Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 7104 -
होम ब्लॉग पेज 7104

सीरिया में तुर्की के हमलों में 18 की मौत

Turkish airstrikes, shelling in Syria kill 18 civilians
Turkish airstrikes, shelling in Syria kill 18 civilians

दमिश्क। उत्तरी सीरिया में कुर्द के कब्जे वाले अफरीन से कुर्दिश लड़ाकों को खदेड़ने के लिए तुर्की की ओर से शुरू किए गए सैन्य अभियान में 18 नागरिकों की मौत हो गई।

स्पाइसजेट ने शुरू की ‘ग्रेट रिपब्लिक डे सेल’

0
SpiceJet launches 'Great Republic Day Sale'
SpiceJet launches ‘Great Republic Day Sale’

नई दिल्ली | किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने सोमवार को कहा कि उसने अपनी ‘ग्रेट रिपब्लिक डे सेल’ शुरू कर दी है। इसके तहत चुने हुए गंतव्यों के लिए घरेलू उड़ानों के लिए एकतरफा किराया 769 रुपये और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए 2,469 रुपये से शुरू होगा। विमानन कंपनी के मुताबिक, सोमवार को शुरू हुई चार दिवसीय सेल 25 जनवरी तक जारी रहेगी और इसके तहत 12 दिसंबर तक यात्रा की जा सकेगी।

बिज़नेस से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

रणवीर ने खिलजी को ‘दानव’ बताया

0
Ranvir tells Khilji as 'demon'
Ranvir tells Khilji as ‘demon’

मुंबई | अभिनेता रणवीर सिंह ने ‘पद्मावत’ की रिलीज से पहले फिल्म में अपने चरित्र अलाउद्दीन खिलजी के विभिन्न अवतारों को प्रदर्शित करने वाले एक कोलाज को साझा करते हुए खिलजी को एक दानव बताया। रणवीर ने सोमवार सुबह ट्विटर पर कोलाज साझा किया। इसमें रणवीर द्वारा निभाए गए खिलजी के चरित्र की अलग-अलग तस्वीरें हैं।उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, “दानव, खिलजी, पद्मावत।” विवादों से घिरी फिल्म ‘पद्मावत’ आखिरकार 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती, शाहिद कपूर ने महारावल रतन सिंह के किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। फिल्म के निर्माताओं ने कहा है कि इस फिल्म पर भारतीयों को गर्व होगा।

बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग पूरी हुई

0
Sanjay Dutt completes shooting of biopic

Sanjay Dutt completes shooting of biopic

मुंबई | फिल्मकार राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग पूरी हो गई है। निर्माताओं ने ट्विटर पर एक खास वीडियो साझा कर फिल्म की शूटिंग खत्म होने की घोषणा की। हिरानी के अलावा, इस वीडियो में अभिनेता रणबीर कपूर, सोनम कपूर और फिल्म के अन्य कलाकार और क्रू सदस्य शामिल हैं। फिल्म में संजय दत्त का किरदार निभा रहे रणबीर वीडिया में शैंपेन उड़ाते नजर आ रहे हैं, वहीं सोनम ने सोशल मीडिया पर फिल्म के अंतिम दिन की शूटिंग के कुछ खुशी के पलों की तस्वीरें साझा की। फिल्म में रणबीर शीर्षक भूमिका में दिखेंगे। इसमें अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा, मनीषा कोइराला, परेश रावल और विक्की कौशल जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में है।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। यह विधु चोपड़ा और हिरानी द्वारा सह-निर्मित है। यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।

बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

‘पद्मावत’ पर मध्य प्रदेश, राजस्थान की याचिका पर सुप्रीमकोर्ट में कल सुनवाई

Supreme court to hear petitions by Rajasthan and Madhya Pradesh against padmavat's release
Supreme court to hear petitions by Rajasthan and Madhya Pradesh against padmavat’s release

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकार द्वारा विवादित फिल्म ‘पद्मावत’ की रिलीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग के लिए दायर याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगा। मध्य प्रदेश सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में फिल्म ‘पद्मावत’ के संबंध सोमवार को याचिका दायर की थी और साथ ही पूर्व के फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था।

बंगाल के वयोवृद्ध माकपा नेता निर्मल मुखर्जी का निधन

bengal CPI (M) leader Nirmal Mukherjee passes away
bengal CPI (M) leader Nirmal Mukherjee passes away

कोलकाता। दिग्गज मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेता व पश्चिम बंगाल के पूर्व विधायक निर्मल मुखर्जी का रविवार को उनके आवास पर निधन हो गया। निर्मल (82) के परिवार में उनकी दो बेटियां हैं। निर्मल दो बार 1991 में और 2001 में बेहाला (पश्चिम) निर्वाचन क्षेत्र से राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे।

पिता की सैन्य वर्दी से प्रभावित थीं निमरत कौर

0
Nimrat Kaur was impressed with the father's military uniform
Nimrat Kaur was impressed with the father’s military uniform

नई दिल्ली| अभिनेत्री निमरत कौर, जिनके दिवंगत पिता एक सैन्य अधिकारी थे, उनका कहना है कि बचपन में वह अपने पिता की सैन्य वर्दी से बेहद प्रभावित थीं और सोचती थीं कि यह सबसे ज्यादा प्रतिष्ठित व आकर्षक नौकरी है।
निमरत जल्द ही एएलटी बालाजी की वेब सीरीज ‘द टेस्ट केस’ में कैप्टन शिखा शर्मा के रूप में नजर आएंगी, एक ऐसी महिला, जो भारतीय सेना के लिए काम्बैट अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। यह पूछे जाने पर कि अगर वह अभिनेत्री नहीं होती तो क्या सेना में जाना पसंद करतीं तो निमरत ने  रिकॉर्डेड बातचीत में बताया, हां, वास्तव में बचपन में सिर्फ यह एक ऐसी चीज थी, जिसे मैं करना चाहती थी। मैं बड़ी होकर एक सैन्य अधिकारी बनना चाहती थी क्योंकि मैं अपने पिता को वर्दी पहनकर हर रोज काम पर रवाना होते देखती थी और मैं सोचती थी कि दुनिया में इससे बेहतर कोई और पेशा नहीं है क्योंकि आपको एक खूबसूरत वर्दी पहनने को मिलती है, जिस पर चमकदार रैंक लगे होते हैं और आपके जूते हर रोज चमकते हैं।

उन्होंने कहा, जब तक मैं बड़ी नहीं हुई तब तक मैं सोचा करती थी कि यह इस धरती पर सबसे बढ़िया और आकर्षक नौकरी है और बाद में मुझे अहसास हुआ कि वास्तव में यह कितना कठिन है। तो, हां अगर मैं अभिनेत्री नहीं होती तो निश्चित रूप से सेना में होती।अभिनेत्री इससे पहले ‘द लंचबॉक्स’ और ‘एयरलिफ्ट’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

ओडिशा में सड़क दुर्घटनाओं में 6 की मौत

0
6 dead in road accidents in Odisha

6 dead in road accidents in Odisha

भुवनेश्वर| ओडिशा में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार रात को पुरी जिले के सत्याबाड़ी इलाके में जगन्नाथ सड़क पर एक ट्रक व ऑटो रिक्शा के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। सत्याबाड़ी थाना प्रभारी कृष्णा चंद्र सेठी ने कहा कि मृतकों और घायलों की पहचान अंदलसिंहा गांव के निवासियों के रूप में हुई है।
पुलिस ने कहा कि आठ लोग पुरी के स्वर्गद्वार से अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे कि तभी अचानक एक ट्रक ने उस ऑटो को टक्कर मार दी, जिसमें वे सवार थे। चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक ने पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, एक अन्य सड़क दुर्घटना में सोमवार को भुवनेश्वर में कलिंगा स्टेडियम में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक शख्स की मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।मृतक की पहचान डंबरुधर बहेरा (50) के रूप में हुई है। उसकी पत्नी यहां कैपिटल हॉस्पिटल में भर्ती है।

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

कोलंबिया में भूस्खलन में 13 की मौत

0
13 dead in Colombia landslide
13 dead in Colombia landslide

बोगोटा| कोलंबिया में इक्वाडोर की सीमा के पास छोटी बस के भूस्खलन की चपेट में आने से 13 लोगों की मौत हो गई। इसमें दो नाबालिग और दो महिलाएं हैं। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, बस रविवार को इक्वाडोर की सीमा के पास नरिनो के पास से गुजर रही थी कि भूस्खलन की चपेट में आ गई। मूससलाधार बारिश से देश के इस हिस्से में कई भूस्खलन हुए हैं। कोलंबिया की राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा एजेंसी के निदेशक एलेजेंड्रो माया ने ट्वीट कर कहा, मैं टुमाको-पास्टो राजमार्ग पर सार्वजनिक वाहन में सफर कर रहे 13 लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं। यह बस भूस्खलन का शिकार हो गई थी। यह भूस्खलन पास्टो से 66 किलोमीटर दूर डेविल नॉज के पास हुआ। बचाव एजेंसियां पहले ही शवों को बरामद कर चुके हैं। आपदा प्रबंधन टीम सड़क मार्ग को साफ करने के लिए घटनास्थल पर भारी मशीनें पहुंचा चुकी है।

बस रविवार सुबह टुकेरेस से रवाना हुई थी और उस समय बस में एक यात्री सवार था लेकिन बाद में बस में सवारियां चढ़ती चली गई इसलिए प्रशासन वाहन में सवार लोगों की सही संख्या पता नहीं लगा सके हैं।

विश्व से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

कालीकट विश्वविद्यालय में सहायक इंजीनियर के पद पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

0
DepartmRecruitment to Assistant Engineer at Calicut Universityent of Health and Family Welfare WB recruitment for general nursing and midwifery posts;
Recruitment to Assistant Engineer at Calicut University

कालीकट विश्वविद्यालय में सहायक इंजीनियर के रिक्त पदो पर युवा और अनुभवी उम्मीदवारो से आवेदन मांगे है। यदि आपके पास संबधित विषय में बी.टेक डिग्री है और अनुभव है तो आप इन पदो के लिए आवेदन कर सकते है। अनुभवी उम्मीदवारो के पास सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है।

योग्यता
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.टेक पास हो और अनुभव प्राप्त हो।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 

अंतिम तिथि – 27-1-2018

वेतन
चयनित उम्मीदवार को योग्यता और अनुभव के आधार पर वेतन दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण  सूचनाएं 

पद का नाम- सहायक इंजीनियर

कुल पद – 1

अंतिम तिथि – 27-1-2018

स्थान- कालीकट

आयु सीमा

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 36 वर्ष मान्य होगी और आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप पर दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां और आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरते समय सभी सूचनाओं और विवरणों को ध्यान से भरने का अनुरोध किया जाता है।

अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां click करें

जॉब्स की और अधिक जानकारी  के लिए यहां क्लिक करें 