मल्लिकार्जुन खरगे को डॉक्टरों ने दी पेसमेकर लगाने की दी सलाह

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को मंगलवार को सांस लेने में तकलीफ होने पर बेंगलुरु एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। खरगे की हालत अब स्थिर है और उन्हें डॉक्टरों ने पेसमेकर लगाने की सलाह दी है।

खरगे के बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने बुधवार दोपहर सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि खरगे को डॉक्टरों ने पेसमेकर लगाने की सलाह दी है और उन्हें पहले से रूटीन प्लान के तहत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। प्रियांग खरगे ने कहा कि आपकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं।

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष को मंगलवार को बुखार और पैर में दर्द की शिकायत के बाद बेंगलूरु के एमएस रमैया अस्पताल ले जाया गया। वहां के डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं।

खरगे का स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी मिलने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने आज उनसे अस्पताल जाकर मुलाकात की। खरगे से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा वह अब स्वस्थ्य महसूस कर रहे हैं। बात कर रहे हैं। गुरुवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।