अजमेर। भूकर चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में 4 अक्टूबर को अहमदाबाद वाले अश्विन पाठक का 2121 आसनों पर संगीतमय भव्य सुंदरकांड पाठ पंचशील बी-ब्लॉक स्थित गोकुल ग्रीन अपाटमेंट पर आयोजित होगा। पंचशील क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ कोर कमेटी के सदस्यों ने बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा घर-घर संपर्क कर आसान पंजीयन का जिम्मा क्षेत्रवासियों को सौंपा।
इन संस्थाओं का रहेगा सहयोग
कोर कमेटी के सत्यनारायण भंसाली ने बताया कि अजमेर की विभिन्न संस्थाओं के साथ पंचशील क्षेत्र के धर्मप्रेमियों से छोटी-छोटी बैठक के जरिए साथ ही मंदिरों पर आने वाले श्रद्धालुओं के जानकारी देकर निःशुल्क आसान के पंजीयन किए जाएंगे। शंकर सिंह राठौड़ ने पूर्व में हुए सुंदरकांड की जानकारी दी। मंच संचालन कंवल प्रकाश किशनानी ने और धन्यवाद महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने दिया।
बैठक में अनिल कुमार जोशी, कुलदीप खन्ना, सुभाष चान्दना, श्याम सुंदर सांखला, देवेन्द्र त्रिपाठी, नरेन्द्र सिंह, दातार सिंह राठौड़, भूपेन्द्र सिंह मांगलिया, दुष्यन्त कुमार शर्मा, कंचन हरवानी, आशा केसवानी, रेशमा भगतानी, सरिता रूपानी, यशोदा जीनगर, ललिता शर्मा, दीपिका गौड़, इंदरचंद वैष्णव, गिरधारी लाल गुर्जर, अशोक दाधिच, लाल साहू, माधवानंद त्रिपाठी, गलेश्वर त्युागो, दिनेश चंद शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, उमेश कुमार चौरसिया, पुरूषोतम तेजवानी, राजेन्द्र किशोर जोशी, राजेश आचार्य, कुलदीप सिंह रतनू, राजकुमार अग्रवाल, मुकेश चतुर्वेदी, विजय मेहरा, मनोज कुमार सेन, हिमांशु गहलोत, गुलाब होडिछिया, मंयक दाधिच, राजेन्द्र नवाह, श्याम संुदर, मीना अग्रवाल, रमेश एच लालवानी, जितेन्द्र आलानी, रूपश्याम सेन, सीमा शर्मा, विनोद गौड़, प्रकाश जेठरा, लेखराज सिंह, मुकेश सोनी, राकेश वर्मा आदि उपस्थित थे।
इन स्थानों पर होगा पंजीयन
लेखराज राठौड ने बताया कि गोकुल ग्रीन अपार्टमेंट पंचशील, स्वामी कॉम्पलेक्स, शंकर ज्यूस सेंटर, सावित्री चौराहा, कच्छावा इंजीनियरिंग फॉयसागर रोड, प्रकाश फोटो सेन्टर स्टेशन रोड, विशाल टॉयर्स, गुप्ता पान वैशाली नगर, हिमांशु गहलोत गुलाबबाड़ी, सम्मान सिंह शास्त्री नगर पर पंजीयन केन्द्र निर्धारित किए गए है।
आगामी बैठक 27 सितम्बर को शाम 5 बजे गोकुल ग्रीन अपार्टमेंट पंचशील पर होगी जिसमें समस्त आसानों बुकिंग की बुकलेट जमा की जाएगी व कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। पंचशील के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारी व कार्यक्रर्ता भाग लेंगे।