Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 7102 -
होम ब्लॉग पेज 7102

किसी भी कीमत पर ‘पद्मावत’ को रिलीज नहीं होने देंगे : करणी सेना

Do not allow 'Padmavat' to be released at any cost: Karani Senna

Do not allow ‘Padmavat’ to be released at any cost: Karani Senna

जयपुर| श्री राजपूत करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्र सिंह कलवी ने सोमवार को कहा कि वह ‘किसी भी कीमत पर’ संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ को रिलीज नहीं होने देंगे और चेताया कि अगर सिनेमाघर 25 जनवरी को फिल्म को प्रदर्शित करते हैं तो इसका नतीजा लोगों के ‘भीषण आक्रोश’ की शक्ल में सामने आएगा। उन्होंने अन्य राज्य सरकारों से भी आग्रह किया कि अगर वे फिल्म पर प्रतिबंध चाहते हैं तो साथ में आकर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करें।
कलवी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, हम किसी कीमत पर फिल्म को रिलीज होने नहीं देंगे। सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य सरकारों को फिल्म की रिलीज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, हमें नहीं।उन्होंने कहा, एक बार अगर फिल्म रिलीज हो गई, तो लोगों का आक्रोश भीषण होगा और इसकी जो कीमत होगी उसके लिए सिनेमाघर जिम्मेदार होंगे।

कलवी ने कहा, मैं अन्य राज्य सरकारों से, जिन्होंने इससे पहले फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी, आगे आकर इसकी रिलीज रोकने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करने का आग्रह करता हूं।

सर्वोच्च न्यायालय मंगलवार को मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकार की फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा। कलवी ने यह टिप्पणी उसी संदर्भ में की।

दोनों राज्यों के वकीलों ने अदालत के 18 जनवरी के फैसले के संदर्भ में संशोधन/स्पष्टीकरण की मांग करते हुए मामले की जल्द सुनवाई का आग्रह किया है। अदालत ने अपने फैसले में राजस्थान, गुजरात और हरियाणा सरकार द्वारा अपने राज्यों में फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की अधिसूचना/आदेश पर रोक लगा दी थी।

अदालत ने निर्देश दिया था कि कोई भी राज्य सरकार ऐसा कोई आदेश नहीं जारी करेगी जो संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ की 25 जनवरी की रिलीज में रोड़ा अटकाए।

राजस्थान और मध्य प्रदेश की सरकारों ने सिनेमेटोग्राफ एक्ट की सहायता लेते हुए सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है, जिसके तहत राज्य में कानून-व्यवस्था के आधार पर फिल्म की रिलीज रोकी जा सकती है।

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

यौन दुराचार के आरोप बीच एसएजी पुरस्कार लेने नहीं पहुंचे अजीज

0
Aziz did not arrive at the SAG award amidst allegations of sexual misconduct
Aziz did not arrive at the SAG award amidst allegations of sexual misconduct

लॉस एंजेलिस | वर्ष 2018 स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्डस में ‘मास्टर ऑप नन’ में अपनी भूमिका के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नामांकित हुए भारतीय मूल के अभिनेता अजीज अंसारी यौन दुराचार के आरोपों के बीच कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। वेबसाइट ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ के मुताबिक, रविवार को आयोजित समारोह के दौरान जब सभी नामांकन की घोषणा की जा रही थी, तब अंसारी को सराहा तक नहीं गया। अभिनेता पर एक महिला द्वारा यौन दुराचार का आरोप लगाया गया है, जिसके साथ वह पिछले वर्ष डेट पर गए थे। 23 वर्षीय ब्रुकलिन फोटोग्राफर ने दावा किया है कि ‘मास्टर ऑफ नॉन’ स्टार ने उसके साथ गलत व्यवहार और कई बार यौनाचार किया।

हॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

अब आर्थिक तंगी नहीं रोकेगी तकनीकी ज्ञान का रास्ता, जाने

0
Now the financial stagnation will not stop the way of technical knowledge

Now the financial stagnation will not stop the way of technical knowledge

यदि आप नवीनतम तकनीक की जानकारी हासिल करना चाहते हैं लेकिन महंगे सॉफ्टवेयर खरीदने में असमर्थ हैं तो मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय की स्पोकन ट्यूटोरियल आपके लिए ही है। इसकी मदद से आप घर बैठे बेहतर ओपन सोर्स लर्निंग सॉफ्टवेयर के जरिए तकनीकी ज्ञान हासिल कर सकते हैं। संबंधित डिप्लोमा सर्टिफिकेट भी हासिल कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको शैक्षणिक संस्थान के जरिए आवेदन करना होगा। एमएचआरडी ने आईआईटी मुंबई की मदद से स्पोकन ट्यूटोरियल नामक वेबसाइट बनाई है। इसकी मदद से नोएडा समेत देश भर के कई छात्र मुफ्त में उन सॉफ्टवेयर पर काम करना सीख रहे हैं, जिनके लिए पहले हजारों रुपये खर्च करने पड़ते थे।

इंटरनेट पर विभिन्न कार्यों और लर्निंग प्रोग्रामों के लिए सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता है। यह सॉफ्टवेयर अपनी उपयोगिता और कंपनियों के आधार पर अलग-अलग कीमतों में उपलब्ध होते हैं। छात्रों की तकनीकी ज्ञान की चाह में आर्थिक दिक्कतें आड़े न आएं, इसके लिए एमएचआरडी ने आईआईटी मुंबई की मदद से spoken-tutorial.org वेबसाइट विकसित की है। इससे जुड़ने के लिए छात्र को वेबसाइट पर जाना होगा या उसके संस्थान को इससे जुड़ना होगा। इसके बाद उसे कई ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर का एक्सेस मिल जाएगा। इसकी मदद से विभिन्न प्रकार का तकनीकी ज्ञान प्राप्त करना आसान हो जाएगा। आईआईटी मुंबई की यूपी ट्रेनिंग मैनेजर नेहा श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक एकेटीयू से जुड़े यूपी के 180 संस्थान स्पोकन ट्यूटोरियल के लिए हमसे जुड़ चुके हैं।

ग्रेटर नोएडा का द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग भी इनमें से एक है। स्पोकन ट्यूटोरियल में 15 वर्गों में विषयों को बांटकर उनके लिये जरूरी सॉफ्टवेयर दिए गए हैं। इनमें केमिकल सॉफ्टवेयर, एनिमेशन एंड ग्राफिक, वेबसाइट बिल्डिंग आदि प्रमुख हैं।

एजुकेशन से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

जिन्दगी में बहार बन कर आती है बंसत

0
basant panchami 2018
basant panchami 2018

सबगुरु न्यूज। प्रकृति अपनी धरा पर बंसत ऋतु के रूप में बहार बन कर आती है और धरा का चप्पा चप्पा, हर कण एक मस्ती से जीवंत हो उठता है। दिलकश हवाएं उस धरती पर वन उपवन जगत और जीव को जब स्पर्श करती है तो ऐसा लगता है कि समुद्र मंथन के समय निकले अमृत का कलश छलक गया हो और अमृत की कुछ बूंदें इस धरा पर गिर कर एक नवीन ऊर्जा नवीन मेघा शक्ति और स्मरण शक्ति को बढ़ा कर नवाचार का संदेश जीवन को दे रही है।

वरुण धवन ने प्राकृतिक रोशनी में शूटिंग की मजा लिया

0
 Varun Dhawan enjoyed shooting in natural light

Varun Dhawan enjoyed shooting in natural light

मुंबई| बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपनी एक फिल्म के प्रचार अभियान के लिए एक आउटडोर लोकेशन पर केवल प्राकृतिक रोशनी में शूटिंग का लुत्फ उठाया। इस शूटिंग में किसी प्रकार की कृत्रिम रोशनी, स्टूडियो सेटअप या प्रॉप का इस्तेमाल नहीं किया गया। वरुण फिल्म ‘अक्टूबर’ के प्रचार अभियान के लिए शॉट देते नजर आए जिसे फोटोग्रॉफर जतिन कंपानी ने शूट किया। वरुण ने ट्वीट कर कहा, पहली बार एक फिल्म का पोस्टर केवल प्राकृतिक रोशनी में शूट किया जहां चारों और केवल प्रकृति थी। अक्टूबर, 13 अप्रैल।इस पोस्टर को शूट करने के दौरान किसी भी तरह के कृत्रिम प्रकाश का इस्तेमाल नहीं किया गया।शूजीत सरकार की फिल्म ‘अक्टूबर’ में अभिनेत्री बनीता संधू भी नजर आएंगी।

बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

कैश कला बोर्ड अध्यक्ष पहुंचे पुष्कर, सेन समाज से लांबा के लिए मांगे वोट

0
ajmer by-election 2018 : kesh kala board rajasthan President Mohan Morwal poll campaign in Pushkar for bjp candidate ramswaroop lamba
ajmer by-election 2018 : kesh kala board rajasthan President Mohan Morwal poll campaign in Pushkar for bjp candidate ramswaroop lamba

अजमेर। अजमेर संसदीय सीट को लेकर हो रहे उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा के पक्ष में प्रचार के लिए आए कैश कला बोर्ड अध्यक्ष मोहन मोरवाल (राज्यमंत्री) ने पुष्कर भाजपा कार्यालय पर सोमवार को कार्यकर्ताओं की बैठक की। इस दौरान सेन समाज के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

क्रिकेटर इरफान पठान को इरफान खान समझ दी बेस्ट एक्टर की बधाई

Irrfan Khan congratulated Cricketer Irfan Pathan for best actor's congratulations

Irrfan Khan congratulated Cricketer Irfan Pathan for best actor’s congratulations

फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड फिल्मफेयर 2018 में इस बार इरफान ने बाजी मार ली है। इरफान ने ऋतिक और शाहरुख को पीछे छोड़ते हुए बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इरफान खान को उनकी फिल्म ‘हिन्दी मीडियम’ में जबरदस्त अभिनय करने के लिए यह पुरस्कार मिला। अवॉर्ड मिलते ही इरफान को सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया, इसी बीच एक ऐसी गलती हुई जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। ‘फेमिना इंडिया मैगजीन’ ने इरफान खान की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देनी चाही। मगर मैगजीन ने अपने ट्वीट में इरफान खान की जगह गलती से क्रिकेटर इरफान पठान को बधाई दे डाली।धोखे से खुद बधाई के पात्र बने क्रिकेटर इरफान पठान ने कमेंट करते हुए मौके पर चौका मारते हुए लोगों का दिल जीत लिया।

इरफान पठान ने अपने जवाब में लिखा, ‘धन्यवाद और माफी चाहूंगा कि मैं यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सका, लेकिन आप मेरे घर अवॉर्ड भेज सकते हैं।’ इरफान पठान के इस जवाब के बाद  ट्विटर यूजर्स ने अपने शरारती दिमाग से एक से एक कमेंट किए।

क्रिकेट से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

सुधा चंद्रन टीवी शो में मकड़ी के किरदार को आवाज देंगी

0
Sudha Chandran will voice the spider in TV show
Sudha Chandran will voice the spider in TV show

मुंबई | अभिनेत्री सुधा चंद्रन बच्चों के टेलीविजन धारावाहिक ‘रुद्र के रक्षक’ में स्पाइडर क्वीन के किरदार को आवाज देंगी और वह इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। बिग मैजिक चैनल से जारी बयान के मुताबिक, सुधा को उनकी अनोखी आवाज को ध्यान में रखते हुए चुना गया है।सुधा ने कहा, मुझे असाधारण भूमिकाएं निभाना पसंद है। अब तक मेरे अभिनय करियर के दौरान, मैंने उन भूमिकाओं को चुना है, जो न केवल चुनौतीपूर्णबल्कि अनोखी भी थीं। मकड़ी की आवाज बनना बहुत ही असाधारण है और इसलिए मैं उत्साहित हूं।सूत्रों के मुताबिक, दर्शक धारावाहिक की कहानी में एक बड़ा मोड़ देखेंगे, जहां ‘रुद्र के रक्षक’ गिरोह एक बुरी स्पाइडर क्वीन के शिकंजे में फंस जाता है जो बच्चों को गलत इरादे से फंसाती है।

टीवी की दुनिया से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

भारत ने काबुल होटल हमले की निंदा की

0
India condemns Kabul hotel attack
India condemns Kabul hotel attack

नई दिल्ली| भारत ने काबुल के एक होटल में रविवार को हुए हमले की कड़ी निंदा की है। इस हमले में कम से कम 18 लोग मारे गए थे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “भारत रविवार को इंटरकांटिनेंनटल होटल पर हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है।बयान में कहा गया है, हम नृशंस हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।पाकिस्तान को परोक्ष रूप से घेरते हुए बयान में कहा गया है, रिपोर्ट है कि हमला हक्कानी नेटवर्क ने किया है जो कि एक गंभीर चिंता का विषय है और हमारे साझा पड़ोस में शरण पाने वाले आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाहों को खत्म करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की जरूरत पर जोर देता है।इस आतंकी घटना में18 लोग मारे गए जिसमें 14 विदेशी नागरिक शामिल हैं। सभी पांचों हमलावर भी मारे गए।

बयान के मुताबिक, हम इस नृशंस हमले में सैकड़ों नागरिकों की जान बचाने के लिए अफगान नेशनल डिफेंस और सुरक्षा बलों की बहादुरी और दक्षता की सराहना करते हैं।बयान के अनुसार, भारत इन आतंकियों और इनके समर्थकों को सजा दिलाने के लिए अफगानिस्तान की जनता और सरकार के साथ खड़ा है।

विश्व से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

डेटिंग कोरी अफवाह, मैं अभी सिंगल हूं : जेमा एटकिंसन

Gemma Atkinson ‘insists she’s single’ after she’s spotted kissing Gorka Marquez

लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री जेमा एटकिंसन ने ‘स्ट्रिक्टली कम डांसिंग’ के डांसर गोरका मार्केज के साथ डेटिंग की अफवाहों का खंडन करते हुए कहा है कि वह अभी सिंगल ही हैं।