Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 7091 -
होम ब्लॉग पेज 7091

ALL RASHI RASHIFAL बुधवार, 24 JANUARY 2018 का दिन विशेषकर भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता का अनुभव करेंगे

ALL RASHI RASHIFAL बुधवार, 24 JANUARY 2018 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल।

मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके मन से चिंता का भार हल्का हो जाएगा और आप मानसिक रूप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। साथ में शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा। विशेषकर भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता का अनुभव करेंगे। छोटे से प्रवास की भी संभावना है।

वृषभ राशि :- इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापारियों के अपर अधिकारी खुश रहेंगे। नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति का योग है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा में अभिवृद्धि करेंगे। माता से भी लाभ मिलेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ है। परिवारजन, स्नेहीजन तथा मित्रों के साथ स्नेहमिलन समारोह में उपस्थित रह सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा, लेकिन अति उत्साह से हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का भी ध्यान रखिएगा। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है।

कर्क राशि :- नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटाइएगा। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। किसी से वाद-विवाद या झगडे-टंटे को संभव हो तो टाल दीजिएगा। खान-पान पर संयम रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

सिंह राशि :- शारीरिक तथा मानसिक रूप से आज आप व्यग्र रहेंगे। चिंताओं के कारण मानसिक भार रह सकता है, जो कि आपको मानसिक रूप से अस्वस्थ रख सकता है। परिवारजनों के साथ भी मनमुटाव होने का प्रसंग बन सकता है, जिससे घर का वातावरण बिगड़ सकता है। परिश्रम की अपेक्षा सफलता की प्राप्ति कम होने से आर्थिक संकट की चिंता रहेगी। बिना सोचे-समझे निर्णय न लें, ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।

कन्या राशि :- आपको आज अपने खान-पान पर विशेष रूप से ध्यान रखना होगा, वरना स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दीजिएगा। साथ में वाणी पर भी संयम बरतिएगा। अनैतिक कृत्यों से दूर रहिएगा। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों के कारण परेशानी खड़ी न हो इसका ध्यान रखिएगा। खर्च की मात्रा बढ़ेगी।

तुला राशि :- आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। आज आप में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ झगड़े-टंटे के अथवा तो निरर्थक चर्चा के प्रसंग बनेंगे। इससे आप का मन व्यथित रह सकता है। अपकीर्ति, अपयश मिलने की संभावना है। निद्रा संपूर्ण न मिलने से आपका स्वास्थ्य बिगड़ेगा।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन सब तरह से सुखमय बीतेगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। शारीरिक स्वस्थता तथा मानसिक प्रफुल्लितता का अनुभव होगा। नौकरी करने वालों को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। मायके से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। धनलाभ होगा। अधूरे कार्य आज पूरे होंगे।

धनु राशि :- आज आपको अपने क्रोध पर संयम बरतने की आवश्यकता हैं, वरना व्यर्थ विवाद में फंस सकते हैं। पेट सम्बंधित बीमारियों की समस्या रहेगी। किसी भी कार्य में सफलता न मिलने से निराशा आने की संभावना है। साहित्य या अन्य किसी सृजनात्मक कला के प्रति रुचि रहेगी। संतानों के प्रति चिंता रहने से मन में व्यग्रता रहेगी। प्रवास को संभव हो तो टालिएगा।

मकर राशि :- आज सांसारिक जीवन का आनंद विशेष रूप से मना सकते हैं। परिवारजनों के साथ सामाजिक हेतु से बाहर जा सकते हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन होगा। व्यापारीगण व्यापार में वृद्धि कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यश-कीर्ति मिलने का भी योग है। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है।

कुंभ राशि :- व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति भी संभव है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। परिवार में पत्नी और पुत्र से अच्छे समाचार मिलेंगे।

मीन राशि :- आज का दिन आलस्य तथा थकान में बीतेगा। उग्र स्वभाव में मानसिक रूप से व्यग्रता रहेगी। पेट से सम्बंधित दर्द से परेशानी होगी। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। संकटजनक विचार, वर्तन और आयोजन से दूर रहिएगा। धार्मिक यात्रा या प्रवास की संभावना है। क्रोध पर संयम बरतिएगा।

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

 

अजमेर चुनाव : मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो भी डाल सकेंगे मत

0

अजमेर। आगामी 29 जनवरी को अजमेर में होने वाले लोकसभा में अगर किसी मतदाता के पास निर्वाचक फोटो पहचान पत्र यानि वोटर कार्ड नहीं है या वह भूल गया है तो वैकल्पिक दस्तावेजों के आधार पर मत डाला जा सकता है। भारत निर्वाचन आयोग ने इसके लिए वैकल्पिक दस्तावेजों की सूची जारी की है।

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला टी-20 टीम घोषित

India Women’s squad for T20I series against South Africa announced

मुंबई। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली पांच टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए इसकी घोषणा की।

झारखंड : सदन में नकाब पहनने पर झामुमो के 17 विधायक निलंबित

17 Jharkhand Mukti Morcha MLAs suspended for wearing black mask

रांची। झारखंड विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने मंगलवार को सदन में काला नकाब पहनने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 17 विधायकों को निलंबित कर दिया। झामुमो विधायक अमित महतो ने सबसे पहले अपनी सीट से काला रूमाल लहराया, जिसके बाद पार्टी के अन्य विधायकों ने काले नकाब पहन लिए।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मौसम की पहली बर्फबारी

Shimla receives season's first snowfall
Shimla receives season’s first snowfall

शिमला। लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी में बर्फबारी हुई। यह जाड़े के मौजूदा मौसम की पहली बर्फबारी है। बर्फ से ढंकी पहाड़ियों का नजारा देखने के लिए पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा है।

अजमेर चुनाव : कांग्रेस आईटी सेल ने निकाली गैस की सिलेंडर शव यात्रा

ajmer by-election 2018 : congress organized LPG gas cylinder shav yatra in ajmer

अजमेर। अजमेर शहर कांग्रेस आईटी सेल के नेतृत्व में मंगलवार को युवाओं ने रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ महंगाई को लेकर सिलेंडर शव यात्रा निकालकर आवाज उठाई और कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रघु शर्मा के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क समर्थन जुटाया।

प्रतिदिन सिर्फ 9 यात्री ढोने को शुरू किया किशनगढ एयरपोर्ट?

अजमेर। अजमेर संसदीय सीट को लेकर हो रहे उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों जीत के लिए एडी से चोटी तक का जोर लगाए हुए है। दोनों तरफ से राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप भी का सिलसिला जारी है। विकास का दंभ भर रही भाजपा पर पलटवार करते हुए मंगलवार को कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार की खोखली घोषणाओं के कारण पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के प्रयासों से 161 करोड रुपए की लागत और 441 एकड़ जमीन पर बना किशनगढ़ एयरपोर्ट अब खेल के मैदान में तब्दील हो गया है।

निम्बार्क पीठ के श्रीजी महाराज ने दिया बीजेपी प्रत्याशी लांबा को आशीर्वाद

Nimbarkacharya peeth, Shreeji Maharaj,BJP candidate, Ramswaroop Lamba, kishangarh news, ajmer by-election 2018, ajmer bypoll, ajmer news
ajmer by-election 2018 : bjp candidate ramswaroop lamba at Nimbarkacharya peeth

अजमेर। अजमेर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा मंगलवार को किशनगढ विधानसभा क्षेत्र स्थित निम्बार्क पीठ पहुंचे। उन्होंने निम्र्बाक पीठ के श्रीजी महाराज से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर लाम्बा के साथ भाजपा देहात अध्यक्ष भगवती प्रसाद सारस्वत सहित भाजपा के केई नेता थे।

सुभाष चन्द्र बोस देश के हृदय के नेता थे : केके पाठक

0

जयपुर। सुभाष चन्द्र बोस देश के हृदय के नेता थे, उन्होेंने देश सेवा के लिए आईसीएस की नौकरी एवं परिवार दोनों को ही न्यौछावर कर दिया। यह बात मंगलवार को पाथेय कण संस्थान में स्वामी विवेकानन्द और सुभाष बोस विषय पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री के सचिव केके पाठक ने कही।

शेर ए अजमेर वीर कुमार की 18वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

0
ajmer people pays tribute to Veer Kumar on his 18th death anniversary
ajmer people pays tribute to Veer Kumar on his 18th death anniversary

अजमेर। स्वाभिमान ग्रुप इंडिया (NGO.) की टीम ने अजमेर नगर परिषद के पूर्व सभापति एवं शेर ए अजमेर के नाम से विख्यात स्व. वीर कुमार की पुण्यतिथि पर मंगलवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।