Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 7101 -
होम ब्लॉग पेज 7101

ये उपचुनाव विकास बनाम विभाजन का चुनाव है : गजेंद्रसिंह शेखावत

ajmer by-election 2018 : union minister Gajendra Singh Shekhawat addressing press conference at bjp election office in ajmer

अजमेर। केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने कहा कि लोकसभा के दो स्थानों पर हो रहे उप चुनाव विकास बनाम विभाजन के बीच का चुनाव है। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष ने गुजरात चुनाव के दौरान भी समाज को जातिगत आधार पर बांट कर चुनाव जीतने का सपना संजोया था लेकिन गुजरात की जनता ने विभाजन की राजनीति को सिरे से खारिज कर दिया। वे अजमेर संसदीय उपचुनाव यात्रा के दौरान भाजपा चुनाव कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जनता ने विकास को अपना समर्थन देकर गुजरात में छठी बार भाजपा में अपना भरोसा जताया। लोकसभा के अजमेर और अलवर में हो रहे उप चुनाव में भी जनता विभाजन की राजनीति को नकारेगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार देश को विकासशील की श्रेणी से निकलकर विकसित देशों की श्रेणी में पहुंचाने की कोशिश में जुटी है। दुनिया भर के देश भारत को संभावनाओं भरी नजर से देख रहे हैं।

गत लोकसभा चुनाव में राजस्थान की जनता ने 25 की 25 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को जीताकर लोकसभा में भेजा था। दुर्भाग्य से अजमेर के सांसद सांवरलाल जाट और अलवर के सांसद चांदना बीमारी के चलते हमारे बीच नहीं रहे।

इसी के चलते हो रहे लोकसभा उप चुनाव के दौरान जनता के सामने एक बार फिर विकास की राजनीति पर मुहर लगाने का अवसर आया है। मतदाता अब पूरी तरह जागरुक हो चुका है। देश में अब विभाजन नहीं विकास की राजनीति ही चलेगी।

भारतीय नारी की अस्मिता की पहचान है पदमावती

देश में चल रहे पदमावती विवाद पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा कि पदमावती समाज विशेष की धरोहर नहीं बल्कि भारती नारी की अस्मिता की पहचान है। पदमावती नारी के स्वाभिमान का प्रतीक है। भाजपा का कार्यकर्ता भी उसी संस्कृति और विचार के पीछे चल रहा है। देश के स्वभिमान और अस्मिता पर होने वाले हर हमले के विरोध में भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा खडा रहा है और रहेगा।

सुुप्रीम कोर्ट ने पदमावती फिल्म को लेकर एक व्यवस्था दी है। लेकिन यह विषय केवल कोर्ट के निर्णय तक का नहीं हैं बल्कि लोगों की भावना से जुडा हैं। इसलिए ही राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका लगाई है।

कांग्रेस पदमावती को लेकर अपना पक्ष साफ करें

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फिल्म पदमावती के मामले में विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा है। कांग्रेस को पदमावती पर अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए। राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सांसद अविनाश पांडे का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार फिल्म पदमावती का सिनेमागृहों में प्रदर्शन होना चाहिए। वहीं भाजपा की सरकार जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन की पक्षधर है।

राजपूत समाज नाराज नहीं

एक सवाल के जवाब में गजेंद्रसिंह शेखावत ने कहा कि राजपूत समाज भाजपा से नाराज नहीं है। राजपूत समाज परंपरागत रूप से भाजपा के विचार से जुडा रहा है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से सुरक्षित हुआ किसान

केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद के 60 सालों में पहली बार प्रधानमंत्री फसल बीमा के रूप में कोई योजना ऐसी बनी है जिसके चलते देश का किसान अपने आपको पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहा है। फसल बोने से लेकर फसल की कटाई और उसकी बिकाई तक के पूरे सफर में अपने आपको असुरक्षित महसूस करने वाला किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस योजना के कारण पूरी तरह सुरक्षित हुआ है।

यह भी पढें

सीएम राजे की पुत्रवधु निहारिका ने BJP प्रत्याशी लांबा के लिए मांगे वोट
पारदर्शिता भाजपा शासन की पहचान : सीआर चौधरी
अजमेर चुनाव : हर गांव तक खुद पहुंच रहे भाजपा प्रत्याशी लांबा
कैश कला बोर्ड अध्यक्ष पहुंचे पुष्कर, सेन समाज से लांबा के लिए मांगे वोट

सीएम राजे की पुत्रवधु निहारिका ने BJP प्रत्याशी लांबा के लिए मांगे वोट

ajmer by-election 2018
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की पुत्रवधु निहारिका राजे गुर्जर महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा करते हुए।

अजमेर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की पुत्रवधु सांसद दुष्यंत सिंह की पत्नि निहारिका ने भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा के पक्ष में अजमेर जिले में विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की। निहारिका भाजपा स्टार प्रचार के तौर पर मतदाताओं के बीच गईं।

अजमेर चुनाव : हर गांव तक खुद पहुंच रहे भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा

अजमेर। भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा चुनाव प्रचार के लिए अजमेर जिले के हर गांव तक पहुंच रहे हैं। सोमवार को उन्होंने पीसांगन, मांगलियावास, नसीराबाद, नसीराबाद ग्रामीण, श्रीनगर व भवानीखेडा विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसम्पर्क कर लोगों से मत और समर्थन की अपील की।

पारदर्शिता भाजपा शासन की पहचान : सीआर चौधरी

ajmer by-election 2018 : union minister CR Chaudhary addressing press conference at bjp election office in ajmer
ajmer by-election 2018 : union minister CR Chaudhary addressing press conference at bjp election office in ajmer

अजमेर। केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी ने कहा कि भाजपा के शासन की प्रमुख विशेषता पारदर्शिता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रयासों से हर विभाग का काम पारदर्शी तरीके से हो रहा है। पारदर्शिता से भ्रष्टाचार पर लगाम लगने के साथ आम जनता को उनके हक का लाभ सीधा मिल रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में दलालों की समाप्ति हुई है। वे सोमवार को भाजपा उपचुनाव कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

‘पद्मावत’ के लिए ‘पैडमैन’ ने दी कुर्बानी

0
Padmanav for 'Padman' by The Kurbani

Padmanav for ‘Padman’ by The Kurbani

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म ‘पद्मावत’ से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर से बचने के लिए अपनी महत्वाकांक्षी और बहु-प्रतीक्षित फिल्म ‘पैडमैन’ की रिलीज को टाल दिया है| फिल्म ‘पैडमैन’ को 25 जनवरी को रिलीज किया जाना था लेकिन अब यह 9 फरवरी को थियेटर में नजर आएगी| सेंसर बोर्ड की ओर से मंजूरी मिलने के बाद ‘पद्मावत’ के निर्माताओं ने इसे 25 जनवरी को रिलीज करने की घोषणा की| अक्षय कुमार की सैनिटरी पैड रेवोल्यूशन पर बनी फिल्म ‘Padman’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है| अक्षय का वही पुराना अंदाज फिल्म में नजर आ रहा है| इस बार भी उनका लक्ष्य आधी आबादी की बात करना है|

‘पैडमैन’ अरुणाचलम मुरुगनंथम नाम के शख्स के जीवन पर बेस्ड फिल्म है, अरुणाचलम ने महिलाओं के लिए सस्ते दाम पर सैनिटरी नैपकिन बनाए थे और इस तरह एक क्रांतिकारी कदम को अंजाम दिया था| ट्विंकल खन्ना ने अपने उपन्यास के 10 चैप्टर लिख लिए थे| वे अपने कॉलम के लिए रिसर्च कर रही थीं उस समय उन्हें अरुणाचलम की कहानी के बारे में पता चला| उन्होंने अपने नॉवेल को छोड़कर सैनिटरी मैन की स्टोरी पर काम शुरू कर दिया| ट्विंकल इसे लेकर एक छोटी फिल्म बनाना चाहती थीं|

बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

 

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल मना रहा भारतीय भाषाओं का जश्न

Celebration of Indian languages ​​celebrating Jaipur Celebration of Indian languages ​​celebrating Jaipur Literature FestivalLiterature Festival
Celebration of Indian languages ​​celebrating Jaipur Literature Festival

जयपुर| जी जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 11वें संस्करण के केंद्र में भारत की समृद्ध, विविध और रंगों से भरपूर साहित्यिक धरोहर है क्योंकि यह देश की विभिन्न भाषाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले लेखकों को अलग-अलग हिस्सों से एक ही मंच पर लाता है। इस साल इस फेस्टिवल में बांग्ला, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, तमिल, मलयालम, मराठी, उड़िया, राजस्थानी, संस्कृत, सिंधी, तेलुगू और उर्दू लेखन की दुनिया के कई वक्ता शिरकत कर रहे हैं। यह प्रोग्राम इन भाषाओं में लेखन के सामयिक चलन की समीक्षा करते हुए उनकी भव्य धरोहर पर भी नजर डालता है।इस फेस्टिवल के 11वें संस्करण का आयोजन 25 से 29 जनवरी के दौरान किया जाएगा और इसमें भारत व दुनिया के 35 देशों के 350 से ज्यादा वक्ता हिस्सा लेंगे।इस साल इस प्रोग्राम में हिंदी लेखन की अगली पीढ़ी के प्रशंसनीय लेखक जैसे अखिल कात्याल, अनु सिंह चैधरी, गौरव सोलंकी, यतींद्र मिश्रा, सौरभ द्विवेदी, सत्य व्यास, अविनाश दास और कई अन्य शामिल होंगे जबकि हिंदी भाषा के स्थापित कवि एवं लेखक जैसे अशोक वाजपेयी, ओम थानवी, मृदुला गर्ग, चित्रा मुदगल, नसीरा शर्मा और अलका सरावगी हिंदी साहित्य के कई सूक्ष्म समुदायों और विविध लेखन का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इसके अलावा प्रतिष्ठित लेखक, सूफी स्कॉलर और उर्दू, हिंदी व राजस्थानी में लिखने वाले कवि इकराम और सहरामेगम नद्दी के लिए उत्तर प्रदेश उर्दू एकेडमी अवॉर्ड से सम्मानित लेखक फारुक इंजीनियर के साथ राजस्थानी उर्दू लेखन की समीक्षा और उसमें संभावनाओं पर बात करेंगे। इंजीनियर कई प्रतिष्ठित उर्दू पत्रिकाओं का संपादन कर चुके हैं। इस फेस्टिवल का बहुआयामी कंटेंट दर्शकों से भाषाई समृद्धि का वादा करता है जिसके लिए अब बहुत इंतजार करना मुश्किल है।

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

Bollywood Actress सनी लियोन एक मिसाल या एक मिसाइल

RPI ladies wing object to Sunny Leone's condom ad
RPI ladies wing object to Sunny Leone’s condom ad

सबगुरु न्यूज। वैसे तो बॉलीवुड जगत में कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने सिने जगत में काफी नाम कमाया है लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी शामिल हुई हैं जिनका पहले बॉलीवुड से कोई ताल्लुक नहीं था, लेकिन अब वह बॉलीवुड जगत की शान और नाम बनी हुई हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं सभी युवा दिलों की धडकन और बूढ़ों की भी पसंद सनी लियोन की।

सनी लियोन के बारे में अगर बात करें तो सनी ने अपना करियर सबसे पहले पोर्न स्टार से शुरु किया था और उन्होंने अपना लंबा समय पोर्नस्टार ही काम किया है।

सनी लियोन कभी थी पोर्न स्टार

पहले यह बात काफी लोगों से छिपी हुई थी लेकिन अब यह सब जानते हैं कि सनी लियोन भारत से ही हैं लेकिन उन्होंने अपना पोर्न इंडस्ट्रीज में भारत के बाहर काफी नाम कमाया और आज भी उनका काफी बड़ा नाम है।

पोर्न फिल्म फिल्मों में काम करने के बाद भी सनी लियोन का बॉलीवुड जगत में आना एक अपने आप में बड़े चैलेंज की बात थी। इस चैलेंज को उन्होंने बखूबी निभाया और बॉलीवुड जगत में अपना नाम कमाया और आज अपने आप में एक बहुत बड़ी मिसाल कायम करी है।

सनी से खुश नहीं है दूसरी अभिनेत्रियां

बॉलीवुड जगत की कई अभिनेत्रियां इस बात से नाखुश हैं क्योंकि उनका सनी लियोन का बॉलीवुड जगत में होना उन्हें सुहाता नहीं। इसके विपक्ष में सनी लियोन के लिए कई बार किसी ना किसी प्रकार से उन्हें भारत छोड़ने के लिए दबाव दिया जा है।

कई बार किसी विज्ञापन के नाम पर या भारत में हुए किसी भी प्रकार के रेप जैसी घटनाओं के नाम पर उन्हें दबाव दिया जाता है कि वह भारत छोड़ दें और बॉलीवुड जगत भी छोड़ दें लेकिन सनी लियोन रुकी नहीं है।

वह अपना किरदार अपना अभिनय और जो भी वह कर रही हैं बखूबी निभा रही हैं सनी लियोन ने कई फिल्मों में काम किया है और वैसे आइटम गर्ल भी कई फिल्मों में आ चुकी हैं। अब तो उनके कई रियलिटी शोज भी आ रहे हैं जिसमें वह काफी दिखाई देती हैं और लोगों की पसंद बनी हुई हैं।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

Sapna Choudhary vs Sunny Leone देखिये क्या हुआ धमाल..
मैं खुद को पहले व्यवसायी मानती हूं : सनी लियोन
सनी लियोन अवॉर्ड शो में Broadway Jazz शैली का नृत्य पेश करेंगी

मजेदार वीडियो के लिए यहाँ क्लिक करें

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

हिस्‍ट्री चैनल पर प्रसारित होगी सर्जिकल स्‍ट्राइक की डॉक्‍यूमेंटरी

History will be broadcast on the documentary Documentary of Surgical Strike
History will be broadcast on the documentary Documentary of Surgical Strike

नई दिल्‍ली । रात के अंधेरे में खामोशी के साथ कदम-दर-कदम जवान आगे बढ़ रहे थे। पहाड़ों और जंगल के बीच उनकी आहट भी कोई भांप नहीं सकता था। हर किसी जवान की निगाहें सीधे अपने टार्गेट पर लगी थीं। मकसद था देखो और मारो। जवान जब अपनी टार्गेट वाली जगह पर पहुंचे तो वहां पर उन्‍हें जो आतंकी दिखाई दिया उसको उन्‍होंने ढेर कर दिया। इस पूरे ऑपरेशन में कई आतंकी मारे जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ सभी भारतीय जवान तेजी के सा‍थ हैलीकॉप्‍टर पर सवार होकर वापस अपनी सीमा में सुरक्षित लौट जाते हैं। ये कहानी फिल्‍मी नहीं बल्कि हकीकत है और ये हकीकत है भारतीय जवानों द्वारा पाकिस्‍तान में की गई सर्जिकल स्‍ट्राइक की। भारत के सैन्‍य इतिहास में ऐसा गिनीचुनी बार हुआ है जब भारतीय सेना के जवानों ने सीमापार जाकर अपने दुश्‍मनों का खात्‍मा किया। उरी में सेना के कैंप पर हुए हमले के बाद जो नजारा बदला और भारतीय सेना ने इसका जिस तर्ज पर बदला लिया वह वास्‍तव में काबिले तारीफ था।  उरी हमले के वक्‍त सेना प्रमुख ने साफ कहा था कि जवानों की मौत का बदला जरूर लिया जाएगा, लेकिन इसके लिए समय और जगह भारत ही तय करेगा। सर्जिकल स्‍ट्राइक में यह सभी कुछ दिखाई दिया।

इस सर्जिकल स्‍ट्राइक से पहले भारत ने इसको अंजाम देने के लिए अपने बेहतरीन जवानों को चुना। सीमापार जाकर दुश्‍मन को ढेर करने की बाकायदा प्रैक्टिस की गई। इसके बाद इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। इस ऑपरेशन में जाने वाला हर जवान स्‍पेशलाइज्‍ड कमांडो फोर्स से ताल्‍लुक रखता था। ऑपरेशन के दौरान सभी जवानों के पास काफी मात्रा में असलाह था। सभी के सिर पर एक स्‍पेशल हैलमेट था जो उनकी हिफाजत के साथ-साथ वहां मौजूद चीजों को रिकॉर्ड भी कर रहा था। सभी जवान एक दूसरे से जुड़े होने के अलावा बेस कमांड से जुड़े हुए थे। इस पूरी टीम के कमांडिंग ऑफिसर के मुताबिक इस ऑपरेशन में गए सभी जवानों का मकसद बेहद साफ था कि दुश्‍मन के इलाके में आतंकियों को ज्‍यादा से ज्‍यादा नुकसान पहुंचाया जाए और उन्‍हें खत्‍म कर दिया जाए।

कमांडिंग ऑफिसर के अलावा इस टीम में शामिल दूसरे जवान का कहना था कि ऑपरेशन पर जाने वाले टीम के हर सदस्‍य को इस बात की जानकारी थी कि वह किस खतरनाक मिशन पर जा रहा है। सभी जवानों के पास हाईली सॉफेस्टिकेटेड वैपसं थे। मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए सैटेलाइट की मदद ली गई थी। आतंकियों की पॉजीशन जानने के लिए सैटेलाइट को ही माध्‍यम बनाया गया था। यह एक ऐसा ऑपरेशन था जिसने रातों-रात पाकिस्‍तान सरकार समेत वहां की आर्मी और वहां मौजूद आतंकी और उनके आकाओं की नींद उड़ाने का काम किया था।  इस सर्जिकल स्‍ट्राइक के बाद पाकिस्‍तान ने जहां सेना के साथ मिलकर आतंकी कैंपों की जगह बदल दी थी वहीं भारतीय जवानों के खौफ से आतंकी कांपने भी लगे थे।

आपको बता दें कि 18 सितंबर 2016 की सुबह करीब पांच बजे जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास स्थित भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे। हालांकि सैन्य बलों की कार्रवाई में हमला करने वाले सभी चार आतंकी मारे गए थे। यह भारतीय सेना पर किया गया, लगभग 20 सालों में सबसे बड़ा हमला था। फिदायीन हमले के बाद आतं‍कियों ने सोते हुए जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद ही सर्जिकल स्‍ट्राइक करने का मन बनाया गया था जिसे उरी हमले के 11 दिन बाद 29 सितंबर 2016 को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया था।

इस सफल ऑपरेशन में जवानों ने आतंकियों के 7 शिविरों को ध्वस्त कर दिया था। साथ ही 38 आतंकियों को भी मार गिराया था। सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल सेना के स्पेशल फोर्सेस यूनिट के 4 पैरा और 9 पैरा के कमांडिंग अधिकारियों को युद्ध सेवा पदक नवाजा गया था। इस यूनिट में शामिल जवानों को कीर्ति चक्र, युद्ध सेवा मेडल भी दिया गया था। यह ऑपरेशन साढ़े 12 बजे रात में शुरु हुआ और सुबह साढे चार बजे तक चला था। इस दौरान अभियान में शामिल जवान नियंत्रण रेखा के उस पार करीब दो किलोमीटर तक रेंगेते हुए आतंकी ठिकानों तक पहुंचे थे और ये पूरा ऑपरेशन 2-3 किलोमीटर के इलाके में चलाया गया था। भारतीय जवानों द्वारा पाकिस्‍तान में की गई इस सर्जिकल स्‍ट्राइक को अब हिस्‍ट्री चैनल एक डॉक्‍यूमेंटरी बनाकर सभी के सामने पेश कर रहा है। यह डॉक्‍यूमेंटरी सोमवार 22 दिसंबर 2018 को रात 9 बजे प्रसारित की जाएगी।

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

HAPPY BIRTHDAY: नम्रता शिरोडकर के पति की एक फिल्म ने सलमान खान को बनाया सुपरस्टार

0
HAPPY BIRTHDAY: A film by Namrata Shirodkar's husband made a superstar

HAPPY BIRTHDAY: A film by Namrata Shirodkar’s husband made a superstar

बात साल 2009 की है| उससे पहले तक सलमान खान बॉलीवुड में अच्छा काम तो कर रहे थे लेकिन उनकी फिल्में उस तरह से क्लिक नहीं हो रही थीं| लेकिन 2009 में आई ‘वॉन्टेड’ ने उनके करियर की दशा और दिशा ही बदल दी| ‘वॉन्टेड’ की कामयाबी के बाद सलमान खान का एक्शन भरा अंदाज इतना हिटा हुआ कि आज वे ‘टाइगर जिंदा है’ तक का सफर तय कर चुके हैं| तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर का आज जन्मदिन है, 1993 में मिस इंडिया का ताज अपने नाम करने वाली नम्रता 46वां जन्मदिन मना रही हैं| मिस इंडिया बनने के बाद नम्रता सुर्खियों में आई थीं| महाराष्ट्र के ब्राह्मण परिवार में 22 जनवरी, 1972 को जन्म लेने वाली नम्रता शिरोडकर की बड़ी बहन शिल्पा शिरोडकर मशहूर अभिनेत्री रही हैं| इनकी दादी भी बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री थीं, जिनका नाम था मीनाक्षी| नम्रता पहली बार स्विम सूट पहनकर बड़े पर्दे पर आईं तो चर्चा का केंद्र बन गईं| इनकी शिक्षा मीठीबाई विश्वविद्यालय में हुई|

नम्रता ने अपने करियर की शुरुआत 1993 में मॉडलिंग से की| फिल्म ‘जब प्यार किसी से होता है’ में उन्होंने छोटी सी भूमिका निभाई|  इस फिल्म के पहले भी उन्होंने फिल्म ‘पूरब की लैला, पश्चिम का छैला’ साइन की थी, लेकिन यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी| इसके बाद वह एक सुपरहिट फिल्म ‘वास्तव’ में संजय दत्त के साथ दिखाई दीं| एक सफल फिल्म होने के बाद भी इसका कोई प्रभाव नम्रता के करियर पर नहीं पड़ा| फिल्म ‘पुकार’, ‘हेराफेरी’, ‘अस्तित्व’ ‘कच्चे धागे’, तेरा मेरा साथ रहे’ और ‘एलओसी कारगिल’ जैसी फिल्मों में नम्रता ने बहुत अच्छा काम किया, लेकिन इन फिल्मों में इनका सहयोग कम था|

‘वास्तव’ की शूटिंग के दौरान उनका अफेयर महेश मांजरेकर के साथ हुआ, लेकिन वे ज्यादा दिन साथ नहीं रह पाए| 2000 में तेलुगु फिल्म ‘वानसी’ की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात दक्षिण के सुपरस्टार महेश बाबू से हुई| कुछ साल बाद दोनों ने फरवरी, 2005 में शादी कर ली| उनके दो बच्चे हैं गौतम और सितारा| शादी के बाद उन्होंने अपनी अभिनय की जिंदगी से मुंह मोड़ लिया और पारिवारिक जिंदगी में व्यस्त हो गईं|

बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

पद्मावत’ में कुछ भी अपमानजनक नहीं : एफडीसीअई अध्यक्ष

0
Padmavat is not insulting anything: FDCA president
Padmavat is not insulting anything: FDCA president

मुंबई| फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) के अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि फिल्म ‘पद्मावत’ दर्शकों को अपने दिलचस्प दृश्यों और मजबूती से कही जाने वाली कहानी से बांधती है और इसमें कुछ भी अपमानजनक नहीं है। सेठी ने संजय लीला भंसाली की फिल्म को रिलीज से पहले रखी गई विशेष स्क्रीनिंग के मौके पर देखा। सेठी ने  बताया, यह राजपूत वीरता और उस चरित्र की ताकत के बारे में है। रानी पद्मावती को बहुत ही सुंदर, बहादुर और बुद्धिमान महिला के रूप में दर्शाया गया है। विरोध प्रदर्शन का कोई कारण नहीं है। सच तो यह है कि अलाउद्दीन खिलजी धूर्त खलनायक है जिसे किसी से भी कोई हमदर्दी नहीं मिलेगी। सेठी ने कहा कि फिल्म में पद्मावती और खिलजी के बीच कोई स्वप्न दृश्य नहीं है और न ही ऐसा कोई दृश्य है जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हों।

सेठी ने कहा, रणवीर ने अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में एक अभिनेता के रूप में अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया है और वह हर पुरस्कार जीतेंगे। दीपिका ने भी अच्छा अभिनय किया है और उनकी सराहना होनी चाहिए। सर्वाधिक आश्चर्यचकित खिलजी के विश्वास्पात्र की भूमिका में जिम सर्भ करते हैं। भव्य सेट हैं..भंसाली विजेता हैं। घूमर गीत की तारीफ करते हुए सेठी ने कहा कि इसे बहुत ही सुंदर तरीके से फिल्माया गया है।

उन्होंने कहा, फिल्म में किसी भी तरह से कुछ भी अपमानजनक नहीं है। ‘पद्मावत’ दर्शकों को अपने दिलचस्प दृश्यों और मजबूती से कही जाने वाली कहानी से बांधती है। इसे देखने के बाद हर कोई आश्चर्य कर रहा था कि इस फिल्म पर क्यूं इतना विवाद हुआ।

बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो