Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 481 -
होम ब्लॉग पेज 481

सबगुुरु राशिफल : 20 नवम्बर रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2079, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 10.41 बजे बाद द्वादशी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज मानसिक शांति रहेगी। परिवार में भी सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रह सकती है। जरूरतमंद की मदद करेंगे। जीवन में सार्थकता की तलाश में योग, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों को समय दे सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बांटें और कोई भी कडवा पाठ सीखने के लिए भी खुद को तैयार रखें।

वृषभ :- आज अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। आय से अधिक धन व्यय होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। निवेश लाभकारी साबित हो सकता है। मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। एजुकेशन में सार्थक परिणाम मिल सकते हैं। अपनी भावनाओं को दबाएँ और छुपाएँ नहीं। अपने जज़्बात दूसरों के साथ साझा करने से फायदा मिलेगा। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। बच्चे आपको निराश कर सकते हैं।

मिथुन :- आज अचानक आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको कई नए अनुभव दे कर जाएगा। यदि आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो शेयर बाजार में पैसे लगाना मुनाफे का सौदा होगा, समय इसकी गवाही दे रहा है। कारोबार के विस्तार के लिए लोन की आवश्यकता पड़ सकती है। आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुख-साधन आसानी से जुटा लेंगे। रोजगार संबंधी समस्या हल होगी। वाद-विवाद की संभावना है।

कर्क :- आज व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोकझोंक संभव है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है। आपके दिल-दिमाग में एक से ज्यादा विचार एक साथ चलते रहेंगे। शादीशुदा लोगों की लाइफ में प्यार बढ़ेगा। संबंधों में मजबूती भी आएगी। बस अपने लाइफ पार्टनर की कुछ आदतों को लेकर सावधान रहें। खरीदारी में फायदे के सौदे हो सकते हैं। सरकारी कार्य गति पकड सकते हैं। सेहत बेहतर रहेगी। क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें। वाणी माधुर्य का लाभ मिलेगा।

सिंह :- आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में भाग लेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में लाभ की स्थितियां निर्मित होंगी। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। संतान की ओर से चिंतामुक्त होंगे। आपके कानूनी कामों में गति आएगी। आय के साधन बनाने के प्रयास सफल होंगे। दूसरों को खुशियाँ देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं।

कन्या :- आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। समय आत्मबल और साहस में वृद्घि के संकेत दे रहा है। विरोधी शांत रह सकते है। कार्य क्षेत्र में सफलता से खुशी मिल सकती है। स्वजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी अधिक कार्य भार दे सकते हैं। परिवार में धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। समाज के कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। पत्नी से मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीज़ें खरीदना आसान होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली खबर आपका दिन बना सकती है।

तुला :- आज मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आज आपको लगेगा कि आपको किसी सलाहकार, खास तौर से किसी वरिष्ट व्यक्ति को अपने मार्ग दर्शन के लिए बुलाना चाहिए। आप शायद अपनी जिंदगी को लेकर कुछ दुविधा में हैं या फिर किसी खास परिस्थिति से बाहर नहीं निकल पा रहे है। व्यापार में धोखाधड़ी हो सकती है। पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें। आपका कोई बड़ा शायद आपको सही सलाह दे पाएगा जिससे आपको लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के काम हाथ में लेने पर कामयाबी मिलेगी।

वृश्चिक :- आज के दिन आप विचारों को गतिशीलता से दुविधा का अनुभव करेंगे। इस वजह से किसी भी निर्णय लेने में परेशानी होगी। किसी एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। आज का दिन आपके लिए नौकरी-धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रह सकते हैं। विरोधियों का प्रभाव कम हो सकता है। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में श्रद्धा बढ़ सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। समाज में सम्मान प्राप्त होगा। मेहमान का आगमन मन को प्रसन्नता देगा।

धनु :- आज आप दुविधा में रहेंगे। आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आज बनाए हुए प्रवास की योजना को रद्द करने की स्थिति आएगी। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह बड़े काम की होगी। यदि कोई बड़ी योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइये, सही वक्त आने दें। आज का दिन आपके लिए अच्छा है। अपने आर्थिक लक्ष्य को मजबूत करने के लिए आपको सही दिशा अपनाने की जरूरत है। अपना लक्ष्य तय करें और उसे पाने में दिन रात एक कर दें।

मकर :- आज आपकी बौद्धिक क्षमताएं आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। आज आपके बॉस का बढ़िया मिजाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आखिर में सब ठीक हो जाएगा। आपकी सैलरी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। अगर आप अपने वाणी में मिठास और व्यवहार अच्छा रखेंगे तो सब आपके फेवर में ही होगा।

कुंभ :- आज किसी मित्र के सहयोग से लाभ हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें। माता-पिता से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। मुमकिन है कि आप अपने प्रिय के साथ आनंद उठाए।

मीन :- आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपसी मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। आज आप देखेंगे कि आपके प्रयासों से मतभेद कम हो रहे हैं तथा आपसी प्रेम अपनी चरम सीमा पर है। आपसी रिश्तों में सुधार आयेगा। आपकी सकारात्मक सोच और लगन आपको बड़ी आर्थिक सफलता दिलायेगी, जिसके आप हकदार भी हैं। मन पर नकारात्मक सोच का प्रभाव हावी रह सकता है। आप किसी खेल-कूद की प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फंसने से सावधान रहें।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी कुमार वैष्णव 22 नवंबर को अजमेर आएंगे

0

अजमेर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी कुमार वैष्णव 22 नवंबर को अजमेर आएंगे। पुष्ट जानकारी के मुताबिक वैष्णव यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने के अलावा देश के सबसे पुराने रेल कारखानों का निरीक्षण करेंगे।

वैष्णव जिनके पास सूचना संचार प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक विभाग भी है मुख्य रूप से स्थानीय गोल्फ कोर्स रोड स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप की ओर से आयोजित ‘रोजगार मेले’ में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। साथ ही अजमेर रेलवे स्टेशन के अलावा देश के सबसे पुराने रेलवे के लोको एवं कैरिज कारखानों का निरीक्षण करेंगे।

बताया जा रहा है कि वैष्णव विशेष ट्रेन से अजमेर पहुंचेंगे और कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद जोधपुर रवाना होंगे। अजमेर रेल मंडल प्रबंधक राजीव धनकड़ तथा मुख्य कारखाना प्रबंधक अशोक अबरोल ने मंत्री के आगमन को देखते हुए तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू किया है। दोनों अधिकारियों को उम्मीद है कि रेल मंत्री के अजमेर दौरे से रेलवे के इन कारखानों को कोई नई सौगात मिल सकती है।

महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर जश्न और रोशनी से सराबोर हुई झांसी

झांसी। उत्तर प्रदेश की वीरांगना नगरी झांसी में शनिवार को पूरा दिन ही महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर उनको समर्पित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और शाम के समय पूरा शहर रोशनी से सराबोर नजर आया।

इस अवसर पर सुबह से ही आयोजनों का सिलासिला शुरू हो गया। किले पर सबसे पहले श्री राधे राधेसेवा समिति ने महारानी को समर्पित एक शोभायात्रा का आयोजन किया। जिसमें वीरांगना की वेशभूषा में सजी दो बालिकाएं घोडों पर सवार होकर शोभायात्रा की अगुवाई करती निकली। जिला अधिवक्ता संग के तत्वाधान में जजी परिसर में अधिवक्ताओं ने रानी की प्रतिमापर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव पर महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में उनकी प्रतिमा के सामने 101 द्वीप प्रजज्वलित कर वीरांगना के शौर्य को नमन किया। इस अवसर पर सीबीराय तरूण, वैभव दुबे, मोनिका पांडेय मनु, रिपुसूदन नामदेव, अजय साहू आदि कवियों ने कविता पाठ कर रानी को श्रद्धांजलि दी।

बुंदेलखंड सेवा मंडल के सदस्यों ने लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में स्थापित रानी झांसी की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर नमन किया। इस अवसर पर लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के 1993 बैच के पुरातन छात्रों ने भी रानी के प्रतिमा के समक्ष दीपदान किया। दिन भर विभिन्न स्कूलों और सामाजिक संगठनों की ओर से रानी की शौर्यगाथा का गुणगान करती शोभा यात्राओं के निकलने का दौर चलता रहा।

इस अवसर पर महानगर के सभी चौराहों और सरकारी इमारतों के साथ साथ झांसी के ऐतिहासिक किले में विशेष रोशनी की व्यवस्था की गई। महारानी लक्ष्मीबाई से संंबंधित सभी एतिहासिक स्थल रोशनी से सराबोर नजर आए। महानगर के लोग विशेष रूप से इस अवसर पर परिवार सहित बाहर निकले और किले के मैदान, महारानी लक्ष्मीबाई पार्क जैसे सार्वजनिक स्थलों पर रानी के जयंती का जश्न मनाते नजर आए।

शाम के समय पूरे शहर का नजारा बेहद मोहक नजर आया जब महानगर का हर चौक चौराहा विभिन्न रंगों की रोशनी में सराबोर नजर आया। सभी जगहों पर रोशनी के विशेष इंतजाम किया गया और अंधेरा होने के बाद लोगों ने अपने अपने घरों के बाहर दीपक जलाकर रानी को नमन किया। पूरा शहर की दीपांजलि देकर अपनी ओर से श्रद्धांजलि देता नजर आया।

महारानी लक्ष्मीबाई का जिस गणेश मंदिर में विवाह संपन्न हुआ था वहां भी आज विशेष रोशनी और सजावट की व्यवस्था की गई। झांसी के लिए इस अतिविशिष्ट दिवस पर लोगों के लिए किले में प्रवेश नि:शुल्क रखा गया और रात के समय होने वाले लाइट शो भी नि:शुल्क रखा गया। इस कारण बड़ी संख्या में लोगों ने किले का रूख किया।

कोटा : बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड के 5 आरोपियों को आजीवन कारावास

कोटा। राजस्थान में कोटा संभाग के दो सबसे बड़े अपराधिक गिरोह सरगना बृजराज सिंह हाडा और भानु प्रताप सिंह राजावत के बीच चली आ रही आपसी रंजिश को लेकर हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में पांच अपराधियों को आज आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

अपर जिला जज क्रम-5 के न्यायाधीश ने आज 13 साल पहले चित्तौड़गढ़ जिले में पुलिस थाना बेगू के जोगणिया माता में बृजराज सिंह उर्फ बबलू, जीतू उर्फ जितेंद्र सिंह की सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के पांच आरोपी नंदू उर्फ नरेंद्र सिंह, भाया उर्फ सत्येंद्र सिंह, किशन जंगम, वसीम खान, शाहीन को उम्र कैद की सज़ा से दण्डित किया है। दो आरोपी वसीम खान, शाहीन ज़मानत पर छूटे हुये थे जिन्हें हिरासत में लेकर जेल भेज गया।

इस प्रकरण में सत्येंद्र के अलावा अन्य सभी अभियुक्त ज़मानत पर आज़ाद थे, लेकिन अन्य प्रकरण में न्यायिक अभिरक्षा में होने से किशन जंगम, नन्दू उर्फ नन्द सिंह प्रोडक्शन वारंट से अदालत पेश किए गए।

अभियोजक पक्ष के अनुसार इस दोहरे हत्या प्रकरण में कुल नौ अभियुक्त थे जिनमें से राजेश कमांडो, भानु प्रताप की मृत्यु हो गई जबकि अंतिम निर्णय के पूर्व दिग्विजय उर्फ बिट्टू को अनुपस्थित होने पर मफरूर घोषित किया। एक बदमाश सुमेर सिंह के विरुद्ध पृथक से कार्यवाही विचाराधीन है।

मशहूर अदाकारा तबस्सुम का दिल का दौरा पड़ने से निधन

मुंबई। फूल खिले हैं गुलशन, गुलशन टीवी टाक शो से घर-घर मशहूर हुईं प्रसिद्ध अभिनेत्री तबस्सुम का शुक्रवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया और आज शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वह 78 वर्ष की थीं।

तबस्सुम ने अपने बेहतरीन और दिल को छू लेने वाले अभिनय से लोगों के दिलोदिमाग पर अमिट छाप छोड़ी थी। वह अनेक पारिवारिक धारावाहिकों में अपनी अदाकारी और मिठास भरी आवाज से मंजे हुए कलाकारों पर भी भारी पड़ती थीं। उनके पुत्र होशांग गोविल ने बताया कि उन्हें कल रात दो बार दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनका निधन हो गया।

बतौर बाल कलाकार अपने सिने करियर की शुरुआत करने वाली तबस्सुम ने फूल खिले हैं गुलशन गुलशन टॉक शो के जरिए लोगों के दिल में खास पहचान बनायी। तबस्सुम का जन्म नौ जुलाई 1944 को मुम्बई में हुआ था। उनके पिता अयोध्यानाथ सचदेव, एक स्वतंत्रता सेनानी थे, जबकि उनकी मां असगरी बेगम लेखक और पत्रकार थी।

तबस्सुम ने अपने सिने करियर की शुरुआत महज तीन वर्ष की उम्र में वर्ष 1947 में प्रदर्शित फिल्म मेरा सुहाग से की थी। बचपन में उनका नाम बेबी तबस्सुम था। मेरा सुहाग के बाद तबस्सुम ने नरगिस, मंझधार, सरगम, बहार, अफसाना, दीदार और बैजू बावरा समेत कई फिल्मों में बतौर बाल कलाकार काम किया। तबस्सुम ने फिल्म ‘दीदार’ में नरगिस के बचपन का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों को जीत लिया था।

तबस्सुम ने पहले भारतीय टेलीविजन टॉक शो ‘फूल खिले हैं गुलशन-गुलशन’ की शुरुआत की। इस शो में वह सिनेमा जगत से जुड़े लोगों से खास बातचीत करती थीं। तबस्सुम को इस शो को ढेर सारा प्यार मिला था। यह शो दूरदर्शन पर 21 साल तक प्रसारित हुआ था। इस शो की शुरुआत साल 1972 में हुई थी और यह 1993 तक चला था। तबस्सुम का विवाह विजय गोविल से हुआ, जो अभिनेता अरुण गोविल के बड़े भाई हैं।

वह पिछले कई सालों से अपने यू-ट्यूब चैनल के लिए भी लगातार वीडियो बना रही थीं। तबस्सुम ने अपने सिने करियर के दौरान चमेली की शादी, सुर संगम, ज़बरदस्त, हम नौजवान, हकीकत, आन-बान,तेरे-मेरे सपने, गैम्बलर, अधिकार, जॉनी मेरा नाम, प्यार का मौसम, फिर वही दिल लाया हूँ, जैसी कई फिल्मों में काम किया। 1985 में उन्होंने बतौर निर्देशक, निर्माता और लेखक अपनी पहली फिल्म ‘तुम पर हम कुर्बान’ रिलीज की थी।

काशी तमिल संगमम देगा राष्ट्रीय एकता को ऊर्जा : मोदी

वाराणसी। काशी और तमिलनाडु की संस्कृति को एक दूसरे का पर्याय बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि गंगा यमुना नदियों की तरह पवित्र काशी तमिल संगमम देश में राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की ऊर्जा प्रदान करेगा।

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के एंफीथिएटर मैदान में एक महीने तक चलने वाले काशी तमिल संगमम का शुभारम्भ करने के बाद मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश में संगमों का बड़ा महत्व रहा है। नदियों और धाराओं के संगम से लेकर विचारों और विचारधाराओं, ज्ञान एवं विज्ञान और समाजों एवं संस्कृतियों के हर संगम को हमने सेलिब्रेट किया है। इसलिए काशी तमिल संगमम अपने आप में विशेष और अद्वितीय है। काशी संस्कृति एवं आध्यात्म का केंद्र है तो तमिल बौद्धिक एवं कलात्मक का। दोनों क्षेत्रों ने अपने हृदय में ज्ञान की विरासत को संजो रखा है और इस प्राचीन संबंध का साक्षी काशी-तमिल संगमम् बन रहा है।

उन्होंने कहा कि एक ओर पूरे भारत को अपने आप में समेटे हमारी सांस्कृतिक राजधानी काशी है तो दूसरी ओर, भारत की प्राचीनता और गौरव का केंद्र, हमारा तमिलनाडु और तमिल संस्कृति है। ये संगम भी गंगा-यमुना के संगम जितना ही पवित्र है।

इस दौरान उन्होंने तमिल भाषा में रचित ग्रंथ तिरुक्कुरल का कई अन्य भारतीय भाषाओं में अनुवादित पुस्तकों का विमोचन और तमिलनाडु से काशी आये छात्र-छात्राओं से संवाद किया। पीएम मोदी ने तमिलनाडु के विभिन्न धर्मस्थलों व मठों के आधिनम (धर्मगुरुओं) को सम्मानित किया। उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी मौजूद रहे।

मोदी ने कहा कि हमारे पास गर्व करने के लिए दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल है। यह लोकप्रिय और जीवंत है। लोग चकित रह जाते हैं जब उन्हें पता चलता है कि भारत दुनिया की सबसे पुरानी भाषा का घर है। रामानुजाचार्य और शंकराचार्य से लेकर राजाजी और सर्वेपल्लि राधाकृष्णन समेत दक्षिण के अनेक विद्वानों के भारतीय दर्शन को समझे बिना हम भारत को नहीं जान सकते।

उन्होंने कहा कि हमें आजादी के बाद हजारों वर्षों की परंपरा और इस विरासत को मजबूत करना था, इस देश का एकता सूत्र बनाना था, लेकिन दुर्भाग्य से इसके लिए बहुत प्रयास नहीं किए गए। काशी तमिल संगमम इस संकल्प के लिए एक प्लेटफॉर्म बनेगा और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए ऊर्जा देगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी के चारों ओर घूमते हुए, आप हरिश्चंद्र घाट पर एक तमिल मंदिर देखेंगे। इसी तरह केदार घाट पर 200 साल पुराना मठ और एक आश्रम है। तमिल विवाह संस्कृति में काशी यात्रा का उल्लेख मिलता है। यानी तमिल युवाओं के जीवन में काशी यात्रा का महत्व है। यह काशी के लिए तमिल लोगों के अटूट प्रेम को दर्शाता है।

काशी में बाबा विश्वनाथ हैं तो तमिलनाडु में भगवान रामेश्वरम का आशीर्वाद है। काशी और तमिलनाडु, दोनों शिवमय हैं, दोनों शक्तिमय हैं।

काशी और तमिलनाडु में समानता के उदाहरणों काे प्रस्तुत करते हुये श्री मोदी ने कहा कि एक स्वयं में काशी है, तो तमिलनाडु में दक्षिण काशी है। ‘काशी-कांची’ के रूप में दोनों की सप्तपुरियों में अपनी महत्ता है। काशी और तमिलनाडु दोनों संगीत, साहित्य और कला के स्रोत हैं। काशी का तबला और तमिलनाडु का थन्नुमाई प्रसिद्ध है। काशी में, आपको बनारसी साड़ी मिलेगी और तमिलनाडु में आप कांजीवरम रेशम देखेंगे जो दुनिया भर में जाना जाता है।

करौली : मासलपुर तहसीलदार आसाराम गुर्जर का शव पेड से लटका मिला

करौली। राजस्थान में करौली जिले के मासलपुर तहसीलदार राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आसाराम गुर्जर का शव आज धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी जखौदा के जंगल में पेड़ से लटका मिलने की जानकारी प्राप्त हुई है।

भरतपुर के रुदावल से हाल ही में स्थानान्तरण होकर मासलपुर तहसीलदार के पद पर ड्यूटी जॉइन करने के बाद 35 वर्षीय गुर्जर गुरुवार को अपने गांव गढ़ी जखौदा आए थे। शनिवार सुबह वे घर से जंगल की ओर चले गए जहां पेड़ की डाल के फंदे पर उनका शव लटका हुआ मिला। पास में बकरी चरा रहे किसान की सूचना पर दोपहर में मौके पर पहुचे परिजन शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का कहना है कि लगातार हो रहे स्थानान्तरण से आसाराम काफी परेशान थे। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने सुसाइड की या किसी ने मारकर किसी ने उनका शव पेड़ पर लटकाया है।

पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज किया है। 2019 में आरएएस बनने के बाद आसाराम गुर्जर धौलपुर के बसेड़ी में प्रोविजनल नायब तहसीलदार और सैंपऊ में तहसीलदार रहे थे। जिनका तबादला अलवर, भरतपुर के बाद हाल ही में करौली के मासलपुर में तहसीलदार पद पर हुआ था। पुलिस ने शनिवार शाम मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

तिहाड़ जेल मसाज वीडियो : केजरीवाल, सत्येन्द्र जैन की बर्खास्तगी की मांग

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने तिहाड़ जेल में आप नेता सत्येन्द्र जैन को राज्य अतिथि की तरह रखे जाने और वीवीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने के खुलासे के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तत्काल इस्तीफे की मांग की है।

शिअद नेता ने जेल मंत्री सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर दिल्ली और पंजाब की जेलों में आपराधिक मिलीभगत को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार के साथ सुप्रीम कोर्ट और उच्च न्यायालयों से इस मामले में स्वतः सज्ञान लेने का अनुरोध किया है।

उन्होंने आज यहां पत्रकारों से कहा कि इस तरह के कृत्यों से कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है और इससे सीमावर्ती राज्य पंजाब में शांति भी भंग हो सकती है। ऐसे में पंजाब की अर्थव्यवस्था और साम्प्रदायिक सदभाव भी प्रभावित हो रहा है।

दिल्ली के जेल मंत्री के जेल में मालिश कराने के वीडियो के बारे में अकाली नेता ने कहा कि यह जेल के नियमों का घोर उल्लंघन है। उन्होंने उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा इस कृत्य को सही ठहराए जाने का शर्मनाक बताया और कहा कि एक व्यक्ति जो खुद आबकारी निविदाओं में भ्रष्टाचार का आरोपी है, वह इस तरह का प्रमाणपत्र नहीं दे सकता है।

मजीठिया ने कहा कि मालिश कराने की वीडियो से यह भी स्पष्ट होता है कि लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया जैसे खूंखार अपराधी जेल की शरण क्यों ले रहे हैं। यह स्पष्ट है कि ठग सुकेश चंद्रशेखर की तरह वे भी संरक्षण खरीद रहे हैं जिसने तिहाड़ जेल में सिद्धू मूसेवाला की हत्या की योजना बनाई थी।

उन्होंने कहा कि हमने गोइंदवाल जेल से भागने की साजिश रचने के बाद गैंगस्टर दीपक टीनू को भागते हुए देखा है। आप पार्टी की सरकार बनने के बाद पंजाब की जेलों में फोन और ड्रग की बरामदगी कई गुना बढ़ गई है। पिछले छह महीनों में 2500 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष द्वारा पंजाब के राज्यपाल से चंडीगढ़ में हरियाणा को अलग विधानसभा भवन बनाने के लिए जमीन के शीघ्र आवंटन का अनुरोध को लेकर मजीठिया ने पंजाब के राज्यपाल से इस मुददे की संवेदशनशीलता पर विचार करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पर पंजाब का अटूट अधिकार है, और इसे केंद्र सरकार द्वारा पुष्टि की गई है और संसद में भी इसे स्वीकार किया गया है। पंजाब ने राजधानी शहर के निर्माण के लिए जमीन दी और उसे आश्वासन दिया गया था कि हरियाणा द्वारा अपनी राजधानी स्थापित करने के बाद दस साल के समय में चंडीगढ़ शहर को पंजाब में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

उनके अनुसार चंडीगढ़ में हरियाणा के लिए अलग विधानसभा की मांग से लोगों का आक्रोश भड़केगा और माहौल खराब हो जाएगा। जहां तक अकाली दल का संबंध है, वह हरियाणा को कोई जमीन आवंटित नहीं होने देगा और इसे टालने के लिए लगातार आंदोलन करेगा।

‘आप’ बन गई है स्पा और मसाज पार्टी : भाजपा

‘आप’ बन गई है स्पा और मसाज पार्टी : भाजपा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के सजायाफ्ता नेता सतेंद्र जैन का जेल के भीतर मसाज कराने का वीडियो लीक होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर करारा प्रहार करते हुए शनिवार को कहा कि ‘आप’ स्पा और मसाज पार्टी हो गई है।

भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री पर तीखे हमले किये और कहा कि कहां हैं केजरीवाल? वीडियाे पर अब केजरीवाल जी को सांप क्यों सूंघ गया है? जेल में ऐसा वीवीआईपी कल्चर बेहद खतरनाक है। उन्होंने कहा कि आप अब एक मसाज और स्पा पार्टी बन चुकी है जहां सबसे भ्रष्ट लोगों को पनाह दी जाती है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार अनियंत्रित हो चुका है। ‘आप’ ने भ्रष्टाचार और वीवीआईपी कल्चर खत्म करने के नाम पर ही इस पार्टी को खड़ा किया था और आज उसका ही एक भ्रष्ट नेता जेल में तमाम तरह की सुविधाएं भोग रहा है।

भाजपा की दिल्ली ईकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने जैन के इस्तीफे की मांग की और कहा कि एक व्यक्ति जो जेल में सजा काट रहा है आखिर किस कारण से केजरीवाल ने उन्हें मंत्री बनाया हुआ है।

‘आप’ ने हालांकि इससे पहले जैन को जेल में मिल रही वीआईवी सुविधाओं के आरोपों का खंडन करते हुए इन्हें झूठे और बेबुनियाद बताया था। इस वीडियो पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जैन को जेल में चोट लग गई थी और उनका इलाज किया जा रहा है।

गौरतलब है कि तिहाड़ जेल से इस वीडियो के जारी होने के बाद जेल अधीक्षक अजीत कुमार को निलंबित किए जाने के कुछ दिन बाद ही यह वीडियो जारी हुआ है। जैन 16 करोड़ रुपए के मनी लाँडरिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच के दायरे में आने के बाद केन्द्रीय जांच ब्यूरो द्वारा उनके खिलाफ 17 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद मुसीबत में आ गए थे।

उत्तर कोरिया नेता किम जोंग उन पहली बार पुत्री के साथ आए सामने

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन पहली बार अपनी पुत्री के साथ दुनिया के सामने आए हैं जिससे उनकी पुत्री को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लग गया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार माना जाता है कि उनकी पुत्री का नाम किम चु-एई है, वह शुक्रवार को अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के दौरान किम जोंग के साथ थी। परीक्षण के दौरान पिता-पुत्री हाथ थामे खड़े थे। इस परीक्षण की अमरीका ने कड़ी आलोचना की है। किम जोंग दुनिया के सबसे रहस्यमयी देश का नेतृत्व करते हैं। दुनिया को उनके बारे में बहुत कम जानकारी है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार दोनों की तस्वीरें सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने जारी की हैं, जिनमें वे दोनों हाथ थामे बात करते, अधिकारियों से जानकारी लेते, मिसाइल का निरीक्षण करते और मिसाइल के परीक्षण को देखते हुए नजर आ रहे हैं।

वाशिंगटन के स्टिमसन सेंटर में उत्तर कोरियाई विशेषज्ञ माइकल मैड्डेन ने कहा कि चु-एई का सामने आना महत्वपूर्ण है। मैड्डेन ने बीबीसी को बताया कि उत्तर कोरिया का नेतृत्व करने वाले परिवार के किम जोंग तीसरी पीढ़ी के हैं, जिनकी सत्ता पर मजबूत पकड़ है।