Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 478 -
होम ब्लॉग पेज 478

मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण एवं आर्थिक सुधार तेजी से हो रहा है : अश्वनी वैष्णव

0

अजमेर। केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण एवं आर्थिक सुधार तेजी से हो रहा है।

राजस्थान के अजमेर में फायसागर रोड स्थित केन्दीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप दो परिसर में प्रधानमंत्री मोदी के देश में 45 शहरों में आयोजित रोजगार मेले में 71000 नियुक्ति पत्र से जुडे आयोजन के तहत अजमेर में भी 193 जिनमें रेलवे से जुडे 162 अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र देने के बाद सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मोदी की सरकार 10 लाख रोजगार देने के दूसरे चरण में आज 71 हजार नियुक्ति पत्र वितरण दिए जा रहे है जो आर्थिक दिशा और दशा सुधार में बडा कदम है। इसमें गरीब एवं मध्यमवर्गीय के साथ हर तबके का ध्यान रखा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मोदी का यह महा अभियान पूरी पारदर्शिता के साथ चल रहा है। कुछ राज्य सरकार में पेपर लीक हो जाते है और युवा हताश हो जाता है लेकिन मोदी राज में युवाओं को तोहफा मिल रहा जिससे उन परिवारों में खुशियां छा रही है।

कार्यक्रम में अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी सीआरपीएफ डीआईजी अनिलकुमार सिंह आदि भी उपस्थित रहे। वैष्णव इसके बाद पुष्कर पहुंचे और पवित्र सरोवर की पूजा अर्चना कर जगत पिता ब्रह्मा जी का आशीर्वाद ले मनोकामना मांगी। इससे पहले सुबह विशेष रेलगाडी से अजमेर पहुंचने पर सांसद भागीरथ चौधरी तथा रेलवे अधिकारियो ने स्वागत किया।

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस कार्यालय को ध्वस्त करने का आदेश

कोलकाता। कलकत्ता उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने शहर के संरक्षण अधिकारियों को पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय को ध्वस्त करने का निर्देश दिया है, जो कथित तौर पर शहर के मध्य भाग में नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक घर जोरासांको ठाकुरबाड़ी में अवैध रूप से बनाया गया था।

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति आर भारद्वाज की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस द्वारा संचालित कोलकाता नगर निगम (केएमसी) को विरासत स्थल (ग्रेड 1) के हिस्से से तीन सप्ताह के भीतर पार्टी कार्यालय को हटाने का निर्देश दिया।

अदालत के आदेश के मुताबिक यूनिवर्सिटी की हेरिटेज कमेटी महर्षि भवन के पुराने स्वरूप को वापस लाएगी। जहां बीरभूम बनून में शांतिनिकेतन में स्थानांतरित होने से पहले कविगुरु ने अपना बचपन बिताया था।

उच्च न्यायालय में दायर एक जनहित याचिका में आरोप लगाया गया है कि ठाकुरबाड़ी के महर्षि भवन के कुछ कमरों को तृणमूल कांग्रेस पार्टी के कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है और परिसर के कुछ अन्य कमरों को फिर से तैयार किया गया है। एसोसिएशन पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का करीबी होने का आरोप है।

गौरतलब है कि महर्षि भवन उस इमारत का हिस्सा है जहां रवींद्रनाथ ने अपना बचपन बिताया था। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे यूनिवर्सिटी के वर्कर्स विंग के एक कार्यालय द्वारा इस पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है।

न्यायालय ने पार्टी कार्यालय को तीन सप्ताह के भीतर ध्वस्त करने और विरासत स्थल को बहाल करने का आदेश दिया है। अदालत का यह आदेश केएमसी, कोलकाता पुलिस और विरासत स्थल समिति के लिए है।

अदालत ने उसी समय उत्तरी कोलकाता के बीटी रोड स्थित रवीन्द्र भारती विश्वविद्यालय में तृणमूल कांग्रेस वर्कर्स यूनियन द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए गए एक अन्य ढांचे को गिराने का निर्देश दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 19 दिसंबर को मुकर्रर की गई है।

मोदी ने करीब 71 हजार नव नियुक्त कर्मियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रोजगार मेला के तहत नव नियुक्त कर्मियों को करीब 71,000 नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनसे विभिन्न सरकारी विभागों में अपनी भूमिका निभाते हुए क्षमता निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि मैं देश के युवाओं से नए अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह करूंगा। मुझे विश्वास है कि आप अपनी क्षमता बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आज के नियुक्ति पत्र महज से प्रवेश का जरिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के युवाओं को रोजगार के माध्यम से नियुक्ति पत्र देने का यह अभियान ऐसे ही अनवरत जारी रहेगा। प्रधानमंत्री ने युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत बताया और कहा कि युवाओं की प्रतिभा और उनकी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में ज्यादा से ज्यादा उपयोग में आए, इसे केंद्र सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि काम करते समय अपनी क्षमताओं को बढ़ाने पर ध्यान दें। सीखते समय अपनी क्षमताओं को बढ़ाएं। अपने वरिष्ठों से अच्छी चीजें सीखें। मैं लगातार सीखने की कोशिश करता हूं। मैं अपने अंदर के छात्र को कभी मरने नहीं देता। मैं हर किसी से, छोटी-छोटी चीजों से सीखता रहता हूं।

उन्होंने कहा कि इसी आदत के कारण वह एक समय में एक से अधिक कार्य करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे (प्रधानमंत्री) एक समय में एक से अधिक काम संभालने में कभी भी किसी तरह की हिचकिचाहट नहीं होती है।

मोदी ने कहा कि रोजगार मेला युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें राष्ट्रीय विकास में उत्प्रेरक बनाने का सरकार का प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह रोजगार मेला दर्शाता है कि सरकार किस तरह मिशन मोड में सरकारी नौकरी देने के लिए काम कर रही है।उन्हाेंने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर देश भर में 45 स्थानों पर कर्मचारियों को नई नियुक्तियों के नियुक्ति पत्र की प्रतियां भी सौंपी गईं।

प्रधानमंत्री ने कहा इससे पहले अक्टूबर महीने में रोजगार मेला की शुरुआत की थी। उन्होंने एक समारोह में 75000 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। पिछली बार जिन श्रेणियों में युवाओं को नियुक्ति दी गई थी, उनके अतिरिक्त इस बार शिक्षक, व्याख्याता, नर्स, नर्सिंग अधिकारी, चिकित्सक, फार्मासिस्ट, रेडियाग्राफर और अन्य तकनीकी और पैरा मेडिकल पदों पर भी नियुक्ति की जाएगी।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय द्वारा विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में बड़ी संख्या में पद भरे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कर्मयोगी प्रथम मॉड्यूल का भी शुभारंभ किया। मॉड्यूल विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नए नियुक्त लोगों के लिए एक ऑनलाइन अभिविन्यास (ऑरिएंटेशन) पाठ्यक्रम है। इसमें सरकारी कर्मचारियों के लिए आचार संहिता, कार्यस्थल नैतिकता और ईमानदारी, मानव संसाधन नीतियां और अन्य लाभ व भत्ते से संबंधित जानकारियां शामिल होंगी, जो उन्हें नीतियों के अनुकूल तथा नयी भूमिका में आसानी से ढलने में मदद करेंगी।

उल्लेखनीय है कि कि प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रालयों और विभागों को स्वीकृत पदों की मौजूदा रिक्तियों को यथाशीघ्र भरने का निर्देश दिया था।

इंडोनेशिया में आए भूकंप से 162 की मौत, सैकड़ों लोग घायल

जावा। इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में सोमवार को आए भूकंप में मरने वालों की संख्या मंगलवार को अभी तक बढ़कर 162 हो गई है और सैकड़ों लोग घायल हैं।

जावा के गवर्नर रिदवान कामिल ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 162 हो गई है। उन्होंने कहा कि मरने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि भूकंप के वक्त स्कूलों में पढ़ने वाले ज्यादातर बच्चे अपनी पढ़ाई खत्म होने के बाद इस्लामिक स्कूल में तालीम ले रहे थे।

इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी (बीएनपीबी) ने कहा है कि आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 62 बताई गई है। अमरीकी भूगर्भीय सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक कल पश्चिम जावा के सियानजुर शहर में 5.6 तीव्रता का भूकंप 10 किमी की गहराई में आया था।

कामिल ने बताया कि भूकंप के बाद इमारतों के मलबे से सैंकड़ों लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से कई लोगों को उपचार अस्पतालों के परिसर में किया जा रहा है। राहत एवं बचाव अभियान पूरी रात चलता रहा ताकि अन्य लोगों को बचाने की कोशिश की जा सके। जो अभी भी ढही हुई इमारतों के मलबे में फंसे हुए हैं। जिस क्षेत्र में भूकंप आया वह घनी आबादी वाला है और भूस्खलन की भी आशंका जताई गई है। भूकंप के झटकों स कई क्षेत्रों में घर मलबे में तब्दील हो गए हैं।

स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कामिल ने कहा कि भूकंप में लगभग 326 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से अधिकतर लोगों की ढहे हुए इमारतों के मलबे में दबने से हड्डियां टूट गई हैं। उन्होंने कहा अभी भी कुछ निवासी अलग-अलग स्थानों में फंसे हुए है और आशंका जताई की मृतकों और घायलों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।

पश्चिम जावा के गवर्नर ने कहा कि 13,000 से अधिक लोग आपदा से विस्थापित हुए हैं और भूकंप से 2,200 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। सियानजुर शहर में प्रशासन के प्रमुख हरमन सुहरमन ने कहा कि लोगों को ज्यादातर चोटें इमारतों में मलबे में फंसे से लगी हैं और उनकी हड्डियां टूट गयी है।

उन्होंने कहा कि अधिकारी देश के सुदूर इलाकों में भूकंप से हताहत हुए लोगों की संख्या के संबंध में अभी भी जानकारी जुटा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को आए भूकंप के बाद भी 25 झटके महसूस किए गए हैं।

ओडिशा के कोरई स्टेशन पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, तीन लोगों की मौत

नई दिल्ली/भुवनेश्वर। ओडिशा में पूर्व तटीय रेलवे (ईसीओआर) के कोरई स्टेशन पर सोमवार को मालगाड़ी के पटरी से उतरने की घटना के उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हुए हैँ वहीं ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक रेलवे ने रेलवे आयुक्त (संरक्षा) के स्तर पर जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि खुर्दा रोड मंडल के भद्रक-कपिलास खंड में कोरई स्टेशन पर सोमवार सुबह 6.44 बजे मालगाड़ी के कम से कम आठ वैगन बेपटरी हो गए। वैगनों के गिरने से रेलवे स्टेशन की इमारत को नुकसान पहुंचा और दोनों ओर के ट्रैक पर यातायात अवरुद्ध हो गया। स्टेशन की इमारत के क्षतिग्रस्त होने की वजह से कटक से इलाज के लिए ट्रेन में सवार होने के लिए रेलवे स्टेशन पर इंतजार कर रही एक महिला और उसकी बेटी तथा एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।

ईसीओआर के सूत्रों ने कहा कि स्टेशन पर इंतजार कर रहे चार अन्य लोग भी घायल हो गये। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है और 10 लाख रुपए की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपए और मामूली रूप से घायलों को 25,000 रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ितों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने प्रशासन को बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायल व्यक्तियों के लिए पर्याप्त उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री प्रमिला मल्लिक को घटनास्थल का दौरा करने और स्थिति का जायजा लेने के लिए कहा था। इस बीच ट्रेन सेवाओं की शीघ्र बहाली और राहत कार्यों की निगरानी के लिए ईसीओआर के महाप्रबंधक अन्य प्रमुख विभागों के प्रमुखों के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचे।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में पटरी से उतरे सभी आठ वैगनों को रेलवे ट्रैक से हटा दिया गया है और रात तक ट्रैक को बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम जारी है। दुर्घटना के कारण 19 ट्रेनें रद्द कर दी गए। वहीं छह ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द करने के साथ ही 20 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है।

उन्होंने बताया कि हरिदासपुर स्टेशन पर फंसे 300 यात्रियों में से लंबी दूरी के 210 यात्रियों को उनकी आगे की यात्रा के लिए 18046 हैदराबाद-शालीमार ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस में बिठाया गया। इसके अलावा लगभग 45 स्थानीय यात्रियों को उनके विभिन्न गंतव्यों के लिए मुफ्त सड़क परिवहन प्रदान किया गया।

सबगुरु राशिफल : 22 नवम्बर मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2079, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 08.49 बजे बाद चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घुटनों और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। पारिवारिक कारण या नौकरी को लेकर आप लंबी दूरी की यात्राओं पर जाने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद, प्रतिष्ठा व मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं।

वृषभ राशि :- आज आपकी कार्य-शक्ति गज़ब की रहेगी। जिसकी वजह से आप अपने कार्य समय से पूरा कर पाएंगे। बिज़नेस में पिता का सहयोग आपको बड़ा आर्थिक लाभ दे सकता है। आर्थिक मामलों के लिए यह अवधि बढ़िया रहेगी बस धन संबंधी लेन-देन में आपको जल्दबाज़ी करने से बचना होगा।

मिथुन राशि :- आज आप विपरीत लिंग वाले लोगों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को किसी मामले पर निराशा भी हो सकती है। फालतू विवादों से बचने की कोशिश भी करनी चाहिए। कारोबार में खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा।

कर्क राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय जटिल हो सकता है। भाई-बहनों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय मिलाजुला रहने वाला होगा। रिश्तों में मधुरता कायम रहे इसके लिए बेहतर तो यही होगा कि आप उनके साथ थोड़ा संयम से पेश आएं।

सिंह राशि :- आज परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं का उपभोग करने व उन्हें जुटाने के लिए इस अवधि में आप काफी प्रयासरत रहेंगे। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने की सम्भावना है। आपके वैवाहिक संबंध मजबूत रहेंगे।

कन्या राशि :- आज छोटी या लंबी दूरी की यात्रा से बचना होगा। वे जातक जिनका झुकाव धार्मिक प्रवृत्ति की ओर ज्यादा है, वे लोग ईश्वर की स्तुति का आयोजन कर सकते हैं।प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखें। इसके अलावा इलाज पर अधिक खर्च होने से आपका बजट बिगड़ सकता है।

तुला राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय अच्छा प्रतीत होता नहीं दिख रहा। कुछ न कुछ पारिवारिक अशांति आपके साथ लगी रहेगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ शांति के कुछ ख़ुशनुमा पल आप बिता सकेंगे। सेहत की दृष्टि से यह आपके लिए उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय बना रहेगा। आप एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।किसी ख़ूबसूरत पल को याद करके आप अपने को तरोताज़ा कर सकते हैं। अपने प्रेमी की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। रोमांस करने के भी आपको भरपूर मौक़े प्राप्त होंगे। कुछ स्टूडेंट्स गलत लोगों की संगत में पड़कर अपना समय खराब कर सकते हैं।

धनु राशि :- आज पारिवारिक स्तर पर ख़ुशियों में बढ़ोत्तरी संभव है। इस दौरान मनोरंजन हेतु आप परिवार के साथ कोई आयोजन कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में आपको गर्म मिज़ाजी देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला सामान्य रहेगा। आप अपने स्वभाव में आध्यात्मिकता की वृद्धि पाएंगे।

मकर राशि :- आज सम्बन्धों में मधुरता बनाएं रखने के लिए आपके लिए यह जरुरी है कि अपने पार्टनर की भावनाओं का आदर करें व बेवज़ह उनके साथ उलझने से बचें। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप अपनी आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ा सकते हैं। ऑफिस से जुड़ी गलतफहमी या परेशानी भी खत्म हो जाएगी। लोग आपका सहयोग करेंगे, लेकिन पहल आपको ही करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि :- आज पारिवारिक जीवन के लिए यह समय थोड़ा कष्टदायी हो सकता है। घरेलू लोगों में तालमेल की कमी आपको दृष्टिगोचर हो सकती है। पिता का भरपूर सहयोग व समर्थन आपको मिलने की उम्मीद रहेगी। प्रेम जीवन बहुत ही आनंदमय रहने के संकेत हैं। प्रियजन के साथ मनपसंद जगहों पर घूमने के मौक़े आपको मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा।

मीन राशि :- आज नौकरी में परिवर्तन होने के आसार नज़र आ रहे हैं। जो लोग नई जॉब की तलाश में हैं उन्हें इस अवधि में सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी से जुड़े जातक अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए यह समय बहुत अनुकूल हो सकता है। धन कमाने के लिए आपकी भागा-दौड़ी लगी रहेगी।

आर्य मंडल ने लिया मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के आर्य मंडल की कार्यसमिति की सोमवार को आशागंज स्थित सिंघु वाडी कम्यूनिटी हाल में हुई बैठक में मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यसमिति संयोजक नरेंद्र सोनी एवं ललित सामरिया ने बताया कि आर्य मंडल अध्यक्ष मोहन लालवानी ने मंडल के कार्यकलापों तथा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। एक कार्यकर्ता के निधन से रिक्त हुए मंडल उपाध्यक्ष पद पर शंकर नाथ को व मंडल मंत्री पद पर मोहन मोटवानी को नियुक्त कर उनका स्वागत किया गया।

मंडल की कार्यसमिति के प्रथम सत्र में शहर जिला महामंत्री एवं पूर्व उप महापौर संपत सांखला ने जनाक्रोश यात्रा के संबंध में जानकारी दी एवं राज्य सरकार की विफलता के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार अपने दायित्व को निभाने में विफल रही है। प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले बढ रहे हैं। बिजली के बिल मै 9 बार वृद्धि हो चुकी है। पेपर लीक से बेरोजगारों के हितों पर कुटाराघात हो रहा है। शिक्षकों से ट्रांसफर के नाम से पैसे लेने, खस्ताहाल सड़कों से हर आम और खास जूझ रहा है। आम जन की यही नाराजगी आगामी जनाक्रोश यात्रा में दिखेगी। आर्य मंडल जन आक्रोश यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लेगा।

कार्यकारिणी समिति के दूसरे सत्र में आर्य मंडल के प्रभारी कमल प्रकाश किशनानी ने बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पन्ना के प्रमुख के महत्व के बारे बताते हुए जल्द से जल्द पन्ना प्रमुख का कार्य संपन्न करने की बात कही।

कार्यसमिति के तीसरे सत्र में एससी मोर्चा के शहर अध्यक्ष मुकेश खींची ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। आर्य मंडल के गरीब लोगों के लिए केन्द्र की जन कल्याणकारी योजनाएं जन धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना,स्किल इंडिया मिशन, स्टार्टअप इंडिया योजना, डिजिटल इंडिया किस तरह लाभकारी हो रही हैं इस बारे में चर्चा की गई।

इस अवसर पर आर्य मंडल के महामंत्री भवानी सिंह जेदिया, मनोज डीडवानिया, उपाध्यक्ष ताराचंद सिवासिया, अटल शर्मा, सरोज भाटी, राजकुमार मौर्य, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, मोनिका डलवाल, जितेंद्र कुमार शुक्ला,पार्षद सीता टाक, किरण तुनगरिया, हेमलता खत्री, विक्रम तंबोली, हेमंत सुनारीवाल, बलराम कृष्ण, शक्ति केंद्र प्रभारी चंपालाल, राजेंद्र सिंह रंधावा, सूरज डागर, ईश्वर सिंह रावत, हेमंत जावा, सागर झामनानी समेत बडी संख्या में पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

‘आप’ को बदनाम करने के लिए भाजपा रोज निकाल रही फर्जी स्टिंग

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने कहा कि चुनाव हारने की बौखलाहट में भाजपा दिनभर फर्जी स्टिंग निकालती रहती है।

आप के वरिष्ठ नेता एवं विधायक दिलीप पांडेय ने आज कहा कि भाजपा रोज-रोज जो स्टिंग जारी कर रही है जो बिल्कुल फर्जी हैं। इससे एक चीज तय हो चुकी है कि भाजपा निगम का चुनाव बुरी तरह हार रही है। चुनाव हारने की बौखलाहट में वह दिनभर फर्जी स्टिंग निकालते रहते हैं। कहीं भी बैठकर वीडियो बना लेते हैं।

उन्होंने कहा कि जनता भाजपा से पूछ रही है कि 15 सालों में आपने किया क्या है। हकीकत तो यह है कि यदि भाजपा ने 15 सालों में वाकई कुछ किया होता तो यह फर्जी स्टिंग निकालने की नौबत नहीं आती। आज के समय में सबसे ज्यादा मांग आम आदमी पार्टी की है।

उन्होंने कहा कि वीडियो में एक चीज साफ हो रही है कि पैसे से टिकट नहीं मिला। आप ने किसी को भी पैसे लेकर टिकट नहीं दिया है। यहां पर पैसों से टिकट नहीं मिलती है। टिकट सिर्फ उन्हीं को मिलता है जो जमीनी स्तर पर लोगों के बीच रहकर काम करते हैं। सौ बातों की एक बात यह है कि भाजपा ने 15 सालों में कोई काम नहीं किया है इसलिए लोग बिठाकर वीडियो बनाने पड़ते हैं।

मैटर ने पेश की देश की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल

नई दिल्ली। प्रौद्योगिकी क्षेत्र के स्टार्ट-अप मैटर ने देश की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को पेश किया। इसमें ऑनबोर्ड चार्जर मैटरचार्ज 1.0 है जिससे वाहन को 5 एम्पियर प्लग से कहीं भी चार्ज किया जा सकता है।

मैटर ने सोमवार को एक बयान में कहा कि ऑन-बोर्ड चार्जर वाहन को पांच घंटे से भी कम समय में चार्ज कर सकता है और इसमें ओवर चार्ज प्रोटेक्शन भी है। इस वाहन का निर्माण अहमदाबाद में किया जाएगा और यह देश के प्रमुख शहरों में उपलब्ध होगी।

इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल एक्टिव लिक्विड कूलिंग सिस्टम के साथ आती है जो मोटर, बैटरी पैक और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स को ठंडा करता है। यह एक एकीकृत, हाई एनर्जी डेंसिटी, 5 किलोवॉट पावर पैक, मैटरएनर्जी 1.0 द्वारा संचालित है जो एआईएस156 के अनुरूप है।

संस्थापक और समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहाल लालभाई ने कहा कि मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि यह मोटरसाइकिल हमें उस भविष्य की ओर ले जाएगी जिसका हम सभी ने सपना देखा है।

हमारी दृष्टि ने हमें यथास्थिति को चुनौती देने, लक्ष्य के प्रति निरंतर और लचीला बने रहने और चपलता के साथ कठिन रास्ते पर चलने के लिए हमेशा प्रेरित किया है। आज हम देश के इलेक्ट्रिफिकेशन की यात्रा को तेज कर रहे हैं क्योंकि देश मोटरबाइकों पर सवार है।

जावा में भूकंप के जबरदस्त झटके, 40 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

0

जकार्ता। इंडोनेशिया के जावा द्वीप जावा में सोमवार को भूकंप के जबरदस्त झटके में 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए।

अमरीकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र पश्चिम जावा के सियानजुर शहर में जमीन की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में रहा। राजधानी जकार्ता से करीब 100 किलामीटर दूर तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अधिकारियों ने आशंका जतायी है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार बचावकर्मी भूकंप के झटकों से ढहे इमारतों से लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। एक महिला और बच्चे को बचा लिया गया है।सियानजुर शहर के प्रशासन प्रमुख हर्मन सुहरमन ने स्थानीय मीडिया को भूकंप से कम से कम 46 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी है और करीब 700 लोग घायल हुए हैं।

राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने बताया कि सियांजुर क्षेत्र में दर्जनों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इनमें एक अस्पताल और एक इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल शामिल है। इंडोनेशिया के सुलावेसी में 2018 में आए भूकंप से 2,000 से अधिक लोगों की जानें गईथी।