Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 7063 -
होम ब्लॉग पेज 7063

अजमेर : एचकेएच पब्लिक स्कूल मनाया खेल दिवस

0
Sports Day celebration at HKH Public School ajmer
Sports Day celebration at HKH Public School ajmer

अजमेर। एचकेएच पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गुरुवार को खेल दिवस मनाया गया। शुरूआत प्राचार्य हरि किशन सोनी ने ध्वाजारोहण किया और राष्ट्रीय स्तर के एथलीट खिलाड़ी जिग्नेश सामरिया, अक्षत तथा रॉलरबॉल खिलाड़ी अनिल गोदारा ने मशाल प्रज्ज्वलित की।

इसी के साथ प्राचार्य द्वारा खेल दिवस मनाने की उद्घोषणा की गई तथा खिलाड़ियों से खेल की भावना से खेलने की शपथ दिलवाई गई।

उद्घाटन भाषण में विद्यालय अध्यक्ष मोतीलाल ठाकुर व विद्यालय प्रशासक अजय कुमार ठाकुर ने बताया कि जहां खेल मनोरंजन का साधन है वहीं यह मस्तिष्क को प्रखर भी बनाते हैं।

इस अवसर पर विभिन्न प्रतिस्पर्द्धाएं आयोजित की गई, जिसमें बोरी रेस, तीन टांग रेस, धीमी साईकिल, रस्सी कूद आदि थी। नन्हें-मुन्ने बच्चों की कचरा उठाते हुए चलने वाली बैग रेस ने सबको स्वच्छता का संदेश दिया।

जैलीफिश रेस में बच्चे अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए जैलीफिश की तरह चलते नजर आए। फार्मर रेस में बच्चों ने किसान की भूमिका निभाई तथा चेहरा बनाओं रेस में आंखों पर पट्टी बांध कर पोस्टर पर चेहरा बनाया।

आरती दाधीच, युवराज सिंह, नरेश खत्री, अंजू राजपुरोहित, हर्ष चौधरी, रिया वजिरानी, हिमांशु मेहरा, जतिन कुमार बाकलीवाल, यशवर्धन सिंह, नेहा कंवर, सानी मोहम्मद, रक्षिता नाथ, तनिष्क जैन, मुकेश तेजवानी, कुलवीर सिंह, मुस्कान, अंकित लामरोर, सचिन गुर्जर आदि छात्र विजेता रहे।

प्रधानाध्यापिका रीना करना व सांस्कृतिक सचिव ज्योति गोयल ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक प्रमोद अपूर्वा, दिनेश झांकल व सुनीता चौधरी ने समस्त प्रतियोगिताओं का संयोजन किया तथा संचालन ऋचा ओझा व प्रियंका सोनी ने किया।

पंजाब में पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर विक्की गोंदर और उसके साथी की मौत

Gangster vicky Gounder shot dead in Police encounter
Gangster vicky Gounder shot dead in Police encounter

चंडीगढ़। पंजाब के दक्षिण-पश्चिम में राजस्थान सीमा पर पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी विक्की गोंदर और उसके साथी प्रेम लाहोरिया की मौत हो गई।

असम के दीमा हासो में प्रदर्शन जारी, 2 प्रदर्शनकारियों की मौत, यात्री फंसे

Protest in Assam's Dima Hasao Leaves Thousands Stranded
Protest in Assam’s Dima Hasao Leaves Thousands Stranded

गुवाहाटी। असम के दीमा हासो जिले में जारी विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में गुरुवार को घायल नौ लोगों में से शुक्रवार को दो लोगों की मौत हो गई। प्रदर्शनों के जारी रहने से हजारों लोग अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने न्यू हाफलोंग रेलवे स्टेशन पर सिलचर-गुवाहाटी पैसेंजर ट्रेन रोक दी।

वायु प्रदूषण से किशोरियों में मासिक धर्म के अनियमित होने का खतरा

air pollution could be causing irregular periods in teens, study finds
air pollution could be causing irregular periods in teens, study finds

न्यूयॉर्क। हवा में बढ़ते प्रदूषण स्तर की वजह से किशोरियों में अनियमित मासिक धर्म का खतरा बढ़ जाता है। भारतीय मूल के एक शोधकर्ता के नेतृत्व में किए गए एक नए शोध में यह बात सामने आई है।