सुपौल में सडक दुर्घटना में 6 लोगों को कार ने कुचला, 5 की मौत

0

सुपौल। बिहार में सुपौल जिले के पिपरा थाने क्षेत्र में मंगलवार की रात सड़क दुघर्टना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि बीती रात पिपरा-सुपौल सड़क मार्ग (एन एच 327ई) कटैया चौंक पर भजन कीर्तन में लीन 6 लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इस दुर्घटना में तिलाई दास 65, राजू दास 50 एवं सुरेन्द्र यादव 40 की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि लीलाय दास, भुवनेश्वर दास और रामानंद गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और सभी घायलों इलाज के सदर अस्पताल में दाखिल किया। बाद में इलाज के दौरान इनमें से लीवाय दास 42 और भुवनेश्वर दास 38 की मौत आज इलाज के दौरान हो गई है।

पुलिस ने कहा कि घटना के बाद कार चालक फरार हो गया, लेकिन कार पर सवार एक महिला सहित उसके दो बच्चों को आक्रोशित लोगों से बचाने के लिए उसे सुरक्षित स्थान पर रखा गया था। बाद में पुलिस ने उन्हें उनके घर सुरक्षित पहुंचा दिया है।

पुलिस ने बताया कि सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने बताया कि सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।