Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46 Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 7197 -
मुंबई| गायक-रैपर बादशाह ने अपना नया गीत ‘करेजा’ मंगलवार को रिलीज किया और उन्हें उम्मीद है कि उनके प्रशंसकों को यह डांस नंबर पसंद आएगा। बादशाह ने एक बयान में कहा, मैंने अपने प्रशंसकों से वादा किया था कि मैं 2018 की शुरुआत में एल्बम ओ.एन.ई (ओरिजिनल नेवर एंड्स) का दूसरा सिंगल रिलीज करूंगा और यह पेश है। मैं वास्तव में उम्मीद करता हूं कि आप सभी इसका आनंद उठाएंगे और अगर आपने इसे अभी तक नहीं सुना है तो इसे सुनें। 2018 का पहला डांस नंबर। रैपर द्वारा लिखे और तैयार किए गीत के वीडियो में पाश्र्व गायिका आस्थ गिल हैं।
Priyanka’s company starts shooting for second Marathi film
मुंबई | अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की फिल्म निर्माण कंपनी की दूसरी मराठी फिल्म ‘फायरब्रांड’ की शूटिंग शुरू हो गई है।
प्रियंका के होम प्रोडक्शन बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के बयान के अनुसार, अपनी आगामी मराठी फिल्म ‘फायरब्रांड’ के साथ 2018 का स्वागत। प्रियंका ने मंगलवार को लिखा, 2018 आ गया और हमने अद्भुत निर्देशिका अरुणा राजे पाटिल के साथ अपनी नई मराठी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। प्रियंका की कंपनी की पहली मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ थी जिसे राजेश मपुस्कर ने निर्देशित किया था। इस फिल्म ने 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में तीन पुरस्कार जीते थे।
UP: Mukhtar Ansari’s health worsens, Lucknow referee
लखनऊ | उत्तर प्रदेश में मऊ सदर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब हो गई है। बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी को लखनऊ रेफर किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक लॉ एंड आर्डर आनंद कुमार ने कहा, सूचना मिली है कि विधायक मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से चिकित्सा के लिए लखनऊ या किसी अन्य शहर में रेफर किया गया है। उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी हमारी है। हम उनको हर स्तर की सुरक्षा मुहैया कराएंगे। बांदा जिला कारागार में बंद मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह उनसे मिलने आई पत्नी की भी तबीयत खराब हो गई। दोनों का इलाज एक ही डक्टर ने किया।
मुख्तार अंसारी ने जेल में रहते हुए ही विधानसभा चुनाव लड़ा था। लखनऊ जेल से मुख्तार अंसारी को बांदा जेल भेजा गया था। बांदा जिला जेल भेजे जाने के कारण भी मुख्तार चर्चा में रहे थे। लखनऊ जेल से बांदा जेल शिफ्ट किए जाने पर मुख्तार अंसारी ने कथित साजिश की ओर इशारा किया था।
मुख्तार अंसारी ने कहा था कि एक केंद्रीय मंत्री उन्हें जान से मारने की साजिश कर रहे हैं। मुख्तार अंसारी ने ललितपुर जाने में अपनी जान को खतरा बताया था।
Virat-Anushka’s marriage will be a big mistake, then will marry Virusa
इटली में शादी के बाद दिल्ली और मुंबई में ग्रांड रिसेप्शन के बाद भी विरुष्का का जश्न खत्म नहीं हो रहा। खबर है कि वे दोबारा शादी करने वाले हैं। इटली में हुई इस शादी में विरुष्का से एक कानूनी गलती हो गई थी। उन्होंने अपनी शादी की खबर रोम स्थित भारतीय दूतावास को नहीं दी थी इसलिए इन दोनों की शादी वहां रजिस्टर नहीं हुई है। नियम के मुताबिक किसी भारतीय की शादी दूसरे देश में होती है तो उसे उस देश के भारतीय दूतावास को इसकी जानकारी देनी पड़ती है। इसके बाद वह शादी विदेशी विवाह अधिनियम 1969 के तहत रजिस्टर्ड होती है। ऐसा नहीं होने पर उस शादी को नहीं माना जाता है। विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को शादी के बाद 25 दिनों तक एंजॉय़ किया। अब विराट अपने क्रिकेट और अनुष्का फिर से व्यस्त हो गए हैं।
BIRTHDAY SPECIAL: Something like Shah Rukh Khan and Farah Khan’s friendship
बॉलीवुड में लगभग सबकी फेवरेट फराह खान आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। शाहरुख खान की फेवरेट और अच्छी दोस्त फराह बॉलीवुड की ‘बिंदास लेड़ी’ हैं। जितनी फराह की दोस्ती फिल्मी है उतनी ही फिल्मी उनकी लव स्टोरी भी है। फराह खान ने खुद से 8 साल छोटे शिरीष कुंदर से शादी की है। दोनों की लवस्टोरी काफी फिल्मी है। एक फिल्म के सेट पर लड़ते-लड़ते दोनों को प्यार हो गया था। एक बार शाहरुख और फराह खान के पति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद शाहरुख ने अपनी बेस्ट फ्रेंड के पति को पीट दिया था।
100 से ज्यादा फिल्में फराह खान एक फिल्म प्रोड्यूसर होने से पहले एक बेहतरीन कोरियोग्राफर भी है अब तक वे 100 से ज़्यादा फिल्मों के लिए कोरियोग्राफी कर चुकी है। उनके भाई का नाम साजिद खान है जो मशहूर कॉमेडियन, अभिनेता और फिल्म डायरेक्टर है। फराह खान ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ की कोरियोग्राफी से की थी।‘कभी हां कभी ना’ के सेट पर वे शाहरूख खान से मिली और तभी से दोनों अच्छे दोस्त बन गए।
शिरीष कुंदर ने फराह खान को प्रपोज किया उस समय फराह 32 साल की थी और शिरीष 25 साल के। बताया जाता है कि शिरीष ने शाहरूख की फिल्म रा.वन और प्रियंका चोपड़ा को लेकर कमेंट किए थे जिसके कारण शाहरूख ने शिरीष की पिटाई कर दी थी।
Ranbir Singh spoils Amiya Bhatt’s dress in the award function
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस के जरिए दर्शकों का दिल लूट ले जाते हैं। हाल ही में इसी एनर्जी के साथ रणवीर एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे। वहीं इस इवेंट पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी पहुंची थीं। यह एक बच्चों का अवॉर्ड फंक्शन था। रणवीर और आलिया इस अवॉर्ड फंक्शन में बच्चों के साथ खूब मस्ती करते हुए दिखाई दिए।
रणवीर बच्चों के साथ मस्ती करने में इतने गुम हो गए कि खुद भी बच्चे बन गए। इस दौरान उन्होंने आलिया भट्ट की ड्रेस खराब कर दी। दरअसल, रणवीर के हाथ में जेल वॉटर था। रणवीर ने बच्चों के साथ उछल कूद करते वक्त जेल वॉटर से खेलना शुरू कर दिया।
यही जेल वॉटर रणवीर ने आलिया भट्ट के कपड़ों पर भी गिरा दिया। इस बीच आलिया की मेहंगी ड्रेस खराब हो गई। इसके बाद आलिया स्टेज से नीचे उतर गईं। जल्द ही एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ‘गलीबॉय’ में नजर आने वाले हैं।
Why Bhansali wants to release on 25th January ‘Padmavat’V
रिलीज की कशमकश में सबसे मजेदार इसका दूसरा पहलू है| आमतौर पर बड़ी फिल्मों के साथ छोडिए उसके आस-पास की डेट्स पर भी निर्माता फिल्मों को रिलीज करने से बचते हैं| 25 जनवरी की डेट पर सोशल इश्यू पर अक्षय की पैडमैन की रिलीज पहले से तय है| अब इसी डेट पर संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’ के रिलीज होने की चर्चा से ट्रेड पंडित सकते में हैं| पद्मावती के निर्माताओं को इस बात का पूरा भरोसा है कि उनकी दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के अभिनय से सजी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पैडमैन और अय्यारी से कोई खतरा नहीं है| इसकी वजह भी है| दरअसल, पद्मावती पिछले चार-पांच साल के दौरान ऐसी एकमात्र हिंदी है जिसको लेकर एक लंबे समय से विवाद जारी है|
निर्माताओं ने पद्मावती के लिए 1 दिसंबर की जो डेट तय की थी वो एक तरह से सुरक्षित तारीख थी| उन्होंने बड़ी फिल्मों से एक वीक गैप बनाया हुआ था| बताना दिलचस्प होगा कि इस डेट के दो हफ्ते बाद ही सलमान स्टारर साल की बड़ी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की रिलीज तय थी|
पद्मावती का बजट करीब 180 करोड़ रुपये है| फिल्म को लेकर जिस तरह के विवाद हुए हैं निर्माता नहीं चाहते कि उसकी छाया फिल्म के प्रदर्शन पर पड़े| अभी भी निर्माता सुरक्षित माहौल को लेकर सुनिश्चित नहीं है| फिल्म के खिलाफ जिस तरह के विरोध का माहौल है उसमें निर्माताओं के लिए 25 या 26 जनवरी की तारीख ही सबसे सुरक्षित है|
गणतंत्र दिवस होने की वजह से इन डेट्स के आस-पास फिल्म के खिलाफ किसी संगठन का हिंसक विरोध करना थोड़ा मुश्किल कार्य है| सार्वजनिक अवकाश होने की वजह से इस दिन सड़कों पर मूवमेंट आमतौर पर कम ही होता है| CCTV एक्टिव रहते हैं और हर मूवमेंट पर मुस्तैदी से नजर रखी जाती है| इस दौरान अधिकतम खासतौर से संवेदनशील इलाकों में धारा 144 लागू रहता है| करणी सेना जैसे संगठनों ने जिस तरह की धमकियां दी हैं कहीं न कहीं 25 या 26 जनवरी के दिन अघोषित सुरक्षा की गारंटी निर्माताओं को पद्मावत रिलीज के लिए मजबूर कर रही है|
Sri Lanka announced squad for triangular series in Bangladesh
कोलंबो। बांग्लादेश में खेली जाने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए मंगलवार को श्रीलंका क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी इस 16 सदस्यीय टीम में तेज गेंदबाज शेहान मदुशंका को शामिल किया गया है, वहीं दिनेश चांडीमल, कुशल मेंडिस और स्पिन गेंदबाज वनिंदु हसरंगा की वापसी हुई है।