Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 7093 -
होम ब्लॉग पेज 7093

शिवसेना 2019 में अकेले चुनाव लड़ेगी, सभी राज्यों में उतारेगी प्रत्याशी

Shiv Sena decides to part ways with BJP, to contest 2019 elections alone
Shiv Sena decides to part ways with BJP, to contest 2019 elections alone

मुंबई। शिवसेना ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्तर पर अपने पैर पसारने और 2019 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव अपने सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन न कर अलग लड़ने का एक बड़ा फैसला लिया। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने राज्य और केंद्रीय चुनाव की अगली लड़ाई को अलग होकर लड़ने का फैसला किया है।

‘पद्मावत’ 25 जनवरी को देशभर में रिलीज हो : सुप्रीमकोर्ट

Supreme Court : padmavat to Be Released All Over The Country On 25th January
Supreme Court : padmavat to Be Released All Over The Country On 25th January

नई दिल्ली। सुप्रीमकोर्ट ने मंगलवार को राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार को फटकार लगाते हुए 25 जनवरी को फिल्म ‘पद्मावत’ की रिलीज पर रोक लगाने के उनके अंतिम प्रयास को खारिज करते हुए सभी राज्यों को फिल्म रिलीज के रास्ते में न आने का आदेश दिया। साथ ही आदेश का पालन हर हाल में करने का निर्देश दिया।

ग्रीम स्मिथ ने उठाए विराट कोहली के नेतृत्व क्षमता पर उठाए सवाल

India vs South Africa : Graeme Smith Raises Big Questions Over Virat Kohli's Leadership Skills
India vs South Africa : Graeme Smith Raises Big Questions Over Virat Kohli’s Leadership Skills

जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीक के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने भारत के कप्तान विराट कोहली की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाए हैं। भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। बुधवार से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में उसके ऊपर सम्मान बचाने का सवाल होगा।

‘एक्सबॉक्स वन एक्स’ कंसोल भारत में लांच, कीमत 44990 रुपए

Microsoft 'Xbox One X' launched in india for Rs 44990
Microsoft ‘Xbox One X’ launched in india for Rs 44990

नई दिल्ली। प्रौद्योगिकी दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने मंगलवार को दुनिया का सबसे शक्तिशाली कंसोल ‘एक्सबॉक्स वन एक्स’ लांच किया, जो गेमर्स को 4के गेमिंग और 4के एंटरटेनमेंट मुहैया कराने में सक्षम है। इसकी कीमत 44,990 रुपए रखी गई है।

दिल्ली : अपने फ्लैट में मृत पाई गई तंजानिया की महिला

Tanzanian woman found dead in Delhi
Tanzanian woman found dead in Delhi

नई दिल्ली। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि तंजानिया की महिला अपने किराए के फ्लैट में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई। दक्षिण दिल्ली स्थित महरौली के फ्लैट से बदबू आने पर पड़ोसियों ने सोमवार को फातमा एली (36) का शव बरामद किया।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भोजपुरी पर अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी

Siddharth Malhotra apologises for his Bhojpuri comment that enraged neetu chandra
Siddharth Malhotra apologises for his Bhojpuri comment that enraged neetu chandra

मुंबई। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अभिनेत्री-निर्माता नीतू चंद्रा की फटकार के बाद भोजपुरी पर अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी है और कहा है कि उनका इरादा भाषा को अपमानित करने का नहीं था।

एनआईए हदिया के विवाह की जांच न करे : सर्वोच्च न्यायालय

Hadiya Love Jihad : NIA Cannot Examine Marital Status In Love Jihad says Supreme Court
Hadiya Love Jihad : NIA Cannot Examine Marital Status In Love Jihad says Supreme Court

नई दिल्ली। सुप्रीमकोर्ट ने मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी को हदिया मामले में किसी भी आपराधिक पहलू की जांच करने की इजाजत दे दी, लेकिन साथ ही न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि उसके विवाह के संबंध में कोई जांच नहीं होगी।

‘पद्मावत’ के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची दीपिका पादुकोण

Actress Deepika Padukone seeks divine help, visits Siddhivinayak temple for 'Padmavat'
Actress Deepika Padukone seeks divine help, visits Siddhivinayak temple for ‘Padmavat’

मुंबई। सर्वोच्च न्यायालय से ‘पद्मावत’ की रिलीज को हरी झंडी मिलने जाने के बाद फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहीं दीपिका पादुकोण सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची। दीपिका सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची। ‘पद्मावत’ प्रारंभ से ही विवादों का सामना कर रही है।

मेरी बेटी ही मेरा नया प्रोजक्ट : सोहा अली खान

My daughter is my latest project : Soha Ali Khan
My daughter is my latest project : Soha Ali Khan

नई दिल्ली। अभिनेत्री सोहा अली खान का कहना है कि उनकी बेटी उनका ज्यादातर समय ले रही है और वह मातृत्व का लुत्फ उठा रही हैं।

पाकिस्तान में बस, ट्रक में टक्कर, 5 मरे

0
Bus collides with truck, 5 dead in Pakistan

Bus collides with truck, 5 dead in Pakistan

इस्लामाबाद| पाकिस्तान के कराची शहर में मंगलवार को एक बस और एक ट्रक के बीच भिडं़त हो गई, जिसके चलते पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। मीडिया रपट में कहा गया है कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुरी तरह घायल एक अन्य शख्स ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के बाद बस सड़क से फिसलकर नीचे गिर गई।

विश्व से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो