नई दिल्ली। किंग खान के नाम से मशहूर शाहरूख खान और अभिनेता विक्रांत मैसी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तथा रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
राजधानी दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में शुक्रवार को 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। शाहरुख को उनकी फिल्म जवान और विक्रांत को 12वीं फेल के लिए अवॉर्ड मिला है। रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। फिल्म कटहल को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के लिए चुना गया है।
करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को संपूर्ण मनोरंजन के लिए सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित 12वीं फेल को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया, जबकि द केरला स्टोरी के लिए सुदीप्तो सेन ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड अपने नाम किया। सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया। सैम बहादुर को वेशभूषा और मेकअप के लिए भी सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार रॉकी और रॉनी की प्रेम कहानी (हिंदी) के लिए कोरियोग्राफर वैभवी मचेंट को मिला।
फ्लॉवरिंग मैन को सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म का पुरस्कार; गॉड वल्चर एंड ह्यूमन को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र का पुरस्कार मिला। विजयराघवन और मुथुपेट्टई सोमू भास्कर ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता तथा उर्वशी और जानकी बोडीवाला ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। हनु-मान को (एनिमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक) में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म का पुरस्कार गिद्ध द स्कैवेंजर को मिला।
इससे पूर्व 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के निर्णायक मंडल ने आज वर्ष 2023 के विजेताओं की घोषणा की। इस घोषणा से पहले, फीचर फिल्म निर्णायक मंडल के अध्यक्ष आशुतोष गोवारिकर, गैर-फीचर फिल्म निर्णायक मंडल के अध्यक्ष पी शेषाद्रि, संयुक्त सचिव (फिल्म्स) डॉ. अजय नागभूषण एमएन ने वर्ष 2023 के 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की सूची प्रस्तुत की। इस अवसर पर पीआईबी की महानिदेशक मट्टू जेपी सिंह भी उपस्थित थीं। इस वर्ष पुरस्कारों के लिए कुल 332 फीचर फिल्म प्रविष्टियां, 115 गैर-फीचर फिल्म प्रविष्टियां, 27 पुस्तक प्रविष्टियां और 16 समीक्षक प्रविष्टियां प्राप्त हुईं।
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 2023 सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का पुरस्कार उत्पल दत्ता को मिला। फीचर फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का पुरस्कार मराठी भाषा की फिल्म नाल 2 को दिया गया। इसके निर्माता ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड और निर्देशक: सुधाकर रेड्डी यक्कंती हैं। सर्वश्रेष्ठ (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक फिल्म का पुरस्कार हनु-मन (तेलुगु) को मिला। इस फिल्म के निर्देशक: प्रशांत वर्मा हैं।
सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मलयालम फिल्म पुक्कलम के लिये विजयराघवन और तमिल फिल्म पार्किग के लिये मुथुपेट्टई सोमू भास्कर को दिया गया। सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार उर्वशी और जानकी बोदीवाला को दिया गया।सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार फिल्म गांधी तथा चेट्टु (तेलुगु) के लिए सुकृति वेनी बंदरेड्डी, जिप्सी (मराठी) कबीर खंडारे और नाल 2 (मराठी) के लिये त्रिशा थोसर, श्रीनिवास पोकले और भार्गव जगताप को मिला।
सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक को फिल्म बेबी (प्रेमिस्टुन्ना) पीवीएन एस रोहित को दिया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का पुरस्कार फिल्म जवान के गाना चलिया के लिए शिल्पा राव को मिला। सर्वश्रेष्ठ छायांकन का पुरस्कार द केरल स्टोरी को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन हिंदी फिल्म एनिमल को दिया गया।
सर्वोत्तम संपादन का पुरस्कार फिल्म पुक्कलम(मलयालम) के लिये मिधुन मुरली को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का पुरस्कर फिल्म वाथी (तमिल) जी वी प्रकाश कुमार को मिला। सर्वश्रेष्ठ गीतकर का पुरस्कारफिल्म बालागाम (ऊरु पल्लेतुरु),(तेलुगु)के लिए कसारला श्याम को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ एक्शन डायरेक्शन पुरस्कार (स्टंट कोरियोग्राफी)हनु-मान (तेलुगु) के लिए कोरियोग्राफर: नंदू पृथ्वी को मिला।