भाजपा ने भारतीय सेना के सम्मान में सिरोही में निकाली जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा

सिरोही जिला मुख्यालय पर भाजपा की जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा।

सबगुरु न्यूज – सिरोही। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना की ओर से चलाए ऑपरेशन सिंदूर में जवानों के पराक्रम, अदम्य साहस व शौर्य के सम्मान में सोमवार शाम को शहीद स्मारक से तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहीद स्मारक से आरंभ होकर तिरंगा यात्रा शहर के अहिंसा सर्किल, पैलेस रोड, बग्गी खाना स्कूल, नयावास, एनसीसी सर्कल, आर्य समाज रोड, नीलमनी चौक मुख्य बाजार, सरजावाव गेट, नगर परिषद, अंबेडकर सर्किल, राजमाता धर्मशाला मार्ग से होते हुए राम झरोखा मैदान पर सम्पन्न हुई।

प्रभारी मंत्री केके विश्नोई ने कहा “हमारे सैनिक जो सरहदों पर खड़े हैं, उनके सम्मान में ऐसे आयोजन जरूरी है। देशभक्ति के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि सैनिकों के सम्मान में देश आज एकजुट होकर पर खड़ा है।

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना को अद्भुत साहसिकता और निर्णायक क्षमता का प्रतीक है। देश को सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देना हमारा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का प्रतीक भी है। यह तिरंगा यात्रा हमें एकता, संकल्प और सेवा की प्रेरणा देती है।”

सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि ‘हमारे जवान सीमाओं पर न केवल बंदूके थामे खड़े है, बल्कि हर चुनौती का डटकर मुकाबला करते हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी कार्रवाइयों से देश का सिर गर्व से ऊँचा होता है। हमें चाहिए कि हम उनके सम्मान में एकजुट होकर देश को सशक्त बनाने में भागीदारी निभाएं।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प व भारतीय सेना का पराक्रम ही ऑपरेशन सिंदूर की सफलता है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हमले को न केवल नाकाम किया, बल्कि पाकिस्तान के अंदर जाकर आतंक के आकाओं को मिट्टी में मिला दिया।

सिरोही में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा नेता।

भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि तिरंगा यात्रा में वाहनों पर सवार लोग हाथों में तिरंगा लिए थे। साथ ही भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। रैली में सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी वर्ग, पूर्व सैनिक, माता बहिने सहित कई समाजों के प्रबुद्धजन शामिल हुए। हर वर्ग ने तिरंगे के साथ कदम से कदम मिलाया और देश के लिए अपने जज्बे को प्रकट किया। इस मौके सिरोही शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया। सभी ने देश के शहीदों को नमन करते हुए पुष्प अर्पित किए। तीर्थगिरी महाराज, लहर भारती पागल बाबा ने भी संबोधित किया।

तिरंगा यात्रा के संभाग प्रभारी नारायण पुरोहित, राजेन्द्र बोराणा, जोधपुर संभाग प्रभारी प्रमोद सामर, जिला प्रभारी राजेंद्र कुमार गहलोत, तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक गणपतसिंह राठौर सहसंयोजक मनीष लखारा, जिला महामंत्री नरपतसिंह, पूर्व सैनिक नारायण सिंह देवड़ा हमीर सिंह, करणसिंह, रतन सिंह, लालाराम, नारायणसिंह सिंदल, इंदर सिंह मकवाना, नरेंद्र सिंह, रतन सिंह मकवाना, करण सिंह चौहान, करण सिंह राव, ओटाराम, गुलाब सिंह, मूल सिंह, रफीक खान, घनश्याम सिंह चारण, कान सिंह, कुलदीप सिंह, गोप सिंह राजेंद्र सिंह गोप सिंह, वर्दी सिंह, सिरोही विधानसभा संयोजक गोपाल माली, सहसंजोयक हंसराज पुरोहित, नरेश सिंघी, रेवदर विधानसभा संयोजक मगन दान चारण,गणपत सिंह निम्बोड़ा, कैलाश चौधरी, पिण्डवाड़ा आबू संयोजक नरपत दान चारण, जितेंद्र प्रजापत, भरत भाटिया, राणावत, प्रदेश सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान, पूर्व सैनिक, साधू संत, भाजपा जिला व मंडल पदाधिकारी, मातृ शक्ति, विद्यार्थी व कार्यकर्ताओं समेत शहर के गणमान्य मौजूद रहे।