास है। हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा कि सदियों से इतिहास को अलग-अलग तरीकों से दर्ज करने के लिए मैं असम की संस्कृति से बेहद प्रभावित हूं। इसमें इतिहास को विभिन्न तरीकों से दर्ज किया गया है।

उन्होंने इस दौरान सांस्कृतिक मंत्रालय से असम सरकार के साथ हाथ मिलाने का आग्रह किया जिसमें देश के महान योद्धाओं के इतिहास को एकत्रित किया जाए और इसका प्रचार किया जाए।

इससे पूर्व असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने अपने संबोधन में कहा कि अगर अहोम मुगल आक्रमण को चकनाचूर नहीं करते तो आज दक्षिण पूर्व एशिया का मानचित्र कुछ अलग ही होता।

उन्होंने कहा कि देश के इतिहास ने मुगल राजाओं के इतिहास को पहचाना है। लेकिन यह दक्षिण और उत्तर पूर्व के सम्राज्य पर लंबे समय तक राज करने वालों को नहीं पहचान पाया। भारत केवल मुगलों को लेकर नहीं है यह बहुत से ऐसे राजाओं का भी है जिन्होंने ताकत और स्नेह से राज किया है।

उन्होंने दावा किया कि भारत के इतिहास ने हमारे योद्धाओं को नजरअंदाज किया है। इसने लचित बरफुकन को भी ढंग से याद नहीं रखा। सरमा ने उम्मीद जताई की असम सरकार के इस अभियान से अहोम वंश को उचित परिदृश्य के साथ रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास देश में ओरंगजेब से अच्छे राजाओं को पहचानेगा।

काबुल की मस्जिद में गोलीबारी, 5 की मौत, एक घायल

0

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को एक मस्जिद के भीतर हुई गोलीबारी में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस प्रवक्ता खालिद ज़ादरान ने यह जानकारी दी। उन्होंने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में इस जानकारी की पुष्टि करते हुए कहा कि काबुल में एक मस्जिद के भीतर एक सैनिक ने नमाज के लिए आए लोगों पर गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

अधिकारी ने कहा कि काबुलसिटी के पूर्वी छोर पर स्थित डिस्ट्रिक 09 पुलिस थानाक्षेत्र के खावजा रवाश में एक मस्जिद के भीतर यह गोलीबारी हुई। प्रांरभिक जांच में पता चला है कि किसी पुरानी रंजिश के कारण इस खूनी घटना को अंजाम दिया गया। जांच की जा रही है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

लूट-डकैती के मामले में मध्यप्रदेश के 4 कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बूंदी में अरेस्ट

बूंदी। राजस्थान में बूंदी जिला पुलिस ने लूट डकैती में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा कर मध्यप्रदेश के चार कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि निवासी गिरोह के सरगना समेत चार कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी से राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र एवं कर्नाटक राज्यों की डेढ़ दर्जन से अधिक वारदातों का खुलासा हुआ है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मध्यप्रदेश के धार जिले में थाना टाण्डा क्षेत्र निवासी बदमाश भिसन सिंह (23), पिंटू भील (25), अनिल भील एवं शेरू भील (23) को गिरफ्तार किया है। थाना एरोड्रम इंदौर में डकैती के दो प्रकरणों में डेढ़ साल से फरार सरगना भिसन सिंह पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है।

यादव ने बताया कि थाना कापरेन निवासी दीपक बागड़ा के घर घुसे चार बदमाशों द्वारा हथियार की नोक पर लाखों के जेवरात और हजारों नगद रुपए की लूट के मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया था।

उन्होंने बताया कि राजस्थान एवं बाहर के राज्यों के दो दर्जन से अधिक बदमाशों से पूछताछ की गई। 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण कर लगभग आठ हजार किलोमीटर की यात्रा तय की गई। जरायम पेशा अपराधियों के गांव में वेश बदल 20 दिन लगातार कैंप कर इन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से की गई प्रारंभिक पूछताछ में कापरेन थाना क्षेत्र की दो वारदातों, थाना लाखेरी की एक, थाना निंबाहेड़ा चित्तौड़गढ़ की एक, विजयनगर की चार वारदातों, भीलवाड़ा के हमीरपुर रोड व स्वरूपगंज फाटक के पास, टोंक की एक, महाराष्ट्र के वर्धा, चन्द्रापुर अमरावती, सोलाहपुर, कर्नाटक के गुलमर्ग एवं गुजरात के अहमदाबाद, राजकोट व मोरबी की एक-एक वारदात का खुलासा हुआ।

बीकानेर : ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार 3 श्रमिकों की मौत

0

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले में नेशनल हाईवे 62 पर लूणकरणसर थाना क्षेत्र में हरियासर गांव के समीप आज ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक पर सवार तीन व्यक्त्यिों की मौत हो गई।

सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए परखच्चे उड़ा दिए।मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। इनमें दो मौके पर दम तोड़ गए और एक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान चल बसा।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान हनुमानगढ़ जिले में पीलीबंगा निवासी राजू नायक 30, उसके भाई श्योपतराम नायक (40) तथा मदनलाल मेघवाल (44) के रूप में हुई है। तीनों लुणकनसर थाना क्षेत्र में ही हरियासर से कुछ दूर इंदिरा गांधी नहर की 264 आरडी के समीप एक ईंट भट्टे पर काम करते थे।

आज दोपहर लगभग 11 बजे तीनों लूणकरनसर से खाने-पीने का कुछ सामान लेकर वापस ईंट भट्ठे पर जा रहे थे। हाईवे पर लगभग 12 किमी दूर हरियासर के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण हुई की मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। तीनों को तुरंत लूणकरणसर के हॉस्पिटल में लाया गया। डॉक्टरों में चेकअप किया तो तीनों की मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने बताया कि शवों को मुर्दाघर में सुरक्षित रखा गया है। यह हादसा होते ही ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक फरार हो गया। चालक पर लापरवाही बरतने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बिहार के वैशाली में पेट्रोल टैंकर में विस्फोट होने से 3 लोगों की मौत

हाजीपुर। बिहार में वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 22 पर बुधवार को पेट्रोल टैंकर में विस्फोट होने से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोरौल थाना क्षेत्र के गोढिया चौक के पास पेट्रोल टैंकर में वेल्डिंग के दौरान ब्‍लास्‍ट हो जाने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्‍यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि टैंकर दो हिस्से में बट गया और एक हिस्सा करीब 20 फीट दूर जाकर गिरा।

इस हादसे में वेल्डिंग दुकानदार गोरौल थाना क्षेत्र वेलवर गांव निवासी गिरधारी सहनी का 48 वर्षीय पुत्र वकील सहनी, गाड़ी का चालक पटना जिले के दनियावां थाना के गोरारी गांव निवासी सुरेश यादव का 48 वर्षीय पुत्र रंजीत यादव और खलासी सिवान जिले के विनोद चौधरी का 40 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार की मौत हुई है। घायल व्यक्ति गोरौल थाना के इस्लामपुर गांव निवासी कौशल कुमार है जिसे सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया है।

चुनाव नरेन्द्र, भूपेन्द्र नहीं गुजरात की जनता लड़ रही है : मोदी

मेहसाणा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि यह चुनाव ना नरेन्द्र लड़ रहा है ना भूपेन्द्र लड़ रहा है मंच पर बैठे लोग भी नहीं लड़ रहे इस बार गुजरात का चुनाव गुजरात की जनता लड़ रही है। गुजरात के युवाओं ने यह विजय ध्वज अपने हाथ में ले लिया है।

मोदी ने आज यहां चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए गुजराती में कहा कि केम छे आपणुं मेहाणा, बधा सुख मां ने, रामे राम (अपना मेहासाण कैसा है, सब सुख में हो, राम राम)। कुछ दिन पहले आप सब के बीच आने का मौका मिला मोढेरा आया था।

देश का पहले सूर्य ग्राम मोढेरा का गौरव मेहसाणा जिले को मिला और मोढेरा सूर्य ग्राम का लोकार्पण होने के साथ ही देश का पहला सूर्य ग्राम मोढ़ेरा दुनिया में चमक गया। इसके साथ ही मेहसाणा जिला भी चमक गया। यह आप सब के आशीर्वाद से ही हुआ है। मैं यह सब कर सकता हूं इसका कारण इस मिट्टी ने मुझे बड़ा किया, संस्कारित किया है। यहां के पानी ने मुझे गढ़ा है। मेहसाण जिला राजकीय तरीके से जागृत जिला है जो भविष्य का फैसला करता है।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव ना नरेन्द्र लड़ रहा है ना भूपेन्द्र लड़ रहा है मंच पर बैठे लोग भी नहीं लड़ रहे इस बार गुजरात का चुनाव गुजरात की जनता लड़ रही है। गुजरात के युवाओं ने यह विजय ध्वज अपने हाथ में ले लिया है। माताएं बहने मैदान में उतरी हैं। इसलिए जहां भी जा रहा हूं एक ही नारा गूंज रहा है फिर एक बार मोदी सरकार। देश की युवा पीढ़ी आज भाजपा की ओर बढ़ी है वह आंखों पर पट्टी बांधी हुई पीढ़ी नहीं है। यह एक एक कदम का बारीक निरीक्षण, मूल्यांकन करती है। फिर वह निर्णय करती है कि किस रास्ते जाना है।

उनको लगता है कि देश को आगे ले जाना होगा, आने वाले 25 वर्ष में देश को समृद्ध, वैभवी बनाना होगा तो भारतीय जनता पार्टी की नीति, रीति, रणनीति काम आएगी। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसके लिए व्यक्ति से बढ़कर पार्टी और पार्टी से बड़ा देश है। यह हमारे संस्कार हैं और हम इन संस्कार के साथ ही काम करते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस भाई-भतीजावाद, परिवारवाद, जातिवाद, संप्रदायवाद और वोट बैंक की राजनीति का मॉडल है और उसने गुजरात और पूरे देश को बर्बाद कर दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा वीरमगाम से लेकर मेहासाणा तक कारखाने लगे हुए हैं। जिसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल, बैटरी का निर्माण जो हिन्दुस्तान के जीवन को बदलने का काम यह मेरी मेहसाणा की धरती से होने वाला है। अपना यह क्षेत्र ऑटो हब बन रहा है यहां से गाड़ियां जापान जाती हैं। यहां की बनी गाड़ी जापान में भी बिकती है। यह उत्तर गुजरात की धरती की ताकत है भाईयो। इलेक्ट्रिक वाहन आने पर दुनिया का बाजार कब्जे करने की ताकत इस जिले में आने वाली है।