
अजमेर। प्रदेश के राजपूत समाज के कांग्रेस को समर्थन के ऐलान के बाद भाजपा ने पार्टी के राजपूत वर्ग से जुडे नेताओं को आगे कर दिया है। राजपूत बहुल गांवों के समाजबंधुओं से बीजेपी के वरिष्ठ नेता संपर्क साध रहे हैं।

अजमेर। प्रदेश के राजपूत समाज के कांग्रेस को समर्थन के ऐलान के बाद भाजपा ने पार्टी के राजपूत वर्ग से जुडे नेताओं को आगे कर दिया है। राजपूत बहुल गांवों के समाजबंधुओं से बीजेपी के वरिष्ठ नेता संपर्क साध रहे हैं।

अजमेर। अजमेर संसदीय सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा ने शनिवार को दूदू विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क कर मत और समर्थन की अपील की। जनसंपर्क के दौरान दूदू प्रभारी मंत्री ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने लांबा को योग्य और सेवाभावी मानते हुए मौका दिया है। लांबा समाज का टिमटिमाता दीपक है, जो कल का सूरज बनेगा। इसे भरपूर वोटों से जीताकर दिल्ली भेजें।


नई दिल्ली। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो विशेष न्यायाधीश बीएम लोया की मौत की स्वतंत्र जांच वाली दो याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। लोया की मौत सोहराबुद्दीन शेख मामले की सुनवाई के दौरान हुई थी।

पटना| बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक मुखिया के पुत्र की चाकू गोदकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात परसौनी ग्राम पंचायत के मुखिया उमाशंकर यादव के पुत्र विकास कुमार (18) अपने एक दोस्त के साथ किसी काम से बेलबाग मुहल्ले में गया था। इसी दौरान बदमाशों ने विकास के सीने में चाकू मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे बचाने के क्रम में सोनू को भी चोट लगी। नगर थाना प्रभारी नित्यानंद चौहान ने शनिवार को बताया कि आनन-फानन में ग्रामीणों ने दोनों घायलों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान विकास की मौत हो गई।
चौहान ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में एक नौवीं कक्षा के छात्र रौनक की अगवा कर हत्या कर दी गई थी जबकि पश्चिमी चंपारण जिले के कालीबाग सहायक थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल में यूकेजी में पढ़ने वाले छात्र की हत्या कर दी गई थी।
देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

वाशिंगटन। भारतीय मूल की अमरीकी नागरिक मनीषा सिंह ने ट्रंप प्रशासन में आर्थिक और व्यापारिक मामलों की सहायक विदेश मंत्री के रूप में शपथ ली है। पेशे से वकील मनीषा इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं।


नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत हिंदी फिल्मों में अभिनेता होने के साथ-साथ थिएटर और टीवी के भी अभिनेता हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बैकअप डांसर के रूप में की। टीवी धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ में काम कर चुके राजपूत को इस धारावाहिक की बदौलत बहुत लोकप्रियता मिली।

