Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 480 -
होम ब्लॉग पेज 480

भरतपुर में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के 11 आरोपी अरेस्ट

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में थाना खोह क्षेत्र ग्रामीणों द्वारा पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर हथियार छिनने के प्रयास के साथ कई पुलिसकर्मियों को गोली मार कर घायल कर देने के मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस संबंध में पुलिस ने 8 लोगों को शान्ति भंग के आरोप में अलग से गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध मे 45 लोगों के विरुद्ध नामजद एवं 10-15 अन्य के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि शनिवार रात को गांव में दो पक्षों में हुए झगड़े की सूचना पर पहंुची पुलिस पर किये गए इस हमले में अवैध हथियारों के छर्रे लगने से कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे जिनमें से दो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस पर हमले के बाद गांव कावान का वास एवं गढीमेवात के साथ आस-पास के गांवो में पुलिस ने जगह जगह दबिश देकर मामले के नामजद आरोपी शेष आरोपियान की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीमें बनाकर तलाश हेतू रवाना की गई है जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं तथा गिरफ्तारशुदा आरोपियों से पूछताछ जारी है।

किशोरी संग पकडा गया आरोपी चलती रेल से कूदकर फरार

कर्नाटक के मैसूर से डिटेन की गई एक नाबालिग किशोरी के साथ पकड़े गए युवक के चलती रेल से कूदकर फरार हो जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। संभाग में करौली की महिला थाना पुलिस के हाथों फरार हुए इस आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है लेकिन फिलहाल कोई सफलता हासिल नही हो सकी है।

कुछ दिनों पहले एक नाबालिग किशोरी के लापता होने की शिकायत पर करौली के महिला थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था। सूचना और मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर किशोरी का सुराग ढूंढने की कोशिश की गई तो कर्नाटक के मैसूर में होने की बात सामने आई। इस पर करौली के महिला थाना पुलिस की एक टीम मैसूर पहुंची। जहां से लापता किशोरी को डिटेन कर लिया।
इस दौरान उसके साथ मिले गंगापुर निवासी एक युवक को भी पुलिस ने पकड़ लिया।

पुलिस जब किशोरी और उसके साथ पकड़े युवक को रेल से लेकर करौली आ रही थी तो दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग के इन्द्रगढ़ लाखेरी स्टेशन के पास युवक ने पेट में दर्द होने की बात कही। इस पर दो पुलिसकर्मी उसे ट्रेन के शौचालय की ओर ले जा रहे थे, उसी दौरान युवक पुलिसकर्मियों को धक्का देकर चलती ट्रेन से कूदकर भाग गया।

पुलिस लापता किशोरी को लेकर करौली लेकर पहुंची। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने युवक के संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। ट्रेन से युवक के कूदकर भागने की घटना के बारे में महिला थाना प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

अखिलेश, शिवपाल, रामगोपाल के एक मंच पर आने से कार्यकर्ताओं में जश्न

इटावा। लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश के इटावा में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रमुख शिवपाल यादव एक मंच पर नजर आए जिसके बाद सपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। यह तीनों रविवार को सैफई के एसएस मेमोरियल स्कूल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में एक साथ नजर आएं।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उप चुनाव में सपा ने परिवार की बड़ी बहू डिंपल को एक बार फिर से सांसद बनाने के लिए मैदान में उतारा है। इसी प्रयास को सफल बनाने के लिए अखिलेश यादव ने डिंपल यादव के साथ सैफई में शिवपाल सिंह यादव के घर जाकर भेंट की थी और उनका आशीर्वाद लिया था।

मैनपुरी लोकसभा सीट के उप चुनाव के लिए पार्टी ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। डिंपल यादव को जीत दिलवाने के लिए मुलायम परिवार कार्यक्रम में एक साथ दिखा। मंच पर राज्य की सियासत के तीन बड़े चेहरों के साथ रामगोविंद चौधरी, तेजप्रताप यादव, आदित्य यादव भी मौजूद रहे।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जब तक परिवार एक रहता है तब छाती चौड़ी हो जाती है। मैं जब भी यहां आता था और जसवंतनगर के किसी भी कोने में जाता था तो लोग एक ही बात कहते थे कि एक हो जाइए तो ही भारतीय जनता पार्टी को मात दे सकते हैं तो आज हम एक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के सबसे बड़े बेटे होने के नाते अखिलेश यादव को इसे बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

शिवपाल यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि एक होकर सत्तारूढ़ पार्टी को हराया जा सकता है। ये झूठ बोलने वाली सरकार है। हमारे खिलाफ साजिशें हो रही हैं। इस बार रिकॉर्ड मतों से उसे हराना है और मैनपुरी में बहू डिंपल यादव काे जिताना है।अखिलेश यादव ने कहा कि चाचा-भतीजे में कभी दूरी नहीं थी। मैनपुरी का उपचुनाव पूरा देश देख रहा है। हमें एक साथ देखकर भाजपा को तकलीफ हो रही होगी।

पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत की अफसरों के हाथ-पैर तोड़ने की चेतावनी दी

कोटा। राजस्थान में कोटा के लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत ने एक बार फिर बिगड़े बोल बोले और कहा कि यदि उनके किसी कार्यकर्ता का बाल भी बांका हुआ तो वे दोषी अफसर के हाथ-पैर तोड़ देंगे, चाहे कितना भी बड़ा बड़ा अफ़सर क्यों न हो।

राजावत ने कोटा-झालावाड़ रोड पर मंडाना के पास टोल टैक्स नाके पर टोल के विवाद को लेकर एक कार्यकर्ता के साथ कथित मारपीट का आज विरोध व्यक्त करने के लिए आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए टोल नाका के अधिकारियों को यह चेतावनी दी।

मण्डाना टोल पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पवन राठौर के साथ कथित मारपीट की घटना की जानकारी मिलने के बाद राजावत मौके पर पहुंच गए और टोल प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि मेरे कार्यकर्ता के साथ मारपीट की गई तो उसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करूंगा और अगर भविष्य में किसी कार्यकर्ता का बाल भी बांका हुआ तो दोषी अधिकारी कितना ही बड़ा क्यों न हो, उसके हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे। उसके बाद चाहे पुलिस मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल ही भिजवा दे वो इसकी परवाह नहीं करेंगे।

प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए राजावत ने कहा कि जनता की भावनाओं का आदर करते हुए केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने कोटा-झालावाड़ फोर लेन राजमार्ग बनवाया और पूरे देश के अनुरूप यहां पर भी टोल लागू किया गया, उस समय भी उन्होंने प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी थी कि मण्डाना एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों के वाहन टोल फ्री निकाले जाए।

तब टोल प्रबंधन ने यह बात मानते हुए क्षेत्रीय लोगों के वाहन निकालना शुरू किया लेकिन वर्तमान टोल प्रबंधक एवं अन्य टोल कर्मचारियों ने बजरंग दल कार्यकर्ता पवन राठौर के साथ अकारण ही मारपीट एवं दुर्व्यवहार किया जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश भड़क गया।

मौके पर मौजूद मण्डाना थानाधिकारी श्यामाराम विश्नाई ने राजावत को भरोसा दिलवाया कि मुख्य आरोपी टोल प्रबंधक को तीन दिन में गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसे टोल से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है, वहीं टोल संचालकों को इस बात के लिए पाबंद कर दिया गया है कि वे कार्यकर्ताओं से सम्मानजनक व्यवहार करें और अब ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी।

उद्योगपति मुकेश अंबानी बने जुड़वां बच्चों के दादा

मुंबई। प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी जुड़वा पोता-पोती के दादा- दादी बन गए है।

मुकेश अंबानी एवं नीता अंबानी ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरे पुत्र आनंद को 19 नवंबर को भगवान के आशीर्वाद से जुड़वा लड़का एवं लड़की की प्राप्ति हुई है। उन्होंने कहा कि पुत्रवधु इशा और दोनों बच्चे आदिया और कृष्णा स्वस्थ है।

अंबानी एवं पीरामल परिवार ने कहा कि हम आनंद, इशा और उनके बच्चे आदिया और कृष्णा के जीवन के इस महत्वपूर्ण पल के लिए आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते है।

डेरा अनुयायी प्रदीप सिंह हत्याकांड : शूटर समेत तीन जयपुर से अरेस्ट

जयपुर/चंडीगढ़। पंजाब के कोटकपूरा में डेरा अनुयायी और बेअदबी के आरोपी प्रदीप सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और शूटर को दो साथियों समेत जयपुर से एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा रविवार को किया।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि पुलिस के गिरोहबाज विरोधी कार्य बल (एजीटीएफ) ने रमजान खान उर्फ राज हुड्डा और उसके दो साथियों हैप्पी मेहला व साहिल मेहला (दोनों राजस्थान के हनुमानगढ़ के निवासी) के साथ गिरफ्तार किया। उनके पास से दो पिस्तौल भी बरामद किए गए हैं।

एजीटीएफ टीम ने जयपुर की विनायक एन्क्लेव कालोनी में एक इमारत में एक किराये के कमरे छिपे आरोपी को घेरा। उसके साथ दो साथी और थे। पुलिस के घेरे जाने पर उसने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। पुलिस के अनुसार जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। उसे जयपुर के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उल्लेखनीय है कि तीन दिन पूर्व पुलिस ने शूटरों मनप्रीत सिंह उर्फ मनी, भूपिंदर सिंह उर्फ गोल्डी के साथ इन शूटरों की मदद करने के आरोप में बलजीत सिंह मन्ना को गिरफ्तार किया था। प्रदीप सिंह की 10 नवंबर को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। उससे कुछ दिन पहले ही शिवसेना नेता सुधीर सूरी की अमृतसर में हत्या की वारदात हुई थी।

डोनाल्ड ट्रंप का टि्वटर एकाऊंट बहाल करने से तेजी से बढ़े फॉलोअर्स

वाशिंगटन। अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टि्वटर एकाऊंट बहाल करने के बाद महज चालीस मिनट में उनके 13 लाख नए फॉलोअर्स सामने आए हैं।

टि्वटर ने डोनाल्ड ट्रंप के खाते को शनिवार को बहाल कर दिया था। ट्रंप का खाता कैपिटल में छह जनवरी, 2021 की घटनाओं के बाद पिछले साल निलंबित कर दिया गया था।

डोनाल्ड ट्रंप के टि्वटर खाते पर पहले से ही उन्नीस लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं हालांकि उन्होंने स्वयं अभी तक कुछ भी ट्वीट नहीं किया है।

इस सप्ताह के अंत में एलन मस्क के 24 घंटे के मतदान में 150 लाख से अधिक ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने भाग लिया कि ट्रम्प के पृष्ठ को बहाल करना है या नहीं। इनमें 51.8 प्रतिशत लोगों ने ट्रंप के समर्थन में जबकि 48.2 प्रतिशत लोगों ने इसके खिलाफ मतदान किया।

ट्रंप ने शनिवार को मस्क के मतदान पर टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर कहा कि वह अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर टिके रहने वाले हैं। सकारात्मकता के साथ अभी मतदान करें, लेकिन चिंता न करें, हम कहीं नहीं जा रहे हैं। ट्रम्प ने लिखा। ट्रुथ सोशल इज स्पेशल।

अजमेर : दिव्यांग महिला आत्महत्या मामला, एक साल बाद मिला सुसाइड नोट

अजमेर। राजस्थान में अजमेर की अलवर गेट थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग महिला की आत्महत्या के बाद सुसाइड नोट मिलने से मामले ने नया मोड़ ले लिया है और अब पिता की ओर से दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। खास बात यह है कि सुसाइड नोट दीपावली की सफाई में मृतका की डायरी से बरामद हुआ है।

पुष्ट जानकारी के मुताबिक मृतका दिव्यांग पुष्पा ने 26 अक्टूबर 2021 घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उसकी शादी जयपुर निवासी हुकुमचंद वर्मा के साथ पांच मई 2011 को हुई थी लेकिन शादी से संतुष्ट नहीं होने और ससुराल पक्ष के साथ विवाद के चलते आत्महत्या कर ली गई। मामला आत्महत्या का मानकर पुलिस कार्यवाही हुई।

मामले में नया मोड़ उस समय में आ गया जब दिवाली की सफाई में मृतका के पिता हरि सिंह को डायरी में लिखा सुसाइड नोट बरामद हो गया। जिसमें मृतका पुष्पा ने पति, सास, और झेठ की प्रताड़नाओं से दुखी होकर आत्महत्या करने की बात लिखी।

सुसाइड नोट पढ़ने के बाद पिता हरि सिंह सदमे में आ गया और अलवर गेट थाना पुलिस और जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय से उसे राहत मिली और न्यायालय ने अलवर गेट थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आईपीसी की धारा 498ए तथा 306 में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच एएसपी रणधीर सिंह को सौंपी गई है।

विवादों में घिरी केकडी नगरपालिका द्वारा बनाई जा रही चारदीवारी

0

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के केकड़ी में नगरपालिका द्वारा पटेल मैदान पर बनाई जा रही चारदीवारी विवादों में आ गई है।

चारदीवारी निर्माण का स्थानीय महिला पुरुष एवं बच्चों ने जमकर विरोध किया। पालिका अधिकारियों द्वारा नहीं मानने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ले ली। न्यायालय ने भी नोटिस जारी करने में देर नहीं की। ये सब कार्यवाही शनिवार शाम तक चली।

नगरपालिका द्वारा ग्यारह करोड़ की लागत से खेल स्टेडियम के चारों ओर चारदीवारी बनाई जा रही है। यह चारदीवारी ही विवाद का कारण बन गई क्योंकि जहां चारदीवारी बन रही है वहीं पर लोगों के रहवासी मकान है और मकानों एवं खिड़कियों में रोशनदान है जो कि चारदीवारी के चलते बंद हो रहे हैं और रहवासियों के लिए हवा, पानी, रोशनी की समस्या खड़ी हो रही।

तकनीकी पहलू यह है कि मकानों से सटाकर चारदिवारी खड़ी की जा रही है। आरोप यह भी है कि चारदीवारी निर्माण के लिए नींव भी नहीं खोदी गई है जिससे भविष्य में चारदीवारी गिरने का भी खतरा बताया जा रहा है।

केकड़ी के सिविल न्यायालय में पालिका निर्माण के खिलाफ तथा मकानों में हवा, पानी, रोशनी बंद होने की बुनियाद पर वाद दायर कर दिया गया। वादी रामजस मीणा, नारायण एवं एक अन्य ने वाद दायर किया जिस पर न्यायालय की ओर से नोटिस जारी हो गए। पालिका कार्मिकों ने नोटिस भी लेने से मना कर एक तरह से न्यायालय आदेश की धज्जियां उड़ाई। अब सोमवार को इस पर कार्यवाही होगी। इससे पहले न्यायालय की ओर से मौका निरीक्षण कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी।

पालम-बिजवासन रेलखण्ड पर पावर व ट्रेफिक ब्लाक के कारण रेल यातायात प्रभावित

0

अजमेर। उत्तर रेलवे के दिल्ली-रेवाड़ी रेलमार्ग के पालम-बिजवासन रेलखण्ड पर ट्रेफिक व पावर ब्लाक लिया जा रहा है, जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल पर संचालित निम्न रेलसेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी :

री-शेड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1.गाडी संख्या 14321, बरेली-भुज रेलसेवा दिनांक 21.11.22 को बरेली से प्रस्थान करने वाली दिल्ली-गुड़गांव रेलखंड पर 1 घंटे 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।
2.गाडी संख्या 19337, इंदौर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा दिनांक 20.11.22 को इंदौर से प्रस्थान करने वाली रेवाड़ी-गुड़गांव रेलखंड पर 2 घंटे 10 मिनट रेगुलेट रहेगी।
3.गाडी संख्या 14322, भुज-बरेली रेलसेवा दिनांक 20.11.22 को भुज से प्रस्थान करने वाली रेवाड़ी-गुड़गांव रेलखंड पर 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।

धोलादांता में रामकथा : राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ बोले, हवन यज्ञ सनातन संस्कृति के प्रतीक

नसीराबाद/बाघसूरी। प्रदेश के पयर्टन विकास बोर्ड अध्यक्ष व राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि हवन यज्ञ सनातन धर्म संस्कृति का प्रतीक है और हवन यज्ञ से पर्यावरण शुद्धि के साथ बारिश व सुकाल होता है। राठौड़ रविवार को ग्राम पंचायत नांदला के गांव धोलादांता-बुबानियां में चल रही नौ दिवसीय रामकथा के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनसेवा, गोसेवा के साथ साथ संत सेवा के लिए दृढ़ संकल्पित है। राठौड़ ने सांवर पुरी महाराज सहित संत महात्माओं से आशीर्वाद लेते हुए श्रीराम कथा की पूर्णाहूति पर महाआरती की तथा हनुमान- सीता व श्रीराम- विभिषण के बीच का संवाद सुनाते हुए धर्म सभा में कहा कि हनुमान बने, विभिषण नहीं बनें।

इससे पूर्व कांग्रेस पीसीसी प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह गुर्जर, नांदला सरपंच मानसिंह रावत, पंस सदस्य शंकर सिंह रावत, श्रीकिशन गुर्जर, मस्तान काठात सहित कांग्रेस सेवादल सदस्य सुखपाल प्रजापति, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हरपाल सिंह, लाडूसिंह रावत, गुलाब सिंह, प्रभू सिंह आदि ने राठौड़ का माल्यार्पण कर व साफा बांधकर स्वागत किया। रामकथा के समापन पर हवन यज्ञ में पूर्णाहूति दी गई।

श्री हनुमान मंदिर के शिलान्यास पर किया ध्वजारोहण

ग्राम धोलादांता रामकथा के समापन पर आए राठौड़ ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के सामने श्री हनुमान जी के मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास भूमि पर विधिवत रूप से ध्वजारोहण किया। जहां हनुमान जी के जयकारे गूंज उठे।

श्री महाकाल नवयुवक मंडल के सदस्यों ने दी सेवाएं

ग्राम धोलादांता में चल रही नौ दिवसीय रामकथा के समापन पर रविवार को ग्राम के श्री महाकाल नवयुवक मंडल के सदस्यों ने मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह रावत के सान्निध्य में हवन यज्ञ में आहुतियां व प्रसाद वितरित तथा संत महात्माओं के सत्कार में सेवाएं दीं। इस मौके पर शैतान सिंह, कालू सिंह, प्रहलाद सिंह, नंद सिंह, शक्ति सिंह, सुखपाल, मोहन सिंह, ईश्वर सिंह, अनिल रावत, प्रभू सिंह रावत, हरिकिशन रावत मानसिंह, राधाकृष्ण आदि मौजूद थे।

जयगुरुदेव आश्रम के सेवादारों ने किया अभिनंदन

धोलांदाता रामकथा में आए राठौड़ का भवानीखेड़ा के जयगुरुदेव आश्रम की ओर से सेवादारों ने जिला अध्यक्ष राजेंद्र सोनी के सान्निध्य में राठौड़ व संत महात्माओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया।