
सबगुरु न्यूज- सिरोही। भारतीय जनता पार्टी जिला सिरोही की ओर से मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सिरोही-शिवगंज विधानसभा व पिंडवाड़ा-आबू विधानसभा स्तरीय संयुक्त कार्यशाला हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने इसकी अध्यक्षता की। पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित विशिष्ट अतिथि थे।
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटि रहित और पारदर्शी बनाने में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं की ओर से मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान को सफल का संकल्प लिया। देवासी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एसआईआर में सजक रहकर राष्ट्रीय हित में अपनी भूमिका निभाए। यह देश को मजबूत करने का अभियान है इसके लिए कार्यकर्ता घर घर संपर्क कर लोगों की समस्याओं को दूर करने में सहयोग करे।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में वास्तविक, पुराने एवं योग्य मतदाताओं को मतदाता सूची में सम्मिलित करवाने तथा फर्जी, मृत या दोहराए गए नामों को हटवाने के कार्य में सक्रिय भूमिका निभाए। यह पहल न केवल मतदाता सत्यापन अभियान का अंग है, बल्कि लोकतंत्र की पवित्रता और संगठन की सजगता का प्रतीक भी है। जिलाध्यक्ष भंडारी ने कहा कि संगठन ही शक्ति है और सशक्त मतदाता ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी पूँजी है।
जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, प्रदेश कार्य समिति सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिला महामंत्री व पिंडवाड़ा प्रभारी गणपत सिंह राठौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दवे, प्रधान हँसमुख कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने एसआईआर अभियान चलाकर लोकतंत्र को मजबूत करने का ऐतिहासिक कदम है। मतदाता लोकतंत्र की आत्मा है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से गिरीश देवड़ा व उनके सहयोगियों के माध्यम से एसआईआर के बारे में विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी को दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर टोल फ्री नंबर 1800 111 950 जारी किये है जिस पर सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक बात कर सकते है।
भाजपा जिला महामंत्री व सिरोही प्रभारी नरपतसिंह राणावत ने मंच संचालन किया। जिला महामंत्री रामलाल रनोरा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, भाजपा के जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि, पूर्व पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बीएलओ 1, बीएलओ2 व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


