सिरसा। हरियाणा के सिरसा महिला थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में जिला के शेरपुर गांव निवासी सहायक डॉक्टर (वीएलडीए) मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वीएलडीए अपनी मौसेरी बहन से ही लिव-इन-रिलेशनशिप में था।
सिरसा महिला थाना प्रभारी दर्शना देवी ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी वर्ष 2019 से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा था। जब पीड़िता ने विवाह के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे एक मंदिर में ले जाकर विवाह तो कर लिया, लेकिन बाद में उसे बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो गया।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर महिला थाना सिरसा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान महिला थाना की एक पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
सुश्री दर्शना ने कहा कि सिरसा पुलिस महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति पूरी तरह से सतर्क है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना और उन्हें शीघ्र न्याय दिलाना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। महिला विरुद्ध अपराधों में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।