छत्तीसगढ़ रेल दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 11, 20 अन्य घायल

बिलासपुर/रायुपर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम कोरबा पैसेंजर ट्रेन और एक खड़ी मालगाड़ी की टक्कर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई जबकि 20 अन्य घायल हैं। यह दुर्घटना व्यस्त बिलासपुर-कटनी रेल लाइन पर लाल खदान स्टेशन के पास हुई।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि, रेल प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तत्काल प्रारंभ किया तथा घायलों को नजदीकी अस्पतालों भर्ती किया गया जहां उन्हें समुचित चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि अप और डाउन मार्ग की मरम्मत कर रेल यात्रा को आज सुबह 5.30 बजे बहाल कर दिया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया कि इस दुर्घटना में एक सहायक लोको पायलट घायल हो गया और उनका इलाज चल रहा है। घटना में घायल यात्रियों को त्वरित अनुग्रह सहायता राशि के अग्रिम के रूप में 50,000 रुपए की राशि प्रदान की गई है।प्रभावित घायल यात्रियों का विवरण इस प्रकार है :-

1. मथुरा भास्कर, स्त्री, आयु 55 वर्ष
2. चौरा भास्कर, पुरुष, आयु 50 वर्ष
3. शत्रुघ्न, पुरुष, आयु 50 वर्ष
4. गीता देबनाथ, स्त्री, आयु 30 वर्ष
5. मेहनिश खान, स्त्री, आयु 19 वर्ष
6. संजू विश्वकर्मा, पुरुष, आयु 35 वर्ष
7. सोनी यादव, स्त्री, आयु 25 वर्ष
8. संतोष हंसराज, पुरुष, आयु 60 वर्ष
9. रश्मि राज, स्त्री, आयु 34
10. ऋषि यादव, आयु 2 वर्ष
11. तुलाराम अग्रवाल, पुरुष, आयु 60 वर्ष
12. अराधना निषाद, स्त्री, आयु 16 वर्ष
13. मोहन शर्मा, पुरुष, आयु 29 वर्ष
14. अंजूला सिंह, स्त्री, आयु 49 वर्ष
15. शांता देवी गौतम, स्त्री, आयु 64 वर्ष
16. प्रीतम कुमार, पुरुष, आयु 18 वर्ष
17. शैलेश चंद्र, पुरुष, आयु 49 वर्ष
18. अशोक कुमार दीक्षित, पुरुष, आयु 54 वर्ष
19. नीरज देवांगन, पुरुष, आयु 53 वर्ष
20. राजेंद्र मारुति बिसारे, पुरुष, आयु 60 वर्ष

हेल्पलाइन नंबर जारी

रेल प्रशासन सभी अस्पतालों से लगातार संपर्क बनाए हुए है तथा प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति के लिए चिकित्सा, परिवहन एवं आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया गया है। वरिष्ठ रेल अधिकारी निरंतर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। यात्री एवं उनके परिजन उक्त नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:—

आपातकालीन संपर्क:

• बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
• चांपा – 8085956528
• रायगढ़ – 9752485600
• पेंड्रा रोड – 8294730162
• कोरबा – 7869953330
• उसलापुर – 7777857338