मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के अग्रिपाड़ा इलाके में एक 29 साल की महिला को कथित तौर पर शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का संगीन मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
अग्रिपाड़ा पुलिस के अनुसार आरोपी शुभम रामनरेश मिश्रा (29) पीड़िता के परिवार को जानता था। उसने कथित तौर पर पीड़िता को शराब पिलाई और उसे दक्षिण मुंबई के अग्रिपाड़ा इलाके में एक कमरे में ले गया। बाद में उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।
पीड़िता की बहन की शिकायत के बाद आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (1) के तहत गिरफ्तार किया गया है। बाद में उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 13 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।



