Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46 Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 7088 -
These causes are formed in the stomach gasThese causes are formed in the stomach gas
अधिकांश लोग गैस की समस्या से आए दिन परेशान नज़र आते हैं। लेकिन लोग इस समस्या को मामूली समझकर इसे नज़रअंदाज़ कर देते हैं। कई बार पेट में गैस होने की वजह से भूख की कमी, सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी और पेट फूलने जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
# कई बार कब्ज की समस्या के कारण शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स ठीक तरह से बाहर नहीं आ पाते हैं जिसके चलते पेट में गैस बनने लगती है।
# जैसे-जैसे लोगों की उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे उनका डाइजेशन कमज़ोर होने लगता है। और पेट में गैस बनने लगती है।
# कई बार पेट में अच्छे और खराब बैक्टीरिया के बीच संतुलन बिगड़ जाने की वजह से भी गैस की समस्या हो जाती है।
# कुछ लोग किसी बीमारी के दौरान एंटीबायोटिक्स दवाइयां लेते हैं जिसके साइड इफेक्ट्स के चलते पेट में अच्छे बैक्टीरिया कम हो जाते हैं। जिससे पाचन क्रिया बाधित होती है और पेट में गैस बनने लगती है।
You will be surprised to know these benefits of eating Chyavanprash in winter
सर्दियों में च्यवनप्राश खाना सेहत के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आमतौर पर लोग सर्दियों में इसका सेवन करते हैं। इसका सेवन सर्दियों में आपके स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने में मदद करेगा। आज हम आपको बताते हैं कि सर्दियों में च्यवनप्राश खाने के क्या-क्या फायदे हैं।
सर्दी के दिनों में च्यवनप्राश का सेवन करना, शरीर में गर्माहट पैदा कर ठंड के दुष्प्रभावों से बचाता है। इसके अलावा च्यवनप्राश खाने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि होती है और बीमारियां दूर रहती हैं।
सर्दी, खांसी, फ्लू और कफ हो जाने पर च्यवनप्राश खाना फायदेमंद होता है। सर्दी में प्रतिदिन सुबह और शाम के समय च्यवनप्राश खाने से सर्दी से पैदा होने वाली बीमारियां नहीं होती।
च्यवनप्राश में आंवला और अन्य जड़ी बूटियां होती है, जो आपके शरीर को विटामिन और मिनरल्स देता है और इससे आपकी क्रियाशीलता में वृद्धि होती है साथ ही सेक्स पावर में भी इजाफा होता है।
अगर आपके बाल सफेद हो रहे हैं, तो च्यवनप्राश खाना आपके लिए एक बेहतरीन उपाय है। रोजाना च्यवनप्राश खाना आपके सफेद होते बालों को भी काला करने की क्षमता रखता है। इससे नाखून भी मजबूत होते हैं।
छोटे बच्चों में होने वाली कई समस्याएं सिर्फ च्यवनप्राश खाने से दूर हो सकती हैं। सर्दी के कारण भी बच्चे सेहत से जुड़ी परेशानियों से जूझते हैं। च्यवनप्राश का नियमित सेवन बच्चों को अंदरूनी शक्ति देता है।
महिलाओं के लिए भी च्यवनप्राश खाना बहुत लाभकारी है। अगर माहवारी नियमित नहीं हो रही हो, तो नियमित च्यवनप्राश का सेवन आपको मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं से दूर रखता है।
नई दिल्ली | शादी के दिन हर लड़की की खूबसूरत दिखने की और सबके आकर्षण का केंद्र बनने की ख्वाहिश होती है। इस दिन सबसे अच्छा दिखने के लिए ज्यादा मेकअप की लीपापोती नहीं करें और किसी भी तरह के तनाव से भी दूर रहने की कोशिश करें। ‘यूरो क्रोमा इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्मेटोलाजी’ के सह-संस्थापक नलिन वर्मा और ‘7 शेड्स बाई पुनीति यूनीसेक्स सैलॉन’ की सौंदर्य विशेषज्ञ पुनीति ने इस संबंध में ये सुझाव दिए हैं
* दुल्हन के बेहतर लुक का मुख्य मकसद पूरा लुक सिंपल रखते हुए भी बेहद खूबसूरत दिखना होता है, जैसा कि भारतीय दुल्हनें भारी कपड़ों और गहनों से लदी होती हैं, तो ऐसे में मेकअप नैचुरल रखना ही बेहतर होगा।
* अगर आप एक परंपरागत दुल्हन का लुक चाहती हैं तो सिंदूरी, लाल, कोरल रेड, गहरे लाल और गहरे गुलाबी रंग की लिपस्टिक लगाएं। पेस्टल या न्यूड रंगों के लिप कलर के इस्तेमाल से बचें।
* आंखों या होंठ में से किसी एक को हाईलाइट करें न कि दोनों को। आजकल नए ब्राइडल मेकअप स्टाइल चलन में हैं। समारोह के हिसाब से होंठों को लिप ग्लॉस से शाइनी लुक दें या मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल करें।
* गालों पर ब्लश लगाने के लिए गुलाबी, लाल और नारंगी रंग के ब्लश ज्यादातर दुल्हनों की पसंद होते हैं।
* आंखों की बरौनियों को बेहतर लुक देने के लिए मस्कारा बढ़िया विकल्प है।
* टिकाऊ मेकअप के लिए शुरुआत अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ करने से करें और फिर चेहरे को अच्छे से पोंछ लें और यह सुनिश्चित कर लें कि चेहरे पर कहीं तेल या कोई गंदगी का निशान तो नहीं रह गया है।
* भारतीय दुल्हनों को आंखों पर मेकअप कराना पसंद है, क्योंकि यह उनकी लाल, गहरे गुलाबी या हरे लहंगे, घाघरा या भारी साड़ियों के ऊपर जंचता है, तो अगर आप बिना कोई जोखिम लिए आंखों के मेकअप को लेकर प्रयोग करना चाहती हैं तो इन रंगों के परिधानों का चयन करें।
पलकों पर सुनहरे या हल्के गुलाबी शेड वाले आईशैडों का इस्तेमाल करें और स्मोकी लुक के लिए बाहरी हिस्से पर थोड़ा सा चारकोल शैडो का इस्तेमाल कर सकती हैं।
भौंह के बोन्स पर आप चाहें तो सिल्वर के बजाय गोल्डन आईशैडो का इस्तेमाल कर सकती हैं।
* अगर आप मेकअप आर्टिस्ट की मदद से तैयार होने की योजना बना रही हैं तो फिर आप उन्हें स्पष्ट कर दें कि आपकी जरूरत क्या है या आप कैसी दिखना चाहती हैं। पहले से ही उन्हें बता देने से आपको मनचाहा लुक पाने में मदद मिलेगी। अगर मेकअप आर्टिस्ट नया है तो शादी समारोह से पहले आप एक बार उससे मेकअप कराकर जरूर देख लें, ताकि बाद में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो।
* शादी के मौके पर आप तनाव से जितना दूर रहे, उतना ही आपके लिए अच्छा होगा। शादी की तैयारी व व्यस्तता के चलते ऐसा करना मुश्किल है, लेकिन तनाव आपके चेहरे की सारी चमक छीन सकता है और आपकी खूबसूरती में कहीं न कहीं कमी नजर आएगी।
* तनाव या पर्याप्त नींद नहीं आने से अगर आंखें सूज जाती हैं तो सूजन कम करने के लिए कैमोमाइल टी बैग का प्रयोग करें, क्योंकि आम टी बैग के इस्तेमाल से त्वचा पर दाग पड़ सकता है।
मुंबई| फिल्मकार करण जौहर ने स्कूल के दिनों में पहली बार अपना गायन कौशल दिखाया और तभी उनकी मां ने उन्हें दोबारा कभी न गाने की नसीहत दे दी थी। एक बयान के मुताबिक, करण ने ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ के एक एपिसोड के दौरान ‘जाने तू या जाने ना’ गाया, तभी उन्होंने उस बीते वक्त को याद किया।करण ने बताया, मैंने स्कूल के दिनों में एक बार अपनी गायन प्रतिभा दिखाई थी। मेरी मां चाहती थीं कि मैं गायन नहीं लिखावट या किसी अन्य प्रतियोगिता में भाग लूं, लेकिन मैंने गायन प्रतियोगिता में जाने का निर्णय लिया और जब मैं रात को घर गया तो मां को रोते देखा।
उन्होंने कहा, तब उन्होंने मुझसे कहा, ‘बेटा, तुम जो चाहे करो लेकिन दोबारा कभी गाना मत गाना’ और मेरे सिंगिग करियर का वही अंत था।इस शो का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है।
लॉस एंजेलिस। रियेलिटी टीवी शख्सियत किम कार्दशियां वेस्ट मानती हैं कि वह खुदगर्ज हैं। वेबसाइट ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ के मुताबिक कीपिंग अप विद द कार्दशियंस की एक कड़ी के दौरान किम ने शो देख रहे एक ट्विटर यूजर के एक प्रश्न के जवाब में यह कहा।
Kentucky school shootout, 2 students die, 17 wounded
शिकागो | अमेरिका के केंटुकी राज्य के एक स्कूल में मंगलवार सुबह गोलीबारी की घटना में दो छात्रों की मौत हो गई जबकि 17 अन्य घायल हो गए। केंटुकी के गर्वनर मैट बेविन ने मार्शल काउंटी बोर्ड ऑफ एजुकेशन में आयोजित एक संवादाता सम्मेलन में कहा कि हमलावर 15 साल का एक छात्र था जिसे हिरासत में ले लिया गया है और उसके ऊपर हत्या और हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने लोगों से धैर्य बनाए रखने और जांच को बाधित न करने का आग्रह किया है। गर्वनर ने बताया कि एक छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक छात्र ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। स्थानीय पुलिस ने संदिग्ध के घर की तलाशी शुरू कर दी है।
These tips adopted to keep your relationship fresh and fresh
हर रिश्ते के नयेपन की एक समय समय सीमा होती हैं। अगर इसे समय समय पर अपडेट ना किया जाये तो रिश्तों का रंग थोडा फीका पड़ने लगता हैं और मन में अशांति फैलने लगती हैं। इसलिए आपके रिश्ते को नयापन और ताजगी से भरपूर बनाये रखने के लिए हम लेकर आये हैं कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप रिश्तों के जायके का मजा ले सकें।
बदलाव जीवन का नियम है। हम सब ही कभी ना कभी बदलाव के दौर से गुज़रते हैं। लेकिन साथी के साथ इस लेकर में बातचीत के जरिए आप बदलावों से डट कर निपट पाते हैं और इससे आप दोनों के बीच प्यार भी बढ़ता है।
प्यार महंगे तोहफों का मोहताज नहीं होता। तोहफा तो ऐसा होना चाहिए जो आपके दिल की बात उनके दिल तक पहुंचा दे। फिर चाहे वो एक फूल हो या फिर पूरा गुलदस्ता। अपने व्यवहार में रोमांस को शामिल कर आप रिश्ते पर जमी बर्फ हटा सकते हैं।
थोड़ा पुराना होने पर प्रेम प्रसंग या शादी का मतलब यह तो नहीं कि रोमैंटिक फीलिंग्स समय के साथ खत्म हो जाएं। इसलिए जब भी दिल करे आंखों ही आंखों में इशारे करें, हौले से उनके कानों में रोमैंटिक बात कहें, कभी-कबहार शाम को ताजे फूलों के साथ अपने साछी का स्वागत करें।
जब किसी के साथ रिश्ते में होते हैं तो जरूरी है कि एक दूसरे को विशेष महसूस कराया जाए उसे सराहा जाए और प्यार किया जाए। ऐसा करना ना सिर्फ आपके बीच प्यार को बनाए रखता है बल्कि एक दूसरे को और करीब लाता है।
हम अक्सर छोटी-छोटी बातों पर लड़ने तो लगते हैं, लेकिन किसी अच्छी बात पर एक-दूसरे की तरीफ करने से हिचकिचाते हैं। लेकिन एक दूसरे की तरीफ और सराहना करने से रिश्ते में एक नया विश्वास आता है।
अपने पार्टनर के ईमानदारी और सम्मान इससे यह पता चलता है कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। किसी भी रिश्ते में हर समय ईमानदार होना और सामने वाला का सम्मान करना बेहद जरूरी होता है।
KITCHAN TIPS – Make these tips to help you master the kitchen
भारतीय महिलाऐं अपना अधिकतर समय परिवार के लिए भोजन बनाने के लिए किचन में ही गुजारती हैं। उनकी कोशिश यही रहती है कि उनके परिवार के सदस्यों को स्वादिष्ट और अच्छा खाना मिल सकें।आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही टिप्स लेकर आये हैं जो आपको किचन की मास्टर बनने में मदद करेंगे।
बासी चपाती में ताजापन लाने के लिये चपातियो को किसी साफ़ कपडे में लपेटे और उसे हवा बंद डिब्बे में रखे या उसे प्रेशर कुकर में रखे और उसे 2 सीटिया आने तक पकाये।
किसी सब्जी में खटाई डालनी हो, तो सब्जी के लगभग पकने के बाद ही इसे डालें। पहले खटाई डालने से यह पकने में ज्यादा समय लेगी।
राजमा रात को नहीं भिगोया है तो राजमा व पानी के साथ कुकर में चिकनी सुपारी डालकर तीन सीटी के बाद कुकर थोड़ा ठंडा होने पर कुकर खोलकर राजमा में एक ट्रे आइस क्यूब डालकर तीन चार सीटी होने तक और पका लें , राजमा अच्छे से गल जायेंगे।
दही जमाते समय दूध में थोड़ा सा नारियल का टुकड़ा डाल देने से दही 2-3 दिनों तक ताजा रहेगा।
दूध या खीर जल जाए तो उसमें 2-3 पान के पत्ते डाल के गर्म करने से जलने की खुशबू चली जाएगी।
दाल बनाते समय झाग बनने व दाल के बर्तन से बाहर छलक जाने से बचाने के लिए पानी के साथ एक चम्मच घी डाल दें। बर्तन के ऊपर लकड़ी का चमचा या पलटा रखने से भी दाल बहार नहीं छलकेगी।
पनीर यदि सख्त हो तो उसे चुटकी भर नमक मिले हुए गुनगुने पानी में दस मिनट के लिए रख दें। पनीर नर्म हो जायेगा।
स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने के लिए प्याज, लहसुन, अदरक और दो-चार दाने भुने हुए बादाम को पीस लें। फिर इस पेस्ट को पहले भून लें और फिर इसे सब्जी में इस्तेमाल करें।
Astonishingly Woman gave birth to 10 days after death
आपने सही पढ़ा एक महिला अपने मौत के 10 दिन बाद भी संतान को जन्म दिया है| आप सोच रहे होंगे की क्या मौत के बाद भी एक नई ज़िन्दगी का जन्म हो सकता है| बताया जा रहा है ये हैरान करने वाली घटना दक्षिण अफ्रीका के म्थ्यासी गांव की है| महिला का नाम नॉमवेलिसो नॉमासोन्तो म्दोयी बताया जा रहा है| महिला की जब मौत हुई तब वह पुरे 9 माह गर्भवती थी और 33 साल की थी| इलाके के लोग खुद स्तंभ है की की 20 सालो में ऐसा कभी नहीं हुआ की दफ़न के बाद कभी किसी नई ज़िन्दगी का जन्म हुआ हो|
महिला की माँ का कहना है की उनकी बाटी को साँस लेने में तकलीफ हुई फिर उसके कारन उसकी मौत हो गयी| दूसरी तरफ विशेषज्ञ चिकित्सकों के अनुसार हो सकता है कि मृत्यु के बाद महिला के पेट में गैस बनी हो और उसके दबाव से गर्भस्थ शिशु बाहर आ गया हो| मरने के बाद इंसान की मांसपेशिया शिथिल पड़ जाती हैं इसके चलते बच्चे का जन्म हो गया हो|
Y Your Perfume Opens Your Secrets, Tells Your Natureour Perfume Opens Your Secrets, Tells Your Nature
यूं तो व्यक्ति का स्वभाव उसकी बातों व आदतों से झलकता है। मगर उसके बोलने से पहले ही सिर्फ उसकी खुशबू से आप उसकी पर्सनैलिटी का अंदाजा लगा सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह के परफ्यूम लगाने वाले व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है।
फ्लोरल नोट्स
इस तरह खूशबू पसंद करने वाले लोग स्वभाव से रोमांटिक होते है। अपने रिश्तों में नयापन बनाए रखने वाले इस तरह के लोगों को हर समय लोगों से घिरे रहना पसंद होता है।
इस तरह की खूशबू पसंद करने वाले लोग स्वभाव से काफी शाही होते है। इसके अलावा इस तरह के लोग काफी पावरफुल होने के साथ-साथ स्ट्रांग पर्सनैलिटी और दुनिया की नजरों में काफी सेक्सी होते हैं।
इस तरह की खुशबू पसंद करने वाले इंसान को रस्टिक खाने और नैचुरल चीजों से काफी लगाव होता है। घूमने-फिरने के शौकिन और पार्टनर से बेहद प्यार करने वाले लोगों को यह खूशबू पसंद होती है।