रेलवे अजमेर मंडल पर वंदेमातरम के पूर्ण संस्करण का सामूहिक गायन

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के वर्ष भर चलने वाले स्मरणोत्सव का शुभारंभ किया।

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की रचना के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक एक साल चलने वाले राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस राष्ट्रीय गीत ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरित किया और सदा ही राष्ट्रीय गौरव एवं एकता का अलख जगाता रहा है।

स्मरणोत्सव के प्रथम चरण में मिनिस्ट्री ऑफ़ कल्चर के निर्देशों के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभा कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतडा, अपर मंडल रेल प्रबंधक विकास बूरा, वरिष्ठ मंडल काार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण, समस्त शाखाधिकारियों, अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विशाल सामूहिक स्तर पर गायन किया गया।

इसके अतिरिक्त उक्त कार्यक्रम अजमेर मंडल के सभी स्टेशनों पर भी किया गया एवं वहां कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रीय रूप से भाग लिया।राष्ट्र गीत यंदे मातरम के सामूहिक गायन के पश्चात प्रधानमंत्री ने लाइव टेलीकास्ट के जरिए सभी को संबोधित किया।