
मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को मिला-जुला रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 21.66 अंकों की तेजी के साथ 36,161.64 पर और निफ्टी 2.30 अंकों की तेजी के साथ 11,086.00 पर बंद हुए।

हेमिल्टन। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चार राष्ट्रों के आमंत्रण टूर्नामेंट के दूसरे चरण में बुधवार को यहां न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा दिया। भारत के लिए ललित उपाध्याय (सातवें मिनट), हरजीत सिंह (32वें मिनट), रुपिंदर पाल सिंह (36वें मिनट) ने गोल किए। किवी टीम के लिए डेनिएल हैरिस (23वें मिनट) और केन रसेल (37वें मिनट) ने गोल किए।

रांची। राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद केंद्रीय जांच ब्यूरो की विशेष अदालत द्वारा चारा घोटाले से जुड़े तीसरे मामले में बुधवार को दोषी करार दिए जाने के बाद शांत नजर आए। लालू ने अदालत से अनुरोध किया कि वह चाय पीना चाहते हैं। अदालत ने उन्हें इजाजत दी और उसके बाद वह अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ सीबीआई अदालत की कैंटीन में चाय पीने गए।

नई दिल्ली | वित्त वर्ष 2017-18 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में आइडिया सेलुलर ने कुल 1,284.5 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया है। कंपनी ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी। वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने 384 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था। कंपनी ने इस नुकसान के लिए भारतीय दूरसंचार प्राधिकरण द्वारा दूरसंचार उद्योग के लिए मोबाइल टर्मिनेशन शुल्क को 14 पैसे से घटाकर 6 पैसा करने को जिम्मेदार ठहराया है।
देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें
VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को लाभ के पद पर होने के कारण अयोग्य ठहराने के मामले में चुनाव आयोग से कहा कि वह सोमवार को मामले की अगली सुनवाई तक उप चुनावों की घोषणा ना करे। इन विधायकों को संसदीय सचिव का पद धारण करने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

वाशिंगटन। अमरीकी खुफिया एजेंसी, सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी के निदेशक माइक पॉम्पेओ ने कहा है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन प्रशासन का परमाणु मिसाइल कार्यक्रम न केवल आत्मरक्षा के लिए है, बल्कि इसका इस्तेमाल वह कोरियाई प्रायद्वीप को अपने अधीन करने के इरादे से आक्रमण के लिए कर सकता है।

सैन फ्रांसिस्को| अमेजन इको और गूगल होम को टक्कर देने के लिए एप्पल ने अपना स्मार्ट होम डिवाइस ‘होमपैड’ लांच किया है, जो इन-बिल्ट डिजिटल असिस्टेंट सिरी के साथ है और बाजार में यह 9 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस डिवाइस की ऑनलाइन बिक्री अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में 26 जनवरी से शुरू होगी।एप्पल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (वैश्विक विपणन) फिलिप सिलर ने एक बयान में कहा, होमपैड एक सुंदर डिजायन में एप्पल म्यूजिक कैटलॉग और नवीनतम सिरी इंटेलीजेंस के साथ उन्नत ऑडियो प्रौद्योगिकी को लेकर आया है, जिसमें बीम-फार्मिग ट्वीटर्स, एक हाई-एक्सकर्सन बूफर्स और स्वचालित स्थानिक जागरूकता प्रमुख है।
उन्होंने कहा, हमारे दल ने सिरी को संगीत की गहरी समझ देने का काम किया है, ताकि आप उससे अपने निजी पसंदीदा गीत से लेकर चार्ट में शीर्ष पर रहने वाले नवीनतम गाने शामिल हैं। इसे केवल ‘हे सिरी’ बोल कर किसी भी गाने का कमांड दिया जा सकता है।
यह स्मार्ट स्पीकर फ्रांस और जर्मनी में इसी बसंत ऋ तु में रिलीज किया जाएगा। हालांकि भारत में यह कब उपलब्ध होगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। एप्पल के स्मार्ट स्पीकर की कीमत 349 डॉलर रखी गई है। पहले यह पिछले साल दिसंबर में बाजार में लांच होने वाली थी। लेकिन बाद में प्रौद्योगिकी दिग्गज ने कहा कि यह 2018 के शुरुआती महीनों में लांच किया जाएगा।
गैजेट्स से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

मुंबई| अभिनेता विशाल वशिष्ठ ने टेलीविजन धारावाहिक ‘जय कन्हैया लाल की’ की टीम के लिए दोपहर का खाना बनाकर चौंका दिया। वशिष्ठ ने कहा, हाल ही में खाना पकाने के जुनून के साथ, मैंने सेट पर सभी को चौंका दिया। मैं बहुत-से व्यंजनों के साथ प्रयोग करता हूं, लेकिन बिरयानी मैं सबसे अच्छी बना सकता हूं। इसलिए मैंने सभी के लिए बिरयानी बनाई।’स्टार भारत’ शो में एक शेफ की भूमिका निभा रहे अभिनेता ने कहा, कन्हैया से प्रेरित होने के नाते, मैं सेट पर एक दिन के लिए बावर्ची बन गया। यह एक सफल नुस्खा साबित हुआ, क्योंकि सेट पर हर किसी को खाना पसंद आया।
टीवी की दुनिया से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

मुंबई| अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा ने पहली बार रसोई में प्रवेश करने के लिए अपनी मां से 500 रुपये की रिश्वत ली थी और उसके बाद ही खाना पकाने की कोशिश की। टेलीविजन धारावाहिक ‘बेलन वाली बहू’ में नजर आ रहीं अभिनेत्री वास्तविक जीवन में गोल ‘रोटी’ नहीं बेल पातीं।क्रिस्टल ने कहा, मैं रसोई में रोटियां बनाने के लिए तभी जाती थी, जब मां मुझे 500 रुपये की रिश्वत देतीं। मैं हर जगह के नक्शे बना सकती हूं, चाहे भारत हो, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, लेकिन रोटी गोल नहीं बेल सकती।उन्होंने कहा, चूंकि, मैं हार मानने वालों में से नहीं थी, इसलिए रोटी गोल बेलने के लिए गोल आकार वाले बर्तन का प्रयोग करती थी। लेकिन कहते हैं कि मां सबकुछ जानती हैं तो उन्होंने मेरी यह फितरत पकड़ ली।बेलन वाली बहू का प्रसारण टेलीविजन चैनल कलर्स पर होता है।
टीवी की दुनिया से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

मुंबई। रणवीर सिंह की तरह सिनेमा में कई ऐसे एक्टर हुए हैं, जिन्होंने हीरो बनते-बनते विलेन के रोल निभाये और उनमें कामयाबी भी पायी। दर्शकों ने उन्हें जितना प्यार नायक वाले किरदार के लिए दिया, उतनी ही मोहब्बत तब मिली, जब खलनायक बने। ‘पद्मावत’ में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार के लिए रणवीर सिंह को जिस तरह के रिव्यूज़ मिल रहे हैं, उससे ये बात साफ़ हो जाती है कि वो उन एक्टर्स में शामिल हैं, जो किसी भी पल हीरो से विलेन और विलेन से हीरो बनने की क्षमता रखता है और दर्शक उसे हर रूप में पसंद करते हैं।रणवीर ने जिस सुगमता के साथ उसे निभाया है, वो उनकी अभिनय क्षमता के विस्तार की मिसाल है।
बाहुबली2- द कंक्लूज़न में राणा दग्गूबटी ने भल्लाल देव के किरदार में बाहुबली बने प्रभास को कांटे की टक्कर दी। बाहुबली के सामने भल्लाल देव कहीं भी कमज़ोर नहीं पड़ा। भल्लाल देव के किरदार के बल ने बाहुबली के किरदार को औप बली बना दिया।
अक्षय ने सबसे पहले अजनबी में विलेन का किरदार निभाया। अक्षय का नेगेटिव रोल बॉबी के किरदार पर भारी पड़ा।अब 2.0 में अक्षय विलेन के रोल में ग्रैंड कमबैक कर रहे हैं। इस फ़िल्म में अक्षय सुपर विलेन के रोल में हैं, जिसके सामने होंगे रजनीकांत।
अग्निपथ के रीमेक में संजय दत्त ने कांचा चीना का किरदार प्ले किया था। संजय का लुक इस फ़िल्म में बेहद ख़तरनाक था। नेगेटिव रोल तो संजय ने खलनायक जैसी फ़िल्मों में भी निभाये थे, लेकिन कांचा चीना जैसा विलेन पहले बार बने। इसी फ़िल्म में ऋषि कपूर ने रऊफ़ लाला का नेगेटिव रोल प्ले किया, जो बेहद शातिर होने के साथ निर्दयी दिखाया गया।
सैफ़ अली ख़ान के करियर की सबसे यादगार फ़िल्मों में शुमार है ओमकारा, जिसमें उन्होंने लंगड़ा त्यागी का किरदार निभाया। ज़्यादातर शहरी, पढ़े-लिखे और स्वैग वाले किरदार निभाते रहे सैफ़ को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शातिर और ठेठ गंवई गैंगस्टर के रोल में देखना दिलचस्प अनुभव रहा।
हिंदी सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी पीछे नहीं हैं। संघर्ष के दौर में उन्होंने परवाना में विलेन का किरदार प्ले किया। बच्चन ने बाद में कांटे, आंखें और आग जैसी फ़िल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं निभायीं।
शाहरुख़ ख़ान कई एक्टरों के लिए प्रेरणा से कम नहीं। छवि बनने के ख़तरे के बावजूद किंग ख़ान ने बाज़ीगर, डर और अंजाम जैसी फ़िल्मों में नकारात्मक किरदार प्ले किये।
बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें
VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो