Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 7103 -
होम ब्लॉग पेज 7103

जब आमिर से महिला फैन ने कहा- मैं आपके साथ सोना चाहती हूं

0
When the woman Fan told Amir - I want to sleep with you

When the woman Fan told Amir – I want to sleep with you

इन दिनों आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए आमिर खान ने एक अलग लुक अपनाया है। हाल ही में आमिर पत्नी किरण राव के साथ एक टॉक शो में पहुंचे थे।इस टॉक शो के दौरान आमिर खान ने अपनी जिंदगी और फिल्‍मों को लेकर कई खुलासे किए। आमिर ने कहा, ‘कोई मुझे पसंद करता है यह जानकर काफी खुशी होती है।आमिर ने कहा, ‘मुझे वो लोग पसंद हैं जो सीधे फेस पर बोलते हैं। मुझे याद है एक लड़की ने मुझसे सीधे आकर कहा था मैं तुम्हारे साथ सोना चाहती हूं’ यह सुनकर किरण ने आमिर से कहा कि यह बात तुमने मुझे नहीं बताई थी।जबकि आमिर कहते हैं, ‘मैंने बताई थी।’ इसके बाद शो के होस्ट ने आमिर से पूछा कि फिर आपने उसे क्या जवाब दिया था। आमिर ने कहा, ‘मैंने उसे साफ मना कर दिया। मैं उस लड़की की बात सुनक शरमा गया था। आमिर आगे कहते हैं, ‘लेकिन मैं उस लड़की से काफी इंप्रेस था। ऐसा बोलने के लिए हिम्मत चाहिए होती है। मैं उसकी हिम्मत से इंप्रेस था।

बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

आस्ट्रेलियन ओपन : भारत की युगल टीम का अभियान समाप्त

0
Rohan Bopanna and Divij Sharan
Rohan Bopanna and Divij Sharan

मेलबर्न। साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के युगल वर्ग में सोमवार को भारत का अभियान समाप्त हो गया है। पुरुष युगल वर्ग में रोहन बोपन्ना और दिविज शरण अपने-अपने तीसरे दौर के मुकाबले हारकर बाहर हो गए। इससे पहले, लिएंडर पेस और पूरव राजा की जोड़ी भी रविवार को हारकर बाहर हो गई।

OMG! चौथे बच्‍चे की प्‍लानिंग में शाहरुख, रखेंगे ये नाम

0
OMG! Shahrukh in the fourth child's planning, will keep these names

OMG! Shahrukh in the fourth child’s planning, will keep these names

शाहरुख खान इन दिनों अपने टॉक शो टेड टॉक इंडिया को लेकर काफी चर्चा में हैं.  इस शो की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान ने अपने चौथे बच्‍चे की प्‍लानिंग भी कर ली.चौथे बच्‍चे का नाम शाहरुख रखेंगे अकांक्षा, शाहरुख ‘टीईडी टॉक्स- इंडिया नई सोच नई’ के एक एपिसोड की शूटिंग कर रहे थे. शो के दौरान उन्हें ‘आकांक्षा’ बोलना था जिसे बोलने में वह अटक रहे थे जिस वजह से उन्होंने कई रीटेक भी दिए. जिसके बाद शाहरुख खान ने मजाक में कहा कि, ‘मुझे इस नाम को बोलने में कई बार रीटेक लेने पड़े, यह शर्मनाक है. मुझे लगता है जल्द ही चौथा बच्चा करना चाहिए जिसका नाम मैं आकांक्षा रखूंगा. शो के दौरान शाहरुख अपनी मां का जिक्र करते हुए काफी भावुक हो गए थे. उन्होंने शो के दौरान अपनी मां की फोटो भी दर्शकों को दिखाई.  शाहरुख की मां इस फोटो में साड़ी पहनी हुई दिखाई दीं. वहीं शाहरुख ने भी शो में कहा कि ‘मेरी मां की साड़ी में केवल यहीं फोटो है’.

बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

मलयालम एक्ट्रेस भावना ने कन्नड़ निर्माता नवीन संग रचाई शादी

Malayalam Actress bhavana ties the knot with Kannada Producer naveen
Malayalam Actress bhavana ties the knot with Kannada Producer naveen

त्रिशूर। मलयालम एक्ट्रेस भावना सोमवार को यहां एक मंदिर में कन्नड़ फिल्म निर्माता नवीन के साथ शादी के बंधन में बंध गई। दोनों ने वर्ष 2017 में सगाई की थी। शादी में दोनों पक्षों के करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त ही शामिल हुए। विवाह से जुड़ी रस्में केरल हिंदू परंपराओं के अनुसार हुईं।

40 हज़ार ग्राहकों को चुकानी पड़ी इस स्मार्टफोन को खरीदने की ऐसी कीमत

0
40 thousand customers have to pay such a price to buy this smartphone

40 thousand customers have to pay such a price to buy this smartphone

oneplus के क्रेडिट कार्ड पेमेंट सिस्टम में आ रही दिक्कत की वजह से इसे बंद कर दिया गया था| अब कंपनी ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि साइबर अटैक की वजह से 40 हज़ार कस्टमर्स के क्रेडिट कार्ड की जानकारी लीक हुई है| उनका कहना है कि कंपनी की वेबसाइट oneplus|net को हैक किया गया है जिसकी वजह से यूज़र्स के कार्ड की जानकारी लीक हुई हैं| कंपनी के मुताबिक, ऐसे सभी ग्राहकों को ई-मेल भेजा गया है, जिनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी चोरी होने की आशंका है| कंपनी का कहना है कि ऑनलाइन स्टोर से प्रोडक्ट खरीदते वक्त कोई भी कस्टमर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट नहीं करेगा| कंपनी के ऑनलाइन फोरम में लिखा हैं कि हमारे एक सिस्टम पर हमला हुआ था और पेमेंट पेज कोड में गलत इरादे से एक स्क्रिप्ट डाल दी गई थी, जो क्रेडिट कार्ड की जानकारी भरे जाने के दौरान इसे ट्रैक करती रहती थी|

गैजेट्स से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

वेलिंग्टन टी-20 : न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

Wellington 1st T20 : New Zealand beat Pakistan by 7 wickets
Wellington 1st T20 : New Zealand beat Pakistan by 7 wickets

वेलिंग्टन। टिम साउथी (3/13) की शानदार गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने सोमवार को खेले गए पहले टी-20 मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। वेस्टपेक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम की पारी 105 रनों पर ही सिमट गई। मेजबान ने तीन विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाते हुए इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

MERCEDES ला सकता है 2021 तक रोबॉट कार

0
MERCEDES can bring robot cars by 2021MERCEDES can bring robot cars by 2021
MERCEDES can bring robot cars by 2021

नई दिल्ली | यह दौर आॅटोनॉमस और सेल्फ ड्राइविंग कारों का है। लग्जरी कारमेकर मर्सेडीज बेंज ने इस बीच दावा किया है कि वह 2021 तक रोबॉट कार ले आएगी। कंपनी भारत के अपने रिसर्च लैब में आॅटोनॉमस और कनेक्टेड कारों के लिए बड़े पैमाने पर रिसर्च और डिवेलपमेंट कर रही है। कंपनी इन रोबॉट कारों को बतौर रोबॉट टैक्सी इस्तेमाल करना चाहती है। इसमें एक कंप्यूटर होगा जो कि कार को ड्राइव करेगा। गूगल, ऐमजॉन, माइक्रोसॉफ्ट आदि कंपनियां पहले से ही आॅटोनॉमस कारों को लेकर काफी काम कर चुकी हैं। मर्सेडीज ने सीईएस में कंपनी के इंटेलिजेंट मल्टीमीडिया सिस्टम MBUX — Mercedes-Benz User Experience को अनवील किया। आवाज से चलने वाले इस सिस्टम से ‘हे मर्सेडीज’ कहते हुए संवाद किया जा सकता है। मर्सेडीज कई टेक कंपनियों के साथ मिलकर आॅटोनॉमस कार इंडस्ट्री में छा जाने के लिए हर कोशिश कर रही है।

ऑटोमोबाइल से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

बसंत पंचमी : एचकेएच पब्लिक स्कूल में पीले फूलों से सजी झांकी

basant panchami celebrations at HKH public school vaishali nagar ajmer
basant panchami celebrations at HKH public school vaishali nagar ajmer

अजमेर। एचकेएच पब्लिक स्कूल में सोमवार को शास्त्रोक्त विधि से मंत्रोच्चारण के साथ बसंत पंचमी पर्व मनाया गया।

गुजरात विस्फोट 2008 का मास्टरमाइंड दिल्ली में गिरफ्तार

0
Mastermind of Gujarat Explosion 2008 arrested in Delhi

Mastermind of Gujarat Explosion 2008 arrested in Delhi

नई दिल्ली| दिल्ली पुलिस ने गुजरात में 2008 के श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों के कथित मास्टरमाइंड संदिग्ध इंडियन मुजाहिदीन आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है। इन विस्फोटों में 56 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुशवाहा ने संवाददाताओं से कहा, सिमी-इंडियन मुजाहिदीन के सबसे ज्यादा वांछित आतंकवादियों में से एक अब्दुल सुबहान कुरैशी को हल्की गोलीबारी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।कुशवाहा ने कहा कि कुरैशी को पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर से शनिवार की रात गिरफ्तार किया गया। कुरैशी अहमदाबाद में 26 जुलाई 2008 को श्रृखंलाबद्ध विस्फोटों की साजिश रचने का आरोपी है। इस विस्फोट में भीड़ वाले बाजार व बस स्टेशनों पर 21 बमों को टिफिन बाक्सों व मोटर साइकिलों में रखा गया था। इसमें 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिलाओं ने ‘चेतावनी मार्च’ निकाला

0
Women's 'Warning March' took place in Chittorgarh, Rajasthan
Women’s ‘Warning March’ took place in Chittorgarh, Rajasthan

जयपुर| फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर राजस्थान में विरोध बढ़ता ही जा रहा है। चित्तौड़गढ़ में हजारों महिलाओं ने प्रशासन को फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने या फिर उनके जौहर के लिए तैयार रहने की चेतावनी देने के लिए रविवार को तलवार लहराते हुए एक ‘चेतावनी मार्च’ निकाला। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं थी, जिन्होंने पहले ही चित्तौड़गढ़ में जौहर (आग में कूदकर जान देना) करने के लिए पंजीकरण करा रखा है। बताया जा रहा है कि मार्च में 1,908 महिलाएं शामिल हुईं। प्रदर्शनकारियों ने चित्तौड़गढ़ किले से मार्च शुरू किया और इसे मुख्य बाजार में खत्म किया, जहां उन्होंने जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करता हुआ एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि मार्च यह सुनिश्चित करने के लिए निकाला गया है रानी पद्मिनी के सम्मान को बनाए रखा जाए और 25 जनवरी को फिल्म की रिलीज रोकी जाए अन्यथा राजपूत महिलाएं 24 जनवरी को जौहर करेंगी। श्री राजपूत करणी सेना के प्रवक्ता विजेंद्र सिंह ने कहा कि उनका संगठन अगले तीन दिनों में भारत भर के सिनेमाघर मालिकों से संपर्क करेगा और उनसे संजय लीला भंसाली की फिल्म का प्रदर्शन नहीं करने का अनुरोध करेगा।

उन्होंने कहा, हमने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में करीब 100 सिनेमा घरों में संपर्क किया था और उन्होंने लिखित में यह आश्वासन दिया है कि वे फिल्म को प्रदर्शित नहीं करेंगे। विजेंद्र ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सिनेमाघर फिल्म दिखाते हैं, तो इसके परिणाम के लिए वे जिम्मेदार होंगे।

उन्होंने कहा कि अहमदाबाद, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में कुछ सिनेमाघर फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग कर रहे थे और इसलिए उन्हें समुदाय की नाराजगी का सामना करना पड़ा। विजेंद्र ने कहा कि संगठन ने फिल्म की रिलीज का विरोध करने के लिए 25 जनवरी को देश भर में बंद का आह्वान किया है।