Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 7079 -
होम ब्लॉग पेज 7079

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति की सजा बरकरार

0
Former Brazilian president retains punishment
Former Brazilian president retains punishment

रियो डी जनेरियो| ब्राजील की अदालत ने बुधवार को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार देश के पूर्व राष्ट्रपति लुइज इनाकियो लूला डा सिल्वा की सजा बरकरार रखी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अभी तक इस मामले में तीन में से दो न्यायाधीशों ने ही वोट किया है जबकि तीसरे न्यायाधीश को वोट करना बाकी है लेकिन यदि तीसरा वोट लूला के पक्ष में जाता भी है तो भी नतीजों पर फर्क नहीं पड़ेगा।

न्यायाधीशों ने कहा कि लूला ने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी से घूस में अपार्टमेंट लेकर कानूनों का उल्लंघन किया है, न्यायाधीशों ने साढ़े नौ साल की सजा को बढ़ाकर 12 साल और एक महीना कर दिया है।हालांकि, लूला इस संबंध में शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं।उन्होंने फैसले से पहले कहा कि वह ब्राजील के लोगों के सम्मान के लिए मरते दम तक संघर्ष जारी रखेंगे।

विश्व से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाए

0
 US bans new ban on North Korea US bans new ban on North Korea

US bans new ban on North Korea

वाशिंगटन|अमेरिकी वित्त विभाग ने बुधवार को उत्तर कोरिया की कुछ इकाइयों और लोगों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, वित्त विभाग ने उत्तर कोरिया के सतत परमाणु कार्यक्रमों और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्तावना (यूएनएससीआर)के लगातार उल्लंघनों की वजह से ही नौ कंपनियों और 16 लोगों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। बीते एक साल से कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ा हुआ है। ट्रंप और किम जोंग उन द्वारा एक-दूसरे पर आरोप लगाने और उकसावे वाली बयानबाजी करने से स्थिति और भी खराब हुई है।

राष्ट्रपति ट्रंप के तहत अमेरिकी प्रशासन उत्तर कोरिया पर अत्यधिक दबाव बनाने की रणनीति पर चल रहा है ताकि उत्तर कोरिया अपने हथियार कार्यक्रमों को छोड़ दे लेकिन अभी उनके इस उद्देश्य की प्राप्ति नहीं हुई है।

विश्व से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

टिलरसन ने सीरिया पर रूस के विदेश मंत्री से चर्चा की

0
Tillarson discusses with Russia's Foreign Minister on Syria

Tillarson discusses with Russia’s Foreign Minister on Syria

वाशिंगटन|अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने सीरिया से जुड़े मुद्दों पर बुधवार को रूसी समकक्ष सर्गेइ लावरोव से फोन पर चर्चा की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में जेनेवा प्रक्रिया में असद सरकार की निर्णायक भूमिका निभाने में रूस की भूमिका पर चर्चा की।सीरिया को लेकर जेनेवा शांति प्रक्रिया का ताजा दौर पिछले महीने समाप्त हुआ लेकिन यह बेनतीजा रहा।इस वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों द्वारा यूक्रेन पर आगामी बैठक और कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति पर चर्चा की।

विश्व से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 17 रेलगाड़ियां रद्द

0
17 trains canceled in Delhi on dusk,
17 trains canceled in Delhi on dusk,

नई दिल्ली| दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार सुबह घने से मध्यम कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक हैं। मौासम विभाग के अनुसार, दिन की शुरुआत में पालम में ²श्यता 50 मीटर और सफदरजंग में 100 मीटर रही। हालांकि, सुबह 8.30 बजे तक ²श्यता सुधरकर पालम में 100 मीटर और सफदरजंग में 400 मीटर हो गई।मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार को 4.4 मिलीमीटर बारिश हुई।मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, गुरुवार को बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि कम ²श्यता के कारण उत्तरी भारत में 17 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई जबकि पांच के समय में परिवर्तन किया गया और 27 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं।अधिकतम तापमान के 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, पूरे सप्ताह तापमान बढ़ेगा।

राजधानी में वायु गुणवत्ता का स्तर भी बेहद खराब रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के वास्तविक समय प्रदूषण विश्लेषण के अनुसार, सुबह 9 बजे मुख्य प्रदूषक पीएम2.5 एवं पीएम10 या हवा में 2.5 और 10 माइक्रोमीटर से कम व्यास वाले कण क्रमश: 138 और 221 यूनिट रहे।

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

‘पद्मावत’ की स्क्रीनिंग के लिए दिल्ली में कड़ी सुरक्षा : पुलिस

Police in Delhi for screening of 'Padmavat': Police Police in Delhi for screening of 'Padmavat': Police

Police in Delhi for screening of ‘Padmavat’: Police

नई दिल्ली| दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को कहा कि विवादित फिल्म ‘पद्मावत’ की रिलीज के संबंध में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की की गई है। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राजधानी में पहले से ही दिल्ली पुलिस के विशेष कमांडो और अर्धसैनिक बल शहर में विशेष रूप से मध्य दिल्ली के अति विशिष्ट क्षेत्रों में तैनात किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि सुरक्षाबलों को सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में तैनात किए गए हैं और जैसा कि दिल्ली से सटे गुरुग्राम में ‘पद्मावत’ की रिलीज के विरोध में हिंसा की खबरें आई, सुरक्षाबल हाई-अलर्ट पर हैं। विशेष पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने  बताया, राजधानी में ‘पद्मावत’ की स्क्रीनिंग के मद्देनजर हमने पर्याप्त और उचित व्यवस्था की है।

उन्होंने कहा, हम विभिन्न बड़े और छोटे सिनेप्लेक्स प्रबंधन के संपर्क में हैं। पाठक ने कहा कि स्थानीय खुफिया एजेंसी, जिलों के डीसीपी, पुलिस स्टेशन और संबंधित क्षेत्रों के अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

पाठक ने कहा कि उन्होंने करणी सेना के समर्थकों और अन्य संगठनों से सर्वोच्च अदालत के फैसले को मानने की अपील की है।उन्होंने कहा कि हालांकि, गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा में कुछ स्कूलों के बंद होने की खबरें हैं, जबकि उन स्कूलों के दिल्ली ब्रांच खुले हुए हैं। दिल्ली में सभी स्कूल खुले हुए हैं।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बी.के.सिंह ने बताया कि राजधानी में विशेष रूप से नई दिल्ली इलाके में जहां शुक्रवार को परेड होगी, वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। श्री राजपूत करणी सेना ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर लगातार ‘पद्मावत’ की रिलीज का विरोध करती आई है। कई राज्यों से हिंसा की खबरें आई हैं और गुरुग्राम में बुधवार को बच्चों को ले जा रही स्कूल बस पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया।

बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

23 नवंबर को रिलीज होगी ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’

0
'Student of the Year 2' will be released on November 23

‘Student of the Year 2’ will be released on November 23

मुंबई| टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ फ्रेंचाइजी का सीक्वल 23 नवंबर को रिलीज होगा। अपने प्रोडक्शन बैनर धर्मा प्रोडक्शंस के तहत फिल्म निर्माण कर रहे करण जौहर ने कहा कि फिल्म की दो मुख्य नायिकाओं की घोषणा फरवरी में होगी।करण ने ट्वीट किया, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2′ विश्वभर में 23 नवंबर, 2018 को रिलीज होगी। दो मुख्य नायिकाओं की घोषणा अगले महीने होगी। फिल्म का निर्देशन पुनित मल्होत्रा करेंगे। फॉक्स स्टार हिंदी, अपूर्व मेहता, टाइगर श्रॉफ।करण द्वारा निर्देशित ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ वर्ष 2012 में रिलीज हुई थी। फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे तीन नए चेहरे नजर आए थे।

बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

‘मनमर्जियां’ आनंद, अनुराग की दुनिया का खूबसूरत मिश्रण : तापसी

0
'Manmarija' Anand, the beautiful blend of the world of Anurag: Tapasi

‘Manmarija’ Anand, the beautiful blend of the world of Anurag: Tapasi

नई दिल्ली| ‘मनमर्जियां’में नजर आने को तैयार अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कहा कि यह फिल्म आनंद एल. राय और अनुराग कश्यप की अलग-अलग दुनियाओं का खूबसूरत मिश्रण है। तापसी ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, यह आनंद एल. राय की दुनिया के साथ अनुराग कश्यप की दुनिया का बहुत सुंदर मिश्रण है। यही कारण है कि मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं।उन्होंने कहा, यह खास तौर पर अनुराग कश्यप स्टाइल की लव स्टोरी है, जिसमें अच्छे और बुरे किरदार नहीं होते। हर किसी में कुछ खामियां होती हैं। यह आनंद एल. राय द्वारा प्रस्तुत है, जो छोटे कस्बों की इन खूबसूरत (कहानियों) के लिए जाने जाते हैं।कश्यप द्वारा निर्देशित और राय द्वारा प्रस्तुत फिल्म फरवरी में रिलीज होगी। इसमें विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना करें शहद का सेवन

0
Do not forget with these things, honey consumption

Do not forget with these things, honey consumption

शहद खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। शहद में कई बीमारियों का समाधान छिपा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर शहद का सही तरीके से सेवन ना किया जाए तो ये हमारे लिए ज़हर भी बन सकता है।

गर्म चीजों के साथ शहद का सेवन जहर के समान माना जाता है, क्यूंकि शहद की तासीर गर्म होती है। गर्म खाने के साथ शहद का सेवन करने से आपको दस्त यानि कि लूज मोशन जैसी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है।

शहद और मूली आपस में एक दूसरे के धुरविरोधी हैं। शहद के साथ मूली खाने से बॉडी में टॉक्सिन्स बनने लगते हैं। इससे बॉडी पार्ट डेमेज होने का खतरा बढ़ जाता है। शहद और मूली के बीच में करीब 1 घंटे का अंतर होना चाहिए।

Video:बिना कपड़ो के लड़का-लड़की दिखे ऐसी हालत में, फिर लोगो ने इस तरह उतारी इज्ज़त

Video:हस्ते हस्ते लोट पॉट हो जाएंगे हलचल मूवी का ये कॉमेडी सीन देखें

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

दिमाग को ठंडक पहुंचाते हैं ये मुरब्बे

0
Let's cool the brain, this marmalade

Let’s cool the brain, this marmalade

हमारी सेहत के लिए मुरब्बे बेहद फायदेमंद होते हैं, अगर हम इनका सेवन करेंगे तो हमारे दिमाग को ये ठंडक पहुंचाते है। साथ कई मुरब्बों का सेवन करने से कई रोग दूर होते है।

-अगर आप सेब के मुरब्बे का सेवन करेंगे तो इससे दिमाग ठंडा रहता है। साथ ही ये कई रोगों को आपके शरीर से दूर रखता है।

-हमारी सेहत के लिए गाजर का मुरब्बा बेहद गुणकारी होता है। इससे पेट की जलन से छुटकारा मिलता है। शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के अलावा आंखों की रोशनी को भी तेज़ करता है।

-हमारी सेहत के लिए आंवला बेहद गुणकारी होता हैं, अगर आप इसके मुरब्बे का सेवन करेंगे तो हमारी सेहत को कई लाभ मिलेंगे। इससे आंखों की रोशनी तेज होती हैं। ये पाचनक्रिया ठीक रखता है।

Video:HOT VIDEO: हॉस्टल में लड़कियां कर रहीं थी गन्दा काम, तभी बना लिया वीडियो

Video:सुबह- सुबह करें ये काम कभी नहीं होगी पैसे की कमी

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

जानिए पीपल के पत्तों से होने वाले फायदे

0
Know the advantages of peepal leaves

Know the advantages of peepal leaves

पीपल का आदिकाल से ही इस्तेमाल किया जा रहा है चाहे वो रोगों को ठीक करने में हो या पूजन के लिए हो,  आप ये नहीं जानते होगें की पीपल के पत्ते के फायदे से लेकर छाल और फल हर चीज कई बीमारियों को दूर करने के लिए यूज़ किया जाता है। यह एक ऐसा पेड़ है जो की 24 घंटे हमें ऑक्सिजन देता है। पीपल के पेड़ के पत्ते, सूखे फल, जड़, पीपल के बीज सभी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक हैं।

दिल को कई प्रकार के रोगों से बचाने के लिए भी पीपल का पेड़ फायदेमंद होता है। इसके उपयोग के लिए पीपल की लगभग 15 ताज़ा हरी पत्तियों को एक गिलास पानी में उबालें और जब तक पानी एक तिहाई ना हो जाए तब तक उबलते रहें। अब पानी को ठंडा करके छान लें। अब इस काढ़े की तीन डोज बना लें। इस काढ़े को सुबह से हर 3 घंटे के अन्तराल से पी लें। ऐसा करने से यदि किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आया होता है तो उसका हृदय फिर से स्वस्थ हो जाता है

बदलते मौसम की वजह से होने वाली सर्दी, खांसी और जुखाम को दूर करने में भी पीपल के पत्तों का प्रयोग किया जाता है। इसके प्रयोग के लिए पीपल के 5 पत्तों को दूध के साथ अच्छी तरह से उबाल लें, अब इसमें चीनी को डालकर दिन में 2 बार सुबह और शाम पिएं। ऐसा करने से जुखाम, सिर और खांसी में जल्दी आराम मिलता है। इसके अलावा नजला जुखाम होने पर, सूखे हुए पीपल के पत्तों का चूर्ण बना लें। अब इस चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ थोड़ी सी मिश्री मिलाकर पी जाएं।

कटरीना कैफ ने करा हॉट बेली डांस, दिख रहीं हैं बेहद हॉट

कई टाइप की स्किन प्रॉब्लम के लिए पीपल लाभदायक होता है। त्वचा पर होने वाली समस्याओं जैसे दाद, खाज, खुजली में पीपल के कोमल पत्तों को खाने या इसका काढ़ा बनाकर पीने से लाभ होता है। इसके अलावा फोड़े-फुंसी जैसी समस्या होने पर पीपल की छाल का घिसकर लगाने से फायदा होता है।

पीपल के फलों का चूर्ण लेने से बांझपन दूर होता है। पीपल के पेड़, जड़ और जटाओं में पुरुषात्व प्रदान करने के भी गुण मोजूद होते हैं। इसके प्रयोग से पुरुषों में नपुंसकता के दोष को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा यदि पुरुष संतान उत्पन्न करने में असमर्थ हैं, तो उन्हें पीपल के पेड़ की जड़ों को काटकर उसका काढ़ा बनाकर पीना चाहिए।

Video:फॉरेनर लड़की ने छोटे कपडे पहन करा हॉट डांस, दिखा बहोत कुछ

अगर धूल मिट्टी और प्रदूषण की वजेह से आपकी त्वचा खराब होने लगी है और उसमें झाइयां भी पड़ने लगी हैं तो इनसे छुटकारा पाने में भी पीपल का पेड़ मददगार होता है। इसके उपयोग के लिए आपको पीपल की जड़ो को काट लेंना है और उसे पानी में अच्छी तरह से भिगोकर पीस लेंना है। फिर इस पिसे हुए पेस्ट को रोजाना अपने चेहरे पर लगाए। ऐसा करने से चेहरे से झाइयां ख़त्म हो जाएंगी, साथ ही त्वचा का रंग भी निखरेगा।