सबगुरु न्यूज – रेवदर। भारतीय जनता पार्टी भटाणा मंडल द्वारा मंगलवार को आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत एक प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता दीपेंद्र सिंह पीथापुरा ने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश तभी आत्मनिर्भर बनेगा जब हमारे गांव का किसान, युवा और महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगे। हमें स्थानीय उत्पादों को अपनाकर ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष कुलदीप रामपुरा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। भाजपा कार्यकर्ता अपने परिश्रम और समर्पण से इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दें।अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें आत्मनिर्भर भारत के इस अभियान को गांव-गांव तक ले जाकर प्रत्येक नागरिक में स्वावलंबन की भावना जगानी चाहिए।
भटाणा मंडल कार्यशाला में जयदीप सिंह पिथापुरा,मंडल महामंत्री दिनेश चौधरी, उपाध्यक्ष रेवाराम हीरागर,मोतीराम देवासी,अमराराम, अर्जुन चौधरी, भीमा खरोण, सवाराम देवासी, सुरेश प्रजापत, प्रवीण मुजी, भीमगिरी, दशरथ सिंह बुटडी, चंदन सिंह,रणछोड़ चौधरी, रमेश चौधरी,गोविन्द धुड़िया, लखमा बोग,दिनेश मुजी,हरजी रबारी, महेंद्र पुरोहित,रमेश भारती आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।