Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 476 -
होम ब्लॉग पेज 476

सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की भांजी और अतुल अग्निहोत्री और अलवीरा की बेटी अलीजेह अग्निहोत्री जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

अलीजेह कुछ समय से डांस और एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं। अलीजेह की पहली फिल्म की शूटिंग शुरू भी हो चुकी है। अलीजेह फिल्म निर्माता-निर्देशक सौमेंद्र पाधी की फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

सलमान खान की भांजी अलीजेह काफी ग्लैमरस हैं। फिल्मों में कदम रखने से पहले अलीजेह पार्टीज में स्पॉट की जाती रही हैं। अलीजेह ने डांस की प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी ली है। अलीजेह ने कोरियोग्राफर सरोज खान से डांस की ट्रेनिंग ली थी।

छत्तीसगढ में सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की माैत

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे आंध्रप्रदेश के अल्लूरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के आठ लोंगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 15 नवम्बर को कोंडागांव में पदस्थ आरक्षक ने अपने सर्विस राईफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। यह परिवार उक्त आरक्षक का अस्थि विसर्जन कर कल लौट रहा था तब यह भीषण दुर्घटना घटी।

जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेख चंद जैन ने भीषण सड़क हादसे में हुए मृतक परिवार के बीच जाकर आज अपनी संवेदनाएं व्यक्ति की। उन्होंने मृतकों की काठी उठाया और परिवार से मिलकर हर संभव मदद की बात कही। इस भीषण दुर्घटना के चलते क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। इस अंतिम संस्कार में आज आसपास के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

साबी अहमद खान अजमेर दरगाह के नए कार्यकारी नाजिम नियुक्त

0

अजमेर। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्रालय के उप सचिव साबी अहमद खान को राजस्थान में अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के नए कार्यकारी नाजिम नियुक्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नई दिल्ली स्थित मंत्रालय के सचिव मोहम्मद नदीम ने एक आदेश में खान को बतौर नए कार्यकारी नाजिम के तौर पर नियुक्ति दी है जबकि मंत्रालय से ही जुड़े शादाब जैब खान भी नाजिम का दायित्व संभाले रहेंगे।

माना जा रहा है कि जनवरी में ख्वाजा साहब के 811वें सालाना उर्स पर काम के दबाव के मद्देनजर खान को नया कार्यकारी नाजिम बनाया है ताकि सालाना उर्स के कामों को निर्बाध रूप से किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि अजमेर दरगाह कमेटी के अधीन पूर्णकालिक नाजिम नहीं है। मंत्रालय के अधिकारियों को ही नाजिम का दायित्व दिया जा रहा है। हालांकि दरगाह कमेटी के पास अजमेर में दो सहायक नाजिम है।

दिल्ली के पालम में युवक ने की परिवार के चार सदस्यों की हत्या

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के पालम इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में 25 वर्षीय एक युवक ने झगड़े के बाद कथित तौर पर अपनी मां, दादी, बहन और पिता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान केशव के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) मनोज सी ने बताया कि पुलिस थाना पालम को मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे फोन पर सूचना मिली। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनके घर की ऊपरी मंजिल पर झगड़े और चीख पुकार की आवाज सुनाई दे रही है।

पुलिस उपायुक्त के मुताबिक झगड़े की सूचना देने के लिए थाने में फोन करने वाले व्यक्ति और उसके रिश्तेदारों ने आरोपी को पकड़ रखा था और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि केशव के पास कोई पक्की नौकरी नहीं थी। उसने महीने भर पहले उसने यह नौकरी छोड़ दी थी।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी ने परिजनों से झगड़े के बाद उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

जन आक्रोश रथ यात्रा लिए सिरोही जिला भाजपा द्वारा जिला टीम की हुई घोषणा

Sirohi bjp

सबगुरु न्यूज-सिरोही।राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेश भर में निकाली जा रही जन आक्रोश रथ यात्रा के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया के निर्देशानुसार सिरोही जिला टीम की घोषणा की ।

वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे में रियायती दरों की सुविधा नहीं दी जा सकेगी: वैष्णव

अजमेर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साफ कर दिया है कि देश के वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे में रियायती दरों की सुविधा नहीं दी जा सकेगी।

अजमेर दौरे पर आए श्री वैष्णव ने भारतीय जनता पार्टी जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने तर्क दिया कि रेलवे पहले ही अपने किराये की टिकट दर में पचास प्रतिशत से कम की राशि ले रहा है और रेलवे के खर्चे पूरे हैं। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्यों को रियायती सुविधा दिया जाना फिलहाल संभव नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि रेलवे पहले ही 58 हजार करोड़ रुपए पेंशन पर, 97 हजार करोड़ रुपए वेतन पर, 40 हजार करोड़ रुपए बिजली पर और न जाने कितने करोड़ों रुपए अन्य मदों में खर्च कर रहा है और यात्रियों से रेलवे टिकट पर सौ रुपए के स्थान पर महज 45 रुपए ही ले रहा है। इससे अंदाजा लगा लेना चाहिए कि रेलवे अपने यात्रियों को पहले ही कम दरों में सुविधाजनक यात्रा की सुविधा दे रहा है।

वैष्णव ने कहा कि अजमेर जंक्शन को देश के 200 विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशनों में शामिल किया गया है। यहां सभी धर्मों के लोग आते जाते हैं। ऐसे में अजमेर जल्द ही विश्व स्तरीय सुविधाओं वाले रेलवे स्टेशन में शुमार होगा। उन्होंने अपना जन्म राजस्थान के पाली में होना बताते हुए कहा कि राजस्थान से उनका नाता रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं अजमेर के प्रति लगाव रखते हैं। ऐसे में अजमेर से वंदे भारत ट्रेन भी अप्रैल-मई 2023 के मध्य शुरू कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि अजमेर से संचालित किसी एक ट्रेन को सम्मान की दृष्टि से उसका नाम पृथ्वीराज चौहान पर रखने का प्रस्ताव भी जल्द पूरा किया जाएगा। अजमेर के पुष्कर से मेेेड़ता रेल लाइन लंबित होने के मामले पर उन्होंने कहा कि पुष्कर-मेड़ता लाइन को जोड़ने के लिए सर्वे व डीपीआर काम पूरा हो चुका है जिसका अनुमोदन शीघ्र प्रधानमंत्री के साथ पूरा होगा और यह सौगात भी अजमेरवासियों को जल्दी मिल जाएगी।

एक सवाल के जवाब में रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे की जमीनों को विकास के लिए प्राथमिकता पर रखा जाता है और जहां जरुरत पड़ती है वहां उसका व्यवसायिक उपयोग किया जा सकता है। अजमेर के दौराई रेलवे ब्रिज के काम को भी उन्होंने शीघ्र पूरा किए जाने का आश्वासन दिया।

उन्होंने राजनीतिक सवालों के भी जवाब देते हुए कहा कि राजस्थान की वर्तमान सरकार में कहीं भी राष्ट्र निर्माण अथवा राजस्थान निर्माण की सोच नहीं है। प्रदेश के सात से आठ परीक्षाओं में परीक्षा प्रश्न पत्र लीक करके अथवा करवाए जाकर लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। यहां का युवा स्वयं को ठगा महसूस कर रहा है जबकि केंद्र की मोदी सरकार रोजगार मेलों के जरिए दस लाख लोगों को पारदर्शी तरीके से रोजगार दिए जाने की मुहिम चला रही है। प्रधानमंत्री राष्ट्र निर्माण के यज्ञ में 25-50 साल आगे की सोच के साथ योजना को मूर्त रूप देते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों में राजस्थान प्रदेश को रेलवे के लिए 682 करोड़ रुपए ही आवंटित हुए थे लेकिन मोदी सरकार में दूर की सोच के साथ यह राशि दस गुना बढ़ाकर 7565 करोड़ रुपए आवंटित की गई है। मोदी की सोच के लिए ही उनकी विश्व में पहचान है।

राजस्थान में आने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा में संगठन नेतृत्व जो तय करता है वही मुख्यमंत्री का चेहरा होता है लेकिन इतना तय है कि आने वाले चुनाव में राजस्थान में परिवर्तन निश्चित है।

अजमेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश के दस लाख युवाओं को रोजगार देने के दूसरे चरण के तहत रोजगार मेले में शिरकत करने आए वैष्णव यहां रेलवे के कैरिज एवं लोको कारखानों का निरीक्षण किया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अजमेर रेलवे कारखानों को वंदे भारत ट्रेन रखरखाव का कार्य सौंपा जाएगा जिसके लिए रेलवे बोर्ड से सात आठ महीने में ही स्वीकृति जारी कर दी जाएगी।

इस अवसर पर सांसद भागीरथ चौधरी भी मौजूद रहे। इससे पहले वैष्णव ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भी संवाद किया और मोदी सरकार की योजनाओं और उनकी सोच को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

सबगुरु राशिफल : 23 नवम्बर बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2079, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 06.53 बजे बाद अमावस्या तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आप धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। रिस्की कार्यों से दूर रहें। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन मिल सकता है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के सहयोग आपका उत्साह दोगुना होगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नजरअंदाज करें।

वृषभ :- अपनी दीर्घकालीन योजनाओं के साथ आगे बढ़ो, जैसा कि पहलुओं का दृढ़ संकल्प और संरचना का पक्ष है नई चीजों की कोशिश करने से डरो मत, खासकर जब आप अपने पसंदीदा लोगों के साथ हों। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है। इसलिए तैयार रहें और प्रतिक्रिया न करें। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी खुशी की वजह साबित होगा। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें।

मिथुन :- आज मन चिंतामुक्त रह सकता है। कार्यों में विघ्न आने से कार्यपूर्ति में विलंब हो सकता है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने में असफल रह सकते हैं। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण रह सकता है अतः जीवनसाथी से सम्मानजनक तरीके से आचरण रखें। शाम के समय सफलता मिल सकती है। आपके हंसने-हंसाने का अंदाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आपको अपने जीवनसाथी से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिसे आप कभी नहीं जानना चाहते थे। कार्यक्षेत्र में हिम्मत न हारें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं।

कर्क :- आज आपके व्यापार-धंधे में खूब सफलता मिलेगी। कानूनन न फंसे, इसका ध्यान जरूर रखें। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक्कत महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर आंखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। किसी के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। सब कुछ दोबारा जांचें और दूसरी राय प्राप्त करें, यह गलत समय और भ्रम की स्थिति के रूप में कुछ भी नया शुरू करने का एक अच्छा समय नहीं है, लेकिन पुराने मुद्दों को खत्म करने के लिए यह अच्छी अवधि है।

सिंह :- नौकरी पेशा के लोगों लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। आज के दिन आप अत्यधिक संवेदनशील रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आज का दिन कार्यक्षेत्र को लेकर आपके लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। किसी की वाणी तथा बर्ताव की वजह से आपके मन को चोट लग सकती है तथा माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। यात्रा-प्रवास हो सके तो न करें।

कन्या :- आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। नकारात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दें। आकस्मिक व्यय होने के संकेत हैं। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। स्वभाव में उग्रता रह सकती है। आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन-प्रतिष्ठा की हानि होगी। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

तुला :- आज के दिन आप चिंता के बोझ से मुक्ति पा लेंगे बहुत अधिक रह सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होगा। आज के दिन आप परिजनों की तरफ से विशेष ध्यान देने की कोशिश करेंगे। इस समय आपके आर्थिक आयोजन भी पूरे होंगे आपकी इच्छा शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में कामयाब रहेंगे। भावुक फैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आज आपके प्रिय की मनोदशा ज्वार-भाटे की तरह उतार-चढ़ाव भरी होगी।

वृश्चिक :- शारीरिक-मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे। आज मन खुश और शांत रहेगा। जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। आज के दिन किसी से छेड़छाड़ या किसी से झगड़ा, वाद-विवाद करने से बचे, इससे भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने अतिरिक्त खर्चों पर रोक लगाए नहीं तो आपको भविष्य में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु :- आपको आज के दिन विशेष रुप से हर प्रकार के कार्य में सफलता प्राप्त होगी लेकिन थोड़ा विलंब भी हो सकता है। धैर्य से काम करें आप अपने तमाम कार्य को जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर होगा। किया गया हर कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा। घर परिवार और निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खास काम आज आपके हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग है। कफ्यूजन दूर करने के लिए दिमाग में नया तरीका आ सकता है। विद्यार्थी के लिए आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आज यात्रा टालनी होगी।

मकर :- आज साधारण सी बात दांपत्य जीवन में कलह का कारण बन सकती है। सांसारिक विषयों पर अपने व्यवहार को उदासीन बनाए रखें। वाद-विवाद से बचें। अदालती कार्यवाही के संकेत है। सामाजिक दृष्टि से अपमानित हो सकते हैं। चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगी। उग्र दलीलों या वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें, इसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखने की सलाह है।

कुंभ :- आज आउटडोर गतिविधियां काफी थकावटी और तनाव देने वाली साबित होंगी। उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। अपनी बातों पर काबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े बुजुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। आज आप अपने आसपास के लोगों के इरादे आसानी से समझ सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आज आपको बात-बात में खास जानकारी दे सकते हैं। हर चुनौती को अलग करते हुए लगे रहने का समय है। अपने कामकाजी जीवन में अपने संपर्कों का फायदा उठाने में सफल हो सकते हैं। कफ्यूजन की स्थिति कार्यक्षेत्र में निर्मित हो सकती है।

मीन :- आज पूरी तरह किसी काम के परिणाम आपके अनुसार मिल सकते हैं। आज वही होगा जो आप चाहेंगे। आर्थिक मामलों में मजबूती मिलेगी। आज आप खुद में बदलाव महसूस करेंगे। नौकरी की दिशा में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। नए अवसर पर खुले मन से विचार करना होगा। खुद को किसी भी गलत और गैर जरूरी चीज से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फँस सकते हैं। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आपका जीवन-साथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकता है। लेकिन सब्र का बांध न टूटने दें। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें।

अलवर के बहरोड कस्बे में चिकित्सक मनीष सैनी ने की सुसाइड

0

अलवर। राजस्थान में अलवर के बहरोड़ क़स्बे के पार्क हॉस्पिटल के ड्यूटी डॉक्टर मनीष सैनी ने प्राइवेट हॉस्पिटल कैंपस के रेजिडेंशियल फ्लैट में अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया एवं परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया। डाक्टर के कमरे से 7 पेज का एक सुसाइड नोट मिला है। नोट पर युवक द्वारा लिखे गए शब्दों को सुनकर परिजन सहम गए। जिसमें उसने लिखा अपने माता-पिता के सपनों को पूरा नहीं कर सका, हालांकि उसने अपनी मृत्यु का जिम्मेदार किसी को नहीं बताकर फेलियर बताया।

उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक अपने कमरे में अकेला था और वह करीब 7 महीने पहले ही पार्क अस्पताल गुड़गांव से ट्रांसफर होकर बहरोड़ पार्क अस्पताल में आया था। डॉ. मनीष ने खुद को बेहोशी की दवा का इंजेक्शन लगाया है। उसके रूम से इंजेक्शन की खाली पैकिंग मिली है। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है।

गुजरात : साणंद में डिप्टी कलेक्टर ने 5वीं मंजिल से कूद कर दी जान

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद जिले के साणंद क्षेत्र में मंगलवार को डिप्टी कलेक्टर ने पांचवीं मंजिल से कूद कर जान दे दी।

पुलिस ने बताया कि निर्मित फ्लोरा फ्लैट निवासी साणंद के डिप्टी कलेक्टर राजेन्द्रकुमार के पटेल (46) ने इसी फ्लैट की पांचवीं मंजिल से आज सुबह छलांग लगा दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अभी तक कारण का पता नहीं चल पाया है। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कल 21 नवंबर को नाम वापसी की अंतिम तिथि थी। वह रात को गुजरात विधान सभा चुनाव की ड्यूटी करके घर आए थे।

उल्लेखनीय है कि राज्य के 33 जिलों की कुल 182 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव होगा। राज्य के 89 सीटों पर पहले चरण में एक दिसंबर को तथा शेष 93 सीटों पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में चुनाव होगा।

दोनों चरणों की मतगणना एक साथ आठ दिसंबर को और मतदान की प्रक्रिया दस दिसंबर को पूरी हो जाएगी। दूसरे चरण के लिए 21 नवंबर को नाम वापसी की अंतिम तिथि थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैरिज, लोको कारखाना व अजमेर स्टेशन का किया निरीक्षण

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले के माध्यम से 10 लाख नियुक्ति पत्र देने की मुहिम शुरू की थी। इसके दूसरे चरण के अंतर्गत मंगलवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मुख्य आतिथ्य में फायसागर रोड स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केंद्र -दो के परिसर में आयोजित रोज़गार मेला आयोजित किया गया।

इस अवसर पर अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे विजय शर्मा तथा मंडल रेल प्रबंधक अजमेर राजीव धनखड़ सहित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से 10:30 बजे जुड़े और कर्मयोगी प्रारंभ के प्रशिक्षण पोर्टल का शुभारंभ किया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार इस रोज़गार मेले में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए, इसमें सशस्त्र सीमा बल, बीएसएफ, रेलवे एवं अन्य विभागों के नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रोज़गार मेले में युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिंदगी की एक नई जर्नी शुरू हो गई है। एक मंत्र याद रखें, राष्ट्र प्रथम सदैव प्रथम। कोविड के बाद पुनः देश ने विकास की रफ्तार पकड़ ली है एवं आज भारत दुनिया को रास्ता दिखा रहा है।

आज 71 हजार नौकरियां एक साथ दी जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार का तोहफा पीएम मोदी ने दिया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में दस लाख लोगों को रोज़गार दिया जाएगा। इतना बड़ा अभियान सम्पूर्ण पारदर्शिता के साथ हो रहा है।

इस कार्यक्रम के पश्चात पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर में दर्शन कर कैरिज कारखाना पहुंचकर माननीय रेल मंत्री ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैरिज कारखाने के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारखाना कार्मिकों से आत्मीय संवाद किया।

इस दौरान सम्बोधित करते हुए सभी को बधाई दी कि और कहा कि आपने अजमेर की वर्कशॉप का गौरव बनाए रखा। वंदे भारत की तैयारी करने के लिए भी आह्वान किया। इसके पश्चात रेल मंत्री ने लोको कारखाना पहुंचकर भाप का इंजन देखा। यह रेल इंजन वर्ष 1873 में शंटिग के लिए भारत में प्रथम आयातित मीटर गेज शंटिग इंजन है, इस लोको ने लगभग 100 वर्ष शंटिंग का कार्य किया।

रेलमंत्री ने महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे विजय शर्मा सहित उपस्थित रेल अधिकारियों से रेलवे संबंधित गतिविधियों और योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। उसके पश्चात अजमेर स्टेशन के निरीक्षण के लिए पहुंचे जहां उन्होंने बुक स्टॉल से पैसे देकर बुक खरीदी, गिफ्ट के रूप में बुक को स्वीकार नहीं किया।

यात्रियों से उनकी यात्रा के बारे में जानकारी ली तथा स्टेशन में ट्रेनों में सफाई के बारे में जानकारी प्राप्त की। एक स्टेशन एक उत्पाद योजना स्टाल पर जाकर उत्पाद के बारे में पूछताछ की।

स्टेशन निरीक्षण के दौरान रेलकर्मियों से भी संवाद किया। स्टेशन री-डेवलपमेंट कार्य के बारे में अधिकारियों से गहन वार्तालाप किया। अजमेर स्टेशन निरीक्षण के पश्चात माननीय रेल मंत्री दिल्ली के लिए विंडो निरीक्षण करते हुए रवाना हुए।

विंडो निरीक्षण के दौरान मार्ग में किशनगढ़, नरेना, फुलेरा और जयपुर स्टेशनों पर भारी संख्या में आमजन रेलमंत्री के स्वागत के लिए उपस्थित थे। इन स्टेशनों पर रेल मंत्री ने आमजन को संबोधित कर उनको धन्यवाद दिया और आश्वस्त किया कि रेल कार्यों में उनके क्षेत्र का हमेशा ध्यान रखा जाएगा।