जयपुर में IESM ने मनाया अहिल्याबाई होल्कर का 300वां जन्मदिवस

जयपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद राजस्थान की ओर से अहिल्याबाई होल्कर का 300वां जन्मदिवस सुरेंद्र पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता के चरणों में पुष्प व माल्यार्पण अर्पित कर की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल अनुज माथुर व विशिष्ठ अतिथि एयर कमोडोर चंद्रमौळी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमैन सुरेंद्र कुमार ने की।

मुख्य वक्ता मेजर जनरल अनुज माथुर ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि एक साधारण घर में जन्मी बालिका मालवा की महारानी बन गई। उसने जीवन में विभिन्न बाधाओं को पार करते हुए अनेक साहसिक काम किए। अहिल्याबाई का सम्पूर्ण जीवन संघर्षो से भरा है।

उन्होंने कहा यह महत्वपूर्ण नहीं है कि आज हम क्या हैं बल्कि यह बात महत्वपूर्ण है कि हमने जीवन में क्या किया था। भगवान को सबसे अच्छी भेंट आपका काम है। काम ही पूजा है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए। उन्होंने कहा भारतीय सेना को केवल सामान और सम्मान चाहिए।

एयर कमोडोर चंद्रमौलि ने भारतीय सेनाओं को ज्वाइन करने के लिए जानकारी दी। विद्यालय चेयरमैन सुरेंद्र कुमार ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कमांडर बनवारी लाल, कर्नल राणूसिंह राजपुरोहित, कैप्टन नरेन्द्र सिंह फ्लाइंग ऑफ़िसर सुरेंद्र कुमार पारीक, ब्रजेश कुमार शर्मा, डाल सिंह शेखावत विद्यालय स्टाफ़ व छात्र उपस्थित रहे।