रोम। यूरोपीय सिनेमा की साठ के दशक में अग्रणी अभिनेत्री रहीं क्लाउडिया कार्डिनेल का फ्रांस के नेमॉर्स में निधन हो गया है। वह 87 वर्ष की थीं।
कार्डिनेल ने अपने छह दशक के करियर में 150 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने यूरोप के अलावा हॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय किया, जिनमें ब्लैक एडवर्ड्स की कॉमेडी क्लासिक द पिंक पैंथर भी शामिल है।
उन्होंने महान फिल्मकार फ्रेड्रिक फेलिनी की “8½” में भी मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उनके हिस्से में वर्नर हर्ज़ोग की फ़िट्ज़काराल्डो और सर्जियो लियोन की वन्स अपॉन अ टाइम इन द वेस्ट जैसा शास्त्रीय सिनेमा भी है।
कार्डिनेल को अक्सर 1960 और 70 के दशक में महान अभिनत्रियों सोफिया लॉरेन और जीना लोलोब्रिगिडा के साथ रखा जाता था। लोलोब्रिगिडा का 2023 में निधन हो चुका है और सोफिया (90) जिनेवा में रहती हैं। क्लाउड जोसेफिन रोज़ कार्डिनल का जन्म 15 अप्रैल 1938 को ट्यूनीशिया के फ्रांसीसी संरक्षित क्षेत्र में सिसिली में हुआ था।